परेड चौराहा – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नई कार्यकारिणी घोषित: सर्वानुमति से संतोष जैन बने अध्यक्ष
परेड चौराहा स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें ग्रुप की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026 का सर्वानुमति से गठन किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। परेड चौराहा स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें ग्रुप की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026 का सर्वानुमति से गठन किया गया। बैठक में ग्रुप के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही और लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य संजीव जैन ‘बिल्लू’ ने की, जबकि प्रमुख रूप से महेश जैन (एमपीईबी) एवं संस्थापक अध्यक्ष सुशील जैन एवं पूर्व अध्यक्ष ओपी जैन उपस्थित रहे। महेश जैन ने अध्यक्ष पद के लिए संतोष जैन रिठौना का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों का चयन भी आम सहमति से किया गया।

यह है नई कार्यकारिणी

नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री विकास जैन पांडे, कोषाध्यक्ष नितिन जैन ‘लवली’, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र जैन पटेल, उपाध्यक्ष मनोज जैन, कुलदीप जैन, राजकुमार जैन (चक्की वाले), मनीष जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्रेयांस जैन, आकाश जैन, मीडिया प्रभारी कपिल जैन केपी, मंत्री संदीप जैन (चक्की वाले), पत्रकार पंकज जैन एवं ऑडिटर आकाश जैन पांडे, प्रचार मंत्री मोंटी जैन (लोहे वाले) को नियुक्त किया गया।

भरोसा है नई कार्यकारिणी परंपरा को आगे बढ़ाएगी

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाजहित का मंच है। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह ने स्वास्थ्य शिविर, सिविल अस्पताल में फल वितरण, भक्तामर पाठ, प्रतिभा सम्मान समारोह और समाज रत्न समारोहो जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी और युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

संगठन को समाजोन्मुखी बनाया जाएगा: संतोष जैन

नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष जैन ने सभी सदस्यों और वरिष्ठ समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। संतोष जैन ने स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और समाजोन्मुखी बनाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा और प्रत्येक कार्यक्रम को योजना बद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह हुआ

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह के साथ हुआ। वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी सभी ने नई कार्यकारिणी को सफल बनाने और समूह के समाजहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की यह नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा, युवा ऊर्जा और समाजसेवा के नए आयाम प्रदान करेगी।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सेवा-संस्कार की जीवंत पाठशाला : वरिष्ठों का सम्मान समाज को दिशा देता है
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार द्वारा नववर्ष मिलन एवं ग्रुप के वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार रात्रि को परेड चौराहा स्थित जैन मंदिर परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप परिवार द्वारा नववर्ष मिलन एवं ग्रुप के वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार रात्रि को परेड चौराहा स्थित जैन मंदिर परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं मार्गदर्शन के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह में समाज के प्रबुद्धजन, ग्रुप पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नववर्ष के अवसर पर सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक एकता और वरिष्ठ मार्गदर्शकों के अनुभवों को सम्मान प्रदान करना रहा। आयोजन के दौरान मंच से यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरा कि किसी भी सामाजिक संगठन की मजबूती उसके वरिष्ठजनों के अनुभव, संस्कार और समर्पण पर ही आधारित होती है।

वरिष्ठ समाजसेवियों का हुआ गरिमामय सम्मान

समारोह में अशोक कुमार जैन (एडवोकेट – परम संरक्षक), नरेशचंद जैन (शिक्षक – संरक्षक), महेशचंद जैन (एमपीईबी – संरक्षक), संजीव कुमार जैन पांडे (संरक्षक), विजय कुमार जैन (दिहोली वाले), राकेश कुमार जैन, सुशील जैन (संस्थापक अध्यक्ष), ओ.पी. जैन (पूर्व अध्यक्ष), पवन कुमार जैन (छोटू चाचाजी), अजय कुमार जैन (बबलू), सुनहरी लाल जैन, मुकेश कुमार जैन (शास्त्री), मुन्ना लाल जैन, महेंद्र कुमार जैन पांडे, सगुनचंद जैन (ऐसाह वाले), वीरेंद्र कुमार जैन (वीरों चाचाजी), पूरनचंद जैन (बरबाई वाले), आनंद कुमार जैन (टकसारी) एवं प्रकाशचंद जैन (रिठोना वाले) को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वरिष्ठजनों के चेहरे पर आत्मीयता और संतोष का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।

