प्रतिमा स्थापना – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा की अगवानी की तैयारियां जोरों पर : दानवीर अशोक पाटनी को सौंपा गया आमंत्रण
सुखोदय तीर्थ नसियाजी, नौगामा में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा स्थापना महोत्सव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। समाज की ओर से देशभर में आमंत्रण भेजे जा रहे हैं तथा दानवीर अशोक पाटनी को भी औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।

नौगामा (बांसवाड़ा)। सुखोदय तीर्थ नसियाजी के नवनिर्मित जिनालय में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की श्यामवर्ण प्रतिमा स्थापना महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। संपूर्ण नौगामा नगर को तोरणद्वार, पंचरंगी ध्वज एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। जैन समाज में आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है।

प्रतिमा स्थापना की तैयारियां तेज

समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रतिमा का तिलक संस्कार सम्पन्न होने के बाद प्रतिष्ठाचार्य सुयश प्रदीप भैया (अशोकनगर) के मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा को नव-निर्मित वेदी पर विधि-विधान से विराजमान कराया जाएगा।

दानवीर अशोक पाटनी को दिया निमंत्रण

नौगामा जैन समाज के प्रतिनिधियों ने किशनगढ़ पहुंचकर आरके मार्बल परिवार के दानवीर अशोक जी पाटनी को प्रतिमा स्थापना महोत्सव में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। समाज ने आयोजन में उनकी सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रशासन को भी भेजे गए आमंत्रण

आयोजन समिति द्वारा जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीवाईएसपी, तहसीलदार बागीदौरा सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपे गए हैं।

भव्य शोभायात्रा होगी आकर्षण का केंद्र

जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने बताया कि प्रतिमा के नगर प्रवेश पर हाथी, बैंड-बाजों एवं धार्मिक ध्वजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महिलाएं केसरिया वेशभूषा, पुरुष श्वेत परिधान तथा बालिकाएं मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।

मुनि श्री का मिलेगा मंगल आशीर्वाद

समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने बताया कि प्रतिमा को नौगामा लाने से पूर्व परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के वर्तमान विहार स्थल पर ले जाकर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त कराया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिमा का भव्य नगर प्रवेश कराया जाएगा।

धार्मिक उत्साह का वातावरण

प्रतिमा स्थापना महोत्सव को लेकर संपूर्ण वागड़ क्षेत्र के जैन समाज में उत्साह का माहौल है। देशभर से श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं, जिससे यह आयोजन क्षेत्र का ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव बनने जा रहा है।

मेवाड़-वागड़ की सबसे बड़ी भगवान मुनिसुव्रतनाथ प्रतिमा का 10 जुलाई को होगा भव्य मंगल प्रवेश : ड्रोन से होगी रत्न-पुष्पवर्षा, हाथी करेगा प्रथम श्रीफल अर्पण
निर्माणाधीन सुखोदय तीर्थ नसियाजी, नौगामा में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 21 फीट ऊंची श्यामवर्ण प्रतिमा का 10 से 12 जुलाई तक भव्य मंगल प्रवेश एवं स्थापना महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन में ड्रोन से रत्न-पुष्पवर्षा और हाथी द्वारा प्रथम श्रीफल अर्पण प्रमुख आकर्षण रहेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।

नौगामा। वागड़ क्षेत्र के जैन समाज के लिए 10 से 12 जुलाई तक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। निर्माणाधीन सुखोदय तीर्थ नसियाजी में भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 21 फीट ऊंची श्यामवर्ण प्रतिमा का भव्य मंगल प्रवेश एवं स्थापना महोत्सव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद, निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया (सुयश, अशोकनगर) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

बजरंगगढ़ से प्रारंभ होगा मंगल विहार

वास्तुविद श्रीपाल जैन एवं प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा को पहले बजरंगगढ़ तीर्थ (गुना) ले जाया जाएगा, जहां मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के समक्ष प्रतिमा का अवलोकन एवं तिलक संस्कार होगा। इसके बाद प्रतिमा का मंगल विहार प्रारंभ किया जाएगा।

