फिजिकल एजुकेशन कॉलेज – श्रीफल जैन न्यूज़

टीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिर चैम्पियन ऑफ द चैम्पियंस : परंपरागत नियमानुसार ट्रॉफी का औपचारिक हस्तांतरण मेडिकल कॉलेज को
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट स्पोर्ट्स चौंपियनशिप-2026 में 90 अंकों के संग टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने प्रथम स्थान प्राप्त करके चौंपियन ऑफ द चौंपियंस का खिताब अपने नाम किया। तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर 52 अंकों के साथ द्वितीय और कॉलेज ऑफ सीसीएसआईटी 42 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप-2026 में 90 अंकों के साथ टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने प्रथम स्थान प्राप्त करके चैम्पियन ऑफ द चैम्पियंस का खिताब अपने नाम किया। तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर 52 अंकों के साथ द्वितीय और कॉलेज ऑफ सीसीएसआईटी 42 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 11 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रांज मेडल्स अपनी झोली में किए। मेडिकल कॉलेज ने 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल्स, जबकि सीसीएसआईटी कॉलेज 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल्स अपने अपने किए। इसके अतिरिक्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने 25 अंक, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज़ ने 21 अंक, कॉलेज ऑफ फार्मेसी और कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ने 16-16 अंक, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने 8 अंक, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने 4 अंक, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने 3 अंक, डेंटल कॉलेज एंड आरसी और कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस ने 1-1 अंक अर्जित किए। समापन सम्मान समारोह में वीसी प्रो. वीके जैन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। चैम्पियन ऑफ द चैम्पियंस ट्रॉफी फिजिकल एजुकेशन को प्रदान की गई, जबकि परंपरागत नियमानुसार ट्रॉफी का औपचारिक हस्तांतरण मेडिकल कॉलेज को किया गया। इस मौके पर डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपालसिंह मटरेजा, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा आदि की मौजूदगी रही।

खेल प्रतिस्पर्धा नहीं व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला

प्रो. वीके जैन ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। खिलाड़ियों ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह केवल पदक जीतने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच है। टीएमयू का उद्देश्य स्टुडेंट्स को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनाना है। खेल हमें हार और जीत दोनों को स्वीकार करना सिखाते हैं। जो आज विजेता हैं, उन्हें विनम्र बने रहना चाहिए और जो पीछे रह गए हैं, उन्हें इसे प्रेरणा के रूप में लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस चैम्पियनशिप में कुल 14 संकायों, कॉलेजों की टीमों ने क्रिकेट(महिला एवं पुरुष), फुटबॉल (पुरुष), वॉलीबॉल (पुरुष), बैडमिंटन, बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला), कैरम (पुरुष), कबड्डी (पुरुष एवं महिला), शतरंज (पुरुष एवं महिला), टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला), बेंच प्रेस और खो-खो (पुरुष एवं महिला) सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

मेडिकल टीम ने फिजिकल को हराकर फाइनल में किया प्रवेश : इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप में फुटबाल और कबड्डी में भी रहा रोमांच
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेडिकल कॉलेज ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 10 विकेट मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 8-8 ओवरों के इस मुकाबले में मेडिकल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिजिकल एजुकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 2 विकेट खोकर 78 रनों का स्कोर खड़ा किया। फिजिकल एजुकेशन की ओर से कप्तान संध्या शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली। संध्या ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। मेडिकल की तरफ से वैष्णवी सचिन ने 2 ओवरों में 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल की टीम ने 6 ओवरों में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मेडिकल टीम की ओर से वैष्णवी सचिन ने 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मेडिकल टीम की कप्तान वैष्णवी सचिन को वूमेन ऑफ द मैच भी चुना गया।

फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में भी रोमांच रहा हाई

पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला फिजियोथेरेपी और डेंटल के बीच हुआ। डेंटल ने टॉस जीतकर साइड को चुना। फिजियोथेरेपी ने गेम किक से स्टार्ट किया। फिजियोथेरेपी के चंदन ने 5वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरा गोल 11वें मिनट में फिजियोथेरेपी से उमाम ने किया। तीसरा गोल फिजिकॉथेरेपी के चंदन ने 19वें मिनट किया। डेंटल की तरफ से मात्र 1 गोल 21वें मिनट में किया। अंततः यह मुकाबला फिजियोथैरेपी ने 3-1 से अपने नाम कर लिया। फिजियोथैरेपी के चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर रेड चुना। फर्स्ट हाफ में 25-12 से नर्सिंग कॉलेज ने से बढ़त बनाए रखी और सेकेंड हाफ में भी 59-38 से नर्सिंग कॉलेज की टीम आगे रही। नर्सिंग कॉलेज ने 21 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर किया। चैम्पियनशिप के तहत खो-खो, मेल-फीमेल की टंग ऑफ वॉर, कैरम आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं।

फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने मेडिकल टीम को 108 रनों से हराया : फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीम
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप के तहत टी-20 के क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के उम्दा गेंदबाजों और बल्लेबाजों के सामने तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। फिजिकल एजुकेशन के बॉलर्स ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम को 108 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप के तहत टी-20 के क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के उम्दा गेंदबाजों और बल्लेबाजों के सामने तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। फिजिकल एजुकेशन के बॉलर्स ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम को 108 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। फिजिकल की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फिजिकल एजुकेशन की ओर से अंकित कुमार ने असाधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 52 गेंदों पर 106 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस शतकीय पारी में 12 चौके और 5 बेहतरीन छक्के शामिल रहे। अंततः अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कॉलेज ऑफ मेडिकल की ओर से आबिद, रजत, अनुभव और राहुल सिंह ने विकेट तो जरूर हासिल किए, लेकिन वे फिजिकल एजुकेशन कॉलेज की तेज रन गति पर ब्रेक नहीं लगा सके। अब फाइनल मुकाबले में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज और सीसीएसआईटी कॉलेज भिड़ेंगे। दूसरे सेमीफाइनल में सीसीएसआईटी कॉलेज ने पैरा मेडिकल कॉलेज को 39 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 187 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉलेज ऑफ मेडिकल की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ के सामने मेडिकल कॉलेज की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम मात्र 78 रन पर 13 ओवरों में ऑल आउट हो गई। मेडिकल कॉलेज का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका। फिजिकल एजुकेशन की ओर से कृष्णा मोदनवाल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में केवल 6 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। प्रत्युष द्विवेदी ने 1 ओवर में मात्र 2 रन देकर 2 विकेट लेकर मेडिकल कॉलेज की उम्मीदों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। सैफ साबिर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि विजय गुप्ता और अभिषेक सगवान ने भी अहम विकेट चटकाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।

सीसीएसआईटी की टीम ने पैरामेडिकल की टीम को पराजित किया

सीसीएसआईटी और पैरामेडिकल कॉलेज के बीच दूसरे सेमीफाइनल में सीसीएसआईटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों की समाप्ति पर अपने सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। सीसीएसआईटी की तरफ से सुशांत सिंह ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 34 रनों की पारी खेली। सीसीएसआईटी की ओर से सूरज ने 3 ओवरों में 2 विकेट अपने नाम किए। सीसीएसआईटी ने ये मुकाबला 39 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मैन ऑफ द मैच का खिताब सीसीएसआईटी के सुशांतसिंह को मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरामेडिकल की टीम पूरे 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 111 रन बना सकी। पैरामेडिकल की तरफ से मो. आमिर ने 29 गेंदों में 32 रन बनाकर सबसे बेहतरीन बल्लेबाज साबित हुए। अपनी पारी में मो. आमिर ने 3 चौके लगाए। पैरामेडिकल की तरफ से कैफ ने 3 विकेट अपने नाम किया। मैच में जमाल और सतेंद्र कुमार ने अंपायर, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी जय किशन, जॉय सैमुअल और सार्थक कुमार ने निभाई।