फर्जी पट्टा – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन समाज की अचल संपत्ति का फर्जी पट्टा बनाने से आक्रोश : जैन समाज ने दिया उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन’
शहर में एक बार फिर फर्जी पट्टे बनाने का मामला सामने आया है। गत 20 नवंबर को दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में इस बारे में उप जिला कलेक्टर वीरेंद्र मीणा एवं थानाधिकारी करण सिंह से मिला। व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की करवाई गई। गंगापुर सिटी से पढ़िए, यह खबर…

गंगापुर सिटी। शहर में एक बार फिर फर्जी पट्टे बनाने का मामला सामने आया है। घी वाली गली स्थित दिगंबर जैन मंदिर के पास की दिगंबर जैन समाज की अचल संपत्ति जो देवस्थान विभाग राजस्थान जयपुर में रजिस्टर्ड है और इस पर स्थित दुकानों को सन 1963 से दिगंबर जैन मंदिर द्वारा किराए पर दिया गया है। संपत्ति से संबंधित तमाम कागजात जैन समाज के पास मौजूद है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दुकानों की ऊपरी मंजिल पर मंदिर का सेवादार परिवार सहित रह रहा है। इसके बावजूद मंदिर की संपत्ति पर पड़ोस में रह रहे राधेश्याम, रमेश, देवकीनंदन, दिनेश, राजेश मधुबन सुपुत्र स्व. सूरजमल दिगंबर जैन समाज की मंदिर के पास स्थित दुकान की भूमि को गलत रूप से अपनी बताकर तथा अपने मिलने वाले गवाह गिरिराज पुत्र रूपनारायण महाजन और शिवचरण पुत्र मदनलाल के गलत रूप से झूठे शपथ पत्र दिलवाकर पट्टा संख्या 633 दिनांक 4 /5/ 2022 को नगर परिषद से सेटिंग कर प्राप्त कर लिया। नगर परिषद ने भी बिना छानबीन एवं मिली भगत से पट्टा जारी कर दिया।

गत दिनों दिगंबर जैन समाज द्वारा इस दुकान में बिजली की सप्लाई के लिए कनेक्शन का प्रार्थना पत्र विद्युत विभाग में पेश किया गया। जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने आए तो रमेश पुत्र सूरजमल ने एतराज करते हुए कहा कि जिस दुकान पर मीटर लगवा रहे हो वह संपत्ति तो हमारी ह।ै इस समय इसका नगर परिषद से पट्टा प्राप्त कर रखा है। इस पर जैन समाज के पदाधिकारीयों ने इसकी जांच पड़ताल की तो मालूम हुआ कि इन लोगों ने गुपचुप तरीके से नगर परिषद से मिलजुल कर इसका पट्टा बनवा लिया है। इससे जैन समाज में भारी आक्रोश है।

कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश

उल्लेखनीय है कि गत 20 नवंबर को दिगंबर जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में इस बारे में उप जिला कलेक्टर वीरेंद्र मीणा एवं थानाधिकारी करण सिंह से मिला। थाना अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस बारे में बातचीत की। राधेश्याम रमेश मधुबन आदि भाइयों ने पुलिस थाने में इस बारे में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बहुत ही जल्दी पट्टा खारिज करवाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन 7 दिन उपरांत अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे जैन समाज में आक्रोश का माहौल है।

इन समाजजनों ने दिया ज्ञापन

शुक्रवार को जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल के नेतृत्व में जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन पांड्या, नरेंद्र जैन गंगवाल, अरिहंत जैन बोहरा, सुमेर जैन सोनी, डॉ.मनोज जैन, राजेश गंगवाल, नरेंद्र जैन नृपत्या, कृष्णकुमार जैन, मनोज जैन, लोकेश जैन सोगानी, सौरभ जैन गंगवाल, मुकेश गोधा, रमेश जैन शिक्षा अधिकारी, आलोक कबाडी सहित दर्जनों जैन बंधुओ ने उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना से मुलाकात की एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए इस फर्जी पट्टे को तुरंत निरस्त करने की मांग की।

एफआईआर दर्ज करवाई

शुक्रवार को इस बारे में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष की ओर से थाना अधिकारी के समक्ष भी वाद प्रस्तुत किया गया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की करवाई गई। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि प्रशासन ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की और इस फर्जीपट्टे को रद्द नहीं किया तो जैन समाज जल्दी ही इस बारे में आंदोलनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा।