मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल – श्रीफल जैन न्यूज़

शिक्षा के साथ संस्कारों के बीजारोपण की आवश्यकता : मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी प्रभावी प्रस्तुति
शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अतिआवश्यक है। बच्चों को किताबी ज्ञान मिलता है, लेकिन वे संस्कारों से दूर रहे हैं। होना यह चाहिए कि स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ संस्कारों का बीजारोपण भी किया जाए। यह उद्गार मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने वर्जुअल व्यक्त किए। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अतिआवश्यक है। वर्तमान में स्कूली शिक्षा में बच्चों को किताबी ज्ञान मिलता है, लेकिन वे संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। होना यह चाहिए कि स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ साथ बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण भी किया जाए। यह उद्गार मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने वर्जुअल व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा ज्ञान और कौशल सिखाती है, जबकि संस्कार नैतिक मूल्य, सही आचरण और जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और एक सभ्य, सफल और जिम्मेदार व्यक्ति तथा समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि, व्यक्ति शिक्षा के बिना अज्ञानी और संस्कारों के बिना चरित्रहीन हो सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा और संस्कार दोनों का महत्व है। शिक्षा और संस्कार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। शिक्षा दिशा देती है और संस्कार उस दिशा में चलने की प्रेरणा और शक्ति देते हैं। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा से व्यक्ति जीवन में भटक सकता है, लेकिन शिक्षा के साथ संस्कार मिलने से जीवन सरल और सफल बनता है। एक शिक्षित व्यक्ति बुद्धिमान हो सकता है, लेकिन एक संस्कारवान व्यक्ति ही देश, समाज के लिए उपयोगी और अच्छा इंसान बन सकता है। इसलिए, बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अच्छे आचरण की शिक्षा देना बहुत ज़रूरी है, ताकि वे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। देश, धर्म, समाज और परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान होना भी जरूरी है।

नौ रसों का प्रभावशाली प्रदर्शन

विगत दिवस मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष के वार्षिक समारोह की थीम ‘नवरस: जीवन के नौ भाव’ पर आधारित थी। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने मानव जीवन की विविध भावनाओं को मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर जैन छात्रावास के बच्चों ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत एवं शांत इन नौ रसों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नवरस थीम बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में सहायक

विद्यालय के डायरेक्टर्स ने पालकों और विद्यार्थियों से कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि नवरस जैसी थीम बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट के साथ साथ आगामी कार्य योजना भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुरुमां स्वस्तिभूषण ने सभी को दिया शुभाशीष

कार्यक्रम के मध्य वर्जुअल माध्यम से आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने समस्त बच्चों, पालकों एवं स्टाफ को शुभाशीष प्रदान किया। जैसे ही गुरुमां ने शुभाशीष के लिए हाथ उठाया। संपूर्ण सभा मंडप तालियों की गड़गड़ाहट और उनके जय जयकारों से गूंज उठा। सभी के चेहरे पर प्रसन्नता और खुशी के भाव दृष्टिगोचर हो रहे थे।

टेबल टेनिस का प्रशिक्षण शुरू हुआ मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल में 15 वर्ष की आयु तक के छात्र-छात्राएं ले सकते है नि:शुल्क प्रशिक्षण
मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल एवं मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निशुल्क टेबल टेनिस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसकी अवधि 30 दिन की होगी ।पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट….

मुरैना। मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल एवं मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नि:शुल्क टेबल टेनिस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसकी अवधि 30 दिन की होगी ।जहां 15 वर्ष की आयु तक के छात्र-छात्राएं टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले सकते हैं ।

टेबल टेनिस का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक बनवारी लाल पचोरी द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 मई 2024 से प्रारंभ किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी , माँ स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल जैन बगीची, अंबाह रोड में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण पा सकते हैं।

मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल की रखी गई आधारशिला : ज्ञानार्जन के लिए ज्ञान मंदिरों की आवश्यकता है-स्वस्तिभूषण माताजी
स्वस्तिभूषण माताजी ने जैन बगीची में मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के शिलान्यास समारोह के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी संस्कारों का बीजारोपण हो। पढ़िए मनोज नायक की विस्तृत रिपोर्ट…

मुरैना। वर्तमान में ज्ञान के क्षेत्र में होड़ चल रही है। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर माता-पिता काफी चिंतित रहते हैं। आजकल शिक्षा का व्यवसायीकरण ही गया है। वर्तमान में स्कूलों में मात्र लौकिक शिक्षा दी जाती है। बच्चों को धार्मिक शिक्षा और संस्कारों से दूर रखा जाता है। आजकल बच्चे पढ़-लिखकर मशीनी मानव बन रहे हैं, उनकी संवेदनाएं शून्य रहती हैं। पुराने समय में राजा-महाराजा हो या कोई साधारण व्यक्ति सभी की शिक्षा घर से दूर गुरुकुलों में होती थी। गुरुकुलों में बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान और गुणवान बनाया जाता था। वर्तमान में मंदिरों को हम अधिक महत्व दे रहे हैं।

जबकि हमें भगवान के मंदिरों के साथ- साथ ज्ञानार्जन के लिए स्कूलों की स्थापना भी करना चाहिए। उक्त विचार स्वस्तिधाम प्रणेत्री गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने जैन बगीची में मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल के शिलान्यास समारोह के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण ने कहा कि श्री गोपाल दिगम्बर जैन संस्कृत महाविद्यालय, मुरैना का 125 वर्ष पुराना विद्यालय है। इस विद्यालय में अनेकों मुनियों, विद्वानों ने शिक्षा ग्रहण कर पूरे भारत में यश प्राप्त किया है।

आज इसी संस्था के अंतर्गत मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल की आधार शिला रखी जा रही है। इस स्कूल में बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म एवं संस्कारों का बीजारोपण भी किया जाएगा। शिलान्यास समारोह के शुभारम्भ में मंगलाचरण एवं अथितियों द्वारा चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलित किया गया। मां स्वस्ति इंटरनेशनल स्कूल की मुख्य आधारशिला इंडियन वूमेन सूरत के डायरेक्टर सुनील जैन ने रखी। द्वितीय आधार शिला रखने का सौभाग्य अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन को प्राप्त हुआ। आदिनाथ साड़ी सूरत के महेशचंद जैन ने तृतीय आधार शिला रखीं।

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन आगरा ने किया। प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत एवं राकेश भूरा पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी क्रियाओं को सम्पन्न कराया। बाहर से पधारे हुए अथितियों द्वारा पूज्य गणिनी आर्यिका श्री लक्ष्मीभूषण, श्री स्वस्तिभूषण, श्री अंतसमती माताजी के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मुरैना ज्ञानतीर्थ पर चातुर्मास करने के लिए योगेश जैन (खतौली वाले) के नेतृत्व में ज्ञानतीर्थ परिवार एवं सकल जैन समाज द्वारा समस्त आर्यिका संघ को श्रीफल अर्पित किया। धौलपुर, शिवपुरी सहित अन्य स्थानों से आये हुए गुरुमां के भक्तों ने चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया।

शिलान्यास समारोह में जयपुर से रमेश ठोलिया, चेतन जैन, सुबोध जैन, विनोद जैन आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशचंद जैन, अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री हेमंत जैन, शिवपुरी समाज के अध्यक्ष राजकुमार जैन जड़ी बूटी के अलावा सूरत, जयपुर, ग्वालियर, आगरा, शिवपुरी, बड़ौत, अम्बाह, जौरा, धौलपुर, डबरा सहित अनेकों स्थान से गुरुमां के भक्तजन मौजूद थे।