मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का आशीर्वाद पाकर भावुक हुए नरेंद्र काला : कहा-आपके आशीर्वाद से ही मैं सुरक्षित बच पाया
कोटा स्टोन स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कोटा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कोटा से रामगंजमंडी आते समय हुई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनका उपचार कोटा के एक निजी अस्पताल में चला। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की खबर…

रामगंजमंडी। कोटा स्टोन स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कोटा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कोटा से रामगंजमंडी आते समय हुई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद उनका उपचार कोटा के एक निजी अस्पताल में चला। वर्तमान में वे अपने निवास, रामगंजमंडी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अखिलेश मेडतवाल के साथ वे मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने समाजहित में प्रशासनिक सहयोग भी प्रदान किया था। रविवार की प्रातः बेला में मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज, अशोक बाबरिया के निवास से मंगल आहार उपरांत सीधे नरेंद्र काला के घर पधारे। जैसे ही काला ने गुरुदेव को अपने समक्ष देखा, वे भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने विनम्रतापूर्वक दोनों हाथ जोड़कर नमन किया, जिस पर गुरुदेव ने करुणामयी भाव से हाथ उठाकर उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भी भावनाओं से भर उठे।

आशीर्वाद प्राप्त करते हुए काला ने भावुक स्वर में कहा- यह सब गुरुदेव के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मैं इतनी बड़ी दुर्घटना से सुरक्षित बच पाया। संभवतः इससे भी अधिक गंभीर स्थिति हो सकती थी, लेकिन गुरुदेव की कृपा ने मेरी रक्षा की। गौरतलब है कि श्री काला सदैव जैन समाज के लिए समर्पित रहे हैं और तन, मन एवं धन से समाज सेवा में सक्रिय योगदान देते आए हैं। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी समाज को निरंतर सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर मुनिश्री ने उन्हें संदेश देते हुए कहा कि प्रभु भक्ति, पूर्ण निष्ठा और नैतिकता के साथ समाज एवं परिवार की सेवा करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। इस भावपूर्ण अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर एवं कुशल नाकोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अहिंसा परमोधर्मः की भावना से हुआ नवकार महामंत्र सामूहिक जाप : मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी ने बताया महामंत्र का महत्व,
नगर के श्री वर्धमान जैन श्वेतांबर स्थानक में जीतो के आह्वान पर विश्व व्यापी नवकार महामंत्र जाप आयोजन प्रातः 8.01 बजे मंगल प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। वर्धमान डांगी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना को सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दोहराया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। नगर के श्री वर्धमान जैन श्वेतांबर स्थानक में जीतो के आह्वान पर विश्व व्यापी नवकार महामंत्र जाप आयोजन प्रातः 8.01 बजे मंगल प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। वर्धमान डांगी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना को सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दोहराया। इसके पश्चात सचिव सुनीता जैन, रीता पतिरा, लता मेहता एवं महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। मनीष डांगी, लोकेश धूपिया ,ऐश्वर्या कीमती, अधिवक्ता विशाल जैन सहित नवयुवक मंडल ने सभी की स्वागत कर अगवानी की। संघ अध्यक्ष सागरमल बिजावत ने प्रथम नवकार मंत्र उच्चारित कर महामंत्र के सामूहिक जाप का शुभारंभ करवाया, जो प्रातः 9.36 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के दिवंगत अध्यक्ष स्व. रूपचंद चतर सहित समस्त दिवंगत आत्माओं की शांति एवं श्रद्धांजलि स्वरूप पांच नवकार मंत्र का अतिरिक्त पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम में यह समाजजन उपस्थित रहे

जेटीआर (जीतो टाउन रिप्रेजेंटेटिव) वीरेंद्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन गरिमापूर्ण रूप से हुआ। उन्होंने बताया कि आज 108 नवकार महामंत्र जाप के साथ 201 सामूहिक सामायिक आराधनाएं सम्पन्न हुईं। नवकार आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संघ सचिव अजीत पारख, रूपचंद जैन, ज्ञानचंद डांगी, तेजमल सराफ, पारस सेठी, प्रदीप चतर, अशोक बाबेल, सुनील जैन, अशोक जैन, राजकुमार बोथरा, हरेश पतिरा, संजय पतिरा, धर्मचंद सकलेचा, राजेंद्र मेहता, मंगल डांगी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ऐसे आयोजन जीव मात्र के कल्याण की भावना बढ़ाते हैं