वरिष्ठजन समाज की प्रेरणा शक्ति

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित जैन टकसारी एवं महामंत्री कुलदीप जैन ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी किसी भी संगठन की वैचारिक धुरी होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह ने स्थापना काल से ही सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता को अपनी मूल भावना बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

इस अवसर पर संरक्षक महेशचंद जैन (एमपीईबी) ने कहा—

“दिगंबर जैन सोशल ग्रुप केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत पाठशाला है। वरिष्ठजनों के सम्मान के माध्यम से युवाओं को यह प्रेरणा मिलती है कि समाज की उन्नति अनुभव और नवाचार के संतुलन से ही संभव है। नववर्ष पूर्व पर इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं।”

पदाधिकारियों की रही उल्लेखनीय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अमित जैन टकसारी, महामंत्री कुलदीप जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन सहित संतोष जैन, सुशील जैन, कपिल जैन, आकाश जैन, श्रेयांस जैन, लबली जैन, मनीष जैन एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने व्यवस्थाओं से लेकर अतिथियों के स्वागत-सत्कार तक जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन किया।

अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि ग्रुप द्वारा आने वाले समय में भी समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। महामंत्री कुलदीप जैन ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठों का आशीर्वाद संगठन के लिए ऊर्जा और मार्गदर्शन का स्रोत है।

धर्म जागृति संस्थान महिला शाखा ने गौशाला में की सेवा: विकलांग गौवंश को गुड़-केले खिलाए
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान, शाखा अंबाह की महिला इकाई की सदस्यों ने बुधवार को परेड चौराहा स्थित विकलांग गौशाला में पहुंचकर गौसेवा का पुण्य कार्य किया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान, शाखा अंबाह की महिला इकाई की सदस्यों ने बुधवार को परेड चौराहा स्थित विकलांग गौशाला में पहुंचकर गौसेवा का पुण्य कार्य किया। इस सेवा कार्यक्रम में पूनम जैन, रजनी जैन, रेनू जैन, बबीता जैन, रश्मि जैन, रेखा जैन, दीपा जैन, प्रीति जैन, नीलम जैन, वर्षा जैन और इंदिरा जैन ने सहभागिता निभाई। समूह की महिलाओं ने गौशाला में मौजूद विकलांग एवं निर्बल गायों को स्नेहपूर्वक गुड़ और केले खिलाकर सेवा-भाव प्रकट किया। गौशाला परिसर में प्रवेश करते ही महिलाओं ने श्रद्धा के साथ गौमाता को नमन किया और एक-एक गोवंश को स्नेह से पुचकारते हुए आहार अर्पित किया। इस दौरान सेवा, करुणा और संवेदना का वातावरण पूरे परिसर में महसूस किया गया। रजनी जैन ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह कर्म मानवता के सर्वाेच्च मूल्यों को पुष्ट करता है। उनके अनुसार गौवंश के प्रति करुणा न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि सामाजिक चेतना का भी प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समूह समय-समय पर गौसेवा के कार्यक्रम आयोजित करता है। सेवा के इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प भी दोहराया कि वे समाज में जीवदया और सहृदयता की भावना को और अधिक मजबूती से स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। उनके अनुसार किसी भी जीव के प्रति करुणा ही सच्चे धर्म का मार्ग है, और जब सेवा श्रद्धा से की जाए तो वह उपासना का स्वरूप ले लेती है।

गौमाता के चरणों में प्रणाम कर कल्याण की कामना

गौशाला में उपस्थित गायों को महिलाओं ने आत्मीयता से फलाहार कराते हुए भारत की उन शाश्वत परंपराओं का स्मरण किया, जिनमें गौमाता को परिवार का सदस्य और समृद्धि का आधार माना जाता है। गुड़ और केले के सेवन के दौरान गायों का शांत व्यवहार और स्नेहपूर्ण प्रतिक्रिया महिलाओं को भीतर तक संतुष्टि प्रदान कर रही थी। सेवा के बाद महिलाओं ने गौमाता के चरणों में प्रणाम कर कल्याण की कामना भी की। कार्यक्रम के अंत में महिला समूह ने एक स्वर में कहा कि गौसेवा केवल आयोजन नहीं, बल्कि जीवन की नियमित साधना है, जिसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए। सेवा के उसी संकल्प के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।