मुनि श्री निस्पृह सागर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री ने कहा अभी तो नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई : रामगंजमंडी नगर का मंगलाचरण हो चुका
चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पर विराजित मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज ने रामगंज मंडी में कल रात्रि को हुए अतिशय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो आपके नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई है। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पर विराजित मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज ने रामगंज मंडी में कल रात्रि को हुए अतिशय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो आपके नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई है। अभी तो यहां ऐसे अनेक अनेक अतिशय होने है। मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ने कहा कि जब अत्यंत विशुद्धि के साथ सामूहिक रूप से जिनेंद्र भगवान की भक्ति करते हैं तो ऐसे अतिशय स्वाभाविक रूप से घटित होते हैं। ऐसे समय में हमें लगता है कि हम केवल अकेले ही आराधना कर रहे हैं लेकिन उस वक्त हमारे साथ अन्य देवी देवता भी भक्ति करने आते हैं वे देवता गण ही ऐसे अतिशय सम्पन्न करते हैं।

रामगंजमंडी का समाज इस बार एक विशेष लक्ष्य के साथ भगवान के जीर्णोद्धार की भावना लिए जाप अनुष्ठान कर रहा है सब को हमारा मंगल आशीर्वाद। मुनि श्री निस्पृह सागर जी ने कहा ” रामगंजमंडी नगर का मंगलाचरण हो चुका है। आप ऐसे ही भक्ति बनाए रखे। यह तो शुरुआत मात्र है। उल्लेखनीय है मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज अल्प प्रवास हेतु चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र में विराजमान है। मुनि संघ का रामगंजमंडी में शीघ मंगल प्रवेश संभावित है।

मुनि श्री निष्पक्ष सागरजी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी का हुआ मंगल प्रवेश : जय जयकार करते हुए बैंड बाजों दिव्यघोष के साथ हुई अगवानी
आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के दीक्षित एवं आचार्य श्रीसमयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज मुनि श्री निस्पृह सागरजी महाराज का शनिवार की बेला में नगर में मंगल आगमन हुआ।रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के दीक्षित एवं आचार्य श्रीसमयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज मुनि श्री निस्पृह सागरजी महाराज का शनिवार की बेला में नगर में मंगल आगमन हुआ। पूज्य संघ अतिशय क्षेत्र कैथुली से मंगल विहार करते हुए नगर आगमन हुआ।

नगर की सीमा पर पहुंचे ही उन्हें जय जयकार करते हुए बैंड बाजों एवम दिव्यघोष के साथ उन्हें नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया। जगह- जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन करते हुए मंगल आरती करते हुए उनकी अगवानी की गई। जैसे ही मुनि संघ ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवेश किया मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य आगवानी करते हुए पाद प्रक्षालन एवम मंगल आरती की गई। उसके उपरांत मुनि द्वय ने मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन करते हुए समस्त जिनालय के दर्शन किए इसके उपरांत धर्म सभा हुई धर्म सभा के शुभारंभ में मुनिद्वय के सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का पूजन किया गया। धर्मसभा का संचालन प्रशांत जैन शास्त्री एवं राजकुमार गंगवाल ने किया। सभी समाजबंधुओं ने मुनि द्वय के चरणों में आदिनाथ जयंती आपके सानिध्य में आयोजित हो इस हेतु निवेदन किया। मंगल प्रवचन से पूर्व आर्वी जैन ने नृत्य करते हुए मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। मंगल प्रवचन देते हुए मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज ने कहा कि घोड़े पर अपने हाथ फेरो तो उसे अच्छा लगता है और इस प्रकार यदि मनुष्य की कोई प्रशंसा करता है तो उसे भी अच्छा लगता है आप सभी प्रशंसनीय है रामगंजमंडी का नाम सुन रखा था काफी समय से मुनि श्री ने श्रद्धा के विषय में बोलते हुए कहा कि श्रद्धा को यदि विवेक की आंख मिल जाए तो उससे रत्नत्रय की पूर्ति में विलंब नहीं होगा। ज्ञान का पर्याप्त होना ही काफी नहीं है विवेक भी होना चाहिए उपादान में भी शक्ति होना चाहिए मिट्टी में घड़े बनने की यदि योग्यता नहीं है तो कुछ नहीं है उसमें योग्यता होनी चाहिए।

उन्होंने एक लोकोक्ति के माध्यम से कहा मेहनत करना जिनकी आदत बन जाती है वहां पर जो फल उसे प्राप्त होता है वही उसका मुकद्दर बन जाती है।

आत्मा की चिंता करो स्वयं की चिंता नहीं

महाराज श्री ने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आचरण को छोड़ नहीं पाता यदि वह उसे छोड़ दे तो देखें कि उसका स्वरूप कैसा हो जाता है छोटी-छोटी खुशियों को कुर्बान कर दो फिर देखो बड़ी खुशियां अपने आप सुशोभित हो जाएगी। पंचेंद्रीय के विषयों का त्याग करो। जैसी संगत वैसी रंगत जैसी संगत में रहोगे वैसा ही प्रभाव दिखता है।

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि संयम का सुख प्राप्त करना है “डूबो मत डुबकी लगाओ” आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के विषय में कहा कि हमने उनमें डुबकी लगाई उन डुबकी की बूंदों ने हमें सराबोर किया आचार्य श्री के तप का प्रताप है कि गुरुवर यहां नहीं आए लेकिन उनकी खुशबू यहां तक आती है। आचार्य श्री का औरा इतना ज़बरदस्त था कि उन्होंने संपूर्ण भारत को प्रभावित किया अपने शिष्यों को सब जगह भेजा कहा सभी जीवो का कल्याण करो।

जो गुरु की आज्ञा का पालन करेगा वहीं लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा : मुनि श्री निष्पक्ष सागरजी महाराज

मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि युग बदलते हैं सृष्टि में परिवर्तन आता है समय के प्रभाव से अपने अनुसार होती है। गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की कृपा हम पर सदा बरसती रहती है उन्होंने कहा कि जो भी गुरु आज्ञा का पालन करेगा वहीं लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। आपको आत्म राम बनने का प्रयास करना है जो राम के दास हैं वही राम के खास हैं रामगंज मंडी का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि रामगंजमंडी का मतलब है राम के पास आने का पुरुषार्थ करो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दुनिया धन की दास है लेकिन धन किसी का दास नहीं है धन वैभव शक्ति पुण्य आत्मा की दास है। इस संसार में दुर्लभ एक जथारथ ज्ञान है। धन कन कंचन राज सुख सबही सुलभ कर जान दुर्लभ है संसार में एक जथारथ ज्ञान।

मुनिराजों का भानपुरा से हुआ मंगलविहार : रामगंजमंडी नगर में आगमन की संभावना से क्षेत्रवासी हर्षित
आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। शाम को अतिशय क्षेत्र कैथूली में मंगल आगमन होगा।

जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित है। अगवानी की तैयारी भव्यता के साथ की जा रही है। क्षेत्र आगमन से नगरवासियों में हर्ष की लहर है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नगर में भी मंगल आगमन होगा। महाराज श्री संघ का वर्ष 2025 का वर्षायोग भवानीमंडी में हुआ था, जो स्वर्णिम रहा। चातुर्मास के बाद भानपुरा की धरा पर महत्ती धर्म प्रभावना हुई। ऐसा कार्य हुआ जो अविस्मरणीय बन गया।

सन्मति स्कूल में रोपित किए 51 पौधे: नीम और नारियल के पौधों के संरक्षण का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण माह मनाया जा रहा है। इंदौर रीजन ने पर्यावरण माह का शुभारंभ गुरुवार को महावीर कीर्ति स्तंभ पर मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी के मंगल सानिध्य में किया गया। गुरुवार को सन्मति स्कूल में प्रतीकात्मक 51 पौधों का रोपण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नीम और नारियल लगाए गए। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर…

इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण माह मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर इंदौर रीजन ने पर्यावरण माह का शुभारंभ गुरुवार को महावीर कीर्ति स्तंभ पर मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में किया। इस श्रृंखला में गुरुवार को सन्मति स्कूल में 51 पौधों का रोपण प्रतीकात्मक किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नीम और नारियल लगाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, पूर्व अध्यक्ष टीके वेद, कमलेश कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या, परामर्शदाता बाहुबली पांड्या, विपुल बांझल, सचिन जैन उद्योगपति, दिलीप पाटनी, राहुल जैन स्पोर्ट्स, मुकेश बाकलीवाल, संजय जैन अहिंसा द्वारा पर्यावरण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यकम का संचालन रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल ने किया। अतिथि सम्मान मयंक काला, रितेश जैन, अंशुल जैन, ऋषभ जैन ,जेके जैन फारेस्ट, सनत गंगवाल ,गिरीश रारा, डॉ.संगीता विनायका, सुनीता सेठी आदि ने किया। पूरे माह में पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त शहर जैसे पर्यावरण हितैषी कार्य किए जाएंगे।

मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी के सानिध्य में होगा कार्यक्रम : 24 गंधकुटी युक्त समवशरण महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ पांच फरवरी से
सोनकच्छ नगर के इतिहास में प्रथम बार गुरु स्मरण महामहोत्सव 24 गंधकुटी से सुसज्जित समवशरण महामंडल विधान का आयोजन पांच फरवरी से होगा। कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम के विधानाचार्य सुनील शास्त्री होंगे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

देवास (मध्यप्रदेश)। सोनकच्छ नगर के इतिहास में प्रथम बार गुरु स्मरण महामहोत्सव 24 गंधकुटी से सुसज्जित समवशरण महामंडल विधान का आयोजन पांच फरवरी से होगा। कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम के विधानाचार्य सुनील शास्त्री होंगे।

ये होंगे कार्यक्रम

पांच फरवरी को घटयात्रा, पात्र चयन के कार्यक्रम होंगे। प्रातः 7 बजे से ध्वजारोहण, मण्डल शुद्धि, मण्डल प्रतिष्ठा, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, जाप स्थापन, जिनाभिषेक, पूजन, प्रवचन, सायं महा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 6, 7 एवं 8 फरवरी को प्रातः 7 बजे से जिनाभिषेक, प्रवचन, पूजन, विधान, जाप, सायं महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 9 फरवरी को प्रातः 7 बजे से जिनाभिषेक, पूजन, प्रवचन, विश्वशांति महायज्ञ अनुष्ठान दोपहर 1 बजे

विसर्जन, रथयात्रा कार्यक्रम होंगे। समारोह का भव्य समापन शोभायात्रा के साथ होगा।

ये भी होंगे आकर्षण

कार्यक्रम में आकर्षक 24 गंधकुटी के भव्य समवशरण में विराजित प्रभु की महार्चना की जाएगी। इसके अलावा चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकालई जाएगी। बाहर से पधारे सभी अतिथियों की आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था रखी गई है। कार्यक्रम के आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज. सोनकच्छ. जिला देवास ( म.प्र.) है। आयोजन का लाइव प्रसारण निष्पक्ष नीर यूटयूब चैनल पर किया जाएगा।