मुनि प्रमाण सागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को श्रीफल किया भेंट: भोपाल जाकर किया चातुर्मास का निवेदन
दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को मप्र की राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में पहुंचकर ललिपपुर में चातुर्मास स्थापना के लिए श्रीफल भेंट किया। मुनिश्री ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने सोमवार को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को मप्र की राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में पहुंचकर ललिपपुर में चातुर्मास स्थापना के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन किया। जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने मुनि श्री को बताया कि 20 वर्ष पूर्व आपके सानिध्य में हुई ललितपुर नगर में अपूर्व धर्मप्रभावना हुई थी। उन्होंने कहा कि मुनि श्री आपके चातुर्मास के दौरान ललितपुर में सम्पूर्ण नगरवासी लाभान्वित हांेगे। स्मरण रहे मुनि श्री की प्रेरणा और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से ही ललितपुर में दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गौशाला की स्थापना जैन समाज ने की। जहां वर्तमान में गौशाला के साथ साथ संस्कारों की जननी प्रतिभा स्थली एवं मुनिसुव्रतनाथ जिनालय स्थापित हैं।

मुनि श्री ने ललितपुर वासियों को मंगलमयी आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, सीए सौरभ जैन, सनत जैन खजुरिया, सतीश नजा, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक इमलिया, प्रफुल्ल जैन, धन्यकुमार जैन एड, पारस मनया, पवन जैन, अशोक जैन उमरिया, निर्मल जैन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

आजादी का महोत्सव मनाया : जो व्यक्ति अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठावान नहीं वह भारतीय नहीं – मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज
आजादी के 77 वर्ष बीत गये फिर भी देश पिछड़ा हुआ है। जब तक भारत गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो जाता तब तक इस आजादी का कोई महत्व नहीं। उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अभयप्रशाल में राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यक्त किये। गुरु देव ने कहा कि जो जज्बात स्वतंत्रता के पहले दिखाई देते थे वह आज दिखाई नहीं देते। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। आजादी के 77 वर्ष बीत गये फिर भी देश पिछड़ा हुआ है। जब तक भारत गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो जाता तब तक इस आजादी का कोई महत्व नहीं। उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अभयप्रशाल में राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यक्त किये। गुरु देव ने कहा कि जो जज्बात स्वतंत्रता के पहले दिखाई देते थे वह आज दिखाई नहीं देते। आज से लगभग तीस साल पहले किसी ने गुरुदेव से कहा कि “भारत अब विकासशील भारत बनता जा रहा है, तो गुरुदेव ने उसे जवाब देते हुये कहा था “भारत” शीलवान बना रहेगा, तो विकास अपने आप हो जाएगा।

स्वदेशी अपनाएं

मुनि श्री ने चार बातें कहीं, जिसमें पहली बात सांस्कृतिक निष्ठा जगाने की थी, वहीं दूसरी बात भारत और भारतीयता प्रमुखता के रूप में तथा तीसरी बात प्राचीन भारत को भारत का आदर्श बनाने, चौथी बात राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हमें हमारी सांस्कृतिक निष्ठा को जगाना होगा सबसे ज्यादा यदि ह्रास हुआ है तो हमारी संस्कृति का ही हुआ है, वर्तमान मेंअप संस्कृति हावी है और हम लोग ही उसे बढ़ावा दे रहे हैं। केवल व्यवस्थागत दोष देने से कुछ नहीं होगा। हमें अपनी आदतों को बदलना होगा। आज हम खुद विदेशी कपड़े पहनकर टी सर्ट पर लंदन अमेरिका लिखकर उनके मुफ्त के प्रचारक बने हुये हैं। अकेले आजादी से ही हम स्वराज स्थापित नहीं कर सकते, जब तक हमारी मानसिकता देश के साथ नहीं जुड़ेगी तब तक इस आजादी का कोई मतलब नहीं। हमारी वेशभूषा ,भोजन तथा कल्चर पूर्णतया स्वदेशी हो, देश के अंदर राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिये।

