पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

पंचकल्याणक महोत्सव में गूंजा तीर्थंकर जन्म कल्याणक का उल्लास, हाथी पर निकली भव्य शोभायात्रा: सौधर्म इंद्र ने तीर्थंकर बालक को कराया नगर भ्रमण, पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने दिया धर्म और सत्य का संदेश
भिंड के निराला रंग विहार में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तीर्थंकर जन्म कल्याणक का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। हाथी पर सवार तीर्थंकर बालक की शोभायात्रा निकाली गई और धर्मसभा में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने प्रेरक उद्बोधन दिया। भिंड से पढ़िए ,सोनल जैन की यह खबर

भिंड। अयोध्या नगरी निराला रंग विहार में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को तीर्थंकर जन्म कल्याणक का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जैसे ही सौधर्म इंद्र बने देवेंद्र जैन ने तीर्थंकर बालक के जन्म की घोषणा की, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कुबेर इंद्र ने की रत्नों की वर्षा

जन्म कल्याणक की खुशी में चारों ओर उत्सव जैसा वातावरण बन गया। कुबेर इंद्र बने मोहन जैन द्वारा रत्नों की वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य का आनंद लिया और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

हाथी पर निकली भव्य शोभायात्रा

सौधर्म इंद्र ने तीर्थंकर बालक को हाथी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। बैंड-बाजों और जयघोष के साथ निकली यह शोभायात्रा अयोध्या नगरी निराला रंग विहार से शुरू होकर महावीर गंज, देव नगर कॉलोनी, इटावा रोड, बताशा बाजार, सदर बाजार और गोल मार्केट होते हुए पुनः आयोजन स्थल पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

जन्माभिषेक का हुआ आयोजन

नगर भ्रमण के बाद सौधर्म इंद्र द्वारा तीर्थंकर बालक का जन्माभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

भगवान का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि तीर्थंकर भगवान का जन्म केवल एक परिवार या समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए होता है। जब तीर्थंकर भगवान जन्म लेते हैं तो चारों ओर खुशियां छा जाती हैं और एक पल के लिए नारकीय जीव भी सुख की अनुभूति करते हैं।

माताओं से कराया गर्भपात न करने का संकल्प

अपने उद्बोधन में पट्टाचार्यश्री ने मातृत्व की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कौन जानता है किस गर्भ में कोई महापुरुष या भगवान बनने योग्य आत्मा पल रही हो। उन्होंने उपस्थित माताओं से गर्भपात न करने और न कराने का संकल्प दिलाया। सभा में मौजूद महिलाओं ने हाथ उठाकर इस संकल्प को स्वीकार किया।

सत्य को जानने वाला ही पाता है मुक्ति

पट्टाचार्यश्री ने कहा कि जन्म और मृत्यु तो संसार का नियम है, लेकिन जो व्यक्ति सत्य को जान लेता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो सकता है। सत्य त्रिकालिक है और उसे समझने वाला जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर लेता है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने लिया आशीर्वाद

जन्म कल्याणक के अवसर पर पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी महोत्सव में पहुंचे और पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराजश्री ने उन्हें “विचार” नामक पुस्तक भेंट करते हुए नियमित स्वाध्याय का संदेश दिया।

समाज सेवा की मिसाल बनी जलपान सेवा

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में गोलालारे समाज सेवा समिति भिंड के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान सेवा भी लगातार संचालित की जा रही है। सेवा कार्य में समाज के सदस्य पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

महोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन, आशीष जैन, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, मुकेश जैन बड़ेरी, रविसेन जैन, विनोद जैन, पार्षद मनोज जैन, यश जैन, जगदीश जैन, राजेंद्र जैन, महेंद्र जैन, मनीष जैन, मोनू जैन, कमलेश जैन, सोनू जैन, सचिन जैन, वैभव जैन सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और धर्मभावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का उमरी प्रवेश: भगवान महावीर स्वामी तीर्थस्थली का भव्य शिलान्यास
आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

