महात्मा गांधी – श्रीफल जैन न्यूज़

पुण्यतिथि पर दानवीर सर सेठ हुकुमचंद जी को याद किया: जैन समाज के गौरव पुरुष का नाम विदेशों में भी है अंकित
पुण्यात्मा जो एक सदी के बाद भी अपने परोपकार पुण्य कार्यों से भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इंदौर का नाम रोशन करने वाले बिरले व्यकितत्व के धनी जैन समाज के दानवीर सर सेठ हुकुमचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। इस आधुनिक युग में भी उनके प्रसंगों में विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा मिलती है। इंदौर से पढ़िए, हरिहरसिंह चौहान की यह रिपोर्ट…

इंदौर। पुण्यात्मा जो एक सदी के बाद भी अपने परोपकार पुण्य कार्यों से भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इंदौर का नाम रोशन करने वाले बिरले व्यकितत्व के धनी जैन समाज के दानवीर सर सेठ हुकुमचंद जी की गुरुवार को पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। इस आधुनिक युग में भी उनके प्रसंगों में विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा मिलती है। तभी तो इंदौर के सर सेठ हुकुमचंद जी का नाम अमेरिका के शेयर बाजार यानि स्टाक एक्सचेंज में आज भी स्वर्ण अक्षरों मे अंकित है। वहीं थोडे समय में ही हमारे इंदौर शहर में कपडा मिलों के जनक बने थे। सेठ जी ने लोगों को रोजगार दिया। शहर को अपनी अलग पहचान दिलाई। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी आपके जैसा दानवीर कोई नहीं रहा। जब महात्मा गांधी इंदौर पधारे थे तो उनके स्वागत की जिम्मेदारी सर सेठ हुकुमचंद जी की दी गई थी। जब उनके निवास स्थान इंद्र भवन में गांधीजी ने भोजन किया था तो वह भोजन उस जमाने में चांदी के बर्तनों में कराया गया था तब मजाक में गांधी जी बोले मैं तो जिस बर्तन में भोजन करता हूं, वह अपने पास रख लेता हूं। इस पर बडी विनम्रता से सेठ जी ने कहा था यह तो आपके लिए ही है और उन्हीं के सहयोग और मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के भवन निर्माण में भी हुकुमचंद जी का योगदान रहा।

विकसित इंदौर में सेठजी का सहयोग कभी भी शहर नहीं भूल सकता। उन्होंने ने पीढ़ियों को सुधार दिया। उस जमाने के भारत के दिगंबर जैन समाज में सबसे बडे नेता के रूप में मार्गदर्शक रहे। मुनियों, त्यागियों के लिए भवन निर्माण, मंदिरों के जीर्णाेद्धार, पंथिक यात्रियों के लिए धर्मशाला, बीमार दुखियों के लिए अस्पताल का निर्माण भी उन्हीं ने करवाया। पुण्यात्मा, परोपकार और परमार्थ के प्रतिरूप को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किया जाता है।

अहिंसा और सहअस्तित्व की भावना से ही हिंसा मिटाई जा सकती है : मुनि श्री प्रमाणसागर जी ने पद्मपुराण के अंशों का वाचन कर दी मंगल देशना
अधर्म पर धर्म की,असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की, पाप पर पुण्य की,अत्याचार पर सदाचार की, अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है यह दशहरा। यह उदगार मुनि श्री प्रमाणसागरजी महाराज ने प्रातः प्रवचन सभा में व्यक्त किए। अवधपुरी भोपाल से पढ़िए, यह खबर…

अवधपुरी (भोपाल)। अधर्म पर धर्म की,असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की, पाप पर पुण्य की,अत्याचार पर सदाचार की, अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है यह दशहरा। यह उदगार मुनि श्री प्रमाणसागरजी महाराज ने प्रातः प्रवचन सभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब-जब हमारी आत्मा किसी अन्य पर मुग्ध होती है तो वह विवेक (अंतरात्मा) की बात को सुना अनसुना कर अविवेक की ओर चल देती है। मुनि श्री ने जैन रामायण पद्ममपुराण के अंशों को सुनाते हुए सीता हरण के दृश्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम जानते थे कि मृग सोने का नहीं होता फिर भी जब बार-बार सीताजी ने कहा कि जाओ उस स्वर्ण मृग को लेकर आओ तो रामजी उस स्वर्ण मृग को लेने उसके पीछे जाना पड़ा और जंगल में जाते ही वह मायावी मृग गायब हो गया। वही माया के माध्यम से लक्ष्मण बचाओ की आवाज सुनकर सीता जी ने लक्ष्मण को भी उधर ही भेज दिया, आगे की कथा आप सभी जानते हैं।

