मुनिश्री विबोध सागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

वर्षायोग के लिए मुनियों का हुआ मुरैना आगमन: 20 जुलाई को होगी वर्षायोग की स्थापना
चातुर्मास के लिए युगल मुनिराजों का भव्य नगरागमन हुआ। मुनिराजश्री विलोकसागर एवं मुनिश्री विबोध सागर महाराज का 2025 का भव्य मंगल चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में होना सुनिश्चित है। मुनिराज अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद जौरा में धर्म प्रभावना कर पद विहार करते हुए ज्ञानतीर्थ पधारे। जैन समाज मुरैना, मंदिर कमेटी एवं वर्षायोग समिति ने बैरियर चौराहे पर पहुंचकर मुनिसंघ की अगवानी की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। चातुर्मास के लिए युगल मुनिराजों का भव्य नगरागमन हुआ। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित आचार्यश्री आर्जवसागर महाराज के शिष्य मुनिराजश्री विलोकसागर एवं मुनिश्री विबोध सागर महाराज का 2025 का भव्य मंगल चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में होना सुनिश्चित है। मुनिराज अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद जौरा में धर्म प्रभावना कर पद विहार करते हुए ज्ञानतीर्थ पधारे। सोमवार को सुबह में ज्ञानतीर्थ से मुरैना नगर के लिए पद विहार किया। जैन समाज मुरैना, मंदिर कमेटी एवं वर्षायोग समिति ने बैरियर चौराहे पर पहुंचकर मुनिसंघ की अगवानी की। बैरियर चौराहे से मुनिसंघ को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मंगल प्रवेश कराया गया। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया परिधान में सुसज्जित थी। युवा बंधु अपने हाथों में पचरंगी ध्वजाओं को लहराते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगलगान कर रही थीं।

विभिन्न स्थानों पर युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन एवं आरती कर अगवानी की गई। भव्य शोभायात्रा एमएस रोड, पुल तिराहा, सदर बाजार, हनुमान चौराहा, सराफा बाजार, लोहिया बाजार होती हुई बड़ा जैन मंदिर पर पहुंची। बड़े जैन मंदिर पर रंगोली आदि सजाकर, सिर पर मंगल कलश रखकर महिलाओं से मुनिराजों की अगवानी की। उपस्थित सभी पुरुषवर्ग ने युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन किया।

मेरा सौभाग्य है इस पावन भूमि पर वर्षायोग होगा

बड़े जैन मंदिर में मुनिश्री विलोक सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि मुरैना की भूमि पावन व पवित्र है। इस भूमि पर आचार्यश्री सुमति सागर एवं आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज का जन्म हुआ। मुरैना नगर में गुरुनाम गुरु गोपालदास वरैया द्वारा स्थापित जैन संस्कृत विद्यालय है। इस विद्यालय ने सैकड़ों विद्वान तैयार किए, जो संपूर्ण भारत में जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यदि मुरैना में वर्षायोग होता है तो यह मेरे लिए अति सौभाग्य की बात होगी।

वर्षायोग मन की मलिनता को साफ करता है

वर्षायोग केवल श्रीफल भेंट करने का नाम नहीं है। वर्षायोग केवल कमेटी या समाज या कोई व्यक्ति विशेष नहीं कराता। वर्षायोग तो वो पावन पर्व है जिसे सभी बंधु, समाज, कमेटियां एकजुटता के साथ मिलकर कराती हैं। वर्षायोग मन की मलिनता को साफ करने का समय होता है। अगर आपके मन की मलिनता दूर नहीं हुई, आपके मन का मैल साफ नहीं हुआ तो चातुर्मास कराना सार्थक नहीं होगा। चातुर्मास की सार्थक बनाने के लिए संपूर्ण समाज को एक छत के नीचे आना होगा, तभी चातुर्मास सफल होगा। हम केवल प्रवचन देते हैं, वचन नहीं देते। यदि हमें लगेगा कि समाज भक्तिभाव पूर्वक, एकजुटता के साथ चातुर्मास कराने के भाव रखती है तो मुरैना में चातुर्मास होगा, अन्यथा…।