ईमानदार नेता नहीं मिलते

मुनि श्री ने कहा कि आज देश में निष्ठावान लोगों के स्थान पर गद्दारों की संख्या बढ़ती जा रही है, निष्ठावान और ईमानदार व्यक्ति को ढूंढना बड़ा कठिन होता जा रहा है। “एक बार एक जिन्न बोतल से बाहर आ गया और वह मालिक से बोला कि मुझे काम बताइये यदि नहीं बताया तो में तुम्हें खा जाऊंगा। मालिक बड़ा परेशान हो गया क्यों कि वह जो भी कार्य बताते वह जिन्न फोरन करके लेआता खैर उसके दिमाग में एक बात आई और उसने जिन्न से कहा कि जिन्नभाई भारत में एक ईमानदार नेता को ढूंढ कर लाओ तो कहते है कि वह जिन्न आजतक उस नेता को नहीं ढूंढ कर नहीं ला पाया” उन्होंने कहा कि जब देश पराधीन था तो व्यवस्थायें विदेशी हुकूमतों के हाथों में थीं लेकिन हमारी चेतना स्वाधीन थी। आज भारत स्वाधीन है लेकिन हमारी चेतना पराधीन हो गई। अपसंस्कृति भारतीय संस्कृति पर इतनी आधिक हांवी है”अंग्रेज चले गये लेकिन विरासत में अपसंस्कृति और अंग्रेजियत को छोड़ गये। हमारी शिक्षानीति जिसमें गुरुकुल शिक्षा थी उसके स्थान पर बाबू बनाने के लिये अंग्रेजी शिक्षा को छोड़ गये। मुनि श्री ने कहा कि आप चाहते हो कि भारत में विदेशी संस्कृति को बढ़ावा न मिले तो सबसे पहले अपसंस्कृति को छोड़ना होगा। जो व्यक्ति अपनी संस्कृति के प्रति निष्टावान नहीं वह भारतीय नीं।

हिंदी को बढ़ावा दें

पूज्य गुरुदेव ने राष्ट्र भाषा हिंदी को बढ़ावा देते हुये कहा था कि भारत के सभी प्रशासनिक कार्य हिंदी में होने चाहिये। “भारत को भारत कहो” का राष्ट्रीय स्तर पर अभियान छेड़ा लेकिन क्या कहें अंग्रेज चले गये लेकिन विरासत में अपसंस्कृति को छोड़ गये। यह भारत है जहां “अंग्रेजी बोलने वाला साहब बन जाता है”और जो अपनी मातृ भाषा को बोलने वाला अनपढ़ और जाहिल समझा जाता है। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्थाएं कितनी विचित्र बन रही हैं। जिनके हाथ में देश की व्यवस्थाएं हैं। उनको तथा देश के प्रत्येक नागरिक को आज चिंतन करने की आवश्यकता है। मुनि श्री ने राष्ट्रीय कवि मैथिली शरणगुप्त की ये पक्तियां “हम कौन थे और क्या हो गये?और क्या होंगे अभी,आओ सुलझाएं बैठकर समस्याएं सभी” उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक निष्ठा का जागरण, भारत और भारतीयता को बढावा, प्राचीन भारत को आदर्श बनाया जाए तथा राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण की और ध्यान दिया गया तो भारत को फिर सोने की चिड़िया और विश्वगुरु बनने का स्थान मिल सकता है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि 78वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर अभयप्रशाल स्पोर्ट्स क्लव मे ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुये। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महाराज के चित्र अनावरण से हुई। कार्यक्रम की संयोजना एवं संचालन अनामिका मनोज जैन बाकलीवाल ने किया समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोशी जैन महामंत्री हर्ष जैन, नवीन आनंद गोधा, एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक सांसद मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन सहित कई समाज जन उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों ने अभयप्रशाल स्पोर्ट्स क्लव तथा जैन शोसलग्रुप का आभार प्रकट कर सम्मानित किया धर्मप्रभावना समिति के सभी पदाधिकारियों ने आभार प्रकट किया। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि 16-17-18 अगस्त को विश्वस्तरीय भावनायोग का आयोजन अभयप्रशाल में प्रातः6 बजे से8:15 तक रहेगा। भावनायोग की किट वितरण का कार्य चातुर्मास स्थल मोहताभवन में चल रहा है। इस कार्यक्रम में सभी धर्म जाति के लोग शामिल होकर तन को स्वस्थ करें। मन को पवित्र कर मानसिक अवसाद और जटिल बीमारियों से छुटकारा पाइये। धर्म सभा का संचालन अभय अशोक ब्रह्मचारी भैया ने किया।