मूर्ति अनावरण – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलो की ब्रॉज प्रतिमा का जयपुर में हुआ भव्य अनावरण : भट्टारक जी की नसिया में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य दर्शन
जयपुर की भट्टारक जी की नसिया में शनिवार को भगवान महावीर स्वामी की 1400 किलोग्राम वजन की 3.5 फीट ऊंची ब्रॉज मेटल प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रतिमा श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर स्थापित की जाएगी। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

भारत सरकार और रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर स्थापित की जाने वाली भगवान महावीर स्वामी की ब्रॉज प्रतिमा का जयपुर की भट्टारक जी की नसिया में अनावरण हुआ।

समारोह में समाज श्रेष्ठी गजेन्द्र बडजात्या, प्रवीण, विकास, प्रिया, मेनका बडजात्या ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल, सुभाष चंद जैन जौहरी, रेल्वे एक्स ई एन अनिल जैन, राजकुमार कोठ्यारी, नरेंद्र जैन गंगापुर, डॉ. कमल सोगानी, हेमंत सोगानी, अनिल दीवान, सुरेश सबलावत, विवेक काला, एन.के. सेठी, जस्टिस एन.के. जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

धर्म प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की यह प्रतिमा 3.5 फीट ऊंची और 42 इंच चौड़ी है, जिसे रेलवे स्टेशन पर 22.5 फीट ऊंची छतरी पर स्थापित किया जाएगा। आचार्य श्री सुंदर सागर जी संसंघ ने भी प्रतिमा के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की।

दोपहर में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का अवलोकन किया, तत्पश्चात यह प्रतिमा जयकारों के बीच गंगापुर होते हुए श्री महावीर जी के लिए रवाना हुई।

संयोजक नरेन्द्र जैन गंगापुर, विनोद जैन कोटखावदा, भारतभूषण जैन अजमेरा, प्रवीण बडजात्या एवं राजेश बडजात्या ने आयोजन की सफलता में विशेष भूमिका निभाई। मंच संचालन मनीष बैद ने किया और अंत में संयुक्त मंत्री उमरावमल संघी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन भगवान महावीर स्वामी के “जीओ और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाला एक प्रेरणादायी क्षण बन गया।

महाराणा प्रताप ने जीवन पर्यंत अहिंसा परमो धर्म के मूल सिद्धांत का पालन किया
• महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह में बोले आचार्य सुंदर सागर

https://www.shreephaljainnews.com/wp-content/uploads/2021/12/InShot_20211219_211727491.mp4

समाचार सौजन्य- चेतना जैन,जयपुर

बांसवाड़ा । महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता और शौर्य के बल पर पूरे राजपूताना पर शासन किया। उन्होंने जैन धर्म और क्षत्रिय समाज के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि जैन धर्म के पहले तीर्थंकर भगवान आदिनाथ भी क्षत्रिय थे। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान क्षत्रिय धर्म निभाकर पहले शत्रुओं का नाश किया बाद में सब कुछ त्यागकर समाज को राह दिखाई। इसी तरह इस कुल में ही भगवान राम हुए और इसी कुल में उदयसिंह और महाराणा प्रताप ने जन्म लिया। सभी ने समाज को अपना योगदान दिया। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आयोजित समारोह में दिगंबर जैन आचार्यश्री सुंदर सागर महाराज ने महाराणा प्रताप की वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें राजपूताना का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि राणा प्रताप ने भी जैन धर्म के मूल सिद्धांत अहिंसा परमोधर्म का जीवन पर्यन्त पालन किया।

आचार्यश्री सुंदर सागर ने कहा कि उदयसिंह मुगलों के सामने समर्पण की तैयारी कर रहे थे पर पुत्र महाराणा प्रताप ने पिता का हौसला बढ़ाया और बाद में उन्होंने मुगलों का बहादुरी से मुकाबला किया। चित्तौडगढ़ को हारने के बाद भी महाराणा ने संघर्ष और सत्य का रास्ता नहीं छोड़ा। महाराणा प्रताप युद्ध में जब सारा धन हार और उनके सामने विपत्ति आई तो पूरे समाज ने उनका साथ दिया। एक जैन श्रावक भामाशाह ने सारा धन महाराणा प्रताप को दे दिया। भामाशाह ने परिवार की चिंता नहीं की। इसी तरह जैन समाज हमेशा क्षत्रियों के साथ रहा। यही वीरता का असर है क किताबों में मुगलों का उल्लेख चंद लाइन में सिमट जाता है पर महाराणा प्रताप का उल्लेख के लिए पूरी किताब कम रह जाती है। उनकी कहानी बताती है कि कोई व्यक्ति आपके घर में आकर महिलाओंं पर कुदृष्टि डालें तो क्या करेंगे। हम पराधीनता में रहना स्वीकार नहीं कर सकते। जब जब कोई बाहरी शक्ति हमारे सामने आएगी हमें कर्तव्य याद आता है। यह बात बताती है कि हम कायर नहीं है शूरवीर हैं। महाराणा प्रताप की मृत्यु पर उनके जीवनभर शत्रु रहे मुगल राजा अकबर ने भी उनके शौर्य की प्रशंसा की।

आचार्यश्री सुंदर सागर ने कहा कि हम व्यक्ति नहीं उसके गुणों को मानते हैं। परिवार, देश और साधु संतों की रक्षा करने वाले हैं। उन्होंने मीराबाई और पन्नाधाय का भी जिक्र किया। उन्होंने महान व्यक्तियों के जीवन चरित्र पढऩे को कहा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व रघुराज प्रतापसिंह विधायक (उ.प्र.)को आचार्यश्री ने आशीर्वाद देकर पुस्तकें भेंट की। इस मौके पर अंर्तमुखी मुनि पूज्य सागर महाराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेन्द्रजीत मालवीया कैबिनेट मंत्री,राजस्थान सरकार,करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्रसिंह कालवी, सांसद कनकमल कटारा, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, नगर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे ।

वागड़ क्षत्रिय महासभा (बांसवाड़ा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वसमाज ने भूमिका निभाई। क्षत्रिय महासभा के स्थानीय अध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान के अलावा करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलाड़िया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कमी नहीं छोड़ी। सर्व समाज की ओर से रियासत परिवार के जगमालसिंह ने सभी का आभार जताया

चेतना जैन,जयपुर