अपने अंदर के सोए हुए आत्मराम को जगाओ

मुनि श्री ने कहा कि जब-जब मर्यादा की लक्ष्मण रेखा से सीता बाहर गई है। उनका अपहरण ही हुआ है। आज हर व्यक्ति अपनी सीमाओं को लांघ रहा है और अपने अंदर की सीता (शांति) का हरण कर रहा है। उन्होंने आध्यात्मिकता के पक्ष को जगाते हुए कहा कि अपने अंदर के आत्म राम को जगाने का उद्यम कर, तभी तेरे अंदर के रावण का अंत हो पाएगा तथा जीवन में परिवर्तन आएगा। मुनि श्री ने कहा अभी तो हर व्यक्ति के अंदर का राम सोया पड़ा है तथा वह उनकी सीता( शांति) का हरण हो रहा है। जाओ और अपने अंदर के सोए हुए आत्मराम को जगाओ तभी आपकी सीता(शांति) वापस मिलेगी। मुनि श्री ने कहा कि आजकल लोग नाम तो राम का लेते हैं और काम रावण के करते हैं तो बताओ काम कैसे बनें? उन्होंने कहा कि अपने अंदर की चेतना को जगाए बिना जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। जैसे प्रकृति में दो पक्ष होते है शुक्ल पक्ष और कृष्णपक्ष। श्रीराम धर्म नीति और मर्यादा के प्रतीक होकर शुक्ल पक्ष के रूप में हो जो क्रमशः हमारी आत्मा का गुणात्मक विकास कर पूर्णिमा की पूर्ण कलाओं से युक्त होकर चेतना को परिपूर्णता प्रदान करते हैं। वहीं रावण अधर्म, अनीति, और अमर्यादा तथा अन्याय का घोतक है, जो कृष्ण पक्ष का प्रतीक होकर हमारी चेतना को कलुषित कर अंत में हमारे जीवन को कलंकित कर देता है।

हिंसा रावण का ही रौद्र रूप है

मुनि श्री ने कहा कि आज 2 अक्टूबर का दिन है और विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हुए महात्मा गांधी को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंसा रावण का ही रौद्र रूप है। आज के दिन हम सभी को हिंसा मिटाने के लिए अहिंसा और सहअस्तित्व की भावना को जगाने का प्रयास करना होगा तभी हम संसार को हिंसा मुक्त कर सकते है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया 4 अक्टूबर शनिवार से बहुप्रतीक्षित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें 1024 अर्घ्य समर्पित करते हुए सिद्ध प्रभु की आराधना की जाएगी।

असफलता से सफलता की यात्रा: संघर्ष की आग में तपकर निखरता है इंसान
मनुष्य के जीवन में असफलता एक ऐसा पड़ाव है, जहां उसके भीतर की सच्ची शक्ति का परीक्षण होता है। जैन दर्शन इसे आत्म-निर्माण की प्रयोगशाला मानता है। जब तक आत्मा अज्ञान, मोह और पाप कर्मों से बंधी है, तब तक असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़तीं। असफलता में छिपी सफलता के बारे में पढ़िए, ललितपुर से डॉ. सुनील जैन संचय की कलम से…

ललितपुर। हर इंसान के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब वह असफलता का सामना करता है। कुछ लोग इस मोड़ पर थम जाते हैं तो कुछ लोग इसे एक सबक की तरह स्वीकार कर आगे बढ़ते हैं। वास्तव में असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर पहला कदम होती है। यह हमें हमारी कमियों का आईना दिखाती है, हमारे भीतर सुधार की संभावनाओं को उजागर करती है और हमें मजबूत बनाती है।

उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।

न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।

केवल इच्छाओं से कार्य सिद्ध नहीं होते। जैसे सोते हुए सिंह के मुख में मृग स्वयं प्रवेश नहीं करते, वैसे ही बिना प्रयास के सफलता नहीं मिलती।

असफलता क्यों ज़रूरी है?

असफलता जीवन का वह शिक्षक है, जो बिना फीस लिए सबसे गहरी शिक्षा देता है। जब हम गिरते हैं, तब हमें यह समझ आता है कि हमें कहां सावधानी बरतनी चाहिए। यह अनुभव हमें परिपक्व बनाता है और हमारी सोच को गहराई देता है। थॉमस एडिसन ने जब बल्ब बनाने में 1000 बार असफलता का सामना किया तो उन्होंने कहा ‘मैं असफल नहीं हुआ, मैंने 1000 ऐसे तरीके खोज लिए जो काम नहीं करते।’

सफलता की ओर कदम दर कदम

1. दृष्टिकोण बदलें: असफलता को नकारात्मकता के रूप में नहीं, अवसर के रूप में देखें।

2. सीखने की जिज्ञासा रखें: हर असफलता में छिपे सबक को खोजें और अगली बार बेहतर करें।

3. लक्ष्य स्पष्ट रखें: छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और हर कदम पर आत्ममंथन करें।

4. धैर्य और निरंतरता: सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन हर दिन प्रयास करने से वह निश्चित रूप से मिलती है।

5. आत्मविश्वास बनाए रखें: खुद पर विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है।

