पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ – श्रीफल जैन न्यूज़

आपके पास कलम है एक अधिकार है इससे देश भाग्य लिख सकते हैं: मुनि श्री सुधासागरजी ने आइजा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्रकारों से किया संवाद
सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि मुनि श्री सुधासागरजी का चिंतन राष्ट्र को समर्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुड्डा ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से हम सब कुछ नया नया करने का जज्बा रखे। वहीं विजय धुर्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कल से हो रहे समयसार शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का सभी लाभ लें। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…

अशोकनगर। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ, क्षुल्लक गंभीर सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में रविवार को दोपहर में सुभाष गंज मैदान में अखिल भारतीय जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आइजा के संयोजन में जैन समाज अशोक नगर की ओर से मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं सागर से सांसद लता वानखेड़े के मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, पूर्व विधायक सुनील जैन, नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान आइजा द्वारा मुनि श्री सुधासागरजी महाराज को राष्ट्र संत की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस दौरान पधारे अतिथियों का सम्मान किया गया।

कलम के माध्यम से सेवा कर सकते हैं

पत्रकार सम्मेलन में मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि आप पत्रकारिता कोई भी कला छोटी नहीं होती। आपके पास कलम है, एक अधिकार है। आप उस कलम के माध्यम से किसी गरीब की मदद कर सकते हैं। आप जो लेखनी चलाते हैं, इसको लाखों लोग विश्वास के साथ पढ़ते हैं। हर व्यक्ति शहर की सड़कों पर गली मोहल्ले में क्या हो रहा है, आपकी नजर से देखता है। जो आप लिखेंगे वैसी धारणा पाठकों की बनती चली जाती है। आप नकारात्मक सोच को भी सकारात्मक सोच में बदल सकते हो। उन्होंने कहा कि सुबह से लाखों लोग तुम्हारी कलम को पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकार में कभी व्यक्तिगत बुराईयों को मल लाना कष्य नहीं आना चाहिए। किसी दुर्जन ने आपको गाली दे दी। उसका असर आपकी लेखनी पर नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार साधु को कोई कितना ही अपमान कर दे तो भी साधु बुरा नहीं मानता। ऐसे ही आपकी लेखनी में उसका असर नहीं आना चाहिए।

आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया

इसके पहले आइजा के बैनर पर हुए इस सम्मेलन में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य, आइजा के अध्यक्ष हार्दिक हुडया मुम्बई, प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी सागर की सांसद लता वानखेड़े, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, सुनील जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इनका सम्मान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, उपाध्यक्ष अजित बरोदिया, प्रदीप तारई, राजेंद्र अमन मंत्री, शैलेंद्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, मंत्री संजीव भारल्लिय, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, आडिटर संजय केटी थूवोनजी, अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास आदि ने स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल भेंट कर किया।

’मैं सागर समाज का निवेदन लेकर आई-सांसद वानखेड़े

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आप लोगों का हर दिन दिवाली हो रहा होगा। गत वर्ष चातुर्मास हमारे सागर में हुआ था इतने समारोह हुए कि मन अभिभूत हो गया। मैं तो सागर वासियों का निवेदन लेकर आई हूं सागर आपके विना अधूरा लग रहा है। महाराज जी जैसे ही मुझे बताया गया कि आपके सानिध्य में अशोक नगर में पतकार सम्मेलन हो रहा है। मैंने तत्काल आने का मन बनाया और आपके चरणों में उपस्थित हैं। पत्रकार हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ रुप अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आप का भी समाज के प्रति बहुत बड़ा दायित्व है।

आज देश भर से पत्रकारिता जगत के साथी आए

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य ने कहा कि आज देश भर से आज जैन पत्रकारों का समूह आया है। पूर्व में भी हम इस क्षेत्र का काम करते रहे हैं। पूर्व विधायक जजपालसिंह जज्जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में अशोक नगर में भव्य आयोजन की श्रंखला चल रही है। इन्हें देखकर बहुत आनंद आ रहा है। नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि देश भर से पधारे सभी पत्रकार साथियों का बहुत बहुत अभिनंदन है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि आज अशोक नगर पत्रकारों का महाकुंभ हो रहा है। हम सब भी अपनी भूमिका के साथ न्याय करते हुए काम करें। समारोह में आगरा आए मनोज जैन ने कहा कि आप लोग बहुत बड़े-बड़े आयोजन कर रहे हैं। आज इसमें आइजा का सम्मेलन एक कड़ी के रूप में जुड गया।

’कल से होगा समयसार संगोष्ठी में तत्व चर्चा’

इसके पहले जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि मुनि श्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में शनिवार को राष्ट्रीय स्नातक सम्मेलन का समापन हुआ और आज हमारे बीच देशभर से पत्रकारिता जगत की हस्तियां आई हैं। इनका अभिनंदन करते हुए सोमवार से राष्ट्रीय समयसार संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा ह।ै जिसका सौभाग्य हरीश कुमार निर्मल कुमार मिर्ची परिवार को मिलने जा रहा है। आप सभी इस संगोष्ठी का लाभ उठाएं। आइजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुडया, प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज जैन, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद कचनार, नीरज जैन, पवन पत्रकार, संतोष जैन डिक्स, मनोज कलाकार, सौरव गौरव जैन जिनेश जैन पत्रकारों का स्वागत किया गया।

गिरनार की पाँचवीं टोंक पर पूजा से रोक धार्मिक स्वतंत्रता का हनन : झांसी से गुजरात मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित पवित्र गिरनार पर्वत की पाँचवीं टोंक पर जैन श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोके जाने की घटना से झांसी जैन समाज में आक्रोश है। इस संबंध में गुजरात मुख्यमंत्री के नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के नेतृत्व में झांसी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। झांसी से पढ़िए, यह खबर…

झांसी। गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित पवित्र गिरनार पर्वत की पाँचवीं टोंक पर जैन श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोके जाने की घटना के विरोध में झांसी के जैन समाज में आक्रोश है। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के नेतृत्व में झांसी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुजरात के मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि गिरनार पर्वत जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्षभूमि है, जहाँ देशभर से जैन श्रद्धालु आत्मकल्याण और साधना हेतु पहुँचते हैं। किंतु हाल ही में पाँचवीं टोंक पर श्रद्धालुओं को न केवल भगवान का जयकारा लगाने से रोका गया, बल्कि पूजा सामग्री और निर्वाण लाडू चढ़ाने से भी मना कर दिया गया।

पूजा सामग्री छीनी, महिलाओं से अभद्रता

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि टोंक की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की पूजा सामग्री जब्त कर ली गई। कई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे धर्मप्रेमी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन

प्रदीप जैन आदित्य ने इसे भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि गिरनार जैसे पावन स्थल पर इस प्रकार की रोक समाज को अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल जैन समाज का ही नहीं, अपितु भारत की धार्मिक सहिष्णुता और विरासत पर भी प्रश्नचिन्ह है।

जैन समाज की यह हैं माँगें

ज्ञापन के माध्यम से समाज ने तीन प्रमुख माँगें रखीं हैं। इसमें एएसआई और राज्य सरकार गजेटियर के अनुसार पूजा व्यवस्था बहाल करें। अवैध दत्तात्रेय मूर्ति को तत्काल हटाया जाए। गिरनार की पाँचवीं टोंक को संरक्षित जैन राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए।

राष्ट्रीय आंदोलन की चेतावनी

समाज ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकरण में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। जैन समाज ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सरकार से तत्पर कदम उठाने की माँग की है।