नवीन जिनालय – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रावक प्रतिदिन देव दर्शन अभिषेक पूजन करें तभी जीवन की सार्थकता: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सान्निध्य में 28 को गर्भ कल्याणक
हमारी प्रेरणा से समाज नए मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हुआ। आज नवीन जिनालय तहसील में सबसे बड़ा बहुमंजिला मंदिर सवाई माधोपुर जिले के साथ कई राज्यों के दातारों के के सहयोग से पूर्ण हुआ। यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्राचीन जिनालय की प्रतिमाओं को नवीन जिनालय में वेदी पर विराजित करने के अवसर प्रकट की। पीपल्दा से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…

पीपल्दा। मूलनायक भगवान का अतिशय है कि 972 वर्ष प्राचीन मंदिर के भगवान नए जिनालय में नवीन वेदी पर आप सबने विराजित किए। 3 वर्ष पूर्व दिसंबर 2022 में हमने प्राचीन जिनालय को देखा। जीर्ण-शीर्ण मंदिर देख कर बहुत वेदना पीड़ा हुई थी। हमारी प्रेरणा से समाज नए मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हुआ। आज नवीन जिनालय तहसील में सबसे बड़ा बहुमंजिला मंदिर सवाई माधोपुर जिले के साथ कई राज्यों के दातारों के के सहयोग से पूर्ण हुआ। यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्राचीन जिनालय की प्रतिमाओं को नवीन जिनालय में वेदी पर विराजित करने के अवसर प्रकट की। आचार्य श्री ने प्रवचन में आगे बताया कि जीवन में जन्म मरण लगा हुआ है जब तक जीवन है सभी को मंदिर में भगवान के नियमित दर्शन, अभिषेक,पूजन स्वाध्याय दान आदि श्रावक के आवश्यक कर्तव्य करना चाहिए। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ होकर कठिनाई से मिलता है। श्रावक-श्राविकाओं को दर्शन-पूजन आदि कर जीवन को उन्नतिशील बनाने का पुरुषार्थ करना चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि जब संघ ने प्रवेश किया था तब प्रवेश में आपकी भक्ति उत्साह भी भगवान का अतिशय है। पंच कल्याणक के लिए पात्र अनेक राज्यों से बने हैं।

वास्तु विधि, चतुर्दिक हवन सभी पात्रों ने किया

मनोज जैन सोगानी ने बताया कि आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व श्री मज्जिनेंद्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत प्रातः 7 बजे नित्याभिषेक पूजन कर नए मंदिर जी में प्रातः अस्थायी जिनालय से भगवान को नवीन जिनालय में जुलूस के माध्यम से भक्ति भाव से लेकर आए। सभी प्रतिमाओं का अभिषेक और शांतिधारा कर नवीन जिनालय में वास्तु विधि, चतुर्दिक हवन सभी पात्रों ने किया। आचार्य भगवन के मंगल आशीर्वचन के बाद आचार्य संघ की आहार चर्या हुई। दोपहर को प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज के निर्देशन में मंडप में वास्तु विधि,. शांति होम विधि, दिग्पालार्चना सभी पात्रों द्वारा की गई। इसके बाद सभी पात्रों की मेहंदी, भक्ति संगीत के साथ चंद्रपुरी नगरी प्रांगण में लगाई गई।

28 नवंबर को प्रातः घट कलश यात्रा आदि कार्यक्रम होंगे

शाम को नवीन जिनालय में श्रीजी की आरती के बाद आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की आरती संत भवन में हुई। रात्रि में शास्त्र प्रवचन के बाद मंगल भक्ति गीत ,विनतियों का कार्यक्रम नवीन जिनालय में समर पूर्वा कंठाली इंदौर, सौधर्म इंद्र परिवार ने किया तथा प्रभावना वितरण किया गया। पंडित मनोज शास्त्री के अनुसार 28 नवंबर को प्रातः घट कलश यात्रा, ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, पंडाल, भूमि शुद्धि, चित्र अनावरण, दीप प्रवज्लन किया जाएगा। आचार्य के प्रवचन के बाद सभी पात्रों का सकली करण, विधान की पूजन गर्भ कल्याणक की क्रियाएं, रात्रि में 16 सपनांे का नाटकीय मंचन होगा।

हमारे दोष जिनसे फले-फूले वे हमारे बंधु कैसे ? : मुनिश्री प्रमाणसागर जी ने बागरौद में दी मंगल देशना, सच्चे मित्रों की बताई पहचान
सच्चे अर्थों में यह पहचानना बड़ा मुश्किल होता है कि कौन हमारा मित्र है अथवा कौन हमारा दुश्मन? यह उदगार मुनि श्री प्रमाणसागरजी महाराज ने राहतगढ़ की ओर प्रस्थान करते हुए बूढ़ी बागरौद स्थित जिनालय परिसर में व्यक्त किए। बागरौद से पढ़िए, यह खबर…