प्रेरणा के कुछ उदाहरण

एपीजे अब्दुल कलाम, एक साधारण मछुआरे के बेटे से भारत के मिसाइलमेन और राष्ट्रपति बनने तक का सफर, कई असफलताओं और संघर्षों से भरा था। जेके रोलिंग, जिन्हें हार्वर्ड समेत कई प्रकाशकों ने ठुकराया, उन्होंने अंततः हैरिपॉटर जैसी विश्वप्रसिद्ध कृति रची। असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए। वह आपके भीतर छिपे उस हीरे को तराशती है, जिसे दुनिया देखना चाहती है। सच्ची सफलता वही होती है जो संघर्षों के रास्ते से होकर आती है। जब आप गिरकर फिर उठते हैं, तब आपकी आत्मा और अधिक ऊर्जावान हो जाती है।

असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए

हमारे समाज में असफलता को अक्सर एक नकारात्मक अनुभव के रूप में देखा जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति असफल होता है, उस पर सवालों की बौछार शुरू हो जाती है। ‘क्या किया?’ ‘क्यों नहीं हुआ?’, ‘अब आगे क्या?’। लेकिन अगर हम गहराई से सोचें, तो पाएंगे कि असफलता ही वह मंच है जहां से सफलता की असली यात्रा शुरू होती है।

असफल होना इस बात का संकेत है कि हमने प्रयास किया, कुछ नया करने की कोशिश की। और जहां प्रयास होते हैं, वहां गलतियां भी होती हैं। यही जीवन का हिस्सा है। असफलता हमें झकझोरती है, पराजित नहीं करती। वह हमें रुकने नहीं, समझने और संवरने का अवसर देती है।

असफलता से घबराने की जगह उसे समझें

1. खुद से सवाल करें: असफलता क्यों हुई? क्या तैयारी में कमी थी? क्या दृष्टिकोण सही था?

2. सीख को स्वीकारें: हर असफलता कोई न कोई सबक जरूर देती है। उसे पहचानें और अगली बार उससे बचें।

3. स्वयं को प्रेरित करें: खुद को याद दिलाएं कि असफलता स्थायी नहीं है। यह सिर्फ एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।

इतिहास गवाह है अल्बर्ट आइंस्टीन को बचपन में मंदबुद्धि समझा गया था। अमिताभ बच्चन को ऑल इंडिया रेडियो से उनकी आवाज़ के कारण ठुकरा दिया गया था। महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था, और उसी घटना ने उनके भीतर वह चिंगारी भरी जिससे स्वतंत्रता संग्राम की लौ जली।

इन सब उदाहरणों में एक बात समान है। उन्होंने असफलता को अपनाया, उससे सीखा और आगे बढ़े।

मनुष्य के जीवन में असफलता एक ऐसा पड़ाव है जहां उसके भीतर की सच्ची शक्ति का परीक्षण होता है। सामान्य दृष्टिकोण से यह केवल विफलता प्रतीत होती है, लेकिन जैन दर्शन इसे आत्म-निर्माण की प्रयोगशाला मानता है। यह दर्शन कहता है कि जब तक आत्मा अज्ञान, मोह और पाप कर्मों से बंधी है, तब तक असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़तीं। किंतु जैसे-जैसे आत्मा सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चरित्र की ओर बढ़ती है, वह कर्मों की परतों को हटाकर अपनी उज्ज्वलता को प्रकट करती है।

असफलता कोई कलंक नहीं, बल्कि एक गौरव है। वह दर्शाती है कि आपने कुछ ऐसा करने की कोशिश की जो आसान नहीं था।

इसलिए अगली बार जब जीवन आपको गिरा दे, तो मुस्कराइए और कहिए दृ

‘मैं गिरा जरूर हूं। पर रुका नहीं हूं। अगली बार और बेहतर होकर लौटूंगा’

याद रखिए, असफलता से डरिए नहीं, उसे अपनाइए क्योंकि, यही सफलता का असली मार्ग है।

गिरना नहीं है हार का नाम,

उठना ही तो है सच्चा काम।

रास्ते भले हों कांटों भरे,

हौसले हों तो क्या नहीं करे।

हर असफलता एक सीढ़ी बने,

सपनों का सूरज फिर से तले।

2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जंयती पर विशेष लेखः अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी ‘दे दी हमें आजादी, बिना खड्‍ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।’
आज गांधीजी हमारे बीच नहीं हैं, किंतु उनके आदर्श सिद्धांत हमें सदैव याद रहेंगे। उनका नाम अमर रहेगा। मनुष्य पर किसी ना किसी धर्म, व्यक्ति का प्रभाव अवश्य रहता है। गांधी जी पर जैन धर्म के मूल सिद्धांत अहिंसा और अहिंसा का उपदेश देने वाले महावीर भगवान का प्रभाव था। पढ़िए रेखा जैन की एक रिपोर्ट