पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर – श्रीफल जैन न्यूज़

संस्कार हमें जीवन में सदगति प्रदान कराने में कारण बनते हैं: नगर गौरव ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज को दी विनयांजलि
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नगर गौरव ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज के समाधिस्थ होने पर विनयांजलि सभा में वक्ताओं ने मुनि श्री की उत्कृष्ट साधना और त्याग को नमन किया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नगर गौरव ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज के समाधिस्थ होने पर विनयांजलि सभा में वक्ताओं ने मुनि श्री की उत्कृष्ट साधना और त्याग को नमन किया। आचार्य श्री सन्मतिसागर महाराज से दीक्षित ऐलाचार्य महाराज के गृहस्थ जीवन से संबंधित अनेक संस्मरण वक्ताओं ने बताते हुए कहा जीवन में वैराग्य की कोई उम्र नहीं होती और न ही वैराग्य एक दो दिन की साधना से आता है इसके लिए निरंतरता जरूरी है। समाधि को उत्कृष्ट साधना बताते हुए आचार्यश्री निर्भयसागर महाराज ने कहा प्रत्येक श्रावक को ऐसी भावना करनी चाहिए कि जीवन का अन्तिम समय गुरू सानिध्य में रहे और मरण समाधि पूर्वक हो। विनयांजलि सभा में न्यायाधीश रायसेन अरविंद जैन ने जीवन में संस्कारों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा यही संस्कार हमें जीवन में सदगति प्रदान कराने में कारण बनते हैं।

विनयांजलि सभा का शुभारंभ नीली श्राविका मंडल ने आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण कर किया। जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, अवध बिहारी उपाध्याय, कैप्टन राजकुमार जैन, नेमिकुमार जैन एड, अनिल जैन अंचल, अक्षय अलया, सतीश नजा, श्रयांस जैन गदयाना, पं. शीतल प्रसाद जैन, रितिक जैन सुनील सराफ, ब्रहमचारी संतोष भैया, संजय जैन हिरावल, अनीता मोदी, सुमन दिवाकर, उमा सैदपुर, प्राची जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सनत जैन खजुरिया, महेन्द्र जैन मडवैया, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, आनंद जैन भागनगर, सुवेन्दु जैन बंट, प्रेमचंद विरधा, प्रदीप जैन सतरवांस, सुधीर जैन जरावली, सौरभ जेन पीलू सुभाष जैन खुरई, अनंत सराफ, मनोज जैन, शैलेश जैन पिन्टू आदि मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्रधानता : आचार्य निर्भय सागर जी ने ज्ञान, धर्म की व्याख्या की
नगर में विराजित आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तजन पूजन के साथ-साथ प्रवचनों का भी लाभ उठा रहे हैं। प्रवचन सुनने के लिए नगर के सभी गुरु भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को धर्मसभा हुई। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। नगर में विराजित आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तजन पूजन के साथ-साथ प्रवचनों का भी लाभ उठा रहे हैं। प्रवचन सुनने के लिए नगर के सभी गुरु भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को धर्मसभा हुई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने कहा दिन की शुरुआत प्रभु स्मरण करके करने से तन, मन और धन से स्वस्थ रहते हैं। परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम वात्सल्य में वृद्धि होती है।

भारतीय संस्कृति के अनुसार पुरुष वही है, जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्रधानता को आत्मसात करे। आचार्यश्री ने कहा कि जिसके लिए श्रावक पुरुषार्थ करता है। भारतीय युवक बाप कमाई और स्त्री की कमाई से नहीं मेहनत की कमाई से जीवन यापन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को ऊपर उठाने के लिए हमेशा पुरस्कृत करना चाहिए। समाज में टांग पकड़ कर खींचने का नहीं हाथ पकड़ कर खींचने का काम करना चाहिए।

स्कूल से ज्ञान अस्पताल से स्वास्थ्य मिलता है

आचार्य श्री ने कहा स्कूल और अस्पताल से ज्ञान और स्वास्थ्य लाभ मिलता है, संस्कार नहीं, मंदिर से ज्ञान शिक्षा संस्कार स्वास्थ्य लाभ मिलता है और संस्कृति संस्कार और सभ्यता की रक्षा होती है। जहां जैन मंदिर होते हैं। वहां स्कूल, औषधालय, भोजनालय पुस्तकालय और व्यायाम शाला की आवश्यक होती है। इसलिए जैन मंदिर अवश्य बनाए जाते हैं। पुरुष को मानव इसलिए कहते हैं कि यह मनु की संतान हैं। इंसान इसलिए कहते हैं कि इसके अंदर दया, प्रेम, अहिंसा, परोपकार और करुणाभाव होता है क्योंकि, मानव ही अपनी आत्मा को पवित्र करता है और परमात्मा की साधना करता है।

आदमी भावना से बनता है भगवान

आचार्य श्री ने कहा आदमी कमाने से नहीं आगे बढ़ने से धनवान बनता है। आदमी खाने से नहीं पचाने से बलवान बनता है। आदमी भागने से नहीं सहयोग से महान बनता है। आदमी भागने से नहीं भावना से भगवान बनता है। जैन समाज दुनिया में सर्वाधिक सुखी संपन्न और महान इसलिए है क्योंकि, जैन समाज का आचार, विचार, आहार, व्यापार और व्यवहार शुद्ध है। वह अपने अहिंसक सिद्धांत पर चलकर और गुरुओं के आशीर्वाद से न्याय नीति पर चलते हैं। मंगलवार को सुबह प्रभु अभिषेक, शांति धारा करने का पुण्यार्जन कमलकुमार संजीवकुमार जैन ने किया। आचार्य श्री ससंघ का दिगंबर जैन अटा मंदिर में चातुर्मास स्थापित होने से नगर में धार्मिक माहौल है और श्रावक गण अचार्य संघ के सानिध्य में धार्मिक क्रियाएं कर रहे हैं।