10 जुलाई को वागड़ में होगा भव्य प्रवेश

10 जुलाई को प्रातः 7 बजे प्रतिमा का वागड़ क्षेत्र में भव्य प्रवेश होगा। बांसवाड़ा में समाजजन स्वागत करेंगे। शोभायात्रा कलेक्ट्रेट चौराहा, पुराना बस स्टैंड, कस्टम चौराहा, बाहुबली कॉलोनी एवं खांडू कॉलोनी होते हुए वीरोदय तीर्थ पहुंचेगी। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक प्रतिमा की अगवानी करेंगे। रात्रि विश्राम वीरोदय तीर्थ पर होगा, जहां भक्ति संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

12 जुलाई को स्थापना महोत्सव

11 जुलाई को प्रतिमा का स्वागत बड़ोदिया, कलिंजरा एवं बागीदौरा में किया जाएगा। 12 जुलाई को प्रातः शोभायात्रा के साथ प्रतिमा सुखोदय तीर्थ नसियाजी पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

ड्रोन से होगी रत्न-पुष्पवर्षा

स्थापना महोत्सव के दौरान ड्रोन के माध्यम से प्रतिमा पर रत्न एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। आयोजन का विशेष आकर्षण जयपुर से आने वाले हाथी द्वारा भगवान के चरणों में प्रथम श्रीफल अर्पित करना होगा। इसके बाद श्रद्धालु क्रमवार श्रीफल अर्पित करेंगे।

21 फीट ऊंची और 25 टन वजनी प्रतिमा

आयोजकों के अनुसार भगवान मुनिसुव्रतनाथ की कमलासन सहित प्रतिमा 21 फीट ऊंची, 12 फीट चौड़ी एवं लगभग 25 टन वजनी है। प्रतिमा के लिए 11 टन वजनी विशाल कमलासन भी तैयार कराया गया है। पूरे नगर एवं मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा तथा विहार मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु स्वागत एवं वंदन करेंगे।

श्रद्धा से हुआ श्री पद्मप्रभु भगवान का प्रतिमा स्थापना महोत्सव: अवधपुरी क्षेत्र में उमड़ी आस्था और भक्ति की लहर
अवधपुरी क्षेत्र स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मूलनायक श्री पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा स्थापना का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। अवधपुरी क्षेत्र स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मूलनायक श्री पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा स्थापना का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस पावन अवसर पर प्रतिमा स्थापना की समस्त धार्मिक क्रियाएं विद्वान पंडित अरविंद जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार विधि-विधान और गूंजते जयकारों के बीच मूलनायक भगवान पद्मप्रभु की प्रतिमा को नवीन वेदी पर विधिवत स्थापित किया गयाद्यजिससे पूरा जिनालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।कार्यक्रम में प्रतिमा प्रदाता एवं स्थापना के प्रमुख कर्ता के रूप में रोहित जैन अहिंसा,रिचा जैन, रचित जैन,वंशिका जैन,आव्या जैन सहित अहिंसा परिवार,आगरा का विशेष सहयोग रहा।वहीं मुख्य वेदी के प्रमुख दाता सुमेर चंद्र जैन पांड्या, आशा जैन पांड्या,अंशु जैन,सलोनी जैन पांड्या परिवार ने भी इस पुण्य कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।इसी क्रम में 2027 में आयोजित होने वाले अवधपुरी पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अनंत कुमार जैन एवं नीलम जैन को प्राप्त हुआ।पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीत मंगलाचरण और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

आयोजन समिति द्वारा बाहर से पधारे सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज एवं इक्षु गन्ना रस की भी सुंदर व्यवस्था की गई।आयोजन को सफल बनाने में श्री पद्मप्रभु जिनालय ट्रस्ट, समस्त जिनालय परिवार एवं पद्मप्रभु महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा।यह आयोजन जैन समाज के लिए आस्था,एकता और भक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि सायं 6 बजे अवधपुरी जिनालय से उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल विहार एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के लिए हुआ। इस अवसर पर प्रवीन कुमार जैन,इंद्रप्रकाश जैन, ओम प्रकाश जैन, विवेक जैन,रवि जैन,राकेश जैन नरेंद्र कुमार जैन, संजय जैन,राजू गोधा,अजय कुमार जैन रविंद्र कुमार जैन,अनंत जैन, पीयूष जैन,मधु जैन कंसल,कविता जैन,करुणा जैन,पुष्पा जैन,रिंकी जैन,रंजना जैन,गीता जैन,अंजू जैन, हेमलता जैन,रागिनी जैन सहित समस्त अवधपुरी एवं कलाकुंज जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आचार्य शांति सागर आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव में उमड़े समाजजन : नए आजीवन नियम व्रत लेने वालों का किया सम्मान
उस समय समवशरण की रचना का वर्णन आता है जिससे तीर्थंकर भगवान धर्म देशना देते हैं। वर्तमान में समवशरण नहीं है, अब जिनालय का निर्माण किया जाता है। यह मंगल देशना आचार्य शांति सागर के आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव अंतर्गत आचार्य श्री की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर धर्मसभा में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रकट की। टोंक से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…

