मुनि श्री शिवदत्त सागर – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन समाज में हर्षोल्लास : मंगल चातुर्मास में आगरा सकल जैन समाज को मिलेगा तीन मुनिसंघों का सानिध्य
सकल जैन समाज के पावन मंगल चातुर्मास 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं जो 12 नवंबर तक चलेंगे। देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर देवोत्थान एकादशी तक चलने वाले चातुर्मास में इस वर्ष आगरा के सकल जैन समाज को करीब चार ससंघ जैन मुनियों का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। जैन संतों के सानिध्य में आगरा सकल जैन समाज धर्म का मर्म समझकर सतमार्ग पर चलेगा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। सकल जैन समाज के पावन मंगल चातुर्मास 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं जो 12 नवंबर तक चलेंगे। देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर देवोत्थान एकादशी तक चलने वाले चातुर्मास में इस वर्ष आगरा के सकल जैन समाज को करीब चार ससंघ जैन मुनियों का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। जैन संतों के सानिध्य में आगरा सकल जैन समाज धर्म का मर्म समझकर सतमार्ग पर चलेगा। इसके लिए आगरा सकल जैन समाज ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं|

जिसमें समाधिस्थ राष्ट्रसंत आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य ध्यान गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर ससंघ का मंगल चातुर्मास कमला नगर डी ब्लाक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर की पावनधरा पर होने जा रहा है। जहां उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ का 17 जुलाई को बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चौराहा से भव्य शोभायात्रा के साथ श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में भव्य मंगल आगमन होगा। जिसके लिए पूरे कमला नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कमला नगर वर्षायोग समिति के मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्यायसंघ के भव्य शोभायात्रा में दो बैंड जिसमें एक आगरा का सुप्रसिद्ध किशोर बैंड और नासिक का सुप्रसिद्ध बैंड और छीपीटोला का जयघोष और इसके अलावा बगियां,घोड़े,पांचरंगी ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेंगे|

और आगरा नगर की 32 शैलियों की महिला मंडल अलग-अलग परिधानों में नृत्य करती हुई उपाध्यायसंघ के साथ शोभायात्रा में चलेंगी| वही चातुर्मास समिति के मुख्यसंयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर ससंघ का मंगल वर्षायोग कलश स्थापना कार्यक्रम 28 जुलाई को आगरा के सूरसदन प्रेक्षाग्रह में आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां कमला नगर सकल जैन समाज जोरों शोर से कर रहा हैं।इसके लिए उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल विहार आगरा की ओर चल रहा है| जहां आज उपाध्यायसंघ का मंगल विहार राजा की ताल से टूंडला जैन मंदिर के लिए हुआ|

उसके बाद यहां से कल सुबह मंगल विहार कर सिंघई पेट्रोल पंप नवलपुर एत्मादपुर आगरा रोड़ के लिए होगा। उपाध्यायसंघ के मंगल विहार में ग्रेटर कमलानगर,जयपुर हाउस,टांस यमुना कॉलोनी,अवधपुरी की जैन समाज के अलावा ज्ञानोदय क्लब, शांतिनाथ युवा मंडल के सदस्य भी उपाध्यायश्री के साथ धर्म प्रभावना करते हुए चल रहे हैं| तो वहीं आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने कहा कि आगरा के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया में समाधिस्थ राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज की शिष्या श्रमणी आर्यिका विश्रेयश्री माताजी ससंघ का मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में पावन वर्षायोग 2024 होने जा रहा है। जहां मुनिराज और गुरुमां श्रद्धालुओं को धर्म का मर्म समझाएंगी।

तो वहीं वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भय सागर के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री शिवदत्त सागर ससंघ का मंगल चातुर्मास छीपीटोला के जैन भवन में प्रथम बार होगा।जिसके लिए मुनिसंघ का मंगल प्रवेश छीपीटोला में हो चुका है| जहाँ 21 जुलाई को मुनि श्री शिवदत्त सागर जी महाराज,मुनि श्री हेमदत्त सागर जी महाराज एवं मुनि श्री पदमदत्त सागर जी महाराज ससंघ का छीपीटोला के निर्मल सेवा सदन में सुबह 8:00 से मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा।