मुनि श्री संभवसागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

मान स्तंभ में विराजमान जिन बिंबों का अभिषेक एवं शांतिधारा की : मुनि सेवक संघ और महिला मंडल को मिला आशीष
पारसनाथ जिनालय रामद्वारा के मान स्तंभ के जिन बिंबों का वार्षिक अभिषेक एवं शांतिधारा मुनि श्री संभवसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागर जी महाराज, मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में की गई। विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। श्री पारसनाथ जिनालय रामद्वारा के मान स्तंभ के जिन बिंबों का वार्षिक अभिषेक एवं शांतिधारा मुनि श्री संभवसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागर जी महाराज, मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में की गई। इसके बाद मुनिसंघ बर्रोवाले बाबा के जिनालय पहुंचे एवं प्रत्येक चतुर्दशी को होने वाले मस्तकाभिषेक में भाग लिया एवं शांतिधारा संपन्न की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि दोपहर में मुनिसंघ के सानिध्य में श्री शीतल विहार न्यास ट्रस्ट श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति तथा पंचकल्याणक से जुड़े समस्त महानुभावों की मीटिंग हुई। जिसमें मुनि श्री ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्री आदिनाथ जिनालय एवं समवशरण मंदिर के संदर्भ में निर्देश दिए।एवं महिला मंडल तथा मुनिसेवक संघ को विशेष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर तीनों समितियों के पदाधिकारियों ने विदिशा जैन समाज तथा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

आदिनाथ जयंती पर दिए प्रवचन : भगवान आदिनाथ ने मानव सभ्यता को दी दिशा और षट्कर्म का दिया उपदेश – मुनि श्री संभवसागर
पंचकल्याणक महामहोत्सव के प्रथम दिवस गर्भ कल्याणक के अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन धर्मसभा में निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभवसागर महाराज ने कहा कि युग के आदि में भगवान आदिनाथ ने केवल धर्म का उपदेश ही नहीं दिया, बल्कि षट्कर्म का मार्ग बताकर मानव को असी, मसी और कृषि जैसे कर्मों की शिक्षा दी तथा मानव सभ्यता के बीज बोए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

विदिशा। पंचकल्याणक महामहोत्सव के प्रथम दिवस गर्भ कल्याणक के अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन धर्मसभा में निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभवसागर महाराज ने कहा कि युग के आदि में भगवान आदिनाथ ने केवल धर्म का उपदेश ही नहीं दिया, बल्कि षट्कर्म का मार्ग बताकर मानव को असी, मसी और कृषि जैसे कर्मों की शिक्षा दी तथा मानव सभ्यता के बीज बोए। उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ के पूर्व कोई भी व्यक्ति धर्म की ए.बी.सी.डी. भी नहीं जानता था। उस समय भगवान ने लोगों को न केवल षट्कर्म की शिक्षा दी, बल्कि धर्म के मार्ग पर चलाकर पाषाण से परमात्मा बनने की कला सिखाई। आज उसी कला को विदिशावासी पंचकल्याणक के माध्यम से निकट से देखेंगे। मुनि श्री ने कहा कि यह भूमि भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी की कर्मभूमि भद्दिलपुर है, जहां भगवान गर्भ में आए, यहीं उनका जन्म हुआ तथा यहीं युवा अवस्था में दीक्षा धारण कर कैवल्यज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस विदिशा नगरी को पहले भेलसा और भद्दिलपुर के नाम से जाना जाता था।

भीतर की कलुषता समाप्त हो

उन्होंने कहा कि बाहर से आप लोग बर्रो वाले बाबा के नवीन जिनालय के पंचकल्याणक को देख रहे हैं, लेकिन इसे केवल देखना ही पर्याप्त नहीं है। इसे देखकर हमारे भीतर की कलुषता समाप्त होनी चाहिए, तभी आपका पंचकल्याणक मनाना सार्थक होगा। मुनि श्री ने विदिशावासियों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के पहले ही दिन पांडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। उनकी दृष्टि जहां तक जा रही है, वहां तक इंद्र और इंद्राणियां ही नजर आ रही हैं। सामान्य लोगों के लिए तो पांडाल के बाहर ही स्थान खोजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति का प्रभाव ही ऐसा है कि व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है। मौसम भी अत्यंत अनुकूल है — न अधिक ठंड है और न ही अधिक गर्मी। बच्चों की छुट्टियां भी चल रही हैं, इसलिए सभी को भक्ति में पूरी तरह डूब जाना चाहिए, ताकि वर्ष 2022 में कुंडलपुर में बने इतिहास की तरह यहां भी नया इतिहास बन सके और बर्रो वाले बाबा उसी भक्ति भाव के साथ अपने नए आसन पर विराजमान हों।

