मुनि श्री निरंजन सागर – श्रीफल जैन न्यूज़

कुण्डलपुर में हुआ संघ सहित मुनिओ का शुभागमन: दिव्य घोष की मंगल ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंज उठा
सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर जी महाराज ,मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ,मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज ,मुनिश्री अरहसागर जी महाराज, मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज, मुनि श्री संथान सागर जी महाराज, ऐलक श्री उपशमसागर जी महाराज पटेरा दमोह की ओर से एवं मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज कुम्हारी की ओर से भव्य मंगल प्रवेश किया। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट ……

कुण्डलपुर । सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री अक्षयसागर जी महाराज ,मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ,मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज ,मुनिश्री अरहसागर जी महाराज, मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज, मुनि श्री संथान सागर जी महाराज, ऐलक श्री उपशमसागर जी महाराज पटेरा दमोह की ओर से एवं मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज कुम्हारी की ओर से भव्य मंगल प्रवेश किया। मीडिया समिति के राजेश जैन रागी तथा जयकुमार जलज ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में जन समूह के बीच मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई ।

अगवानी में बड़ी संख्या में क्षुल्लक जी, ब्रह्मचारी भैया ,दीदी जी, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, महोत्सव समिति पदाधिकारी ,प्रभारी ,सदस्य, कुंडलपुर जैन समाज की उपस्थिति रही । मुनि संघ भव्य मंच पर विराजमान सभी निर्यापक संघ ,मुनि संघ आर्यिका संघ के बीच वात्सल्य मंगल मिलन हुआ । मुनि संघ क्षुल्लक संघ ने सभी निर्यापक संघ की त्रय परिक्रमा लगाई और वंदना की। अगवानी में शामिल सभी दिव्य घोष की मंगल ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था ।

साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में हुए मुनि के प्रवचन : आपको जो बनना है, आप उनके पास जाएं – मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज
साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर महाराज ने कहा कि इस सत्र में हम आपके भविष्य को लेकर चर्चा करने जा रहे हैं। आपको जो बनना है आप उनके पास जाएं, उन पर विश्वास रखें। पढ़िए राजेश रागी बकस्वाहा की ये विशेष रिपोर्ट…

कुम्हारी (दमोह)। साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर महाराज ने कहा कि इस सत्र में हम आपके भविष्य को लेकर चर्चा करने जा रहे हैं। आपको जो बनना है आप उनके पास जाएं, उन पर विश्वास रखें। आचार्य पूज्यपाद स्वामी जी इष्टोपदेश ग्रन्थ में लिखते हैं कि “ददाति यत्तु यस्यास्ति, सुप्रसिद्धमिदं वच:” अर्थात् जिसके पास जो होता है, वह वही देता है। यह वचन प्रसिद्ध है। यदि आपको वैज्ञानिक बनना है तो वैज्ञानिक पर विश्वास रखना पड़ेगा, राजनीति के क्षेत्र में जाना है तो राजनेता के पास जाना होगा, ठीक इसी प्रकार आपको वीतरागी बनना है तो वीतरागी देव, गुरु के पास जाना ही होगा। “अन्यथा शरणं नास्ति” अन्य प्रकार की शरण आपके लिये कल्याण का मार्ग नही है। आज सबसे बड़ी समस्या है मार्गदर्शन का अभाव और इसका सबसे ज्यादा असर नवयुवक वर्ग पर भी पड़ रहा है। मार्गदर्शन के अभाव मे आज समाज भटक रहा है। मार्ग दर्शन किससे लिया जाये ? यह प्रश्न आज ज्वलंत समस्या के समान सामने खड़ा है। क्योंकि हर कोई मार्गदर्शक बना फिरता है।