टोंक। पहले तीर्थंकर भगवान धर्म तीर्थ का प्रवर्तन करते थे। उस समय समवशरण की रचना का वर्णन आता है जिससे तीर्थंकर भगवान धर्म देशना देते हैं। वर्तमान में समवशरण नहीं है, अब जिनालय का निर्माण किया जाता है। यह मंगल देशना आचार्य शांति सागर आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव अंतर्गत आचार्य श्री शांति सागर जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर धर्मसभा में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रकट की। उन्होंने कहा कि जिनालय भी निर्माण भी समवशरण के बराबर ही है। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के समाज पर अनंत उपकार है ,आचार्य श्री शांतिसागर जी नहीं होते तो हम भी नहीं होते। वर्तमान श्रमण परंपरा नहीं होती।समाज द्वारा साधुओं की समाधि स्थल के लिए कार्य योजना बनाई गई किंतु विघ्न आने से पुण्यदाता परिवार द्वारा गुरु मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।

गुरु मंदिर का निर्माण उससे अधिक पुण्य का कार्य है। महान पुरुषों के दर्शन करने से पुण्य में वृद्धि होती है। गुरु मंदिर निर्माण से सभी को दर्शन का लाभ मिलेगा उनके गुणों का स्मरण करने से पुण्य अर्जित करेंगे। कलई परिवार ने द्रव्य का उपयोग कर गुरु मंदिर बनाया है। गुरु के दर्शन भी भगवान के दर्शन के बराबर है क्योंकि, णमोकार मंत्र में आचार्य साधु परमेष्ठी का वर्णन है सभी को पुण्य अर्जित कर धर्म से लगाव होना चाहिए। धर्म के प्रति लगाव से सुख शांति और समृद्धि होकर पुण्य में वृद्धि होती है। कमल सराफ के अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि प्रतिदिन सभी को भगवान के दर्शन अभिषेक पूजन के साथ आचार्य श्री शांति सागर जी के दर्शन पूजन करना चाहिए।

चातुर्मास वर्षा योग समिति द्वारा दोपहर को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य श्री वर्तमान सागर जी का पूजन नगर के अनेक सांस्कृतिक संगठनों द्वारा महिला मंडल द्वारा संगीत में पूजन की गई। आचार्य श्री के पूजन के बाद अचार्य संघ में लगातार चौक आहार विहार में सहयोग करने वाले बाल ब्रह्मचारी गज्जू भैया, तारा दादी, परमीत, छोटू भैया समर कंठाली, सनत जैन इंदौर, निर्मला दीदी, प्रेमलता पाटनी आदि का स्वागत सम्मान किया गया। जिन लोगों ने नए आजीवन नियम व्रत लिए उनका सम्मान किया।

पोरवाड़ सामाजिक मंच का अधिवेशन इंदौर में : 24 अगस्त को होगी वार्षिक आम सभा व धार्मिक आयोजन
इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच का अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा 24 अगस्त 2025 को छोटी नसिया जी (बड़े गणपति के पास) पर आयोजित होगी। इस अवसर पर धार्मिक विधान, सामाजिक बैठक और सामूहिक भोज के कार्यक्रम होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की साधारण सभा 24 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे से छोटी नसिया जी मंदिर (बड़े गणपति के पास, इंदौर) में आयोजित होगी।

इस अधिवेशन की अध्यक्षता श्री नमीष जैन (टेनी), अध्यक्ष इंदौर करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार जैन (लोणारावाले), खरगोन तथा विशेष अतिथि श्री प्रशांत जैन, कुलाधिपति सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर एवं भोपाल उपस्थित रहेंगे।