आत्मा में भी चारित्र की ध्वजा फहराएं

मुनि श्री ने बताया कि सुबह हुए ध्वजारोहण में ध्वजा पूर्व दिशा अर्थात सूर्य की दिशा में लहराई, जो इस बात का संकेत है कि यह कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारा या तुम्हारा नहीं, बल्कि बर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ का कार्यक्रम है, जिस पर हमारे आराध्य आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज तथा आचार्य समयसागर महाराज का आशीर्वाद है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि बाहरी ध्वजारोहण के साथ अपनी आत्मा में भी चारित्र की ध्वजा फहराएं। आचार्य श्री हमेशा कहा करते थे कि चारित्र की ध्वजा अपने भीतर सदैव फहरती रहनी चाहिए, तभी जीवन में साधुता के भाव बने रहते हैं।

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

आयोजन समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि लगभग 25,200 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित डोमाकार पांडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। प्रातः लगभग 6:30 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा पांच चांदी की पालकियों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में आगे निर्यापक मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीमसागर महाराज तथा मुनि श्री संस्कारसागर महाराज साथ में चल रहे थे। दिव्य घोष, बैंड-बाजों और भक्तों के भजन-कीर्तन के साथ संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। घटयात्रा में सौभाग्यवती महिलाएं पंचकल्याणक की विशेष वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध चल रही थीं, वहीं हाथी पर धर्मध्वजा धारण किए सौधर्म इंद्र यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। धर्मयात्रा जैन महाविद्यालय परिसर में निर्मित अयोध्या नगरी पहुंची, जहां प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया एवं तरुण भैया के निर्देशन में ध्वजारोहण एवं मंडप उद्घाटन संपन्न हुआ। इसके पश्चात मंगलाचरण के साथ भगवान का अभिषेक किया गया तथा विश्व में शांति स्थापित हो, इस मंगल भावना के साथ मुनि श्री संभवसागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा कराई गई। सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने कलश के जल से मंडप की शुद्धि की तथा प्रमुख पात्रों की इंद्राणियों द्वारा वेदी शुद्धि की गई। नित्य नियम पूजन के साथ दोपहर में यागमंडल विधान संपन्न हुआ।

संध्याकालीन कार्यक्रम में प्रस्तुत हुए दिव्य दृश्य

सांयकालीन कार्यक्रम में संगीतमय आरती, शास्त्र प्रवचन और सौधर्म इंद्र की सभा का आयोजन हुआ। इसमें माता के 16 स्वप्नों का वर्णन तथा अष्टदेवियों द्वारा माता की सेवा के दिव्य दृश्य प्रस्तुत किए गए और गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाओं का मंचन किया गया।

आज होंगे मांगलिक कार्यक्रम और निःशुल्क चिकित्सा शिविर

12 मार्च को प्रातः 6 बजे से मांगलिक क्रियाओं के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस दौरान गर्भ कल्याणक की पूजा संपन्न की जाएगी। दोपहर 12 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रह्मचारिणी दीदी द्वारा गर्भ संस्कार विधि कराई जाएगी। रात्रि में राजा नाभिराय का दरबार लगाया जाएगा, जिसमें धार्मिक मंचन और विशेष आयोजन होंगे।

मुनि श्री विमलसागरजी एवं मुनि श्री अनंतसागरजी की मंगल अगवानी : वर्षों बाद हुआ पंच ऋषिराजों का महा मिलन
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य तथा आचार्य श्री समयसागर जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री विमलसागरजी महाराज एवं मुनि श्री अनंतसागरजी महाराज का रंगपंचमी के पावन अवसर पर नगर में मंगल आगमन हुआ। विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य तथा आचार्य श्री समयसागर जी के आज्ञानुवर्ती मुनि श्री विमलसागरजी महाराज एवं मुनि श्री अनंतसागरजी महाराज का रंगपंचमी के पावन अवसर पर नगर में मंगल आगमन हुआ। उनकी भव्य मंगल अगवानी मुनि श्री संभवसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्सीमसागर जी महाराज एवं मुनि श्री संस्कारसागरजी महाराज के संघ सानिध्य में श्री सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री धर्मनाथ दिगंबर जैन मंदिर बंटीनगर से की गई। वर्षों बाद पंच ऋषिराजों का मिलन देखकर उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो गया और अनेक श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं। पूरे वातावरण में आचार्य गुरुदेव और पंच ऋषिराजों की जय-जयकार से धर्ममय माहौल बन गया।यहाँ से पंच ऋषिराज एक साथ विहार करते हुए खरी फाटक मार्ग से माधवगंज स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय पहुँचे। धर्मसभा में श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, श्री शीतलविहार न्यास ट्रस्ट, श्री पंचकल्याणक समारोह समिति एवं श्री शांतिनाथ जिनालय समिति द्वारा पंच ऋषिराजों को आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में विराजमान रहने का विनम्र अनुरोध करते हुए श्रीफल अर्पित किया गया।