किसी की बातों में न आएं

आचार्य श्री ने कहा कि मार्गदर्शन वही कर सकता है, जो उस मार्ग पर चलना जानता हो या चल रहा हो। बिना मार्ग को जाने और चले, अगर कोई मार्गदर्शन, कर रहा है तो यह उसका अज्ञान ही कहलायेगा। आचार्य कहते हैं ” य: यत्र अनभिज्ञ: स: तत्र बाल:”जो जिस क्षेत्र मे अनभिज्ञ है, वह उस क्षेत्र मे बालक है। आपने डॉक्टर की उपाधि तक प्राप्त नहीं की और तत् संबधी प्रशिक्षण भी नहीं लिया और आप आपरेशन करना चाहते हैं। यह कहां की समझदारी है? और इस तरह आप स्वयं का और सामने वाले दोनों का अहित ही कर रहे हैं। आचार्यों ने अपने पूर्वाचार्यों के अनुसार अनुकम्पा दृष्टि के साथ आपके लिये कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है और आप यद्वा – तद्वा किसी की भी बातों मे आकर अपना स्वयं का और अपने संबंधियों का भविष्य भी बिगाड़ रहे हैं।

जनता हो रही है भ्रमित

आचार्य श्री ने यह भी कहा कि जैनदर्शन की सबसे बड़ी विशेषता है दिगम्बरत्व। आज उस दिगम्बरत्व को स्वीकार करने में असमर्थ लोगों के द्वारा जो विष भाषण किया जा रहा है, उसके कारण भोली -भाली जनता भ्रमित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रवृति ज्यादा देखने को मिलती है। जिनेन्द्र देव की, आचार्यों की वाणी को गौण करके अपने मन के अनुरूप आचरण करने वाले अपना नया पन्थ और नया साहित्य निर्माण करने में लगे हैं। ख्याति, पूजा, लाभ के प्यासे यह अभदन्त प्राणी अपनी वाह-वाह में लगे हैं। अपनी ढपली – अपना राग। स्वयं तो निराधार और जग को दिखा रहे आधार। आपका वर्तमान ही आपका भविष्य निर्धारित करता है। इसलिये वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें, जिससे भविष्य अपने आप ही संवर जाएगा।

विवेक का प्रयोग करें

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रायः करके ऐसे लोग अपनी पैठ बनाये हुए हैं। ‌शहरी क्षेत्रों में बुद्धिजीवी वर्ग का प्रभाव होने से इस तरह की गलत धारणाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाता। मात्र ग्रामीण अशिक्षित वर्ग ही ऐसी विपरीत मान्यताओं को सही मानकर बैठा हुआ है। ग्रामीण शिक्षित वर्ग भी इन्हें स्वीकार्यता नहीं देता है। अपने विवेक का प्रयोग करना प्रत्येक प्राणी का धर्म है। अपने लिये क्या सही है? क्या गलत है? आप सभी जानते है। इसलिए विष के समान इन गलत धारणाओ को समूल नष्ट कर अपने इष्ट की सिद्धि करें, जिससे हम सभी का जन्म-मरण रूपी कष्ट मिट सके।

साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में हुए मुनि के प्रवचन : प्रतिमा का प्रतिकार भारतीय सनातन संस्कृति पर कुठाराघात है – मुनि श्री निरंजन सागर
साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर महाराज ने कहा कि इस सत्र में हम प्रतिमा अर्थात् मूर्ति के महत्त्व को समझने का प्रयास करेंगे। आचार्यों ने ग्रन्थों में निक्षेप अर्थात् न्यास की व्यवस्था हम सभी के लिये दी है। पढ़िए राजेश रागी बकस्वाहा की ये विशेष रिपोर्ट…

