मुनि श्री विलोकसागरजी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

पूर्ण श्रद्धा भक्ति से भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 31 को मनाया जाएगा: मुनिराजों के सानिध्य में चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाड़ू
जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर जैन धर्मावलंबी निर्वाण लाड़ू समर्पित करेंगे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर…

मुरैना। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर जैन धर्मावलंबी निर्वाण लाड़ू समर्पित करेंगे। विद्वत नवनीत जैन शास्त्री ने बताया कि नगर में चातुर्मासरत मुनिराजश्री विलोकसागरजी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज के पावन सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित पवन शास्त्री दीवान के निर्देशन में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मोक्ष सप्तमी पर 31 जुलाई को बड़े जैन मंदिर में मनाया जाएगा।

इस पावन अवसर पर प्रातःकालीन वेला में मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ जी का स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। साथ ही गुरुदेव के श्रीमुख से उच्चारित विशेष मंत्रों के साथ शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से पूजन होगा। इस अवसर पर स्थानीय विद्वानों के साथ संघस्थ ब्रह्मचारी संजय भैयाजी बम्होरी एवं राहुल भैयाजी गंज बासौदा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रातः 8.30 बजे मुनिश्री के प्रवचन होगें। ठीक 9.30 बजे मोक्ष कल्याणक पर्व पर चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के श्री चरणों में निर्वाण लाड़ू समर्पित किया जाएगा।

सामूहिक रूप से चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू

कार्यक्रम से पूर्व नगर के सभी जैन मंदिरों से भक्तगण निर्वाण लाड़ू लेकर श्रद्धा और भक्ति के उल्लास के साथ बड़े जैन मंदिर जी आएंगे और मुनिराजों के पावन सानिध्य में सामूहिक निर्वाण लाड़ू श्री पार्श्वनाथ भगवान को अर्पित कर मोक्ष लक्ष्मी की कामना करेंगे। इस अवसर पर लाड़ू सजाओ प्रतियोगिता भी होगी। सभी लोग अपने घर से लाड़ू सजाकर लाएंगे।, जिसका लाड़ू सबसे सुंदर होगा, उनको क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मध्य जैन मिलन बालिका मंडल एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

हे! स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु से गूंजा जैन मंदिर : जैन मिलन बालिका मंडल ने मुनिराजों को दिया आहारदान
हरियाली तीज पर बड़े जैन मंदिर में उत्सव जैसा माहौल था। जैन मिलन बालिका मंडल की 50 से अधिक बालिकाएं युगल मुनिराजों को आहार दान देने के लिए दृढ़ संकल्प और नवधा भक्ति के साथ हाथों में मांगलिक वस्तुए जैसे कलश, श्रीफल, बादाम, सुपाड़ी, लौंग आदि लेकर पढ़गाहन के लिए तैयार थीं। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर…

मुरैना। हरियाली तीज पर बड़े जैन मंदिर में उत्सव जैसा माहौल था। जैन मिलन बालिका मंडल की 50 से अधिक बालिकाएं युगल मुनिराजों को आहार दान देने के लिए दृढ़ संकल्प और नवधा भक्ति के साथ हाथों में मांगलिक वस्तुए जैसे कलश, श्रीफल, बादाम, सुपाड़ी, लौंग आदि लेकर पढ़गाहन के लिए तैयार थीं। आचार्य आर्जवसागरजी महाराज के शिष्य चातुर्मासरत मुनि श्री विलोकसागरजी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज शुद्धि के बाद श्री जिनेंद्र प्रभु की वंदना कर संकल्प पूर्वक आहारचर्या के लिए निकले तो संपूर्ण मंदिर प्रांगण हे स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु, अत्रो अत्रो अत्रो, तिष्ठो तिष्ठो तिष्ठो के स्वर से गुंजायमान हो उठा।

दृश्य था युगल मुनिराजों को आहारचर्या हेतु पढ़गाहन का। जैन मिलन बालिका मंडल की सभी बालिकाएं सामूहिक रूप में मुनिश्री को आहारचर्या के लिए आमंत्रित कर रही थीं बालिकाओं के लिए भी आज का दिन पुण्यशाली था। यही वजह रही कि दोनों मुनिराजों की विधि मिल गई और दोनों युगल मुनिराजों का पढ़गाहन उनके चौके में हुआ। सभी ने मिलकर महामंत्र णमोकार का पाठ करते हुए गुरुदेवों की तीन परिक्रमा की और बोला कि हे स्वामी मन शुद्धि, वचन शुद्धि, काया शुद्धि, आहार जल शुद्ध है, भोजनशाला में प्रवेश कीजिए।

सभी बालिकाएं पूर्ण श्रद्धा एवं नवधा भक्ति के साथ युगल मुनिराजों को आहार के लिए भोजनशाला में ले गईं। गुरुदेव के भोजनशाला में प्रवेश के बाद अष्टद्रव्य से पूजनादि के पश्चात सभी ने अत्यंत ही आत्मीयता, शुद्ध मन से दोनों मुनिराजों को आहार कराया। युगल मुनिराजों का निरंतराय आहार होने पर सभी बालिकाओं के चेहरों पर एक अलग तरह की चमक दिखाई दे रही थी।

युगल मुनिराजों ने बालिकाओं को दिलाए संकल्प

आहारचर्या के बाद युगल मुनिराजों ने जैन सिद्धांतों के अनुसार बालिकाओं को कुछ संकल्प भी दिलाएं। उन्होंने कहा कि आज के बाद आप सभी नित्य देव दर्शन करेंगे। अपने माता पिता की पसंद से ही शादी करेंगे। शादी से पूर्व पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करेंगे। सदैव मुनिराजों और आर्यिकाओं को आहारदान एवं वैयावृति करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव जीवन बहुत ही संघर्षमय हो गया है।आपको जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं, कभी घबराना नहीं।परेशानियों से डरना नहीं, उनका डटकर मुकाबला करना। आत्महत्या जैसा विचार कभी भी मन में न आने देना, क्योंकि संघर्ष का नाम ही जीवन है। सभी बालिकाओं ने युगल मुनिराजों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें वचन दिया कि हे गुरुदेव हम भगवान महावीर स्वामी के अनुयायी होकर जैन दर्शन को अंगीकार करते हैं। आपके द्वारा आज दिलाए गए संकल्पों को सदैव पालन करेंगे।

दिगंबर जैन संतों की आहारचर्या

जैन मुनि की आहारचर्या बहुत कठोर होती है, जिसे ‘सिंह वृत्ति’ कहा जाता है। वे 24 घंटे में विधि मिलने पर एक बार ही अन्न जल ग्रहण करते हैं। इसमें जैन साधु एक ही स्थान पर खड़े होकर, दोनों हाथों को मिलाकर अंजुली बनाते हैं और उसी में भोजन करते हैं। यदि अंजुली में भोजन के साथ कोई जीव जंतु, बाल, अपवित्र पदार्थ या कोई जीव आ जाए तो वे भोजन लेना बंद कर देते हैं और अपने हाथ छोड़ देते हैं, फिर पानी भी नहीं पीते। इस क्रिया को अन्तराय बोला जाता है। इसके बाद वे दूसरे दिन ही आहारचर्या के लिए जाते हैं।

जैन धर्म में क्या है आहारदान

जैन धर्म में आहार दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दान, मुनियों, आर्यिकाओं और तपस्वियों को दिया जाता है। जैन दर्शन में आहारदान एक महत्वपूर्ण और पवित्र क्रिया है। यह अहिंसा, अपरिग्रह, और पुण्य प्राप्ति के सिद्धांतों पर आधारित है। जैन धर्म में आहार दान का पालन करके व्यक्ति न केवल अपने कर्मों को शुद्ध करता है, बल्कि वह दूसरों के जीवन में भी सुख और शांति लाता है।

संयम की साधना से आत्मबल की प्राप्ति होती है : मंत्रोच्चारण के साथ चातुर्मास का संकल्प लेंगे मुनिराज
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन कर्म दहन विधान का पूजन करते हुए 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। जो कर्म हमारी आत्मा पर आवरण डाले हुए अनंत चतुष्टय को प्रगट नहीं होने देते हैं। ऐसे अष्टक्रमों से मुक्त होने के लिए ही पूजन, विधान आदि किए जाते हैं। यह कर्म हमें आत्मा का बोध नहीं होने देते हैं। यह प्रबोधन मुनिश्री विलोकसागर जी ने दिया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की खबर…