संतों का मिलन बहुत कठिनाई से हो पाता है

इस अवसर पर मुनि श्री संभवसागर जी महाराज ने कहा कि मुनि श्री विमलसागर जी महाराज गंजबासौदा से आठ उपवास के साथ पंचकल्याणक कराकर विहार करते हुए विदिशा पधारे हैं। उन्होंने कहा कि बर्रों वाले बाबा भगवान आदिनाथ को नए मंदिर में विराजमान करने तथा नवीन जिनबिंबों के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव को पंच ऋषिराजों के सानिध्य में कराने की मंगल भावना है। उन्होंने कहा कि आप लोग तो वाहन से तुरंत एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँच जाते हैं, लेकिन हम संतों का मिलन बहुत कठिनाई से हो पाता है। हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि हम सभी आचार्य गुरुदेव की शिक्षा में एक ही कक्षा के विद्यार्थी रहे हैं और साथ-साथ अनेक ग्रंथों का अध्ययन किया है।

समाज को मार्गदर्शन दिया

वर्ष 2008 में जब गुरुदेव विदिशा आए थे, तब भी हम सभी साथ थे।उन्होंने बताया कि हाल ही में फाल्गुन की अष्टाह्निका में गंजबासौदा में पंचकल्याणक में आठों दिन मुनि श्री विमलसागर महाराज का उपवास रहा और ऐसे में तीनों समय का प्रवचन एवं समाज को मार्गदर्शन भी देते रहे। ऐसे तपस्वी संत को मैं प्रणाम करता हूँ। हम सभी पंच ऋषिराज मिलकर 11 मार्च से प्रारंभ होने वाले बर्रों वाले बाबा के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को विश्व शांति महायज्ञ की भावना के साथ संपन्न करें, ऐसी मेरी और समाज की भावना है।

विदिशा में भी चारित्र की सुगंधि फैल गई

इस अवसर पर मुनि श्री विमलसागर महाराज ने कहा कि मुनि संभवसागर महाराज ने गंजबासौदा में चातुर्मास किया था, वहाँ उनके चारित्र की सुगंधि फैली हुई थी और पिछले चार महीनों में पूरे विदिशा में भी उनके चारित्र की सुगंधि फैल गई है। उन्होंने ऐसे कार्य संभव कर दिखाए जो पहले असंभव प्रतीत हो रहे थे, जिससे वे पूरे विदिशा के प्रिय पात्र बन गए। मुनि श्री ने कहा कि बसंत पंचमी तो हमने अनेक बार मनाई, लेकिन इस बार की ऋषि पंचमी स्वयं चलकर रंगपंचमी पर विदिशा आ गई।

श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

पंच कल्याणक समारोह की जानकारी देते हुए श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि 11 से 16 मार्च तक जैन महाविद्यालय परिसर में शीतलधाम के बर्रों वाले बाबा भगवान आदिनाथ जिनालय के जिनबिंबों का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत 11 मार्च प्रातः 6:30 बजे श्री शांतिनाथ जिनालय, स्टेशन जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, मुनिसंघ के सानिध्य में घटयात्रा के साथ प्रारंभ होगी,जो जैन महाविद्यालय परिसर में निर्मित अयोध्या नगरी के विशाल पांडाल में पहुँचेगी। वहाँ ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा के साथ छह दिवसीय श्री 1008 जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारम्भ हो जाऐगा,यह आयोजन 16 मार्च (रविवार) तक निरंतर चलेगा। प्रतिदिन प्रातः 6 बजेअभिषेक एवं विश्व शांति की मंगल भावना के साथ शांति धारा होगी तथा पूजन के समापन पर हवन किया जाएगा।

