भगवान मल्लिनाथ विधान – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक 21 एवं 22 को : चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू, होंगे धार्मिक आयोजन
खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर स्थित कुक्षी से 4 किमी की दूरी पर अतिशय क्षेत्र तालनपुर स्थित है, जो की बहुत प्राचीन होकर जैन धर्म का आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। 21 एवं 22 फरवरी को भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण दिवस) मनाया जाएगा। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर..

धामनोद। खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर स्थित कुक्षी से 4 किमी की दूरी पर अतिशय क्षेत्र तालनपुर स्थित है, जो की बहुत प्राचीन होकर जैन धर्म का आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। 21 एवं 22 फरवरी को भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण दिवस) मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में 21 को शाम 7बजे मधुर संगीत के साथ भक्तामर दीप अर्चना की जाएगी। जिसमें संगीतकार और विधानाचार्य युवा विद्वत रत्न शुभम जैन शास्त्री जबलपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 22 फरवरी को प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर शुरुआत ध्वजारोहण से होगी कार्यक्रम में भगवान मल्लिनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा का कार्यक्रम होगा। साथ ही नित्य नियम पूजन के साथ शुभम भैया के निर्देशन में भगवान मल्लिनाथ विधान किया जाएगा। विधान के बाद बोली के माध्यम से निर्वाण लाड़ू चढ़ाए जाएंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

200 वर्ष पूर्व एक किसान को सपने में दिखी मूर्तियां

कार्यक्रम के पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों के लिए स्वामी वात्सल्य रखा गया है।

तालनपुर अतिशय क्षेत्र अति प्राचीन होकर यहां पर भूगर्भ से प्राप्त चैतन्य चमत्कारी 1008 भगवान मल्लिनाथ की प्रतिमाएं विराजमान है। करीब 200 वर्ष पूर्व एक किसान को खेत में हल चलाते हुए उसका हल अटक गया। किसान हल खेत में ही छोड़कर वापस घर आ गया। रात्रि को उस किसान को सपना आया कि आप यहां पर खुदाई करो और मुझे निकालो। अगले दिन आसपास के श्रावकजन और समाज ने इकट्ठी हुई प्रतिमाओं को निकाला तथा दिगंबर और श्वेताम्बर दोनों संप्रदाय के लोगों ने आपस में मूर्तियों का बंटवारा कर मूर्तियां कुक्षी की ओर ले जाने लगे परंतु बैलगाड़ी चल नहीं पाई। तब उस समय के समाज श्रेष्ठियों ने भगवान से प्रार्थना कर वहीं पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया। मंदिर अति प्राचीन होने के कारण कमेटी द्वारा नवीन मंदिर का निर्माण करने की भावना की है जो कि काले पाषाण के द्वारा निर्मित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम भगवान मल्लिनाथ युवा संघ तालनपुर द्वारा किया जा रहा है। संघ के सभी सदस्यों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया गया है। यह जानकारी समाज के निलेश बड़जात्या कुक्षी ने दी।