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति की मंगल भावना से शांति विधान एवं नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप आयोजित किया गया। यहां आयोजित धर्मसभा में जेटीआर वीरेंद्र जैन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक लाभ प्रदान करने वाला है, बल्कि मन की उलझनों को सुलझाने, समाज में सद्भाव, समर्पण, सामंजस्य एवं सामूहिकता को बढ़ाने वाला भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विश्व शांति एवं जीव मात्र के कल्याण की भावना को प्रवाहित करते हुए वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

वीरेंद्र जैन के आग्रह पर प्रातः 8.01 बजे मुनि श्री निष्पक्ष सागरजी ने अपने श्रीमुख से प्रथम नवकार मंत्र उच्चारित कर जाप का शुभारंभ करवाया। उन्होंने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों देशों में विश्व शांति एवं जीव मात्र के कल्याण के लिए सामूहिक जाप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन आत्मा के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है तथा नवकार मंत्र अत्यंत मंगलकारी है, जो समस्त पापों का नाश कर आत्मा को शांति एवं ऊर्जा प्रदान करता है। यह महामंत्र प्रत्येक आत्मा में निहित परमात्मा बनने की क्षमता को जागृत कर सही दिशा में अग्रसर करता है।

महामंत्र का जाप प्रति माह किया जाना चाहिए

मुनिश्री ने कहा कि जैन दर्शन व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यक्तित्व एवं गुणों को महत्व देता है। नवकार मंत्र के माध्यम से हम उन गुणवान आत्माओं को नमन करते हैं, जो सद्गुणों से विभूषित हैं। यह मंत्र सार्वभौमिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है, जिसका स्मरण असंख्यात पापकर्मों की निर्जरा कर पुण्य का बंध कराता है।

मुनि श्री ने समाज को संबोधित करते हुए प्रश्न उठाया कि ऐसा श्रेष्ठ आयोजन वर्ष में केवल एक बार ही क्यों किया जाए? इसे प्रति माह आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि समस्त समाज मिलकर नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का आयोजन नियमित रूप से करे तथा इसमें जैनेतर बंधुओं को भी जोड़कर व्यापक स्तर पर इसका लाभ पहुंचाए।

विद्यालयों में भी नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया

मुनि श्री निस्पृह सागर जी ने कहा कि मंत्रों के उच्चारण से शरीर एवं मन के नकारात्मक तत्वों का क्षय होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंत्र साधना के माध्यम से अनेक रोगों में भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सर्वाधिक ऊर्जा एवं शक्ति से परिपूर्ण होने के कारण ही नवकार मंत्र को ‘महामंत्र’ कहा गया है। संचालन सिद्धार्थ भैया द्वारा किया गया। आदर्श विद्या मंदिर सहित खैराबाद, मोड़क गांव, सुकेत, रामगंज मंडी क्षेत्र के एक दर्जन विद्यालयों में भी नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।

ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मेला प्रारंभ; मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का मंगल उदबोधन हुआ
बुधवार की प्रातःकाल बेला में नित्य नियम पूजन शान्तिधारा,अभिषेक के ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला आरंभ हुआ। चांदखेड़ी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

चांदखेड़ी। बुधवार की प्रातःकाल बेला में नित्य नियम पूजन शान्तिधारा,अभिषेक के ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला आरंभ हुआ। प्रबंध कार्यकारिणी, स्थानीय समाज, बाहर से पधारे हुए अतिथि और यात्रियों की उपस्थिति एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 निस्पृह सागर महाराज के मंगल सानिध्य में मंगलाष्टक उच्चारण के साथ ध्वजारोहण करते हुए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय मेला भक्ति आस्था और जयकारों के बीच प्रारंभ हुआ। इस अवसर मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का मंगल उदबोधन हुआ।