कुम्हारी (दमोह)। साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर महाराज ने कहा कि इस सत्र में हम प्रतिमा अर्थात् मूर्ति के महत्त्व को समझने का प्रयास करेंगे। आचार्यों ने ग्रन्थों में निक्षेप अर्थात् न्यास की व्यवस्था हम सभी के लिये दी है। जिसके चार भेद हैं नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव। नाम निक्षेप जिसके माध्यम से आप और हम सभी का व्यवहार चलता है, जैसे -हमारा नाम मुनि निरंजन सागर है। स्थापना निक्षेप जिसके माध्यम से ‘यह वही है। इस रूप ज्ञान होता है। जैसे:-चित्र, प्रतिमा, मूर्ति, प्रतिबिम्ब आदी में “यह वही है” “यह भगवान का चित्र है” “यह भगवान की प्रतिमा है” इस प्रकार स्थापित करना स्थापना निक्षेप है। यह अनादिकालीन व्यवस्था है। इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं करना अपने आपमें मूर्खता का प्रतीक है। जिस किसी व्यक्ति ने निक्षेप की व्यवस्था को नहीं जाना, नहीं माना, उस व्यक्ति ने अपनी मन-मानी ही की है।

परिषह-उपसर्ग सहन करने पर ही पूज्यता आती है

उन्होंने कहा कि एक बार किसी विद्वान को एक सभा में आमन्त्रित किया गया और उनसे पूछा कि आप इन पत्थरों को क्यों पूजते हो? क्या होता है? इन पत्थरों के दर्शन से, पत्थरों के अभिषेक से, पत्थरों की पूजा भक्ति और आरती आदि करने से ? उस विद्वान ने उस सभा में चहुंओर देखा और पाया कि सभा में कुछ चित्र लगे थे जो किन्हीं व्यक्ति विशेष के थे। उसने कहा मुझे यह सब चित्र उतरवाकर दे दीजिये। फिर मैं आपको आपके प्रश्न का उत्तर देता हूं। जैसे ही उसको वह चित्र दिये तुरन्त ही उसने उन चित्रों पर थूकना प्रारम्भ कर दिया। यह देख पूरी सभा आक्रोशित हो गई। सभा को आक्रोशित देख उनसे कहा, “आप लोगों का आक्रोशित होना व्यर्थ है” जब आप प्रतिमा को पत्थर कहकर उस प्रतिमा अर्थात् भगवान के प्रतिबिंब का अनादर कर सकते हैं तो यह चित्र भी तो कागज है और कागज का अनादर आप सहन नहीं कर पा रहे हैं। यह कैसा न्याय है? जब पाषाण की प्रतिमा बनाते हैं, तब पाषाण की पूजा नहीं, बल्कि उस पाषाण में जो छैनी- हथोड़े की मार से परमात्मा का आकार उभर कर आया फिर उसमें मन्त्रों द्वारा गुणों का अवरोपण किया, उन गुणों की पूजा है, ना कि पाषाण की। उस पाषाण ने छैनी- हथोड़ा, गर्मी- वर्षा आदि उपसर्ग- परिषह को साक्षात् परमात्मा के समान जीता है। जो बताती है कि परिषह-उपसर्ग सहन करने पर ही पूज्यता आती है इसलिए वह पाषाण भी परमात्मा बनकर पूज्य हुआ है। जिस प्रकार बच्चों के लिए छोटे-छोटे कंकर आदि घटा-बढ़ाकर अंकों का और गोला, डण्डा आदि आकृति बनाकर शब्दों का ज्ञान कराया जाता है, उसी प्रकार परमात्मा का ज्ञान, धातु, पाषाण आदि की मूर्ति बनाकर किया जाता है, अत: मूर्ति को भगवान का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। मूर्ति स्थापित करके पूजा करते समय यह धातु की है या पाषाण की है, इस प्रकार ध्यान करके भगवान की पूजा नहीं की जाती है, बल्कि आप वीतरागी हैं, अनन्त गुणों से युक्त हैं और घातिया कर्मों को नष्ट किया है, इत्यादि प्रकार से स्तुति की जाती है।