मुरैना। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन कर्म दहन विधान का पूजन करते हुए 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। जो कर्म हमारी आत्मा पर आवरण डाले हुए अनंत चतुष्टय को प्रगट नहीं होने देते हैं। ऐसे अष्टक्रमों से मुक्त होने के लिए ही पूजन, विधान आदि किए जाते हैं। यह कर्म हमें आत्मा का बोध नहीं होने देते हैं। हमारे अंदर अनंत बल है, अनंत ज्ञान है लेकिन, हम कर्मों के जाल में ऐसे उलझे हुए हैं कि अपनी शक्ति का अहसास नहीं कर पाते। शेर जैसा बल होते हुए भी हम स्वयं को बिल्ली जैसा कमजोर महसूस करते हैं। यह उद्गार मुनि श्री विलोकसागरजी महाराज ने बड़े जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठें दिन धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुनिश्री ने कहा कि संयम की साधना से हमें आत्मबल की प्राप्ति होती है। हमें अपनी शक्तियों का भान होता है, अपनी ताकत का अहसास होता है। हम दृढ़ता के साथ संयम की साधना करते हैं, किसी नियम आदि का पालन करते हैं तो जड़ कर्म हमसे दूर भाग जाते है। बस हमें यह अहसास होना चाहिए कि हम भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर स्वामी तक जिनेंद्र देव के कुल में पैदा हुए हैं।

ये कर्म हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

मुनिश्री ने कहा कि हम भी जिनेंद्र प्रभु की तरह कठोर तप कर सकते हैं, ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं। संयम रूपी व्रतों को धारण कर सकते हैं। यदि हमारा तपोबल मजबूत होगा तो ये कर्म हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ये तो जड़ हैं और हम चैतन्य हैं। जिस दिन हमें अपनी चैतन्यता का अहसास हो जाएगा। उस दिन हम भी अरिहंत और सिद्धों की श्रेणी में आ जाएगा। हम भी इस असार संसार से, जन्म मरण के चक्र से मुक्त होकर सिद्धत्व को प्राप्त कर लेंगे। यह जैन संत मंत्रोच्चारण के साथ 9 जुलाई को लेंगे चातुर्मास का संकल्प।

मुरैना के बड़े मंदिर में चातुर्मास की स्थापना होगी

प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी (मुरैना वाले) ने वर्षायोग के संदर्भ में बताया कि दिगंबर जैन आमनाय में जैन साधु सावन का महीना प्रारंभ होते ही अपना पद विहार (आवागमन) रोककर, एक ही स्थान पर रुककर वर्षाकाल के चार माह, आत्म साधना एवं धर्म प्रभावना करते हैं। दिगम्बर मुनिराज, आर्यिका माताजी, क्षुल्लक, क्षुल्लिका सभी साधु-साध्वियां अहिंसा धर्म का पूर्ण पालन करते हुए प्रकृति में उत्पन्न होने वाले जीवो की रक्षार्थ वे एक ही स्थान पर 4 महीने रुक कर साधना किया करते हैं। आषाढ़ मास की चतुर्दशी को सभी साधु गण भगवान के समक्ष उपवास करके भक्तियों का पाठ करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ चातुर्मास का संकल्प करते हैं एवं प्रतिक्रमण और प्रायश्चित करते हैं। इसी तारतभ्य में बुधवार 9 जुलाई को संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य आचार्यश्री आर्जवसागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से उनसे दीक्षित मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विवोधसागरजी महाराज भक्ति करते हुए मुरैना के बड़े मंदिर में चातुर्मास की स्थापना करेंगे। 20 जुलाई रविवार को समाज के द्वारा कलश स्थापना करके वृहद रूप से कार्यक्रम होगा।

बुधवार को सिद्धों की आराधना करते हुए 512 अर्घ्य होंगे समर्पित

बड़े जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में जिन्होंने समस्त कर्मों को छेद करके सिद्ध अवस्था प्राप्त की। ऐसे सिद्धों की आराधना में 256 अर्घ्य चढ़ाए गए। बुधवार को सातवें दिन 512 अर्घ्य चढ़ाते हुए पंच परमेष्ठी की वृहद आराधना की जाएगी।

चातुर्मास पत्रिका का होगा विमोचन

बड़ा जैन मंदिर कमेटी के मंत्री विनोद जैन (तार वाले) ने बताया कि बड़े जैन मंदिर में विराजमान मुनिश्री विलोकसागर महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज बुधवार को संकल्प पूर्वक चातुर्मास की स्थापना करेंगे। इस अवसर पर वर्षायोग के मांगलिक कार्यक्रमों की पत्रिका ‘पावन मंगल वर्षायोग 2025’ का विमोचन समाज के श्रावक-श्रेष्ठियों द्वारा किया जाएगा।