भिंड। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में रविवार को प्रवेश हुआ। 5000 पांच हजार ऊमरी, रूर ग्रामीण यादव समाज बंधुओं सहित नरेंद्र सिंह जी कुशवाह विधायक भिंड, रविसेन जैन, डॉ राधेश्याम, संदीप मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, अशोक जैन तेल वाले, प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन पन्ना, पार्षदगण यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन पत्रकार, नीरजा-विमल जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। ऊमरी में भव्य तीर्थ शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी 25 पिच्छीधारी साधुओं के ससंघ सानिध्य में नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम श्री दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी बिहार स्थली का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भगवान महावीर स्वामी की 31 फिट ऊंची खड़गासन प्रतिमा, 24 फुट की दो प्रतिमायें विराजमान होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य मंदिर के शिलान्यासकर्ता ऊषा-महेन्द्र जी जैन (गुड़गांव), मुख्य वेदी के शिलान्यासकर्ता ऊमरी के कल्यानचन्द्र गणेशीलाल, भैयालाल जैन परिवार ऊमरी, दूसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता गैंदालाल, वीरसेन जैन परिवार ऊमरी तथा तीसरी वेदी के शिलान्यासकर्ता अशोक विमल जैन ऊमरी ने किया।

सच बोलना साहस है, भीड़ नहीं देती दिशा सिर्फ धक्का देती है : जब आप सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं, वहीं से शुरू होती है असली यात्रा : सर्वार्थ सागर जी
विरागोदय तीर्थ पथरिया में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के चातुर्मास के दौरान सर्वार्थ सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि आज के समय में सच बोलना साहस का कार्य है। भीड़ दिखावे और झूठ की ओर भागती है, लेकिन सच्चा व्यक्ति अपने सिद्धांतों पर अडिग रहकर ही वास्तविक यात्रा शुरू करता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

विरागोदय तीर्थ पथरिया (म.प्र.) 30 सितंबर 2025। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष श्री अभिषेक अशोक पाटील ने जानकारी दी कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में चल रहा है।

इसी क्रम में उनके शिष्य, विचित्र बातों के प्रणेता सर्वार्थ सागर महाराज जी ने प्रवचन में कहा कि आज का समय ऐसा है जब झूठ बोलना आसान और सच बोलना कठिन हो गया है। भीड़ उस ओर भागती है जहां दिखावा और शोर हो, लेकिन सच बोलने वाला व्यक्ति किसी को खुश करने या दिखावा करने की बजाय अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है। यही अकेलापन उसकी वास्तविक ताकत है।

उन्होंने समझाया कि भीड़ दिशा नहीं देती, केवल धक्का देती है। जबकि सिद्धांतों पर टिके रहना ही आत्मबल देता है और वहीं से असली यात्रा शुरू होती है।

भगत सिंह भी अकेले थे, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई

उदाहरण देते हुए सर्वार्थ सागर जी ने कहा कि महात्मा गांधी अकेले थे जब उन्होंने सत्याग्रह की शुरुआत की। भगत सिंह भी अकेले थे जब उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी अकेले थे जब उन्होंने भारत को अंतरिक्ष में उड़ते हुए देखने का सपना देखा। महाराज जी ने श्रोताओं को संदेश दिया कि अगर आज आप सच बोलते हैं और अकेले हैं तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। समय भले लगे लेकिन वही सच एक दिन आपकी पहचान बन जाएगा।

जो सब कुछ त्याग देते हैं, वहीं परम शांति पाते हैं : आचार्य विशुद्ध सागर जी ने उत्तम त्याग धर्म पर दी मंगल देशना
आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का मंगल चातुर्मास विरागोदय तीर्थ में चल रहा है। वैभव बडामलहारा जी ने बताया कि विरागोदय तीर्थ में आचार्य विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा में संबोधन करते हुए कहा कि त्याग उत्थान का सोपान है, त्याग सुख और मुक्ति का स्थान है। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…