होता है मोक्ष का मार्ग प्रशस्त

मुनि श्री ने कहा कि निर्जीव प्रतिमा से भी वीतरागता की ओर दृष्टि जाती है, राग-द्वेष की ओर दृष्टि नहीं जाती है। यही तो मूर्ति के माध्यम से, मूर्तिमानों के गुणों को ध्यान करना, मूर्ति पूजा का मुख्य ध्येय हुआ करता है। आचार्य कहते हैं मूर्ति के दर्शन, भक्ति, पूजन आदि के द्वारा अनादिकालीन अज्ञान अन्धकार रूपी मित्थात्व को भी नष्ट किया जा सकता है। जिससे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। इसका साक्षात् उदाहरण है कुंडलपुर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान और गोम्मटेश बाहुबली, जिनके दर्शन करने को दूर-दूर से लोग आते हैं।

साइंस ऑफ लिविंग में प्रवचन : अर्थ ,काम और धर्म यह तीनों पुरुषार्थ ही त्रिवर्ग कहलाते हैं – मुनि श्री निरंजन सागर
जिसने जीवन की वास्तविकता को समझ लिया है, उसने जीवन की सात्विकता को पा लिया है। यह बात मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने साइंस ऑफ लिविंग में कही। पढ़िये जयकुमार जैन जलज हटा/राजेश रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट…

कुण्डलपुर। साइंस ऑफ लिविंग के सत्र में हम हर दिन एक अनोखा प्रयास करते हैं अपने जीवन को समझने का। ताकि हम उस जीवन को भार नहीं उपहार बना सकें। जिसने जीवन की वास्तविकता को समझ लिया है, उसने जीवन की सात्विकता को पा लिया है। यह बात मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में हमने लोगों के हिसाब से चलने का मन बना लिया है। जिससे वह सात्विकता और वास्तविकता पर भी पोता-पोती की जा रही है। हर एक कार्य की एक वय होती है। उस उम्र तक ही वह कार्य शोभनीय माना जाता है।

उसके बाद वह निंदनीय कार्य की श्रेणी में आ जाता है। आचार्य कहते हैं, जिसने त्रिवर्ग की समीचीनता को समझ लिया, उसने जीवन के रहस्य को समझ लिया है। यह जीवन का वर्गीकरण है यह सेंस आफ लिविंग है। अर्थ ,काम और धर्म यह तीनों पुरुषार्थ ही त्रिवर्ग कहलाते हैं। अर्थ अर्थात धनार्जन करना, काम अर्थात स्वदार संतोष व्रत। धर्म अर्थात सतकार्य जिससे स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति हो सके। क्लासिफिकेशन ऑफ लाइफ अर्थात जीवन का वर्गीकरण जो जैनाचार्यो ने किया है वैसा सूक्ष्म विवेचन कहीं भी देखने सुनने और पढ़ने को तक नहीं मिलता है। अर्थ, काम , धर्म और मोक्ष इन चार पुरुषार्थों का अपना काल है , अपना उद्देश्य है और अपनी उपयोगिता है।

अर्थ पुरुषार्थ के लिए षट्कर्म की व्यवस्था दी है।काम पुरुषार्थ के लिए विवाह की व्यवस्था दी है। धर्म पुरुषार्थ के लिए अणुव्रत अथवा महाव्रत की व्यवस्था आचार्यों ने दी है। मोक्ष पुरुषार्थ के लिए श्रेणी आरोहण की व्यवस्था दी है। हमारे आत्म कल्याण की यह कुछ ऐसी अवस्थाएं हैं जिनके माध्यम से हम सभी के अंदर विद्यमान उस आत्म तत्व को सिद्ध किया जा सकता है। यह सभी जानकारी आपको भी हो सकती है। परंतु इसका प्रयोग का कभी विचार नहीं किया, इसलिए यह संसार चक्र चल रहा है। आचार्य कहते हैं कि परे मोक्ष हेतु अर्थात धर्म पुरुषार्थ और मोक्ष पुरूषार्थ मोक्ष के कारण है। अभी आप लोगों से पूछा जाए कि बताओ किस-किस को मोक्ष जाना है? उत्तर मिला सभी को।

