मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में मना जन्म-तप कल्याणक महोत्सव : आगरा नगर में निकली भगवान की भव्य रथयात्रा
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पावन आयोजन मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भगवान आदिनाथ के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। प्रातःकाल कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य-नियम पूजन गाजे-बाजे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ विधायक विजय शिवहरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। गाजे-बाजे, ध्वज-पताकाओं, भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

आकर्षक झांकियां रही शामिल

रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन प्रसंगों पर आधारित एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।बजिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।त्रिशला महिला मंडल की महिलाओं ने रथयात्रा के दौरान भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे।

रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

यह भव्य रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन रोड, साईं की तकिया चौराहा,कलेक्ट्रेट, स्टेट बैंक, अरिहंत मार्केट,टंकी वाले जैन मंदिर, छीपीटोला चौराहा,कीर्ति स्तंभ, पल्ला मार्केट,ढाकरन चौराहा,नाई की मंडी और सुभाष पार्क होते हुए पुनः नॉर्थ ईदगाह जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विशेष रूप से छीपीटोला जैन समाज द्वारा यात्रा का अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक

मंदिर पहुंचने के पश्चात नॉर्थ ईदगाह जैन समाज के तत्वावधान में मुनिश्री की विशाल धर्मसभा आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन और चित्र अनावरण के साथ हुआ।अपने मंगल प्रवचनों में मुनिश्री ने भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि भगवान आदिनाथ ने मानव जीवन को धर्म,संयम और आत्मकल्याण की दिशा प्रदान की। उनके उपदेश आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसके पश्चात मुनिसंघ एवं बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया जी के कुशल निर्देशन में सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का 1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक संपन्न कराया गया।

मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित

इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम के अंत में अपार समग्र जैन समाज ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर उनके चरणों में बैठकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकाल धर्मसभा, आशीर्वचन तथा स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जन्म-तप कल्याणक महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने आगरा नगर में जैन समाज की एकता, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।

यह समाज जन रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन सेठी,मंत्री अशोक जैन,निर्मल जैन मोठया, मनोज जैन बाकलीवाल हीरालाल बैनाड़ा,अमित जैन बॉबी,अजय जैन, संजीव जैन,राजेश जैन बल्ले, जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले,मनीष जैन ठेकेदार,सुनील जैन ठेकेदार,मनोज जैन बल्लो, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,विमल जैन,रूचि जैन,पूजा जैन,शालू जैन, डेजी जैन,सरिता जैन,अर्चना जैन, रिंकी जैन,समस्त नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी एवं छीपीटोला जैन समाज के अलावा समग्र आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ।

भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन विधान 9 अगस्त को: रक्षा बंधन विधान में 700 अर्घ्य होंगे समर्पित
तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर के बड़े जैन मंदिर में मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज का 2025 का आध्यात्मिक पावन वर्षायोग धर्म प्रभावना के साथ चल रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्यश्री आर्जवसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज का 2025 का आध्यात्मिक पावन वर्षायोग धर्म प्रभावना के साथ चल रहा है। शनिवार 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन मुनिराजों के पावन सान्निध्य में प्रातःकालीन बेला में 6 बजे श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से पूजन किया जाएगा। इसके बाद 7 बजे रक्षाबंधन विधान होगा। जिसमें मुनि विष्णुकुमार एवं अन्य 700 मुनिराजों की पूजा-अर्चना करते हुए 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। प्रातः 8.30 बजे युगल मुनिराजों के प्रवचन होंगे। प्रवचनों के बाद भगवान श्रेयांसनाथ स्वामी का निर्वाण लाड़ू अर्पित होगा। मुनिराजों द्वारा रक्षा सूत्रों का वितरण भी होगा।

भजन भक्ति के साथ होंगे सभी विधान

भगवान श्रेयांसनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन विधान के लिए सागर से प्रतिष्ठाचार्य पंडित पवनकुमार शास्त्री दीवान मुरैना आए हुए हैं। विधानाचार्य दीवानजी विधान सहित सभी कार्यक्रमों को मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराएंगे। इस अवसर पर संघस्थ ब्रह्मचारी राहुल भैयाजी गंज बासौदा, चक्रेश शास्त्री मुरैना, संजय शास्त्री सिहोनिया, नवनीत शास्त्री मुरैना एवं अन्य विद्वान, त्यागीवृति विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भजन गायक एवं संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