पथरिया। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का मंगल चातुर्मास विरागोदय तीर्थ में चल रहा है। वैभव बडामलहारा जी ने बताया कि विरागोदय तीर्थ में आचार्य विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा में संबोधन करते हुए कहा कि त्याग उत्थान का सोपान है, त्याग सुख और मुक्ति का स्थान है। त्याग प्रकृति का नियम है। त्याग श्रेष्ठ धर्म है। त्याग शांति का उपाय है। त्याग साधना है। त्याग में आनंद है। त्याग स्वर्ग का सोपान है। त्याग सिद्धि का साधन है। त्याग कर्म क्षय का हेतु है। त्याग सज्जनों की कुल विद्या है। त्याग मुक्ति का उपाय है। निर्वाण के लिए त्याग आवश्यक है।

त्याग दुःख से छूटने का उपाय है

उन्होंने कहा कि संपूर्ण मोह का त्याग करके मन-वचन-काय से निर्वेग-भावना को भाते हैं। उनको त्याग धर्म होता है। मिष्ट भोजन, राग-द्वेष को उत्पन्न करने वाले उपकरण तथा ममत्म-भाव को उत्पन्न होने में निमित्त वसतिका को छोड़ देता है। उसी त्यागी को त्याग धर्म होता है। त्याग दुःख से छूटने का उपाय है। जो सबकुछ त्याग देते हैं। वहीं परम शांति को प्राप्त कर सकता है। जितना-जितना त्याग होगा, उतनी उतनी पूज्यता प्राप्त होती है। दुःख के कारणों को शीघ्र छोड़ना भी त्याग है।

छोड़़ने से त्यागने से संकल्प-विकल्प कम होते है

त्याग श्रमणों की परंपरा है। त्याग से ही मोक्ष मार्ग प्रारंभ होता है। त्याग के बिना समाधि संभव नहीं है। आंतरिक भावों से छोड़ना ही त्याग है। जोड़़ने में कष्ट है। छोड़ने में आनंद है। छोड़़ने से त्यागने से संकल्प-विकल्प कम होते हैं। निराकुलता बढ़ती है। घोड़कर चाहना, महापाप है। मुनियों, तपस्वियों की साधना में सहायक आहार, औषध, ज्ञानाराधना हेतु शास्त्र लेखनी एवं ठहरने हेतु भवन में स्थान देना, इसे त्याग जानना।

त्याग पूर्वक दान देना चाहिए

ममत्व छोड़‌ना ही त्याग है। शक्ति अनुसार व्यक्ति को त्याग करना चाहिए। जिससे साधक की साधना बढ़े, तप में वृद्धि हो, परिणाम विशुद्ध हो, मोक्षमार्ग प्रशस्त हो, ऐसे आगमानुकूल साधन (उपकरण) श्रावक द्वारा साधुओं को उपलब्ध कराना चाहिए। स्व पर उपकार हेतु, स्वयं के द्रव्य को, यथायोग्य पात्र को स्व हस्त से देना दान है। विधि, द्रव्य, दाता, पात्र और दान में विशेषता से आती है। त्याग पूर्वक दान देना चाहिए। त्याग पूर्वक दिया गया दान ही भूषण बनता है। दान देते समय किसी प्रकार की आकांक्षा नहीं होना चाहिए। निःकांक्ष भक्ति, निःकांक्ष दान का फल ही सर्वश्रेष्ठ उत्तम होता है। दान देते समय भव्य जीनों को हर्ष होता है।

मन की इच्छाओं को रोकना ही सबसे बड़ा तप है : मुनिश्री जयंत सागर जी महाराज ने नांद्रे में धर्मसभा में त्याग की महिमा बताई
पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्री श्रुतसागरजी महाराज भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा में धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। नांद्रे से अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…

नांद्रे। पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्री श्रुतसागरजी महाराज भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा में धर्म की प्रभावना कर रहे हैं। उत्तम त्याग धर्म पर मुनि श्री जयंत सागरजी ने प्रवचन में कहा कि जीवन में तपस्वियों के संगत में तप के भाव अपने आप उत्पन्न हो जाते हैं और इच्छा को रोकने का तप करना चाहिए। इच्छा की वृद्धि करना तप नहीं हैं, नहीं तो आपको कुछ वस्तु पसंद थीं और वह वस्तु नहीं मिली तो आपने भोजन करना बंद कर दिया और डॉक्टर ने बोला कि शक्कर बंद कर दो तो आपने बंद कर दी, ये तप नहीं।