20 जुलाई को होगा मंगल कलश स्थापना समारोह

यदि सबकुछ मंगल मंगल रहा तो 20 जुलाई को भव्य समारोह किया जाएगा। मुनिराजों द्वारा वैसे तो 9 जुलाई को ही वर्षायोग की स्थापना हो जाएगी। मुनिराज विलोक सागर एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज विधिविधान एवं मंत्रोचारण के साथ 9 जुलाई को चातुर्मास की स्थापना कर लेंगे। इनके साथ ब्रह्मचारी संजय भैयाजी (बम्होरी) एवं ब्रह्मचारी अजय भैयाजी (झापन) भी चातुर्मास करेंगे। जैन समाज मुरैना द्वारा 20 जुलाई को भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुनिराजों के भक्तों द्वारा चातुर्मास मंगल कलशों की स्थापना की जाएगी।

मानव जीवन में भावों का विशेष महत्व : 11 मई तक होगी सिद्धों की आराधना
मुनिश्री विलोकसागर महाराज एवं मुनिश्री विबोध सागर महाराज के सानिध्य में बड़ा जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान 11 मई तक होने जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य महेन्द्रकुमार शास्त्री, राजेंद्र जैन शास्त्री मंगरोनी ग्वालियर के आचार्यत्व में विधान का शुभारंभ हुआ। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। मानव जीवन में भावों का विशेष महत्व होता है। हमारे मन में हजारों भाव प्रतिदिन आते-जाते रहते हैं। भाव अच्छे भी आते हैं। भाव बुरे भी आते हैं। अच्छे भाव कम आते हैं। बुरे भाव ज्यादा आते हैं। यदि कोई अच्छा कार्य करने का भाव मन में आ भी जाए तो उसे क्रियान्वित करने में काफी अड़चनें आती हैं। कोई भी धार्मिक आयोजन विधान आदि कोई धर्मी, भाग्यशाली व्यक्ति ही कर सकता है। अधर्मी व्यक्ति तो कोई बहाना बनाकर भाग खड़ा होता है। अच्छे कार्य को पूर्ण करने में विघ्न बाधाएं आ सकती हैं। हमें दृढ़ संकल्प के साथ उन विघ्न बाधाओं को पार करते हुए अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए। यह उद्गार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में दिगम्बर मुनिश्री विलोक सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पावन अवसर परमुनिश्री विबोधसागर महाराज ने कहा कि सिद्धचक्र विधान विधानों का राजा कहलाता है। प्रत्येक जैन प्राणी को अपने जीवन काल में एक बार अवश्य ही सिद्धचक्र विधान कराना चाहिए। भाव पूर्वक सिद्धों की आराधना करने से पापों का क्षय होता है। सांसारिक कष्टों का नाश होता है। वैसे तो कोई भी धार्मिक अनुष्ठान विधान आदि से मन को शांति मिलती है और शुभ परिणामों की उत्पत्ति होती है। इसलिए हमें सदैव शुभ परिणामों के साथ धार्मिक पूजा, पाठ, अनुष्ठान आदि करते रहना चाहिए।

गुरुभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

दिगंबराचार्य श्री आर्ज़वसागर महाराज के शिष्य मुनिश्री विलोकसागर महाराज एवं मुनिश्री विबोध सागर महाराज के पावन सान्निध्य में बड़ा जैन मंदिर में रविवार से आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान 11 मई तक होने जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य महेन्द्रकुमार शास्त्री, राजेंद्र जैन शास्त्री मंगरोनी ग्वालियर के आचार्यत्व में आज विधान का शुभारंभ हुआ। घटयात्रा एवं पचरंगी ध्वजारोहण के साथ विधान का शुभारंभ हुआ। भूमि शुद्धि, पंडाल शुद्धि, मंडप शुद्धि, सकलीकरण आदि सभी कार्यक्रम हुए। रात्रि को शास्त्र सभा, गुरुभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आरती होगी।