मुनि विशल्य सागर – श्रीफल जैन न्यूज़

विपरीत परिस्थितियों में न घबराने वाला ही सफलः मुनि श्री विशल्य सागर जी
जीवन को सुखमय बनाने के लिए लोभ का त्याग जरूरी

जैन संत महामुनि 108 श्री विशल्य सागर गुरुदेव को शास्त्र भेंट

न्यूज़ सौजन्य- राजकुमार अजमेरा

झुमरी तिलैया (कोडरमा)। पानी की टंकी रोड स्थित दिगंबर जैन नया मंदिर में अपने चातुर्मास प्रवास में जैन संत महामुनि 108 श्री विशल्य सागर गुरुदेव ने शनिवार को अपने सारगर्भित प्रवचन में कहा कि संसार सुख- दुख का खेल है। विपरीत परिस्थितियों में जो घबराता नहीं है, संयम रखता है वही सफल होता है। जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयास और प्यास जरूरी है। यदि प्यास नहीं लगी हो तो पानी की कीमत समझ में नहीं आती है। अपने जीवन से अशुद्धियों और बुराइयों को हटाना जरूरी है। प्रशस्त में पहुंचने के लिए प्यास की आवश्यकता है। धर्मरूपी अमृत को पीने वाला ही सच्चा श्रावक होता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए लोभ का त्याग जरूरी है। मनुष्य के साथ कुछ नहीं जाता है। उसने जो कर्म किया है, वही साथ जाता है। संसार के रोग अच्छे नहीं हैं। हमें हमेशा के लिए स्वस्थ होना है और इसके लिए तीर्थंकर की देशना और जिनवाणी की शरण में जाना होगा।

प्रातः दीप प्रज्जवलन का सौभाग्य विनोद कुमार, सुनील, मुकेश,राज कुमार, अर्हम अजमेरा आशा गंगवाल (बंटी),मिहिर जैन (गुवाहाटी) परिवार को मिला। सभी ने मिलकर गुरुदेव के चरण का पाद प्रक्षालन किया और शास्त्र भेंट किया।

मंगलाचरण, आशा गंगवाल और आशा अजमेरा ने किया। बैंगलुरू से अशोक-मंजू अजमेरा, पुनीत-नूपुर अजमेरा, गांधीधाम से सुमित-नेहा अजमेरा,कोलकोत्ता से विभोर-रुचिका सेठी, बाराबंकी से धीरज-शिम्पी सेठी ने अपनी अनुमोदना प्रकट की। भिण्ड से आए गुरुभक्तों ने श्रीफल चढ़ाया। इस मौके पर समाज के मंत्री ललित सेठी, चातुर्मास संयोजक सुरेन्द काला, राजेश-सुनीता सेठी,रजनी जैन,शशि-रीता सेठी, मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा समेत सैकड़ों भक्तजन मौजूद थे।

शनिवार को कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा के परिवार को पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट के साथ दीप प्रज्जवलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

ऐसी रोचक खबरों के लिए हमारे वॉट्स ऐप ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें ।

विशल्य सागर जी की पुस्तक ‘मौक्तिकम’ विमोचन केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने लिया जैन संत का आशीर्वाद
न्यूज सौजन्य- राजकुमार जैन

झुमरी तिलैया (कोडरमा)। झारखंड में धर्मनगरी की धरती पर आज नए जैन मंदिर के प्रांगण में भव्य वर्षा योग, चातुर्मास कलश की स्थापना हुई। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जी शामिल हुईं। उन्होंने जैन संत और झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि सम्मान प्राप्त गुरुदेव श्री 108 विशल्य सागर जी के चरणों में श्रीफल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, सुरेश झाझंरी, सुशील जैन छाबड़ा, प्रदीप जैन छाबड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी ने जैन संत विशल्य सागर जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मौक्तिकम’ का विमोचन किया।

गुरुदेव ने माननीय शिक्षा मंत्री को कहा कि आपके द्वारा शिक्षा का अलख पूरे देश में प्रकाशित किया जा रहा है, गरीब बच्चों का शिक्षा का स्तर और अधिक कैसे ऊंचा हो, सभी बच्चों तक अच्छी शिक्षा कैसे पहुंचे, आज के युवा धर्म और संस्कृति से कैसे जुड़ें, इसके लिए आपको काम करना है, और आप यह काम कर सकती हैं। आपको मेरा आशीर्वाद है।

अन्नपूर्णा देवी जी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं जैन समाज के धर्म प्रभावना वर्षा योग के कार्यक्रम में शामिल हुई हूं, जैन संत के द्वारा 4 महीने तक धर्म की प्रभावना एवं उनकी अमृतवाणी से जिले को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्तर और अधिक ऊंचा हो, युवाओं को अपने कैरियर के साथ साथ संस्कृति और धर्म का भी ज्ञान हो, जो राष्ट्र निर्माण को और मजबूत करेगा। शिक्षा के अलख की रोशनी हर बच्चे के पास पहुंचे, यही मेरे और मेरे विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन राज छाबड़ा और आशा गंगवाल ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन काला ने दिया। अलका दीदी, अभिषेक जैन शास्त्री ने कलश स्थापना, पूजन विधान का कार्य किया। जैन भजन गायक सुबोध गंगवाल ने अपने भजनों से पूरे कार्यक्रम को आनंदित किया। पूरे भारतवर्ष और झारखंड से आए भक्तों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट किया। ध्वजारोहण शांतिलाल राजेश देवी छाबड़ा परिवार ने किया। मुख्य कलश की स्थापना सुरेंद्र सरिता काला परिवार, हरक चंद अशोक पाटोदी परिवार, विमल कुमार संजय बड़जात्या परिवार, दीनदयाल अभय काला रफीगंज परिवार को मिला। गुरुदेव के चरण धोने का सौभाग्य मध्य प्रदेश भिंड नगरी के भक्तों को मिला। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य रांची महिला समाज फ्रेंड्स ग्रुप को मिला। वस्त्र देने का सौभाग्य मूलचंद सुशील कुमार छाबड़ा परिवार को मिला। तेजपाल पुष्पा जी बारसोई मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस चातुर्मास कलश स्थापना में उप मंत्री नरेंद्र झाझंरी, सह संयोजक मनोज गंगवाल, रुपेश छाबड़ा, ऋषभ सेठी, विकास पाटोदी,मनीष सेठी, दिलीप बाकलीवाल, संजय ठोलिया, मुकेश अजमेरा मनोज शेट्टी सुनील छाबड़ा मंगलम ग्रुप , जैन युवक समिति के अध्यक्ष राजीव छाबड़ा उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार अजमेरा ने दी।