भगवान भरत ज्ञानस्थली तीर्थ’ – श्रीफल जैन न्यूज़

स्याद्वाद महामस्तकाभिषेक का 600 वां आयोजन: 700 युवाओं ने भाग लेकर अर्जित किया पुण्य लाभ
अंतर्राष्ट्रीय स्याद्वाद युवा क्लब के सदस्यों ने दिल्ली में 600वां सामूहिक महामस्तकाभिषेक किया। कनॉट प्लेस स्थित ‘भगवान भरत ज्ञानस्थली तीर्थ’ में रविवार को भक्ति भाव से यह कार्यक्रम किया गया। आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज द्वारा स्थापित स्याद्वाद युवा क्लब के 700 से अधिक युवाओं ने श्रीजी का कलशाभिषेक में भाग लिया। दिल्ली से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्याद्वाद युवा क्लब के सदस्यों ने यहां 600वां सामूहिक महामस्तकाभिषेक कर इतिहास रच दिया। अत्यंत ही अद्भुत दृश्य कनॉट प्लेस स्थित ‘भगवान भरत ज्ञानस्थली तीर्थ’ में रविवार को देखने को मिला। जब आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज की ओर से स्थापित स्याद्वाद युवा क्लब के 700 से अधिक युवाओं ने श्रीजी का कलशाभिषेक किया। यह अवसर था 600वें साप्ताहिक अभिषेक पूजन का। जो आचार्य श्री श्रुतसागर जी के पावन सानिध्य में पूर्ण भक्ति भाव के साथ हुआ। सुबह 5.30 बजे से ही चक्रवर्ती भरत भगवान का एकमात्र मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। हल्के गुलाबी रंग के धोती-दुपट्टे एवं माला मुकुट से सुसज्जित, उत्साह से भरपूर युवाओं ने भगवान भरत की 31 फीट ऊंची प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया। यह दृश्य श्रवणबेलगोला के भव्य आयोजन सम प्रतीत हो रहा था। आचार्य श्री के मुखारविंद से मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा पूर्ण हुई। अभिषेक पूजन के पश्चात कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन त्रिलोक तीर्थ कमेटी-बड़ा गांव के अध्यक्ष गजराज गंगवाल, कार्याध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, प्रचार मंत्री श्यामलाल जी जैन, टृस्टीगण अनिल जैन, जितेंद्र जैन, गोकुल चंद जैन, त्रिलोक जैन एवं ब्र. नवीन भैया ने किया।

आचार्य श्री ने की सराहना

600वें साप्ताहिक अभिषेक के अवसर पर आचार्य श्री श्रुतसागर जी ने स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार क्लब निस्वार्थ भाव से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश का नेतृत्व, उनकी सोच आगे और भी महत्वपूर्ण कार्य करने में सक्षम है। आचार्य श्री ने सभी को अपना मंगल आशीर्वाद दिया। स्याद्वाद महामस्तकाभिषेक में समाजसेवी पवन गोधा, डॉ. डीसी जैन (सफदरजंग हॉस्पिटल), प्रदीप जैन (नोएडा), जैन सभा राजा बाजार के अध्यक्ष राजकुमार जैन, राहुल जैन (वाइस प्रेसिडेंट), अजय जैन (जॉइंट सेक्रेटरी), विकास जैन (सेक्रेटरी), शरद जैन (सांध्य महालक्ष्मी), सुनीता काला (महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष-जैन एकता मंच) के साथ अनेक गणमान्य जनों की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘सन्मति फाउंडेशन’ के ट्रस्टी अशोक जैन, राजीव जैन, शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जीवनप्रकाश जैन के साथ सुनंदा जैन एवं अन्य पदाधिकारी गणों की विशेष उपस्थिति रही। महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में आचार्य श्री श्रुतसागर जी के संघपति राजेंद्र जैन को क्लब द्वारा ‘जैन श्रावक स्याद्वाद रत्न’ के अलंकरण से विभूषित किया।

कार्यक्रम में इनकी भूमिका रही सराहनीय

स्याद्वाद युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जैन ने भारत ज्ञानस्थली तीर्थ के अध्यक्ष राजकुमार जैन के साथ संपूर्ण कमेटी के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब के सभी सदस्यों के योगदान व समर्पण भाव की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। आयोजन में क्लब के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मंगलाचरण एवं क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई थी। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नीरू जैन ने किया। संगीत के मधुर स्वरों के साथ भजन-पूजन सृष्टि जैन-शिक्षा जैन (बाहुबली म्यूजिकल ग्रुप- फिरोजाबाद) द्वारा किया गया ।स्याद्वाद महामस्तकाभिषेक आयोजन को सफल बनाने में क्लब के महामंत्री दिवस जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन के साथ सभी कोर सदस्य जिनेन्द्र जैन, सुदीप जैन अनुज जैन, मनोज जैन (गॉडजी), अभय जैन, मनोज जैन (मनु भाई), संजीव जैन, प्रदीप जैन, शौर्य जैन, लोकेश जैन,अजय जैन की विशेष भूमिका रही।