निर्वाण कांड निर्वाण कांड का वाचन होगा

रक्षाबंधन वाले दिन जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धार्मिक उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन मंदिरों में सभी श्रावक एवं श्राविकाएं भगवान श्रेयांसनाथ का विशेष पूजन एवं भक्ति करते हुए उनकी उपासना करेंगे। सभी लोग एक साथ भक्ति एवं श्रद्धा के साथ निर्वाण कांड निर्वाण कांड का वाचन करते हुए, मोक्ष लक्ष्मी की कामना के साथ निर्वाण लाड़ू समर्पित करेंगे। सभी भक्तगण महामंत्र नमोकार का जाप एवं जिनेंद्र प्रभु की स्तुति करते हुए भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन करेंगे।

भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है रक्षाबंधन

जैन संत मुनिश्री विबोधसागर महाराज ने बताया कि पौराणिक काल में अकंपनाचार्य के नेतृत्व में 700 जैन मुनियों का एक संघ हस्तिनापुर पहुंचा। राजा बलि ने उन पर उपसर्ग किया। जिससे मुनियों को कष्ट होने लगा। मुनि विष्णुकुमार ने वामन का रूप धारण कर बलि से तीन पग भूमि मांगी और तीन पग में ही सारा संसार नापकर मुनियों की रक्षा की। इस घटना को जैन धर्म में रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है। जैन धर्म में रक्षा बंधन न केवल भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र, धर्म, और समाज की रक्षा का भी संकल्प लेने का दिन है। इस दिन, जैन धर्मावलंबी मंदिर जाते हैं, मुनि विष्णु कुमार और 700 मुनियों की पूजा करते हैं और एक-दूसरे को राखी बांधकर एक-दूसरे की रक्षा एवं देश, धर्म, संस्कृति, साधु संतों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

जैन संस्कृत विद्यालय में होगा शांतिनाथ विधान का समापन

नगर के श्री गोपाल दिगंबर जैन संस्कृत महाविद्यालय में मुनिराजों के पावन सान्निध्य एवं विधानाचार्य पंडित चक्रेश शास्त्री के आचार्यत्व में श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में सोलह दिवसीय विधान का आयोजन चल रहा है। शनिवार 9 अगस्त को विधान के अंतिम दिन विश्व शांति महायज्ञ के आयोजन के साथ ही सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान का समापन होगा।

तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी 3 अगस्त को होगी: प्रतियोगिता में 8 से 90 वर्ष तक के धर्मानुरागी हो सकेंगे शामिल
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ एवं 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 3 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उन्हीं के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ एवं 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 3 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं विमल जैन बघपुरा ने बताया कि मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उन्हीं के सान्निध्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से आजकल के युवाओं में धर्म के प्रति ललक पैदा करना ही इसका उद्देश्य है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार बड़ा जैन मंदिर में चातुर्मासरत युगल मुनिराजों के निर्देशन में तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शाम 6.30 से 7.30 बजे तक होगा। इस धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता में 8 से लेकर 90 वर्ष तक के सभी धर्मानुरागी बंधुगण माताएं बहनें भाग ले सकेंगी। भगवान आदिनाथ एवं भगवान पारसनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित इस प्रतियोगिता में 150 प्रश्न होंगे। जिनका जवाब देना होगा। जिसमें से प्रश्नोत्तरी में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में 100 में से 100 अंक लाने वाले प्रतियोगियों को चांदी की माला से सम्मानित किया जाएगा एवं 90 अंक अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए संयोजक डॉ. मनोज जैन (प्रोफेसर), सह संयोजक विमल जैन बघपुरा, विद्वत नवनीत शास्त्री, एडवोकेट दिनेश जैन वरैया, राकेश जैन शास्त्री परिवार, सजल जैन बरहाना, अनिल नायक गढ़ी, अजय जैन गोसपुर अथक सहयोग कर रहे हैं। प्रश्नोत्तरी पुण्यार्जक चेतनमाला, सुप्रिया, देवदत्त जैन मुरैना होगें और रेखा संजय जैन मुरैना एवं लालजीराम लखमीचंद जैन बानमौर की ओर से पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।