मुख्यमंत्री अशोक गहलोत – श्रीफल जैन न्यूज़

पीठ (सीमलवाड़ा) में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: भगवान महावीर के सिद्धान्तों को नई पीढ़ी भी अपने जीवन में उतारे – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने भी महावीर जी के सिद्धान्तों को जीवन में उतारा और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। सत्य और अहिंसा का लोहा सारी दुनिया ने माना है। पीठ कस्बे के जैन मंदिर के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह विचार रखे। पढ़िए एक रिपोर्ट…

डूंगरपुर। देश को भगवान महावीर के बताए संदेश को अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इसी से ही मानव कल्याण होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने भी महावीर जी के सिद्धान्तों को जीवन में उतारा और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उनके जन्मदिवस पर अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने की घोषणा हुई। सत्य और अहिंसा का लोहा सारी दुनिया ने माना है। हमें आने वाली पीढ़ी को इसी तरह के संस्कार देने होंगे ताकि यह नई पीढ़ी भी भगवान महावीर के सिद्धान्तों को अपने जीवन में उतारे। यह कहना है मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत का। वे पीठ(सीमलवाड़ा) के राउमावि खेल मैदान में जैन मंदिर के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने जैन मुनि आज्ञासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही, आचार्य कनक नंदी द्वारा लिखित जैन धर्मशास्त्र का विमोचन भी किया। गहलोत ने कहा कि उन्होंने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा जैन स्कूल में ली। वहां मिले शांति और अहिंसा के पाठ को मैंने जीवन में अपनाया और आगे बढ़ा। गहलोत ने कहा कि शांति एवं अहिंसा के सिद्धान्त को मान्यता देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने महात्मा गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।

जीवदया का संदेश भी दिया

किसी भी धार्मिक स्थल पर जाता हूं तो पूरे ब्रह्माण्ड के प्राणीमात्र के कल्याण की प्रार्थना करता हूं। उससे मुझे सुकून मिलता है। मेरे प्रार्थना में सभी बातें आ जाती हैं। जैन समाज भी जीव दया का संदेश देता है। दिनेश खोड़निया जैन समाज के बड़े रत्न हैं। उन पर हमें गर्व है। कांग्रेस में भी इनका मान-सम्मान उच्च कोटि का है। सम्मेदशिखरजी का मुद्दा जब खड़ा हुआ था, तब भी हमारी भावनाएं आपके साथ थीं। मैंने स्वयं ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री से टेलीफोनिक वार्ता की। उन्हें सम्मेदशिखरजी को लेकर प्रदेश के जैन समाज की भावनाओं से अवगत कराया था।

सत्य ही ईश्वर है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि जैसा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है। सदियों से जैन समाज सत्य और अहिंसा के पथ पर अग्रसर रहा है। आपको बता दें कि मुनि श्री आज्ञासागर महाराज के सानिध्य में पीठ कस्बे के जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री की गुरू पूर्णिमा पर शुभकामनाएं
जयपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरू पूर्णिमा (13 जुलाई) के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गहलोत ने कहा कि गुरू पूर्णिमा का त्यौहार ज्ञान एवं ज्ञान की विशाल संपत्ति प्रदान करने वाले गुरूजनों के सम्मान में मनाया जाता है। हम सभी को उन गुरूजनों का आभार व्यक्त करना चाहिए जो अपने ज्ञान के भण्डार से हमें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। यह पर्व गुरूजनों के प्रति अगाध सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण में गुरूजनों की बड़ी भूमिका है। उनके द्वारा दिए गए ज्ञान तथा शिक्षाओं का अनुसरण कर युवा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं और उसी से देश एवं राज्य समृद्ध होता है। श्री गहलोत ने सभी से अपील की है कि वे गुरूजनों के प्रति श्रद्धा का भाव रखकर अपने जीवन को खुशहाल और सफल बनाएं।

जैन समाज संत को राज्य का विशिष्ठ अतिथि बनाने के लिए सीएम के नाम पत्र
जयपुर। राजस्थान की संस्कृति और सभ्यता आरंभ से ही अपने वीरों और साधु-संतों के सम्मान-सत्कार को लेकर विख्यात रहा हैं। अब इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नाम एक पत्र लिखा हैं। जिसमें पूर्व विधायक नगराज मीणा ने जैन समाज के संत श्री वर्धमान सागरजी महाराज को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिए जाने की बात कही हैं।

19 जून 2022 को राजस्थान की पावन धरा पर आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज कदम रखेंगे। परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न 108 श्री वर्धमान सागरजी महाराज का मंगल प्रवेश कोटा के भवानीमंडी के ओर से होगा। पूर्व में धरियावद चातुर्मास  के दौरान समाज में धर्म की अलख जगाई हैं। करीब 24 वर्षों से प्रदेश की जनता का लंबा इंतजार अब समाप्ति की ओर हैं। दिनांक 24 नवंबर 2022 से 28 नवम्बर 2022 तक आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज के सानिध्य में महावीर जी में 21वीं सदी का प्रथम महामस्तकाभिषेक, पंचकल्याण की संभावित है, प्रदेश की जनता को ऐसे गुरुवर का सानिध्य बड़ा ही दुर्लभ हैं।

धरियावद के पूर्व विधायक नगराज मीणा ने आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज को प्रदेश के विशिष्ठ अतिथि बनाने के लेकर सूबे के मुखिया श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा हैं।