पुलक सागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

27वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन 29 सितंबर को होगा, तैयारियां पूर्: आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में होगा महाअधिवेशन
आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिद्य में गुरुकुल ऋषभदेव में 29 सितंबर रविवार को 27वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन में संपूर्ण देश से लगभग 1000 प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। पढ़िए सचिन गंगावत जैन की रिपोर्ट…..

ऋषभदेव। देवाधिदेव 1008 श्री ऋषभदेव भगवान की कृपा एवम भारत गौरव राष्ट्र संत राजकीय अतिथि शांतिदूत आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिद्य में गुरुकुल ऋषभदेव में 29 सितंबर रविवार को 27वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन होने जा रहा है। इसे लेकर जैन समाजजन में काफी उत्साह है। यह आयोजन ऋषभदेव के राष्ट्रीय पुलक जन चेतना मंच एवम राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाना है। पुलक सागर जी महाराज श्री का चातुर्मास भी इस बार ऋषभदेव में आनंदमय हो रहा है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य संयोजक बलवंत बल्लू ने बताया कि इस अधिवेशन में संपूर्ण देश से लगभग 1000 प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। मंच परिवार के दोनों मंच अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की उपस्तिथि रहेगी।

इस अधिवेशन में गुरुदेव आचार्य श्री पुलक सागर जी के आशीर्वाद और सानिद्य में मंच परिवार का नवीन डायरेक्ट्री का विमोचन भी होगा। जिसमें मंच की कार्यकारिणी, समस्त मंच के पधाधिकारी एवम सदस्यों का परिचय होगा। यह अधिवेशन दो दिवसीय होगा। अधिवेशन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत एवम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। इस बार पूर्व संध्या पर पुलक आइडियल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत वर्ष से कई जैन धर्मावलाबी भाग लेंगे। जिसमें उन्होंने अपने बिना एडिटिंग किए हुए गाने का वीडियो बनाकर पूर्व निर्धारित संयोजकों तक 24 तारीख तक पहुंचा दिए हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वालओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। 29 को होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न तरह की कमेटियाँ बनाई गई हैं जिसमें आवास, भोजन, रजिस्ट्रेशन, स्वागत आदि सम्मिलित है। सभी कमेटियों के अलग अलग संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

समारोह के गौरव

अधिवेशन के मुख्य संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि बलवंत जैन बल्लू ने बताया कि उक्त कार्यकर्म में वरदान एवम महावीर ग्रुप के सुंदर लाल किकावत मुख्य अतिथि, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोड़निया अध्यक्षता, समाज सेवी एवं उद्योगपति सुरेश कोठारी ध्वजारोहण कर्ता, अनिंदा पार्श्वनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी अमित कुमार लोलावात मंडप उदघाटन कर्ता, तहसीलदार प्रतापगढ़ उज्ज्वल जैन समारोह गौरव, उद्योगपति एवं एएए क्लास कांट्रेक्टर अल्पेश भवरा कलश स्थापना कर्ता, महात्मा गांधी बीएड कॉलेज कालेज बांसवाड़ा रिषभ भवरा चित्र अनावरण कर्ता, समाजसेवी एवं दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता दीप प्रज्वलन कर्ता, समाज सेवी एवं उद्योगपति अहमदाबाद से अमृतलाल जी टीमरूवाला गौरव अध्यक्ष, समाज सेवी उद्योगपति जय प्रकाश सिसपुरीया अति विशिष्ट अतिथि, सेवा निवृत जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश भानावत विशिष्ठ अतिथि, समाजसेवी उद्योगपति अनंत कोठारी स्वागता अध्यक्ष रहेंगे।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान

मंच आइडियल जैसे कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संपूर्ण भारत जैसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, देहली के साथ ही ऋषभदेव के आसपास बांसवाड़ा, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, उदयपुर शहर, किशनगढ़, अजमेर, जयपुर से भी अधिक से अधिक लोगों की इस अधिवेशन में सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कल एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दोनो मंच के सदस्य सम्मिलित हुए। अधिवेशन के प्रथम सत्र में मंगलाचरण गुरुदेव का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, आरती की जाएगी। उसके उपरांत गुरुदेव का आशीर्वाद एवम धर्मोपदेश प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान वात्सल्य भोज का आयोजन किया जाएगा। कवि बल्लू के नेतृत्व में 6 सदस्य की टीम 26 सितंबर को आगंतुक अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेंट करने हेतु अतिथियों के आवास तक पहुचेंगे द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

सौभाग्यशाली पात्रों का चयन : मिला आचार्य श्री पुलक सागर जी का आशीर्वाद
इंदौर में आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के निर्देशन पंचकल्याणक होने जा रहा है। इसके लिए सौभाग्यशाली पात्रों का चयन किया गया। इन्हें आचार्य श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। इस सदी के सबसे बड़े आकर्षक धर्म प्रभावना वाले पंचकल्याणक में कोई भी पात्र बोली और पैसे के महत्व से नहीं बनेंगे, जिनका पुण्य प्रबल होगा, जो महासौभाग्यशाली होंगे, वही इस पंचकल्याणक में पात्र बनेंगे और पंचकल्याणक के सहयोगी बनेंगे। इंदौर में होने वाले इस पंचकल्याणक में दानवीर रसिकलाल धारीवाल, आर एम डी ग्रुप की एम डी शोभा रसिक लाल धारीवाल (ताई) को चेयरमैन के पद से सुशोभित किया गया है।

ये पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी की अनन्य भक्त हैं और साथ ही जिनशरणम महातीर्थ के निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करती हैं। भगवान के माता-पिता और पंचकल्याणक के अध्यक्ष का पद विनोद-रंजना जैन कोयला वाला परिवार बिलासपुर को महासौभाग्य से मिला है। आप संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर जी ससंघ के भी अनन्य भक्त हैं। पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम गुरुभक्त दानवीर मैनेजमेंट के किंग सरल मिलनसार देश की कई बड़ी-बड़ी संस्थाओं के बड़े पदों पर शोभायमान विनोद – सीमा जैन नरसिंहपुरा समाज के वरिष्ठ को सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पद का सौभाग्य मिला।

आप इस सदी के सबसे बड़े पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र और शचि इंद्राणी बने हैं। इसी प्रकार पुलक मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परम गुरु भक्त दानवीर कर्मठ सुरेश कोठारी एवं उनकी पत्नी यज्ञ नायक जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित करेंगे। सभी को पुलक चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक प्रदीप बड़जात्या, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार कुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू ने आप सब के पुण्य की अनुमोदना की है।