साम्य भाव में बैठ जाओ वहीं ध्यान है

अपने अंतरंग भावों से त्याग, संयम तप ग्रहण करने का भाव ही तप है और वहीं तपस्वी है। इसलिए जो जितना भी तप करने योग्य हो उतना तप करें। तप कभी खींचना नहीं चाहिए और तप यानि ध्यान, कभी ध्यान के लिए ध्यान केंद्र की आवश्यकता नहीं है। अपने आप को शांत भाव में रख लो, साम्य भाव में बैठ जाओ वहीं ध्यान है और ध्यान के लिए कोई ध्यान केंद्र की ज्यादा आवश्यकता नहीं है और अपने स्वास्थ्य को सही करना है तो हमें उपवास, अनोदर जैसे तप को करते रहना चाहिए। चारों प्रकार के आहार, जल के त्याग के साथ उपवास होता है और भूख से कम खाना अनोदर तप है। ये सब करने से हम भी तप करके तपस्वी बन सकते है।

तप में निराकुलता है इससे ही आनंद है : पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने कहा वही तप जिन शासन में श्लाघनीय है, जो आत्मा कल्याण करे
पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में चल रहा है। यहां पर पर्युषण पर्व के दौरान दसलक्षण महोत्सव के तहत मुनिराजों के प्रवचनों और नित पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, भक्ति, आराधना का दौर जारी है। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…

विरागोदय तीर्थ पथरिया। पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया में चल रहा है। यहां पर पर्युषण पर्व के दौरान दसलक्षण महोत्सव के तहत मुनिराजों के प्रवचनों और नित पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, भक्ति, आराधना का दौर जारी है। वैभव बडामलहारा ने बताया की विरागोदय तीर्थ में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी ने धर्मसभा में कहा कि -वही तप जिनशासन में श्लाघनीय है, जो आत्म-कल्याण के लिए हो।

तप वहीं श्रेष्ठ है, जो कर्म-क्षय के लिए तपा जाए। आत्म भावना पूर्वक विविध प्रकार के काम-क्लेश समता पूर्वक सहन करना तप है। विषय-कषायों का निग्रह करते (हुए, ध्यान- अध्ययन के साथ, आत्म-भावनापूर्वक साधना करना ही तप है। तप से कर्म-निर्जरा होती है। इच्छाओं का शमन, आकांक्षाओं का अभाव ही तप है।

ज्ञान आत्म-बोधक है, तप आत्म शोधक है। अनशन, अवमोदर्य, वृत्ति परिसंख्यान, रस परित्याग, विविक्त शैयाशन, काय-क्लेश ये बाह्य तप हैं और प्रायश्चित्त, विनय, वैयावृत्य स्वाध्याय, व्युत्सर्ग, ध्यान ये अंतरंग तप हैं। सम्यग्दृष्टि वीतरागी-साधुओं के समीचीन-तप से कर्मक्षय होता है तथा शाश्वत-शांति का पथ प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि उमंग, उत्साह पूर्वक तप करना चाहिए।

आत्मा तप के प्रभाव से कर्म-कलंक से भिन्न होती है

स्वस्थ अवस्था में किया गया तप शीघ्र ही श्सिद्धिश् प्रदान करता है। शरीर स्वस्थ है, इन्द्रियाँ स्वस्थ हैं, तब तक साधना कर लो, नहीं तो अस्वस्थ अवस्था में स्वयं ही नहीं संभलोगे तो साधना कैसे करोगे? कलिकाल में सर्व श्रेष्ठ कोई तप है, तो वह श्स्वाध्यायश् है। स्वर्ण अग्नि में तपाने पर उसकी किट्टिमा भिन्न हो जाती है, स्वर्ण चमकने लगता है, इसी प्रकार आत्मा तप के प्रभाव से कर्म-कलंक से भिन्न होकर शुद्ध हो जाती है।

