नामकरण – श्रीफल जैन न्यूज़

होलाष्टक में 24 फरवरी से 3 मार्च तक शुभ कार्य वर्जित: नवीन गृह प्रवेश, नामकरण, विवाह आदि मांगलिक कार्य पर लग जाएगी रोक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक में शुभ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। वर्ष में कुछ विशेष समय अवधि ऐसी आती है जिसमें पंचांग के अनुसार कई कार्य करना निषेध माना गया है, उनमें से होलाष्टक भी एक है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक में शुभ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। वर्ष में कुछ विशेष समय अवधि ऐसी आती है जिसमें पंचांग के अनुसार कई कार्य करना निषेध माना गया है, उनमें से होलाष्टक भी एक है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि होलाष्टक फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक रहता है। इस बार ये 24 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होकर 3 मार्च मंगलवार को होलिका दहन के बाद समाप्त होंगे। होलाष्टक को अशुभ प्रभाव वाला समय माना जाता है इसलिए, शुभ कार्य एवं मांगलिक कार्य टालना चाहिए। जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, जनेऊ और धागा संस्कार, गृह शांति एवं शुभ पूजन (हवन, यज्ञ आदि), नया व्यवसाय या नौकरी शुरू करना, जमीन, घर, वाहन खरीदना, मेहंदी, मुंडन या अन्य संस्कार, नई चीज़ों की खरीदारी, बाल काटना, नाखून काटना आदि परंपरागत तौर पर वर्जित है क्योंकि, इस दौरान ग्रहों को अस्थिर और नकारात्मक माना जाता है।

होलाष्टक में क्या किया जा सकता है?

हालांकि शुभ कार्य टाले जाते हैं लेकिन, भगवान की पूजा-अराधना, मंत्र जप, धार्मिक और आत्मिक अभ्यास (ध्यान, साधना) जरूरतमंदों को दान देना (भोजन, कपड़े, पैसे) स्व-शुद्धि का प्रयास (संतोष, संयम, दया) भक्ति पाठ, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। होलाष्टक में मान्यताओं के अनुसार इस समय ग्रहों की ऊर्जा अस्थिर और उग्र मानी जाती है। जिसके कारण किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य में विघ्न या बाधा आ सकती है और उसके स्थाई रूप से सफल होने की उम्मीद नहीं होती।

आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर होगा गोम्मटगिरी चौराहा : जैन समाज में छाई खुशी की लहर बांटी मिठाइयां
धार्मिक नगरी के रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले शहर के पश्चिम क्षेत्र एयरपोर्ट रोड पर कदम-कदम पर धार्मिक और पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ गोम्मटगिरी चौराहे का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर करने के विगत सालों से प्रयास जारी थे, जिसे सोमवार को सफलता प्राप्त हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। धार्मिक नगरी के रूप में देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले शहर के पश्चिम क्षेत्र एयरपोर्ट रोड पर कदम-कदम पर धार्मिक और पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ गोम्मटगिरी चौराहे का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर करने के विगत सालों से प्रयास जारी थे, जिसे सोमवार को सफलता प्राप्त हुई और ड्रीम वर्ल्ड पर जैन समाज की बैठक आहूत की गई। जिसमें समग्र जैन समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। समाज के अग्रणी अशोक मेहता और उनकी टीम लंबे अरसे से लगातार मांग कर रहे थे। बैठक में ड्रीम वर्ल्ड पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, वहां के सरपंच रामस्वरूप गहलोत एवं जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत प्रमुख पंच, सरपंच के माध्यम से गोम्मटगिरी चौराहे का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद टीनू जैन, अक्षय बम, पार्षद राजीव जैन के समक्ष बैठक में आचार्य श्री के नाम पर चौराहा बने इसकी घोषणा की गई। तीनों जैन ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इस चौराहे नामकरण की संपूर्ण जानकारी विगत दिनों दी गई थी। उन्होंने भी इसके लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया और कहा कि चौराहे को इंदौर ही नहीं देश का नंबर वन चौराहा बनाने के लिए शासन एवं प्रशासन से भरपूर सहयोग दिलाया जाएगा।

सभी ने अपेक्षित सहयोग का किया वादा

इस बैठक में नगर निगम, ग्राम पंचायत सभी की सरकारी अनुमतियां प्राप्त कर चौराहे का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज रखने का निर्णय प्रशासन ने दिया। इस सूचना को जैसे ही बैठक में श्रवणसिंह चावला नेघोषणा करते हुए समाज जन को बताया उपस्थित समाज जन में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और संकल्प किया कि इस चौराहे को इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश में नंबर वन चौराहा बनाया जाएगा। सभी ने तन मन धन से जो भी सहयोग लगेगा वह देने का आश्वासन दिया। शासन-प्रशासन के माध्यम से जो भी मदद मिल सकेगी। उसके लिए भी जिला अध्यक्ष ने अपनी सहमति प्रदान की।

बैठक में यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर कैलाश वेद, नकुल पाटोदी, महावीर जैन, निर्मल कासलीवाल, प्रदीप बड़जात्या, राजेश जैन दद्दू, अभय मूणत कमल रावका, सांता भामावत, मयंक जैन आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण अशोक मेहता ने दिया। उन्होंने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के निर्वाण के अवसर पर गोम्मटगिरी पर सभा आयोजित की गई थी। जिसमें समाजजनों ने यह मांग की थी कि गोम्मटगिरी चौराहे का नाम आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर रखा जाए। तब से ही इस कार्य के लिए अशोक मेहता और उनकी पूरी टीम प्रयत्नशील थी। संचालन महावीर जैन ने किया। आभार दद्दू ने माना।