मन्दिर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

क्या आप जानते हैं : मन्दिर जी में घंटा क्यों बजाते हैं ?
मन्दिर जी में घण्टा रहता है, उसे क्यों बजाते हैं? घंटा बजाते समय हमारे क्या भाव होने चाहिये ? ये प्रश्न प्रायः मन में उठते अवश्य हैं किन्तु यथार्थ समाधान नहीं मिलने से मन कुण्ठित हो जाता है।

सुनो ! घंटा “मंगल ध्वनि’ के प्रतीक रूप में बजाया जाता है। घंटे की ध्वनि सुनकर दूर के लोगों को भी मन्दिर जी का स्मरण हो जाता है। घंटा बजाते समय हमारे भाव होने चाहिये कि इस घंटे की मंगल ध्वनि तरंगे वहाँ पहुँच जायें, जहाँ हम नहीं पहुँच सकते। ऐसे नन्दीश्वर द्वीप, विदेह क्षेत्र, कैलाश पर्वत आदि उर्ध्व-मध्य-अधोलोक में जितने कृत्रिम-अकृत्रिम जिन-चैत्यालय विद्यमान हैं, जिन तीर्थक्षेत्रों की आपने साक्षात् जाकर वन्दना की हो, उनका ध्यान करते हुए, “उनको यह मेरी वन्दना-नमस्कार पहुँचे। घंटे को हल्के हाथों से तीन बार ही बजाना चाहिये। और घंटा बजाते समय अपना सिर घंटे के नीचे लगभग तीन सेकेण्ड ही रहना चाहिये।

मंदिर जी में लगा घंटा हमारी विशुद्ध भावनाओं को प्रसारित करने के लिये एक “वैज्ञानिक” यंत्र है। भौतिक युग की दूर संचार प्रणाली, ध्वनि प्रसारक यंत्रों के माध्यम से हमारी भाषा- भावनायें एक स्थान से दूसरे स्थान पर सेकेण्डों में पहुँच जाती हैं जैसे पोस्ट ऑफिस में तार करने के लिये एक छोटी सी डिब्बी खटखटाई जाती है। उसमें कोई शब्द नहीं बोले जाते। मात्र डिब्बी खटखटाने के ढंग से ही समाचार एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाता है। ठीक उसी प्रकार से ही घंटे का कार्य है। इसकी मंगल ध्वनि हमारा मानसिक प्रदूषण दूर करती है। आपने अनुभव किया होगा कि जब बच्चा रोता है तब उसे झुनझुने आदि की मधुर ध्वनि सुनाकर चुप किया जाता है।

घंटे की ध्वनि से पर्यावरण भी परिशुद्ध होता है क्योंकि पंचकल्याण के समय घंटे को भी मंत्रों से संस्कारित करके लगाते हैं। आपने देखा होगा, लाल मन्दिर, दिल्ली में एक बहुत बड़ा पुराना घंटा मन्दिर के चौक में एक शो कैस में लगा हैं। उसमें कई प्रकार के मंत्र भी उत्कीर्ण हैं। इसकी ध्वनि से मंत्रों का प्रभाव उद्घाटित होता था। अभी उसका प्रयोग बन्द है। जहाँ तक उसकी ध्वनि का प्रभाव होता था, वहाँ तक शारीरिक-मानसिक-दैविक एवं भौतिक प्रकोप भी हट जाते थे।

मुनि अमित सागर की कृति ‘मंदिर’ से साभार

क्या आप जानते हैं : मन्दिर जी जाने से पूर्व क्या करें ?
मंदिर जाने से पहले सबसे पहले शुभ संकल्प करके दैनिक शौचादिक क्रियाओं से निपटकर, छने हुये जल से स्नान करना चाहिए। नहाते समय शैम्पू या चर्बीयुक्त साबुन प्रयोग नहीं करना चाहिए । धुले हुये साधारण वस्त्र पहनकर मन्दिर जी आना चाहिए । क्योंकि यदि हम चमकीले भड़कीले वस्त्र पहनकर मन्दिर जी जाते हैं तो अन्य लोगों का मन भगवान के दर्शन-पूजन-स्वाध्याय से हट जायेगा, जिससे हमें पापबन्ध होगा। वैसे पहले के समय में मन्दिर आदि आने की वेषभूषा, स्त्री पुरुषों के पीले या सफेद रंग की साड़ी-धोती-दुपट्टा था।

जिससे व्यक्ति अपने आप में संयमित रहता था और धर्म ध्यान में खूब मन लगाता था। याद रहे कि हमें चमड़ें के बने बेल्ट, जूते चप्पल, पर्स आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि जिस जानवर का चमड़ा होगा, उसी जाति के सम्मूर्च्छन जीव (बैक्टीरिया) हमारे शरीर के स्पर्श से उत्पन्न होकर मरते रहते हैं। माता बहिनों को अपने ओठों में लिपिस्टिक या नाखूनों में नेलपालिश नहीं लगानी चाहिए।

क्योंकि ये दोनों वस्तुएँ जीवों के खून से निर्मित होती हैं सेन्ट आदि भी हिंसक तरीके से निर्मित होते हैं। अतः मन्दिर जी आते समय इनका प्रयोग नहीं करना चाहिये। ध्यान रहे कि हमारा मुख भी जूठा नहीं होना चाहिये, अर्थात् मुख में लौंग, इलाइची, सौंफ, सुपारी, तम्बाकू, गुटका, पान मसाला आदि नहीं होना चाहिये। मुख शुद्धि से हमारे पाठ या मन्त्रोच्चारण एवं शरीर की शुद्धि बनी रहती है एवं हमारे अन्दर पूज्यों का बहुमान एवं विनम्र गुण प्रकट होता है।

हमें अपने घर से ही शक्त्यानुसार शुद्ध मर्यादित जल-चन्दन, अक्षत- पुष्प-नवैद्य-दीप-धूप और फलादि यथायोग्य अष्टद्रव्य थाली या डिबिया आदि में रखकर, ईर्यापथ यानि नीचे चार हाथ जमीन देखकर चलना चाहिये।

मुनि अमित सागर की कृति ‘मंदिर’ से साभार