पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा – श्रीफल जैन न्यूज़

पद्मावती पंचायत महासभा का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न : सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग, समाज को मिला सशक्त वैवाहिक मंच
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा द्वारा आगरा में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। देशभर से आए विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं परिवारों ने इसमें सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।

आगरा। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) के तत्वावधान में शनिवार 20 जून 2026 को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन परिसर में भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज को मिला विश्वास का मंच

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने बताया कि बदलती जीवनशैली, संयुक्त परिवारों के विघटन और सीमित सामाजिक संपर्कों के कारण वैवाहिक संबंध स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे समय में यह सम्मेलन समाज के लिए विश्वास, सुरक्षा और पारदर्शिता का प्रभावी मंच साबित होगा।

आचार्य श्री के आशीर्वाद में संपन्न हुआ आयोजन

यह आयोजन निमित्तज्ञानी आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलवीर जैन एवं राजीव जैन (आगरा) उपस्थित रहे।

गरिमामय अतिथियों की रही उपस्थिति

मंच उद्घाटनकर्ता के रूप में अजित प्रसाद जैन, मृदुल जैन एवं सचिन जैन (इंदिरापुरम, गाजियाबाद) उपस्थित रहे। स्वागताध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार जैन परिवार (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा) ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने की।

ध्वजारोहण एवं चित्र अनावरण

ध्वजारोहण डॉ. बीना जैन एवं डॉ. मनीष जैन (फिरोजाबाद) द्वारा किया गया। आचार्य श्री विमलसागर महाराज, आचार्य श्री सनमति महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्रों का अनावरण सुशील जैन (बंटू), रवीश जैन लोहे वाले, मनोज जैन (आगरा) एवं सत्येन्द्र जैन एडवोकेट (टूण्डला) द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप कुमार जैन (एटा) ने किया।

350 से अधिक युवक-युवतियों ने दिया परिचय

सम्मेलन में लगभग 350 से 400 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच के माध्यम से अपना परिचय दिया। प्रतिभागियों में सीए, इंजीनियर, चिकित्सक एवं अन्य उच्च शिक्षित युवक-युवतियां शामिल रहे। परिवारों को एक-दूसरे से परिचित होने एवं संवाद स्थापित करने का अवसर मिला।

देशभर से पहुंचे समाजजन

कार्यक्रम में आगरा, फिरोजाबाद, टूण्डला, शिकोहाबाद, एटा, भोपाल, दिल्ली, इंदौर, गुजरात, जयपुर, अजमेर, मुंबई, कोलकाता सहित विभिन्न शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अनेक गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों ने सम्मेलन की सराहना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का मंगलाचरण कु. वारिधी जैन (फिरोजाबाद) ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन विमल प्रभावना ग्रुप की मुख्य संयोजिका संगीता जैन एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

सफल आयोजन के लिए जताया आभार

कार्यक्रम के सफल संचालन में महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं युवा स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन एवं स्वागताध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आयोजनों को समाज की आवश्यकता बताया।

समाज को नई दिशा देने वाला आयोजन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवक-युवती परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक एकता मजबूत होती है और योग्य जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया अधिक सरल एवं विश्वसनीय बनती है।