निर्मोह सागर जी – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में हो रहा कार्यक्रम : श्री पार्श्वनाथ महार्चना में उमड़ा जैन समाज का जन सैलाब
राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज के ससंघ एवं मुनि श्री प्रणीत सागर जी के मंगल सानिध्य में दलाल बाग में आयोजित श्री पार्श्वनाथ महार्चना में दूसरे दिन अभिषेक, शांति धारा के पश्चात् विशेष महापूजन अर्चना की गई। पांडाल में इंद्र- इंद्राणियों सहित 10000 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई , जो सुबह 7:00 बजे ही खचाखच पर गया था। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज के ससंघ एवं मुनि श्री प्रणीत सागर जी के मंगल सानिध्य में दलाल बाग में आयोजित श्री पार्श्वनाथ महार्चना में दूसरे दिन अभिषेक, शांति धारा के पश्चात् विशेष महापूजन अर्चना की गई। पांडाल में इंद्र- इंद्राणियों सहित 10000 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई , जो सुबह 7:00 बजे ही खचाखच पर गया था। महार्चना समिति के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि महार्चना के मध्य अनेक रिद्धि-सिद्धि दायक बीजाक्षरों का मंगलमय वाचन किया गया। ये बीजाक्षर रोग, शोक, व्याधि संकट को दूर करने वाले एवं जीवन में सुख, समृद्धि, यश, वैभव को देने वाले होते हैं। आचार्य श्री ने कहा कि इस महार्चना में सम्मिलित होने वाले सभी श्रावकों को 3 से 4 दिन में ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

प्रदान किया आशीर्वाद

शनिवार को मंच पर आचार्य श्री जी के साथ मुनि श्री विजयेश सागर जी, प्रणीत सागर जी, निर्मोह सागर जी एवं मुनि श्री विश्व हर्ष सागर जी महाराज विराजित थे। बाल ब्र. नीतू दीदी, प्रियंका दीदी एवं रीना दीदी भी अलग मंच पर मौजूद थीं। रीना दीदी का जन्म अवतरण दिवस होने पर सभी संतों ने उन्हें विशेष आशीर्वाद दिया। सुबह महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन, सुदर्शन गुप्ता, डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी एवं जयदीप जैन आदि ने किया। इस अवसर पर संदीप पहाड़िया, मनोज सिंघई, प्रिंसपाल टोंग्या, विकास जैन, पारस पांड्या, योगेंद्र काला, कमल काला, सुनील गोधा, राजेश गंगवाल, मुकेश गोधा आदि विशेष समाज जन उपस्थित थे।आचार्य श्री ने अनुष्ठान में बैठे समस्त इंद्र- इंद्राणियों से एक-एक श्रीफल संत शिरोमणि महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य हेतु समर्पित करवाया। विधायक गोलू शुक्ला ने भी पधारकर अचार्य संघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज होगा धार्मिक तंबोला

आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन दिलीप पाटनी एवं कुशलराज जैन पमपम परिवार ने किया। अनुष्ठान में प्रतिष्ठाचार्य पंडित कमल कमलांकुर, डॉ. अरविंद जैन, नितिन झांझरी, अर्पित वाणी के मुखारविंद से आगमोक्त रीति से मंत्रोच्चार पूर्वक सभी क्रियाएं सम्पन्न करवाई गईं। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जैन ने किया।शाम को संगीतमय महाआरती की गई एवं इंदौर के गायक चिंतन बाकी वाला ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। रविवार को सुबह अनुष्ठान सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ हुआ, इसके बाद हवन में आहुतियां दी गईं। अचार्य विहर्ष सागर जी महाराज का प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस भी रविवार को बहुत ही आनंद और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को रात्रि में राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन के द्वारा भजन तुम्हारे भाग्य हमारे की तर्ज पर एक धार्मिक म्यूजिकल निशुल्क तंबोला आयोजित करवाया जाएगा। इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जी शीतल पहाड़िया एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने बताया कि इसमें 50,000 रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।