सभा में मंगलाचरण, आय-व्यय का विवरण, ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

• सुबह 8:30 बजे – नाश्ता

• 9:15 बजे – ध्वजारोहण

• 9:30 बजे – वचनामृत विधान (अंतर्मुखी मुनि श्री 108 पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में)

• 11 बजे – आहार चर्या

• 12 बजे – सामूहिक भोज

• 1 बजे – अधिवेशन (मुनिश्री 108 पुण्यसागरजी महाराज के सानिध्य में)

• 3 बजे – वार्षिक आम सभा

• 5 बजे – सामूहिक भोज

सहयोगी परिवार:

• स्वल्पाहार सहयोगी परिवार: स्व. शांता बाई जैन, श्री राजेंद्र-सोमा जैन, श्री विजय-शिल्पा जैन, श्री जय-हीरल जैन, अभिजय-अरिंजय जैन

• अन्नपूर्णा (सांध्य) सहयोगी परिवार: प्रकाश जैन-श्रीमती सपना जैन, श्रीमती पूर्वी जैन-श्री पुलकित जैन, बेबी विहा जैन

• नमकीन छाछ प्रायोजक परिवार: श्रीमती मधुबाला जैन, श्री आशीष-श्रीमती स्वाति जैन, दीक्षिता जैन (इंदौर)

आयोजक:

इस अधिवेशन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा किया जा रहा है।

समिति पदाधिकारी –

• अध्यक्ष: समीर जैन

• कार्याध्यक्ष: सचिन जैन

• सचिव: समति जैन

• कोषाध्यक्ष: निलेश मंडलोई

• महिला अध्यक्ष: नीना जैन

• महिला सचिव: ऋतु जैन

सिद्धि रेजीडेंसी में वेदी प्रतिष्ठा 81 कलशों से शुद्धि: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वास्तु वलय विधान हुआ
सिद्धि रेजीडेंसी कॉलोनी के दिगंबर जैन समाज की ओर से नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमा स्थापना की जा रही है। इसके तहत विविध विधान करवाए जा रहे हैं। जिन प्रतिमा स्थापना, मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादंड स्थापना के कार्यक्रम हो रहे हैं। मुनि श्री आज्ञा सागरजी महाराज, आर्यिका सुप्रज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में महोत्सव पूर्ण होगा। सागवाड़ा से पढ़िए यह खबर…

सागवाड़ा। नगर के डूंगरपुर रोड स्थित सिद्धि रेजीडेंसी आवासिय कॉलोनी के दिगंबर जैन समाज की ओर से नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमा स्थापना, मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादंड स्थापना के लिए तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मुनि श्री आज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में शनिवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। सिद्धि रेजीडेंसी जैन समाज के अध्यक्ष गिरिश शाह ने बताया कि तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को प्रातः मुनि श्री आज्ञा सागरजी महाराज, आर्यिका सुप्रज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मूलनायक शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा, आदिनाथ भगवान, वासुपूज्य भगवान, पारसनाथ भगवान की प्रतिमाओं पर इंद्र-इंद्राणी समूह की ओर से विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया गया।

वेदी की शुद्धि क्रिया कर मंगल कलश स्थापित

सौधर्म इंद्र सतीश ममता शाह तथा डिंपल प्रफुल्ल दोसी ने मुनि श्री आज्ञासागरजी महाराज मंत्रोचारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ शांति धारा की। मुनि श्री आज्ञा सागरजी का पाद प्रक्षालन नलिनी पवन कुमार गोवाड़िया ने किया। सिद्धि रेजीडेंसी महिला मंडल द्वारा मुनि श्री को जिनवाणी भेंट की गई। नवदेवता पूजा के बाद नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय मंे रेखा निलेश शाह जेठाणा ने 81 जलपूरित कलशों के साथ नूतन सफेद पाषाण से निर्मित वेदी की शुद्धि क्रिया कर मंगल कलश स्थापना की। काजल मनीष शाह विजय नगर ने मंदिर शिखर की 21 जलपूरित कलशों से शुद्धि की। साथ ही नूतन जिनालय मंे वास्तु वलय विधान तथा चारों दिशा में हवन किया गया। मध्यान्ह में इंद्र इंद्राणी समूह ने शांतिनाथ महामंडल विधान के तहत विधान मंडप पर 125 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए। रात्रि मंे जिनेंद्र भगवान और मुनिश्री आज्ञा सागरजी महाराज की आरती की गई।