पर क्या हमारे लक्षण हमारे लक्ष्य के अनुरूप हैं। मोक्ष हम सभी का लक्ष्य है तो उसके अनुरूप ही हमारे लक्षण होना चाहिए। आज तक किसी ने नहीं सुना होगा कि पोता- पोती करके किसी को मोक्ष मिला है। पोता- पोती का मतलब श्रृंगार। श्रृंगार काम पुरुषार्थ के अंतर्गत आता है। वह भी एक उम्र तक ही सही लगता है। पोता -पोती को संस्कार देना है तो उनके सामने पोता -पोती मत करो। आज प्रायः करके सभी की एक सामान्य शिकायत रहती है कि बच्चे हमारी सुनते नहीं है। हम आज आपसे यह प्रश्न करते हैं कि क्या आप आचार्यों की सुन रहे हैं। आज कोई भी वृद्धावस्था को स्वीकार करना नहीं चाहता। उसके लिए नित नए प्रयोगों के माध्यम से उस पर विजय प्राप्त करना चाहता है।

जिस प्रकार नए-नए युवा- युवती विवाहित हो कर जीवन यापन करना चाहते हैं, उसी प्रकार से आज वृद्धजन भी उसी प्रकार जीवन यापन करना चाहते हैं। यह एक ऐसी निंदनीय मानसिकता बन चुकी है जिससे उनके जीवन से सात्विकता खोती जा रही है। कहते हैं कि लोगों के लिए करना पड़ता है। सब के हिसाब से रहना पड़ता है। वक्त और जमाने के हिसाब से चलना पड़ता है। आपको इस वृद्धावस्था में जब पोता- पोती (मेक-अप )में आनंद आ रहा है। फिर आपको देखने वाले पोता -पोती पर उसका क्या असर होगा आपने इस पर कभी कोई विचार किया है। आप उन्हें कौन से संस्कार दे रहे हैं? यह प्रश्न बहुत बड़ा है। इसका उत्तर भी आपके पास है पोता पोती बालो ध्यान से सुनो अगर आपको अपने पोता -पोती को संस्कारित करना है तो पोता- पोती लीपा-पोती छोड़ो।

साइंस ऑफ लिविंग सत्र में प्रवचन : आदत होना सही, गलत आदत होना दुर्गति का कारण – मुनि श्री निरंजन सागर जी
साइंस ऑफ लिविंग सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज जीवन जीने का सबका अपना-अपना तरीका है। व्यक्ति का स्वयं के मापदंडों से जीना ठीक है लेकिन मापदंड के बारे में विचारें कि वे सही हैं या गलत। पढ़िए जय कुमार जलज/राजेश रागी की विस्तृत रिपोर्ट…

कुण्डलपुर। आदत के आदि होना बुरी बात नहीं, परंतु गलत आदत के आदी होना सही नहीं है। जीवन जीने का सभी का अपना अपना तरीका होता है, हम किसी के तरीके को गलत नहीं ठहराना चाहते हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति का अपना मापदंड होता है। वह स्वयं का जीवन अपने मापदंडों के हिसाब से जीता है और उसे वह सही भी मानता है। यह बात साइंस ऑफ लिविंग सत्र में मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने कही। उदाहरण के तौर पर आप उस शराबी आदि को देख लीजिए, सभी के अपने-अपने मापदंड हैं और इसमें भी साहित्य का योगदान और मिल जाए बस फिर वो उनका कथन उनकी क्रियाओं को सही सिद्ध करने में देर नहीं लगाते।

एक प्रसिद्ध कवि ने लिखा है, मंदिर मस्जिद बैर कराते मेल कराती मधुशाला। हो सकता है आपको यह कविता शब्दशः याद भी हो। पर कवि का क्या उद्देश्य था और आपने क्या समझ लिया। कवि महोदय कह रहे हैं जिस प्रकार शराबी व्यक्ति एक साथ बैठकर हिल मिलकर मदिरालय में अपना आनंद मनाते हैं, उसी प्रकार क्या आप लोग देवालय में बैठकर हिल मिलकर प्रभु की भक्ति का आनंद मनाते हैं ? यह प्रश्नवाचक काव्य शैली है। हम इसका सही अर्थ भी आपको बताएंगे।

