फागुन महोत्सव – श्रीफल जैन न्यूज़

चुनिंदा साहित्यकारों ने दी अपनी प्रस्तुति : फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन
अथाई समूह समन्वय वाणी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन किया गया। सभी रचनाकारों ने जहां होली के रंग, तरंग और मस्ती को अपने ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं वैश्विक भाईचारे का संदेश भी दिया। पढ़िए एक रिपोर्ट…

इंदौर। अथाई समूह समन्वय वाणी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर फागुन महोत्सव, संगीत सरिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से करीब 40 चुनिंदा साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। सभी रचनाकारों ने जहां होली के रंग, तरंग और मस्ती को अपने ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं वैश्विक भाईचारे का संदेश भी दिया। डॉक्टर प्रोफेसर मंजरी अरविंद गुरु की गीतिका में जहां प्रकृति के रंग उपस्थित थे, वहीं पंकज धींग ने पार्श्व प्रभु से कभी न छूटने वाली भक्ति के रंगों से रंगी चुनरिया की प्रार्थना की।

लता राठी जोधपुर, डॉ. सुषमा विरेंद्र खरे, निशी शर्मा, चंद्रकला दुबे, वेद प्रकाश सिंह, ज्योति तिवारी, विभा जैन, सविता सुरेंद्र जैन ने राधा, कृष्ण, बरसाना और मथुरा की होली का उल्लेख किया। प्रभा जैन( इंदौर), राजेंद्र गोलेछा (बेंगलुर), डॉ रेखा जैन (शिकोहाबाद) ने अपने सुरों में स्नेह और प्रेम को प्रमुखता से बयान किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं अथाई समूह समन्वय वाणी के संस्थापक अखिल बंसल (जयपुर) और मृदुभाषी समन्वयक शोभा टंडन को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर समाजसेवी और लोकप्रिय टीवी एंकर रुचि चोविष्या जैन(इंदौर) ने समीक्षक की भूमिका निभाई। रुचि वर्तमान में बहुत से समाजसेवी संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में संचालक और समन्वयक के रूप में दिखाई देती हैं, पूर्व में वह डीडी नेशनल में न्यूज एंकर भी रह चुकी हैं।