मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

भक्ति और उल्लास के संग घटयात्रा से शुभारंभ : ज्योति नगर में तीन दिवसीय महोत्सव की धूम
मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा। मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ हुआ। प्रातःकाल निकली आकर्षक घटयात्रा में सौभाग्यशाली इंद्राणियों सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु बैंड की मधुर धुनों पर भक्ति भाव से झूमते नजर आए। पूरा क्षेत्र जय जिनेन्द्र के जयघोष और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। ध्वजारोहण का पुण्य लाभ विमल जैन सिंघई एवं सुनील जैन सिंघई द्वारा प्राप्त किया गया। समारोह में विभिन्न धार्मिक पात्रों-सौधर्म इंद्र,धनपति कुबेर, महायज्ञ नायक आदि के रूप में कई परिवारों को विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। समाज के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सोनू जैन के निर्देशन में भव्य इंद्र सभा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

याग मंडल विधान और भजन संध्या होगी

महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को यागमंडल विधान तथा सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित होगी। इस भव्य आयोजन में धर्म संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद कुमार जैन,मंत्री जितेंद्र कुमार जैन,हरिओम जैन, विमल जैन, निखिलेश जैन, दिनेश जैन, पवन जैन, विमल जैन मारसंस, जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन, मनोज बाकलीवाल, मनोज जैन बल्लौ, राकेश जैन पर्दावाले, शीतल प्रसाद, संजय जैन, अमित सेठी, पारस जैन, मनीष जैन लवली, उषा मार्सस, अनिता जैन, रुचि जैन, रजनी जैन, उर्मिला जैन, रेखा जैन, मधु जैन, वंदना जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

निकली भव्य शोभायात्रा : मुनिसंघ के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब
सकल दिगंबर जैन समाज, कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश एवं अगवानी समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना रहा और संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय माहौल से सराबोर नजर आया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज, कमलानगर, आगरा के तत्वावधान में पूज्य निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश एवं अगवानी समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण बना रहा और संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय माहौल से सराबोर नजर आया।

पदयात्रा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:15 बजे महावीर जिनालय से पदयात्रा प्रारंभ हुई, जो नेमिनाथ जिनालय (कर्मयोगी एनक्लेव) पहुँची, जहां मुनिसंघ की भव्य अगवानी की गई। इसके पश्चात श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव से डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमला नगर तक भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश हुआ।

भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुन, भगवान महावीर की सुसज्जित बग्गी, धर्म ध्वज एवं अनुशासित श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर मुनिसंघ का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में आगमन पर 21 थालों द्वारा पाद प्रक्षालन का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे

धर्मसभा में मिला संयम और अहिंसा का संदेश

इसके उपरांत सन्त निलय हॉल में विशाल धर्मसभा आयोजित की गई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में संयम, अहिंसा एवं आत्मकल्याण का संदेश दिया।

जिज्ञासा समाधान और स्वल्पाहार व्यवस्था

कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। वहीं सायंकाल आयोजित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अपने आध्यात्मिक प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। इस भव्य कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन बताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, अनिल रईस, सुभाष जैन, राकेश जैन बजाज, सुमेर जैन पांड्या, पवन जैन सहित समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आस्था और संकल्प के आगे मौसम नतमस्तक: वर्षा और ठंडी हवा के बीच जैन संतों ने किया अम्बाह तक पद विहार, श्रद्धालुओं ने भी दिया साथ
इन दिनों क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और ठंडी हवाओं के बीच भी जैन संतों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। कठोर संयम और दृढ़ संकल्प के प्रतीक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना पैदल पोरसा की ओर पदविहार कर रहे हैं। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। इन दिनों क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा और ठंडी हवाओं के बीच भी जैन संतों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। कठोर संयम और दृढ़ संकल्प के प्रतीक मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना पैदल पोरसा की ओर पदविहार कर रहे हैं। मंगलवार को इलाके में वर्षा और सर्द हवाओं के बावजूद संतों का विहार अनवरत जारी रहा। उनके साथ श्रद्धालु भी मौजूद थे। भक्तों ने बताया कि भीषण ठंड और लगातार हो रही वर्षा से संतो को बचाने के लिए हमने प्लास्टिक की त्रिपाल का सहारा लिया है जिसे छाता का रूप देकर संतों को बारिश से बचाने का प्रयास हम भक्तों ने किया है वही इस दौरान संत धीरे-धीरे विहार करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। ज्ञात रहे कि जैन धर्म में दिगंबर संतों का जीवन अत्यंत अनुशासित और तपस्या प्रधान माना जाता है। वे संपूर्ण रूप से संयम, त्याग और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं। चाहे धूप हो, वर्षा या सर्दी कृ वे सदैव नंगे पांव पैदल विहार करते हैं। किसी भी परिस्थिति में वाहन का उपयोग नहीं करते। यह जीवनशैली आत्मशुद्धि और अध्यात्म के उच्चतम आदर्श का प्रतीक है।

धर्म का सार अहिंसा है इसे कर्म और वचन से भी निभाएं

वही अंबाह आगमन पर नगर के जैन समाज ने संतों का स्वागत अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से किया। संतों का श्री परेड चौराहा स्थित जैन मंदिर में आगमन हुआ, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर भक्तों को धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। संतों के स्वागत के लिए समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे सभी उपस्थित रहे। मंदिर प्रांगण में आयोजित संक्षिप्त प्रवचन में मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज ने कहा कि “जीवन का वास्तविक सुख भोग में नहीं, बल्कि संयम और आत्मबल में निहित है। जो मनुष्य अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण पा लेता है, वही सच्चे अर्थों में विजेता होता है। उन्होंने आगे कहा कि धर्म का सार अहिंसा है, और अहिंसा केवल कर्म से नहीं, बल्कि वचन और विचार से भी पालन करनी चाहिए।

संतों के जीवन से प्रेरणा लेें

मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ने कहा कि जैन धर्म हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मबल को बनाए रखना ही सच्ची साधना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपनी जीवनशैली में सरलता, संयम और करुणा को स्थान दें। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख सदस्यों ने बताया कि संतों का विहार केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को संयम, सादगी और अनुशासन का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी भौतिकता से दूर रहकर आंतरिक शांति की ओर बढ़ना चाहिए।

पुष्पवर्षा और जयकारों से माहौल धर्ममय

वर्षा के बीच जब संतों ने अपने पदचिह्न नगर की गलियों में छोड़े तो वह दृश्य अत्यंत भावपूर्ण था। श्रद्धालु हाथ जोड़कर दोनों ओर खड़े होकर दर्शन करते रहे। कई लोगों ने अपने घरों से बाहर आकर पुष्पवृष्टि की और “जय जिनेन्द्र” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आज जैन संतों का पोरसा की ओर पद विहार होगा, जहां स्थानीय समाज के लोगों द्वारा उनका अगला स्वागत और धर्मसभा होगी।