प्रतिदिन नित्य नियम पूजन होगा

भगवान शीतलनाथ स्वामी के गर्भ कल्याणक दिवस से प्रारम्भ इस महा महोत्सव में प्रतिदिन नित्य नियम पूजन, आचार्य गुरुदेव की पूजन, पंचकल्याणक की मांगलिक क्रियाएँ, दोपहर 12 बजे यागमंडल विधान तथा पंचकल्याणक की पूजन तथा सायं 4 बजे मुनिश्री का प्रवचन होगा। रात्रि 7 बजे से मंगल आरती और 7:45 बजे इंद्रसभा का आयोजन किया जाएगा, प्रथम दिवस माता के 16 स्वप्न एवं उनके फलादेश को दिखाया जाएगा।

शीतलधाम में भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव 11 मार्च से : वसंतोत्सव के माध्यम से मुनि श्री संभवसागर जी महाराज का आत्मजागरण संदेश
आगामी 11 मार्च से 16 मार्च तक शीतलधाम में नवनिर्मित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ को नवीन वेदी पर विराजमान करने तथा 16 नवीन जिन प्रतिमाओं के पंचकल्याणक महामहोत्सव किया जा रहा है। विदिशा से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…

विदिशा। आगामी 11 मार्च से 16 मार्च तक शीतलधाम में नवनिर्मित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ को नवीन वेदी पर विराजमान करने तथा 16 नवीन जिन प्रतिमाओं के पंचकल्याणक महामहोत्सव किया जा रहा है। यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के परोक्ष आशीर्वाद एवं आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से होगा। कार्यक्रम मुनि श्री संभवसागरजी महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागरजी महाराज, मुनि श्री संस्कार सागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में तथा प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा के निर्देशन में होगा। प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव पाषाण से भगवान बनाने की आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इसमें भगवान के गर्भ कल्याणक से लेकर जन्म, बाल्यावस्था, युवावस्था, वैराग्य, दीक्षा, केवलज्ञान और मोक्ष तक की संपूर्ण यात्रा का सजीव मंचन विभिन्न पात्रों के माध्यम से किया जाएगा। इस महोत्सव में सौधर्म इंद्र की भूमिका कमलकुमार जैन (कमल किराना) निभाएंगे, जबकि भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अंजना जैन एवं अनिल जैन ‘हजारीलाल’ को प्राप्त हुआ है।

वसंतोत्सव के माध्यम से आत्मजागरण का संदेश

प्रातःकालीन धर्मसभा में मुनि श्री संभवसागरजी महाराज ने वसंत ऋतु के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जब वसंत में टेसू (पलाश) के लाल-पीले पुष्प खिलते हैं तो प्रतीत होता है मानो प्रकृति स्वयं रंगोत्सव मना रही हो किंतु, यह वसंत पतझड़ का परिणाम है, जहाँ झरते पत्ते हमें अनित्यता का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य कितना भी वैभवशाली, यशस्वी और शक्तिशाली क्यों न हो सब कुछ क्षणभंगुर है। जैसे पतझड़ के बाद वसंत आता है, वैसे ही जीवन में गिरावट के पश्चात नवसृजन संभव है। गिरना अंत नहीं, बल्कि परिवर्तन की शुरुआत है। त्याग, विनम्रता और संयम से ही मानव जीवन का वास्तविक विकास होता है।

मुनिश्री ने वर्ष 2002 की स्मृतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि जब आचार्य श्री विद्यासागर जी प्रथम बार विदिशा पधारे थे, तब फाल्गुन मास एवं होली का पावन अवसर था। उस समय नगरवासियों ने होली के स्थान पर दीपावली जैसा उत्सव मनाकर संघ की मंगल अगवानी की थी। उन्होंने एक अन्य प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब आचार्यश्री का विहार आगरा से राजस्थान की ओर हो रहा था और वे मथुरा चौरासी के गंगा घाट पहुँचे, तब चारों ओर होली का उल्लास था। रंगों में सराबोर लोगों ने जब मुनिसंघ को निर्विकार भाव से विहार करते देखा तो आश्चर्य व्यक्त किया। तब आचार्यश्री ने कहा था कि आप लोगों का रंग तो फीका पड़ सकता है, किंतु साधु का रंग तप, त्याग और वैराग्य का रंग है, जो अमिट होता है। बाहरी रंग धुल जाते हैं, पर आत्मा का रंग कभी फीका नहीं पड़ता। इस अवसर पर मुनि श्री निस्सीम सागरजी महाराज ने प्रश्नमंच के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय के ज्ञान की परीक्षा ली तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। शीतलधाम में यह पंचकल्याणक महामहोत्सव आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आत्मजागरण का अनुपम संगम सिद्ध होगा।