महादेवी (माधुरी) हथिनी – श्रीफल जैन न्यूज़

जबरन पालतू माधुरी हथनी को ले जाने का विरोध: समाजजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
कोल्हापुर के दिगंबर जैन नांदणी मठ मंदिर में हथिनी 35 सालों से मंदिर मठ में रह रही थी। किसी ने गलत जानकारी पेटा को दी। इसके कारण अचानक पेटा ने आकर हथिनी को वनतार को सौंप दिया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। कोल्हापुर के दिगंबर जैन नांदणी मठ मंदिर में हथिनी 35 सालों से रह रही थी। किसी ने गलत जानकारी पेटा को दी। इसके कारण अचानक पेटा ने आकर हथिनी को वनतार को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि एक रिपोर्ट किसी साजिश के तहत गलत पेश की, जिसमें दावा किया गया कि हथिनी घायल है और उसे वनतार को सौंपने के लिए अदालत में याचिका दायर की गई और अदालत ने भी पेटा के दबाव में आकर पेटा के पक्ष में आदेश जारी कर दिया। जिसका नांदणी के जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी के साथ हजारों समाज जन, हज़ारों जैन, गैर-जैन और सनातनियों समाजजनों के विरोध के बावजूद हाईकोर्ट ने सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया और हाथी को वनतार ले गए।

इसका पूरे भारतवर्षीय जैन समाज एवं शाकाहार में विश्वास करने वाली समाज भी पेटा के इस कृत्य से आहत है। माधुरी हथनी बगैर जिन दर्शन के भोजन पानी भी नहीं ग्रहण करती एवं रात्रि में भी भोजन नहीं करती थी। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ जन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि माधुरी हथनी को पुनः नांदणी मठ को सौंपा जाएं नहीं तो माधुरी हथनी के लिए आंदोलन किया जाएगा।

समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मयंक जैन, नरेंद्र वेद, नकुल पाटोदी एवं पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन आदि समाज ने माधुरी हथनी को वापस रिहा कर नांदणी मठ को सौंपने की मांग की है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि जो लोग एक बकरी भी नहीं बचा सकते वे उन अनमोल जानवरों को जबरन ले जाते हैं, जो दशकों से प्यार से पाले गए हैं। जानवरों पर अत्याचार करते हैं। श्रमण संस्कृति के मुनि आदित्य सागर जी ने भी इस पेटा कानून का विरोध करते हुए सरकार को भी चेतावनी दी है।

महादेवी (माधुरी) हथिनी की विदाई में उमडी भीड़: जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी हुए भावुक
अतिशय क्षेत्र नांदणी अनेक ऋषि मुनियों की तपस्या से पावन प्राचीन तीर्थक्षेत्र है। यह अनेक लोगों का श्रद्धा स्थान है। पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोळ तहसील में स्थित है। जैन धर्म के विकास और संरक्षण के लिए भारतवर्ष में भट्टारक पीठों की निर्मिति हुई है। नांदणी से पढ़िए, यह खबर…

नांदणी। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद,कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने कहा कि अतिशय क्षेत्र नांदणी अनेक ऋषि मुनियों की तपस्या से पावन प्राचीन तीर्थक्षेत्र है। यह अनेक लोगों का श्रद्धा स्थान है। पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोळ तहसील में स्थित है। जैन धर्म के विकास और संरक्षण के लिए भारतवर्ष में भट्टारक पीठों की निर्मिति हुई है। इन सभी भट्टारक पीठों में स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी मठसंस्थान नांदणी, करवीर (कोल्हापूर) यह आद्य पीठ है।

प्राचीन भारत के दिल्ली, पिंनगोंडी, जिनकंची और करवीर (नांदणी) ऐसी जिनसेन मठ की परंपरा चलती आ रही है। करवीर मठ संस्थान के कोल्हापुर, नांदणी, तेरदाळ और बेलगांव यह चार शाखापीठ है। इसलिए जिनसेन मठ की वास्तु अतिभव्य है। नांदणी स्थित मठ का इतिहास 1300 वर्ष पुराना है। नांदणी मठ के आधिपत्य में दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर कर्नाटक के 743 गांव समाविष्ट हैं। इन सभी गांव में जैन धर्म के सभी धार्मिक महोत्सव, विधिविधान, पंचकल्याणक, धर्म का प्रसार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामीजी के आदेश और आशीर्वाद से सानंद होते हैं। नांदणी (महाराष्ट्र)में हथिनी महादेवी (माधुरी) 35 वर्षों से रह रही है।

इतने सालों से नांदनी मठ की शान रही है माधुरी महादेवी हाथिनी, हमारे लिए वो केवल जानवर नहीं थी। वो थी हमारे मंदिर की शोभा, भक्ति की प्रतीक, हर पर्व, हर विधान, हर मंगल में उसकी गूंज थी। हिमांशु जैन,कानपुर उत्तरप्रदेश (आत्म चिंतन ) ने कहा कि 2014 का वो चातुर्मास जब आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की दिव्य वाणी के साथ माधुरी ने भी अपनी उपस्थिति से पूरे वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया था। वो घंटी का मधुर ध्वनि, उसकी चपल चाल, और उसकी आंखों की ममता सब अब स्मृति बन जाएंगे। मनाली पाटणी, रांची ने कहा कि

’माधुरी हथीनी है तप की, धर्म की कहानी’ वो न थी केवल जंगल की रानी,

वो थी तप की, धर्म की कहानी।

मुनिराजों के चरणों में बैठी,

श्रद्धा से हर सेवा करती।

घंटी से पहले देती थी दस्तक,

जैसे करती हो आत्मा का वंदन।

नियम निभाती, दर्शन करती,

मानव से बढ़कर धर्म समझती।

गांव उसे निहारता था मान से,

घर का सदस्य था वो सम्मान से।

माधुरी के कारण मठ था रोशन,

वो थी जैन धर्म की सजीव झलकन।

लौटाओ उसे, जो हमारी सांसों में है,

जो आस्था की सबसे पवित्र आसों में है।

यह केवल मांग नहीं संकल्प है हमारा

धर्म जगेगा, जैन समाज अब चुप न रहेगा।