बागरौद विदिशा। सच्चे अर्थों में यह पहचानना बड़ा मुश्किल होता है कि कौन हमारा मित्र है अथवा कौन हमारा दुश्मन? यह उदगार मुनि श्री प्रमाणसागरजी महाराज ने राहतगढ़ की ओर प्रस्थान करते हुए बूढ़ी बागरौद स्थित जिनालय परिसर में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब तक तुम्हारे पास धन पैसा है तो ऐसे मित्र मिल जाएंगे जो तुम्हारे परम हितैषी बनेंगे और तुम्हारे अंदर बुरी आदतों का समर्थन करेंगे लेकिन, जैसे ही तुम्हारा धन समाप्त होगा और बुरा बक्त शुरु होगा तो वह तुमसे किनारा कर लेंगे लेकिन, जो तुम्हारे हितैषी मित्र भाई बंधु होते हैं। वह संकट आने पर तुम्हारा सहयोग भी करते हैं और तुम्हें महसूस भी नहीं होंने देते। इस विषय पर गुरुदेव कहते हैं कि ‘हमारे दोष जिनसे फले-फूले वे हमारे बंधु कैसे? मुनि श्री ने कहा कि व्यवहारिक जीवन में हमें अनेक लोगों के संपर्क और संसर्ग में रहना पड़ता है। जिन्हें अक्सर हम अपना मित्र या बंधु कहते हैं, लेकिन क्या वास्तव में वह हमारे सच्चे मित्र या बंधु हैं?

विपत्ति में साथ छोडकर भाग जाए, वह मित्र नहीं शत्रु

मुनि श्री ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि रक्त संबंधित भाई ही आपका बंधु है, कभी-कभी देखने में आता है कि जिससे हमारा कोई संबंध नहीं कोई स्वार्थ नहीं लेकिन, विपत्ति के समय पर हमारा ऐसा सहयोग दिया कि उससे रक्त से बढ़कर रिलेशन बन गया। मुनि श्री ने कहा कि सच्चा मित्र या बंधु बुराइयों में न तो खुद लगते हैं और न हीं दूसरों को लगने देते हैं। मुनि श्री ने कहा कि जो हमें दोषों और बुराइयों से बचाए और विपत्ति में साथ दे वही हमारा सच्चा मित्र है और जो विपत्ति में साथ छोडकर भाग जाए, वह मित्र नहीं शत्रु है।

मुनिश्री शनिवार को सुबह राहतगढ़ में करेंगे मंगल प्रवेश

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनि श्री प्रमाणसागरजी महाराज ससंघ की राहतगढ़ में मंगल अगवानी 22 नवंबर को प्रातःकालीन बेला में होगी। आपके साथ मुनि श्री संधानसागर महाराज सहित समस्त क्षुल्लक एवं बालब्रह्मचारियों का संघ है।यहां पर 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक नवीन जिनालय के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव होने जा रहा है।

14 से 16 अप्रैल को नवीन जिनालय का शिखर प्रतिष्ठा महोत्सवः आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी ससंघ के सानिध्य में
श्री दिगंबर महावीर चैत्यालय खरगोन में नवीन जिनालय का शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। जिसमें चर्या शिरोमणि आचार्यश्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का सानिध्य खरगोन नगर सहित सम्पूर्ण निमाड़वासियों को प्राप्त हो रहा है। पढ़िए खरगोन से अजय पंचोलिया की यह पूरी खबर…

खरगोन। नवग्रह की नगरी खरगोन नगर में श्री दिगंबर महावीर चैत्यालय खरगोन में नवीन जिनालय का शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 में आयोजित होने वाला है। जिसमें चर्या शिरोमणि आचार्यश्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का सानिध्य खरगोन नगर सहित सम्पूर्ण निमाड़वासियों को प्राप्त हो रहा है।

गुरुवर ससंघ के बढ़ते कदम

गुरुवर ससंघ के बढ़ते कदम खरगोन की ओर निरंतर जारी है। तपती धूप में पूरे मुनिराज अनवरत पद विहार कर रहे हैं। एक समय भोजन और 2 समय पैदल चलना भूमि पर शयन करना। यह चर्यापालन प्रतिदिन सभी मुनिराज निरंतर करते हुए निमाड़ की सरजमीं पर प्रवेश के लिए आगे बढ़ रहे है। समिति के प्रचार संयोजक डेविड जैन ने बताया कि गुरुवर के आगमन की प्रतिक्षा निमाड़ का हर भक्त कर रहा है और स्वागत की तैयारी कर रहा है।