तो भी आप मानोगे नहीं ,क्योंकि यह कविता आपकी बात का पोषण करती है।आज प्रायः कर यह सिद्धांत बन गया है। हम उसी बात का समर्थन करते हैं जो बात हमारी बात का समर्थन करे।

अनादि काल से है स्थित

बड़े से बड़ा व्यक्तित्व भी आप को समझाने में अपने आप को असमर्थ पाता है। यह स्थिति वर्तमान समय में नहीं बनी बल्कि अनादि कालीन है। जब जब कोई व्यक्ति व्यसनों में लिप्त हुआ, उसने अपना सब कुछ खो दिया पर किसी की नहीं मानी। भीम ने युधिष्ठिर को कितना मना करा, उनसे कितनी अनुनय की, पर युधिष्ठिर दांव पर दांव लगाते गए और परिणाम सभी को ज्ञात है। भरी सभा में इतना बड़ा घोर अपमान हुआ। रावण को किसने नहीं समझाया कि पर स्त्री का सेवन दुर्गति का कारण है। मंदोदरी, विभीषण, कुंभकरण यहां तक कि उसके पुत्रों ने कहा पर रावण ने किसी की नहीं मानी। रावण के साथ क्या-क्या हुआ सभी को ज्ञात है। ज्ञात हो कर भी हम क्या कर रहे हैं।

व्यसन से आती विवेकहीनता

व्यसन की वासना कभी समाप्त हुई है क्या? और इसी व्यसन में व्यक्ति इतना तल्लीन हो जाता है कि वह विवेकहीन हो जाता है। उस वासना का सार्थक अर्थ है (वास +ना) अर्थात यहां वास नहीं करना। इन व्यसनों में जिसने वास नहीं किया, निवास नहीं किया, उसका आवास एक मंदिर की तरह पूज्य बन गया जाता है।फिर इस शरीर रूपी देवालय में बैठा आपका आत्म तत्व रूपी देवता आपको स्पष्ट दिखाई देने लगता है।

आपका तन मन और आत्मा रूपी धन तीनों ही तीर्थ के समान पवित्र हो जाते हैं। इसलिए साक्षी है व्यसन में लिप्त बड़े-बड़े महारथियों की किस प्रकार दुर्दशा हुई। जिसका कदम कदभृ( कीचड़ )में फंस जाता है उसे बड़े यत्न से ही निकाला जा सकता है। वरना तो कदम निकालते-निकालते ही दम निकल जाता है। यह कदम विकार से विकास की ओर बढ़े। हमारी सही लत से ही हम स्वयं का और दूसरों का कल्याण कर सकते हैं।

धर्म प्रभावना : आदर्श जीवन से ही बनता है गौरवशाली इतिहास : मुनि श्री निरंजन सागर
मुनि श्री निरंजन सागर ने प्रवचन के दौरान कहा कि प्रसिद्धि भी दो तरह से होती है। पहली विख्यात और दूसरी कुख्यात ।यह ख्याति की चाह, पूजन( आदर सत्कार) की चाह, लाभ की चाह और सभी जगह बस मेरी वाह वाह। पढ़िए जयकुमार जलज हटा/राजेश रागी बकस्वाहा की विस्तृत रिपोर्ट…

कुण्डलपुर। हर व्यक्ति आज चाहता है कि उसका नाम भी इतिहास में अंकित हो और वह भी सामान्य नहीं बल्कि स्वर्णिम अक्षरों में। जिस व्यक्ति ने अपना जीवन ही स्वर्णमय बना लिया हो, उस व्यक्ति का जीवन ही स्वर्णिम अक्षरों से इतिहास में स्थान पाता है। जिस व्यक्ति ने अपने आप को स्वर्ण की भांति निखारा न हो, तपाया न हो, ऐसा व्यक्ति तीन काल में आदर्श प्रस्तुत नहीं कर सकता है। यह बात मुनि श्री निरंजन सागर जी ने महाराज में प्रतिदिन होने वाले प्रवचनों की श्रंखला के दौरान कही। प्रसिद्धि भी दो तरह से होती है। पहली विख्यात और दूसरी कुख्यात ।यह ख्याति की चाह, पूजन( आदर सत्कार) की चाह, लाभ की चाह और सभी जगह बस मेरी वाह वाह। यह कुछ ऐसी चाह है कि जब तक मुख से आह न निकले अर्थात प्राणांत होने तक बनी रहती है। इस चाह को स्वाहा किए बिना हम एक आदर्श पूर्ण जीवन नहीं जी सकेंगे। साइंस ऑफ लिविंग का रहस्य समझ में आना बड़ा कठिन है। जिसने ऐसे समझ लिया वही जीवन के सही आनंद को प्राप्त कर सकता है। जीवन का सार है मर्यादा और जिसने मर्यादा का उल्लंघन कर दिया, फिर वह किसी की मर्यादा अर्थात् विनय आदर आदि भी नहीं करता। पिता पुत्र की मर्यादा का आदर्श उदाहरण हैं श्रीराम और दशरथ जी। गुरु शिष्य की मर्यादा का आदर्श उदाहरण हैं एकलव्य और द्रोणाचार्य। देश प्रेम का आदर्श उदाहरण हैं दानवीर भामाशाह। राष्ट्रप्रेम का आदर्श उदाहरण हैं महाराणा प्रताप। अतिथि सत्कार का आदर्श उदाहरण हैं शबरी। भक्ति का आदर्श उदाहरण हैं मीरा। ऐसे कई गौरवशाली व्यक्तित्व से भारतीय सनातन इतिहास भरा पड़ा है। इन महापुरुषों ने अपने जीवन को सफल आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया। इतिहास जब भी लिखा जाता है कुछ करने वालों का ही लिखा जाता है परंतु वह कार्य अगर आदर्श कार्य हो तो वह इतिहास को गौरवान्वित करता है और वही कुछ कुकृत्य ऐसे भी होते हैं जिनसे इतिहास कलंकित भी हो जाता है। रावण, कौरव आदि ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे इतिहास को शर्मसार होना पड़ा।

वर्तमान में आदर्शों की कमी

वर्तमान समय में समाज में आदर्शों की बहुत बड़ी कमी होती जा रही है। यह हम सभी का प्रबल पुण्य का उदय है इस कलिकाल में जहां धर्म नाम मात्र का रह गया था, वहां आचार्य महाराज जैसे सूर्य का उदय हुआ। इस युग में आदर्श पुरुष राष्ट्रहित चिंतक आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महामुनि राज का जन्म हुआ। जिन्होंने इस धर्म की ध्वजा को इतना ऊपर उठाया कि वह धर्म इस युग के अंत तक अनवरत इसी तरह चलता रहेगा।गुरुदेव ने अपने मर्यादित आदर्श पूर्ण जीवन के माध्यम से एक ऐसा गौरवशाली इतिहास रच डाला। ऐसा इतिहास ना भूतो ना भविष्यति। यह इतिहास युगों युगों तक गुरुदेव के गुणगान गा कर उनकी गौरवगाथा सबको सुनाता रहेगा। आचार्यों ने आदर्श पूर्ण जीवन जीने को कहा है। ऐसा जीवन जो बिना प्रदर्शन के मात्र आत्मदर्शन को दर्शाए, वही आदर्श जीवन है। आदर्श अर्थात (आ +दर्श) आत्मदर्शन जहां हो। ऐसा आदर्श हम सभी अपने जीवन में स्थापित करें और जिन्होंने किया है, उनका अनुकरण कर अपना जीवन सफल करें।