रविवार के आयोजन

प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिय ने बताया कि रविवार को समापन दिवस पर प्रातः जिनेंद्र भगवान के अभिषेक शांतिधारा के बाद इंद्र इंद्राणी समूह सर्व शांति महायज्ञ के तहत हवन कुंड में आहूति देंगे। साथ ही श्रीफल पूर्णाहूति होगी। आरती, शांतिपाठ, विसर्जन, क्षमायाचना के बाद शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित वेदी पर मूलनायकशांतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजित की जाएगी। साथ ही जिनालय शिखर पर कलश और ध्वजदंड स्थापना के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।

अडिंदा में कलशारोहण के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन : गुरु मंदिर में आचार्य भरत सागरजी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित
अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में चल रहे गुरु बिंब प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य गिरनार सागरजी महाराज और गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य सुरेंद्र जैन सलूंबर के निर्देशन में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, वास्तु विधान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न शहरों से समाजजन पहुंचे। पढ़िए अडिंदा से यह खबर…

अडिंदा। अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में चल रहे गुरु बिंब प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य गिरनार सागरजी महाराज और गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी के सानिध्य में तीसरे दिन प्रतिष्ठाचार्य सुरेंद्र जैन सलूंबर के निर्देशन में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, वास्तु विधान के बाद हवन पुर्णाहूति हुई। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि धर्मसभा में आचार्य भरत सागर जी महाराज का 30 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया।

इन श्रेष्ठिजनों ने प्राप्त किया सौभाग्य

कार्यक्रम का संचालन चेतन निमोडिया ने किया धर्मसभा के बाद ढोल नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए सभी श्रावक श्राविकाएं पंडाल से नवनिर्मित गुरु मंदिर में प्रतिमा स्थापना और कलशारोहण के लिए पहुंचे। नवनिर्मित गुरु मंदिर का लोकार्पण निर्मला देवी नरेंद्र कुमार कासलीवाल परिवार ने किया। गुरु मंदिर में आचार्य भरत सागरजी की प्रतिमा स्थापना का सौभाग्य सरोजदेवी लाजपतराय मित्तल जयपुर ने प्राप्त किया। गुरु मंदिर का शिखर निर्माण माता उमा देवी, सुमन देवी दीपक मित्तल जयपुर ने, नवीन चरण स्थापना बदामी देवी वसंतलाल किकावत परिवार ने, मुख्य कलश आरोहण मनोरमा देवी रमेश रजावत परिवार ने, मुख्य वेदी निर्माण सीमा देवी राजीव जैन गाजियाबाद ने, मुख्य द्वार के लिए पूनम देवेंद्र बाकलीवाल जयपुर ने सौभाग्य प्राप्त किया

आर्यिका माताजी ने भक्तों को आशीष दिया

धर्म सभा में गुरु भक्त परिवारों ने आचार्य श्री और आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किया। आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी ने गुरु मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी गुरु भक्त परिवारों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक कमेटी ने दानदाताओं और अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी के लिए आशा-संजय वोरा परिवार, लोहारिया मुंबई की ओर से स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था की गई। नवनिर्मित गुरु मंदिर में आचार्य भरत सागरजी महाराज की प्रतिमा और चरण स्थापना के बाद प्रतिमा पर विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक शांतिधारा की गई।

इन समाजजनों ने लिया भाग

कार्यक्रम में प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा बांसवाड़ा, अशोक नश्नावत, राजमल नायक, दिलीप पाटनी, श्रीपाल बोहरा, दिनेश जैन, ओमप्रकाश कटारिया, विमल नायक, पवन कोठारी, बसंतलाल गनोडिया, अडिंदा ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश हिंसावत, कमल सागोटिया, प्रवीण राज सांगावत सहित बांसवाड़ा, जयपुर ,लोहारिया, उदयपुर, मुंबई आदि कई गांवों-शहरों के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।