ज्ञानसागर गुरु मंदिर जिनालय आधारशिला 6 मार्च को : भव्यातिभव्य जिनालय का होगा निर्माण
दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में ज्ञानसागर गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय की आधारशिला 6 मार्च को रखी जाएगी।ज्ञानतीर्थ पहुंचने के लिए बड़ा जैन मंदिर मुरैना एवं नसियां जी जैन मंदिर मुरैना से ई-रिक्शा की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के बाद वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। श्री दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में ज्ञानसागर गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय की आधारशिला 6 मार्च को रखी जाएगी। ज्ञानतीर्थ के ट्रस्टी योगेश जैन (खतौली वाले) दिल्ली ने बताया कि आचार्यश्री सुमति सागर जी, आचार्यश्री सन्मति सागर जी एवं आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज की पावन धरा पर एबी रोड हाइवे पर नवनिर्मित ज्ञान तीर्थ मुरैना में ज्ञान गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय का शिलान्यास समारोह गुरुवार 6 मार्च को सुबह 10 बजे से होने जा रहा है। समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के स्वप्नों को साकार करने एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प ज्ञानसागर भक्त परिवार ने लिया है। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के शिष्य सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा एवं निर्देशन में आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिका सुज्ञानमति माताजी, आर्यिका दयामती माताजी एवं छाणी परंपरा के सभी साधु- साध्वियों के मंगल आशीर्वाद से क्षुल्लिका श्री अर्हतमति माताजी एवं क्षुल्लिका संस्कृति भूषण माताजी के सानिध्य में ज्ञानातीर्थ परिवार की ब्रह्मचारिणी बहन मंजुला दीदी के निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार जी निशांत टीकमगढ़ एवं नितिन भैयाजी खुरई शिलान्यास समारोह की सभी क्रियाओं को संपन्न कराएंगे।

यह समाजजन लेंगे कार्य करने का सौभाग्य

समारोह के शुभारंभ में ध्वजारोहण मुकेशकुमार जैन विटूमैन आगरा, चित्र अनावरण बकीलचंद, नीरज जैन, पंकज जैन, राजीव जैन खैकड़ा एवं दीप प्रज्वलन सतेंद्रकुमार जैन बुढ़ाना बाले करेंगे। दोनों जिनालयों का निर्माण वास्तुविद चंद्रशेखर जैन विदिशा की देखरेख में होगा। भव्यातिभव्य नवीन जिनालय की आधारशिला चंद्रकांता जैन, बृजेश जैन, राजेश जैन, यतीश जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, मेडिकल परिवार मुरैना एवं ज्ञान गुरु मंदिर की आधारशिला आनंद जैन, राहुल जैन, रजत जैन खेकड़ा परिवार सूर्य नगर दिल्ली द्वारा रखी जाएगी।

समारोह की तैयारियां जारी

जैन समाज की स्वयं सेवी संस्था जैन मित्र मंडल मुरैना के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन खनेता वाले ने बताया कि शिलान्यास समारोह में संपूर्ण भारतवर्ष से सैकड़ों की संख्या में आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी गुरुभक्तों के आवास, स्वल्पाहार एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था शिलान्यास पुण्यार्जक परिवार आनंद जैन खेकड़ा वाले परिवार, सूर्यनगर दिल्ली एवं पंकज मेडिकल परिवार मुरैना की ओर से की जा रही है।

शिलान्यास समारोह में शामिल होने की अपील

6 मार्च को स्थानीय समाज के ज्ञानतीर्थ पहुंचने के लिए बड़ा जैन मंदिर मुरैना एवं नसियां जी जैन मंदिर मुरैना से ई-रिक्शा की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के बाद वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह में जैन मित्र मंडल मुरैना को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। मित्र मंडल के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण एकजुटता एवं सजगता के साथ करेंगे। शिलान्यास समारोह के आयोजक ज्ञानसागर भक्त परिवार, ज्ञानतीर्थ महा आराधक परिवार, सकल जैन समाज मुरैना, जैन मित्र मंडल मुरैना ने सभी गुरुभक्त साधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में 6 मार्च को शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।

नवागढ़ में 2 मार्च को होगा अरहनाथ का महा-मस्तकाभिषेकः ज्ञानतीर्थ मुरैना में हुआ पत्रिका का विमोचन
नवागढ़ में श्री अरहनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक महोत्सव मार्च में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान अरहनाथजी का महा मस्तकाभिषेक महोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। यह क्षेत्र विश्व का एकमात्र ऐसा अतिशय क्षेत्र है जहां जैन धर्म के साथ देश के विशेषज्ञ पुराविदों, इतिहासकारों एवं विद्वानों द्वारा अन्वेषित पुरातात्विक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर के साक्ष्य संरक्षित हैं। पढ़िए नवागढ़ से मनोज जैन नायक की पूरी खबर…

नवागढ़। अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में श्री अरहनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक महोत्सव 01 व 02 मार्च को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी जयकुमारजी निशांत, टीकमगढ़ द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान अरहनाथजी का महामस्तकाभिषेक महोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक विभिन्न आयोजनों के साथ 1 व 2 मार्च को मनाया जा रहा है।