ध्वजारोहण जयमाला देवी प्रदीप,संचित,सरिता, प्रिया,तेजस्वी,विशाल,शुभी,गांधीधाम गुजरात परिवार और राजेन्द्र, अनिता, नेहा, अभिषेक, निखिल, महावीर पाटनी कोटा परिवार द्वारा किया गया।

दोपहर के सत्र में कार्यकारिणी की बैठक हुई

दोपहर के सत्र में कार्यकारिणी की साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें महामंत्री नरेश जैन वेद ने पूर्व बैठक की समीक्षा और विवरण बताया। मन्दिर विकास के सन्दर्भ में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि 2021 में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से गर्भगृह विस्तार का कार्य शुरू किया था। अब वह पूर्णता की ओर है। इसी वर्ष जब मुनिश्री सुधासागर जी क्षेत्र पर पधारेंगे। उनके सानिध्य मे इस गर्भ गृह विस्तार की मंगलमय शुरुआत होगी। कोषाध्यक्ष गोपाल जैन वकील ने वर्षभर का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कमेटी के प्रशान्त जैन ने बताया कि सांयकाल महिला महासमिति व मरुदेवी महिला मंडल चांदखेड़ी खानपुर द्वारा भव्य नाटक ” राजा श्रेणिक का ह्रदय परिवर्तन प्रस्तुत किया गया।

जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्रीजी की वार्षिक रथ यात्रा निकाली

प्रशांत जैन ने बताया कि आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार की बेला में प्रातःकाल देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की नित्य अभिषेक व शान्तिधारा के पश्चात 9 बजे भव्य वार्षिक श्रीजी की रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महावीर पार्क से पुनः चांदखेड़ी तीर्थ पहुंची। जहां पर मुनि द्वय के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक हुआ। मेला संयोजक मुकेश जैन मासूम ने बताया कि रथयात्रा मे क्षेत्र पर विराजमान द्वय मुनिराज का सानिध्य प्राप्त होगा।पंजाब भटिंडा से आया पाइप बेन्ड,पिडावा से आयी डीजे म्यूजिकल पार्टी, महिला मंडल दिव्य घोष,आदि शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम के समापन उपरांत क्षेत्र कमेटी द्वारा स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया है।

मुनि श्री ने कहा अभी तो नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई : रामगंजमंडी नगर का मंगलाचरण हो चुका
चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पर विराजित मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज ने रामगंज मंडी में कल रात्रि को हुए अतिशय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो आपके नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई है। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पर विराजित मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी और मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज ने रामगंज मंडी में कल रात्रि को हुए अतिशय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो आपके नगर में अतिशय की शुरुआत मात्र हुई है। अभी तो यहां ऐसे अनेक अनेक अतिशय होने है। मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ने कहा कि जब अत्यंत विशुद्धि के साथ सामूहिक रूप से जिनेंद्र भगवान की भक्ति करते हैं तो ऐसे अतिशय स्वाभाविक रूप से घटित होते हैं। ऐसे समय में हमें लगता है कि हम केवल अकेले ही आराधना कर रहे हैं लेकिन उस वक्त हमारे साथ अन्य देवी देवता भी भक्ति करने आते हैं वे देवता गण ही ऐसे अतिशय सम्पन्न करते हैं।

रामगंजमंडी का समाज इस बार एक विशेष लक्ष्य के साथ भगवान के जीर्णोद्धार की भावना लिए जाप अनुष्ठान कर रहा है सब को हमारा मंगल आशीर्वाद। मुनि श्री निस्पृह सागर जी ने कहा ” रामगंजमंडी नगर का मंगलाचरण हो चुका है। आप ऐसे ही भक्ति बनाए रखे। यह तो शुरुआत मात्र है। उल्लेखनीय है मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज अल्प प्रवास हेतु चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र में विराजमान है। मुनि संघ का रामगंजमंडी में शीघ मंगल प्रवेश संभावित है।