आत्म रुचि करो, समीचीन तप करो

डरो मत, उराओ मत । तप स्वीकार करो, कर्म कलंक हरो। तप सिद्धि का साधन है। तप से प्रशंसा और प्रसिद्धि मिलती है। तप में निराकुलता है और निराकुलता ही आनंद है। शुद्धि चाहिए, तो विशुद्धि बढ़ाओ। विशुद्धि से ही आत्म-शुद्धि संभव है। शोध चाहिए तो बोध करो, बोध के बिना शोध नहीं। बोध, बोधी से ही शोध और समाधि संभव है। तपोगे, तभी दमकोगे। चमकना है तो तपना सीखो। तप करो, कर्म हरो, सिद्धालय के कंत बनो। जितना तपोगे, उतना चमकोगे। आत्म रुचि करो, समीचीन तप करो।

संसार का वैभव नाशवान है-मुनि श्री सुयश सागर जी: छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में चल रहे प्रवचन
मुनि श्री सुयशसागर जी के प्रवचन प्रतिदिन प्रात 9 बजे छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में हो रहे हैं। यहां पर बड़ी संख्या में धर्मानुरागी उपस्थित रहकर धर्म लाभ ले रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। जब तक जीव को संसार के सुख कीमती लग रहे हैं तब तक उसे सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, और सम्यक चारित्र की ना तो कीमत समझ में आएगी और ना ही इन त्रय रत्नोकी प्राप्ति हो पाएगी। यह उद्गार छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में चातुर्मास कर रहे पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ने ग्रंथ राज पद्मपुराण की गाथाओं पर प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। मुनि श्री ने आगे कहा कि संसार का वैभव नाशवान है और पर द्रव्यों पर दृष्टि संसार बढ़ाने वाली है।

इसलिए जीव को संसार से विरक्त होने के लिए परिग्रह एवं जड़ आभूषणों का त्याग कर चैतन्य आभूषणों को प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री के प्रवचन प्रतिदिन प्रात 9 बजे छाबड़ा जी की नसिया गांधीनगर में हो रहे हैं। धर्मसभा में तरुण भैया, संजय बाकलीवाल, डॉ.जैनेंद्र जैन, शांतिलाल बड़जात्या, महेश जैन डॉ.वंदना जैन आदि उपस्थित थे।

आत्मा को संवारने के लिए जियो : मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी ने बताए आत्म को संवारने के लाभ
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। यहां नित्य पूजा और विधान के साथ धर्मसभा का आयोजन हो रहा है।  मुनि श्री सर्वार्थ सागर महाराज जी के पथरिया में प्रवचन हो रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…

पथरिया।  पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। यहां नित्य पूजा और विधान के साथ धर्मसभा का आयोजन हो रहा है।  मुनि श्री सर्वार्थ सागर महाराज जी के पथरिया में प्रवचन हो रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा कि आज हम एक छोटी सी मगर बहुत गहरी बात पर मनन करेंगे कि लोगों की नजर चेहरे पर जाती है, दिल पर नहीं। इसलिये लोग भी चेहरे को साफ रखते हैं, दिल को नहीं। यह बात सच्चाई के बेहद करीब है।

हम रोज़ सुबह उठते हैं, आइना देखते हैं, चेहरा धोते हैं, क्रीम लगाते हैं ताकि लोग हमें सुंदर और साफ़-सुथरा समझें लेकिन, क्या कभी हमने अपने मन के आइने में झाँक कर देखा? क्या हमारा दिल भी उतना ही साफ़ है, जितना हमारा चेहरा? मुनि श्री ने कहा कि चेहरे की खूबसूरती कुछ पल की होती है लेकिन दिल की खूबसूरती जीवन भर की पहचान बन जाती है। अगर दिल में ईमानदारी, सच्चाई, दया और प्रेम है तो चेहरा चाहे जैसा भी हो आपके व्यक्तित्व में एक अलग चमक आ जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया को दिखाने के लिए नहीं, आत्मा को संवारने के लिए जियो। जिस दिन हम अपने दिल को रोज़ धोना शुरू कर देंगे, ग़लत विचारों से, ईर्ष्या से, नफ़रत से उस दिन जीवन में सच्चा सुख आ जाएगा। इसलिए अगली बार जब आप चेहरा धोने जाएँ, एक बार दिल को भी टटोलिए,  क्या वहाँ भी साफ़-सफाई की ज़रूरत तो नहीं?