प्रथम दिवस महामंडल विधान

अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के निर्देशक जय निशांतजी के अनुसार दो दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रथम दिन 01 मार्च को श्री 1008 अरहनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया है। दोपहर को अखिल भारतीय महिला सम्मेलन होगा। रात्रि को महाआरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।

द्वितीय दिवस महामस्तकाभिषेक महोत्सव

द्वितीय दिन 02 मार्च को श्री 1008 भगवान अरहनाथ का महामस्तकाभिषेक महोत्सव मनाया जाएगा। मुकुट, हारों से सुसज्जित इंद्रों द्वारा श्री जिनेंद्र प्रभु का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा। साथ ही वर्णी संस्थान विकास सभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं तीर्थ क्षेत्र पदाधिकारी सम्मेलन होगा। वार्षिक महामस्तकाभिषेक महोत्सव से पूर्व नवागढ़ क्षेत्र पर 46 दिवसीय जाप्यानुष्ठान एवं श्री अरहनाथ महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। सामूहिक पूर्णाहुति के साथ विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवारों के सानिध्य में उक्त विधान का समापन होगा।

महामस्तकाभिषेक पत्रिका का विमोचन

ज्ञानतीर्थ मुरैना में सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागरजी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में नवीन जिनालय एवं ज्ञानसागर गुरु मंदिर के भूमि पूजन के पावन अवसर पर महामस्तकाभिषेक पत्रिका का विमोचन श्रावक श्रेष्ठी श्री जयकुमार निशांत टीकमगढ़, योगेश जैन खतौली वाले दिल्ली, राकेश जी जैन, नरेश भूषण जैन, पवन जैन बसेड़ा, आनंद जैन खैकड़ा वाले सूर्यनगर, राजेंद्र भंडारी, महेशचंद बंगाली, पवन जैन ऋषभ इंटर प्राइजेज, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, पंकज जैन मेडिकल, वैद्य राजेंद्र जैन सभी मुरैना एवं ओमप्रकाश जैन जौरा द्वारा किया गया।

अतिथियों के लिए आवास, भोजनादि की समुचित व्यवस्था

श्री 1008 भगवान अरहनाथ स्वामी के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में पधारने बाले सभी अतिथियों के लिए आवास एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। नवागण अतिशय क्षेत्र कमेटी ने सभी साधर्मी बंधुओं से महोत्सव के सभी मांगलिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

विशेष जाप अनुष्ठान एवं विधान

अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में विगत 35 दिनों से लगातार विशेष जाप अनुष्ठान एवं मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी श्री अरहनाथ स्वामी का विधान संपन्न किया जा रहा है। इस अनुष्ठान हेतु आचार्यश्री समय सागरजी, आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी, आचार्य श्री विनिश्चय सागरजी, आचार्यश्री विभव सागरजी, आचार्यश्री उदार सागरजी, आचार्यश्री ज्ञेय सागरजी का मंगल आशीर्वाद तथा मुनिश्री प्रमाण सागरजी, मुनिश्री अभय सागरजी, मुनिश्री पूज्य सागरजी, गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी आर्यिका आर्षमती माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

श्रद्धा एवं विश्वास में वृद्धि

इस अनुष्ठान में ऐसे रोगियों को लाभ हुआ है जो अपने असाता से अत्यधिक पीड़ित हो रहे थे, शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। इस अनुष्ठान के माध्यम से जन-जन में धर्म के प्रति श्रद्धा, विश्वास एवं संयम साधना की संकल्प शक्ति श्रावक एवं श्राविकाओं में जागृत हुई है। वह अरहनाथ स्वामी के श्री चरणों में आकर अपने कष्ट के निवारण हेतु स्वयं ही संयम ग्रहण करके नित्यचर्या को अनुशासित कर रहे हैं।

अतिशय प्रभावना

ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैयाजी के निर्देशन में ब्रह्मचारिणी मानी दीदी के सानिध्य में यह आयोजन सानंद संपन्न हो रहा है। जिसमें देश एवं विदेश के श्रावक-श्राविकाओं ने विधान के माध्यम से पुण्य आयोजन किया है। समापन के अवसर पर सामूहिक पूर्णाहुति करते हुए विभिन्न समस्याओ। के निवारण एवं विश्व शांति हेतु पूर्णाहुति अनुष्ठान किया जाएगा, तत्पश्चात मूलनायक अरहनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक संपन्न किया जाएगा ।

जिन शासन की प्राचीन धरोहर का संरक्षण

प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जहां हजारों साल प्राचीन शैलाश्रय, शैलचित्र एवं रॉक आर्ट प्राप्त हुई हैं ,वहीं भूगर्भ से सातवीं सदी का जिनालय भी अनुवेषित किया गया है। जैन धर्म की धरोहर को संरक्षित करने के लिए क्षेत्र कमेटी ने श्री नवागढ़ गुरुकुलम् का शुभारंभ किया है, जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा एवं संस्कार देने का उपक्रम संचालित हो रहा है।

जिन शासन की प्रभावना में सहयोगी बनें

आप भी इस क्षेत्र पर उपस्थित होकर भगवान के अतिशय के साक्षी बने एवं संस्कृति संरक्षण के पावन पुनीत कार्य में सहयोग देकर जिन शासन की प्रभावना में सहयोगी बने। अध्यक्ष सनत कुमारजी एडवोकेट, महामंत्री वीरचंदजी नेकोरा, मंत्री सुरेंद्र जैन सोजना, अशोक जैन मैनवार, पंडित इंद्र कुमार शास्त्री सभी ने आवाहन किया है, आप भी उपस्थित होकर धर्म लाभ ले।

धातु का चांदोबा छत्रों सहित स्थापित होगा

इस अनुष्ठान के समापन पर ही विशेष धातु का चांदोबा 64 चंवर एवं पांच छत्रों सहित स्थापित किया जाएगा, जिसका सौभाग्य हीरालाल जी जैन एवं एडवोकेट सनत कुमारजी, कुम्हैड़ी वाले, ललितपुर ने प्राप्त किया है। गौ संरक्षण केंद्र का शुभारंभ जिसका सौभाग्य अंकितजी, भारतीजी, अरिहंत शिवानी परिवार खेकड़ा, नोएडा ने प्राप्त किया है।

शपथ ग्रहण समारोह व पदाधिकारियों का सम्मेलन

अखिल भारतीय महिला सम्मेलन, वर्णी संस्थान विकास सभा के अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र, सागर के निर्देशन में शपथ ग्रहण समारोह एवं तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों का सम्मेलन अध्यक्ष जम्बू प्रसादजी एवं संतोषजी पेंडारी के मंगल सानिध्य में संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न किए जाएंगे। इस आयोजन में होने वाले कार्यक्रमों में आप सभी का सानिध्य समारोह की गरिमा बढ़ाएगा।

नवीन जिनालय, ज्ञान गुरु मंदिर भूमि पूजन ज्ञानतीर्थ में संपन्नः 06 मार्च को नवीन जिनालयों की रखी जाएगी आधारशिला
जैन समाज के आस्था का केंद्र, ज्ञानतीर्थ जैन क्षेत्र पर नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर का शिलान्यास समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। मासोपवासी आचार्यश्री सुमति सागरजी एवं ज्ञानसागरजी महाराज की पावन धरा पर समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञान सागरजी महाराज के स्वप्नों को साकार करने एवं पूज्य गुरुदेव द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प ज्ञानसागर भक्त परिवार ने लिया है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर…

मुरैना। दिगम्बराचार्य सुमति सागर जी, विद्याभूषण सन्मति सागर जी, सराकोद्धारक ज्ञान सागरजी महाराज की जन्मस्थली धर्म नगरी मुरैना की पावनधरा पर ए.बी. रोड, धौलपुर हाइवे पर नव निर्मित जैन तीर्थ स्थल ज्ञानतीर्थ में नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर के निर्माण हेतु भूमि शुद्धि, भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन सभी क्रियाओं को संपन्न

आचार्यश्री ज्ञानसागरजी के परम प्रभावक शिष्य छाणी परम्परा के सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागरजी महाराज, सोमदत्त सागरजी महाराज, हेमदत्त सागरजी, पदमदत्त सागरजी, नियोग सागरजी के पावन सान्निध्य में ज्ञानसागर गुरु मंदिर हेतु भूमि पूजन आनन्द जैन खैकड़ा वाले परिवार, सूर्य नगर, गाजियाबाद एवं नवीन जिनालय का भूमि पूजन चंद्रकांता जैन पंकज मेडिकल परिवार की ओर से योगेश जैन बैंक वाले व एडवोकेट महेंद्र जैन मुरैना द्वारा किया गया। ज्ञानतीर्थ परिवार की ब्रह्मचारिणी बहिन मंजुला दीदी के निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत, टीकमगढ़, पंडित महेंद्रकुमार शास्त्री मुरैना ने मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन की सभी क्रियाओं को संपन्न कराया।

चित्रों का अनावरण व दीप प्रज्वलन किया गया

नवीन जिनालय भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व आनंद जैन खेकड़ा परिवार, सूर्य नगर, दिल्ली द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आचार्यश्री सुमतिसागर जी, आचार्यश्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी, आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के चित्रों का अनावरण अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, बड़ा जैन मंदिर के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन, मंत्री विनोद जैन तार वाले, प्रेमचंद जैन बंदना साड़ी सहित श्रेष्ठिगणों द्वारा किया गया। पूज्य गुरुदेवों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन योगेश जैन खतौली, राकेश जैन, नरेशभूषण जैन, पवन जैन बसेड़ा आदि श्रेष्ठिगणों द्वारा किया गया।