हर दिन कम से कम एक अच्छा कार्य करेंः मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी ने धर्मसभा में दी धर्म देशना
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, यह खबर…

पथरिया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। मुनिश्री ने पथरिया में अपने प्रवचन में कहा कि हम सभी जीवन में सुख, शांति और संतोष की तलाश करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सच्ची खुशी कहाँ मिलती है? वह ना धन में है, ना पद में। सच्ची खुशी छुपी है दूसरों की मदद करने में। जब आप किसी भूखे को खाना देते हैं, किसी दुखी को सांत्वना देते हैं, या किसी ज़रूरतमंद का सहारा बनते हैं दृ उस वक्त जो सुकून मिलता है, वह शब्दों से परे है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि परोपकाराय सतां विभूतयः। अर्थात महान व्यक्ति वही होते हैं जो दूसरों की भलाई में अपने जीवन की सार्थकता देखते हैं। एक दिया जब जलता है, तो खुद भी रोशनी देता है और आसपास भी उजाला फैलाता है।

उसी तरह, जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है, वह न केवल किसी और की जिंदगी संवारता है, बल्कि अपने जीवन को भी सार्थक बनाता है। याद रखिए मदद करने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं। एक मुस्कान, एक सांत्वना, एक छोटी-सी सहायता भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। तो आइए, आज हम सब यह संकल्प लें हर दिन कम से कम एक अच्छा कार्य करेंगे। जिससे किसी को राहत मिले, खुशी मिले, सहारा मिले। यही सेवा का भाव, यही करुणा हमें सच्चे अर्थों में इंसान बनाती है और हमारे जीवन को भर देती है अनमोल खुशियों से।

फूलों की महक केवल एक दिशा में तो व्यक्ति की अच्छाई सर्वत्र फैलती है: मुनिश्री सर्वार्थसागर के प्रवचन जारी
पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। यहां पर रोज धर्मसभा हो रही है। उनके शिष्य विचित्र बाते प्रणेता सर्वार्थ सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि फूलों की महक केवल एक दिशा में ही फैलती है, लेकिन व्यक्ति की अच्छाई सर्वत्र फैलती है। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…

पथरिया। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। यहां पर रोज धर्मसभा हो रही है। उनके शिष्य विचित्र बाते प्रणेता सर्वार्थ सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि फूलों की महक केवल एक दिशा में ही फैलती है, लेकिन व्यक्ति की अच्छाई सर्वत्र फैलती है। जैसे फूल अपनी खुशबू से वातावरण को सुगंधित करते हैं, वैसे ही एक अच्छे व्यक्ति का व्यवहार, उसके कर्म और उसके विचार समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं। फूल की महक सीमित होती है, वह हवा की दिशा पर निर्भर होती है। लेकिन एक सज्जन व्यक्ति की अच्छाई किसी दिशा या समय की मोहताज नहीं होती।

जब हम किसी की मदद करते हैं, सच्चाई से बोलते हैं, या किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं कृ वह कार्य हमारे आस-पास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाता है। एक अच्छा कर्म कई और अच्छे कर्मों की चेन शुरू कर सकता है। यही अच्छाई की शक्ति है कृ वह सीमाओं को लाँघती है और एक विचार, एक भावना बनकर समाज में व्याप्त हो जाती है। इसलिए, आइए हम सब यह संकल्प लें कि फूलों की तरह सिर्फ खुशबू ही नहीं, बल्कि अपने कर्मों, व्यवहार और विचारों से इस दुनिया को सुंदर बनाएं। क्योंकि एक अच्छा इंसान, उसकी अच्छाई कृ समय और स्थान से परे जाकर सबके हृदय को छू सकती है।