नरेश भूषण जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी

इस पावन अवसर पर आचार्य शांतिसागरजी महाराज छाणी परम्परा के षष्ट पट्टाचार्य ज्ञानसागरजी महाराज का अष्ट द्रव्य से पूजन किया किया गया। पूजन में सभी त्यागी वृत्तियों, भूमिपूजन पूण्यार्जक परिवार, ज्ञानसागर भक्त परिवार दिल्ली, ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार, जैन समाज धौलपुर, जैन मित्र मंडल मुरैना, महिला मंडल मुरैना, ज्ञानार्ष भक्त परिवार द्वारा अर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के परम भक्त नरेश भूषण जैन, दिल्ली ने ज्ञानसागर महाराज का गुणानुवाद करते हुए सुंदर भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिमय भजनों पर सुनीत जैन ठेकेदार, एडवोकेट महेंद्र जैन सहित अन्य बंधुओं ने भक्तिमय नृत्य किए।

आचार्य ज्ञेय सागरजी ने सभी को आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर आचार्य ज्ञेय सागरजी महाराज ने सभी भव्य पुण्यशाली जीवों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आचार्य ज्ञान सागरजी महाराज के अधूरे कार्यों को पूर्ण करते हुए उनके स्वप्न को पूरा करना हैं। आप सभी पूर्ण रूप से समर्पित होकर सभी कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें। मेरा सभी को पूर्ण आशीर्वाद है।

भव्य जिनालय एवं पूज्य गुरुदेव ज्ञानसागर गुरु मंदिर का निर्माण

ज्ञानतीर्थ के ट्रस्टी योगेश जैन खतौली एवं प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार मुरैना में जन्में जैन संत सरकोद्धारक समाधिस्थ आचार्य ज्ञानसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निर्मित जैन क्षेत्र ज्ञानतीर्थ मुरैना के विशाल प्रांगण में तीन शिखर एवं तीन वेदियों का भव्य जिनालय एवं पूज्य गुरुदेव ज्ञानसागर गुरु मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

जिनालयों की आधार शिला रखी जाएगी

गुरुवार 6 मार्च को उक्त जिनालयों की आधार शिला रखी जाएगी। ज्ञानसागर गुरु मंदिर का शिलान्यास आनंद जैन, राहुल जैन, रजत जैन सूर्य नगर दिल्ली एवं नवीन जिनालय का शिलान्यास चंद्रकांता जैन पंकज मेडिकल परिवार मुरैना के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।

सैकड़ों की संख्या में साधर्मी उपस्थित रहें

इस पावन अवसर पर राजेंद्र जैन अखबार वाले, उद्योगपति महेशचंद बंगाली अझेड़ा, पवन जैन ऋषभ इंटर प्राइजेज, ओमप्रकाश जैन, जिनेश जैन, राजकुमार राजू, रमाशंकर लालाजी, अनूप भंडारी, राजेंद्र नंदपुरा, वीरेंद्र जैन, महेशचंद जैन, विनोद जैन, अनिल बरेया, ऋषभ जैन, सुनील पुच्ची, विजय जैन, पवन जैन, नीलेश जैन, सोनू जैन, बृजेश जैन दादा, मुकेश जैन, नितिन जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, राजीव जैन, शैलू जैन, एडवोकेट दिनेश जैन, पदम चौधरी, अशोक मेडिकल, महेश परीक्षा, प्रवीण बड़े, अक्षय भंडारी, अशोक जैन, राजेश जैन, मयंक जैन, धनेश जैन, सुनील जैन, राजू जैन, पंकज जैन सहित सैकड़ों की संख्या में साधर्मी बंधु, माता, बहिनें उपस्थित थी।

स्वल्पाहार एवं भोजनादि की व्यवस्था भी रही

समारोह के समापन पर सभी के लिए स्वल्पाहार एवं भोजनादि की व्यवस्था आनंद जैन, सूर्यनगर के सौजन्य से की गई थी।

ज्ञानतीर्थ पर 21 को ज्ञान गुरु मंदिर का भव्य भूमि पूजनः 06 मार्च को जिनालय की आधारशिला रखी जाएगी
21 फरवरी को जैन समाज के आस्था का केंद्र, ज्ञानतीर्थ जैन क्षेत्र पर नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर का शिलान्यास समारोह भव्यता के साथ होने जा रहा है। मासोपवासी आचार्यश्री सुमति सागरजी एवं ज्ञानसागरजी महाराज की पावन धरा पर समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञान सागरजी महाराज के स्वप्नों को साकार करने एवं पूज्य गुरुदेव द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प ज्ञानसागर भक्त परिवार ने लिया है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर…

मुरैना। जैन समाज के आस्था का केंद्र ज्ञानतीर्थ जैन क्षेत्र पर नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर का भूमि पूजन समारोह भव्यता के साथ 21 फरवरी को होने जा रहा है। कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करने पूज्य सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर सागरजी ससंघ ज्ञानतीर्थ पर मंगल आगमन हो गया है।

अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प

ज्ञानतीर्थ परिवार की ओर से योगेश जैन खतौली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मासोपवासी आचार्यश्री सुमति सागरजी एवं ज्ञान सागरजी महाराज की पावन धरा पर आचार्यश्री शांति सागरजी, सराकोद्धारक समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञान सागरजी महाराज के स्वप्नों को साकार करने एवं पूज्य गुरुदेव द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प ज्ञानसागर भक्त परिवार ने लिया है।

ज्ञेय सागरजी के पावन सानिध्य में

पूज्यश्री ज्ञान सागरजी के शिष्य सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेय सागरजी के पावन सानिध्य में, पूज्य गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषणमति माताजी की प्रेरणा एवं गणिनी आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिका सुज्ञानमति माताजी, दयामती माताजी एवं छाणी परम्परा के समस्त साधुओं के आशीर्वाद से ए. बी. रोड (धौलपुर आगरा हाइवे) पर नव निर्मित जैन तीर्थ क्षेत्र ज्ञानतीर्थ में नवीन जिनालय एवं ज्ञान गुरु मंदिर का भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन शुक्रवार 21 फरवरी को होने जा रहा है ।

शिलान्यास समारोह की सभी क्रियाएं

ज्ञानातीर्थ परिवार की ब्रह्मचारिणी बहिन मंजूला दीदी के निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य जयकुमारजी निशांत टीकमगढ़ एवं नितिन भैयाजी खुरई शिलान्यास समारोह की सभी क्रियाओं को संपन्न कराएंगे। समारोह के शुभारंभ में ध्वजारोहण श्री मुकेशकुमार जैन, विटूमैन आगरा एवं दीप प्रज्वलन सतेंद्र कुमार जैन, बुढ़ाना वाले करेंगे। दोनों जिनालयों का निर्माण वास्तुविद चंद्रशेखरजी जैन, विदिशा की देखरेख में होगा ।

नवीन जिनालय व ज्ञान गुरु मंदिर की आधारशिला

आगामी 06 मार्च को नवीन जिनालय की आधारशिला रखी जाएगी। नवीन जिनालय शिलान्यास चंद्रकांता जैन, पंकज मेडिकल परिवार, मुरैना एवं ज्ञान गुरु मंदिर की आधार शिला आनन्द जैन, राहुल जैन, रजत जैन खेकड़ा परिवार सूर्य नगर द्वारा रखी जाएगी।

स्वल्पाहार, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था

समारोह के आयोजक ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार ने बताया कि कार्यक्रम में संपूर्ण भारतवर्ष से हजारों की संख्या में पूज्य गुरुदेव ज्ञान सागरजी महाराज के भक्तगण सम्मिलित होगें। आने वाले सभी साधर्मी बंधुओं के स्वल्पाहार, भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था भूमि पूजन एवं शिलान्यास पुण्यार्जक परिवार की और से की जा रही है। सकल जैन समाज मुरैना ने सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

आदिनाथ से महावीर जयंती तक होगा आयोजन विशेष 20 दिवसीय प्रभात फेरी मे मंगल जय घोष करते हुए निकला जुलूस
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सामाजिक संसद इंदौर महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकलने वाली 20 दिवसीय प्रभात फेरी के अंतर्गत आज की प्रभात फेरी कनाडिया रोड स्थित नवीन जिनालय से प्रारंभ हुई जो पुराने जिनालय से होती हुई तिलक नगर मंदिर से पुनः कनाडिया रोड मंदिर पर समाप्त हुई पढ़िए विशेष रिपोर्ट ……

इंदौर ।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सामाजिक संसद इंदौर महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकलने वाली 20 दिवसीय प्रभात फेरी के अंतर्गत आज की प्रभात फेरी कनाडिया रोड स्थित नवीन जिनालय से प्रारंभ हुई जो पुराने जिनालय से होती हुई तिलक नगर मंदिर से पुनः कनाडिया रोड मंदिर पर समाप्त हुई। गोयल नगर जैन मंदिर से भी समाजजन प्रभात फेरी के रूप में श्री दिलीप पाटनी जी के नेतृत्व में मंदिर से चलकर कनाडिया रोड पुराने मंदिर पर आकर शामिल हुए एवं सामूहिक रूप से यह जुलूस प्रभात फेरी मंगल जय घोष करते हुए महिलाओं की केसरिया साड़ी में ध्वज लेकर एवं पुरुष श्वेत वस्त्र में मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यात्रा के समन्वयक श्री सुशील पांडया रमेश बड़जात्या सनत गंगवाल ने बताया आज का आयोजक ग्रुप दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रॉमिनेंट था ।

शांति धारा एवं भगवान का हुआ अभिषेक

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने बताया कि 20 दिवसीय प्रभात फेरी में में आज गोयल नगर तिलक नगर एवं कनाडिया रोड मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में शहर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी जी एवं पार्षद श्री राजीव जैन की विशेष उपस्थिति रही।

साथ ही फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री टी के वेद ,विमल अजमेरा, श्री कमलेश कासलीवाल के साथ ही फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विपुल बाँझल, रीजन अध्यक्ष वितूल अजमेरा, कनाडिया रोड मंदिर के अध्यक्ष ऐल सी जैन तिलक नगर के अध्यक्ष विमल अजमेरा के साथ ही समाज के अनेक श्रेस्ठी उपस्थित थे। शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर श्री अनिल रावत एवं श्री विमल अजमेरा ने व श्री एम के जैन व कुशल राज जैन पमपम ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मंदिर में शांति धारा एवं भगवान का अभिषेक हुआ तत्पश्चात मंदिर कमेटी के द्वारा सभी समाज के पदाधिकारियो का स्वागत व सम्मान किया गया।

एक्सीलेंट ग्रुप ने शानदार सुनियोजित शोभायात्रा से धर्म प्रभावना की। इस शोभायात्रा में श्री रितेश पाटनी, श्री राजेंद्र सोनी श्री ऋषभ जैन संजय पपड़ीवाला कीर्ति पांडया, सुबोध जैन, शरद जैन, डी,के जैन, निलेश कासलीवाल, शरद वेद, हितेश जैन , आनंद पहाड़ियां एवं अनेक समाज जन उपस्थित थे। मांगलिक क्रियाओं के पश्चात एक्सीलेंट ग्रुप द्वारा सभी जन के लिए शानदार स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। सभा का संचालन श्री महावीर जी जैन के द्वारा किया गया।

श्री महावीर भगवान का रजत कलशों से किया अभिषेक : श्री पुष्पदंत भगवान के नवीन जिनालय का हुआ भूमि पूजन
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ भगवान की वेदी के समक्ष 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का रजत कलशों से अभिषेक कर वृहद शांति धारा की गई। वहीं रायपुर के मध्य में विधान सभा रोड स्थित सड्डू में एक नवीन जिनालय की परिकल्पना को मूर्तरूप देने के लिए आधारशिला रखी गई है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ भगवान की वेदी के समक्ष 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का रजत कलशों से अभिषेक कर वृहद शांति धारा की गई। इसे करने का सौभाग्य रवि जैन कुम्हारी को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का वाचन सुरेश मोदी द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी ने सामूहिक पूजा कर अर्घ्य चढ़ाए। पूजन में श्रेयश जैन बालू उपाध्यक्ष, सुरेश मोदी, रवि जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन, किशोर जैन, पलक जैन उपस्थित थे। वहीं रायपुर के मध्य में विधान सभा रोड स्थित सड्डू में एक नवीन जिनालय की परिकल्पना को मूर्तरूप देने के लिए आधारशिला रखी गई है।

जैन शास्त्रों में उल्लेख है कि पंचम काल के अंत तक जैन धर्म निरंतर चलता रहेगा और धर्म की बागडोर युवाओं के हाथों में रहेगी। ऐसा ही कुछ चरितार्थ होते हुए दिख रहा है, जैन समाज के युवाओं ने समय की आवश्यकता को देखते हुए एक नवीन जिनालय बनाने का संकल्प लिया और उनके इस प्रण में आज प्राण प्रतिष्ठा की ओर पहला कदम रखते हुए नौवें तीर्थकर श्री पुष्पदंत नाथ भगवान के नवीन जिनालय के भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी, बाल ब्रहमचारी सुनील भैया जबलपुर, बाल ब्रह्मचारी अंकित भैया जबलपुर के मंगल सानिध्य में सानंद संपन्न हुआ।

सामर्थ्य अनुसार दिया दान

आयोजन के प्रारंभ में सर्वप्रथम श्री जिनेंद्र भगवान के अभिषेक की क्रियाएं संपन्न हुईं, तत्पश्चात ब्रह्मचारी संजीव भैया के निर्देशन में श्री भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन संपन्न हुआ तथा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन की विभिन घटनाओं को याद करते हुए, उन्हें समाज जन द्वारा विनयांजलि अर्पित की गई। मंगल विधान के पश्चात भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से पधारे धर्म प्रेमी जनों ने बड़ी तादाद में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देकर मंदिर निर्माण के इस पावनअनुष्ठान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने धातुओं की शिला आदि समर्पित कर विधि विधान पूर्वक मंदिर निर्माण की नींव रखी। श्री जैन मंदिर में मूल नायक भगवान श्री पुष्पदंत नाथ स्वामी की प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य राजीव जैन परिवार को प्राप्त हुआ, भगवान की वेदी निर्माण कराने का सौभाग्य महेंद्र, प्रशांत, निशांत जैन बांझल परिवार को प्राप्त हुआ। श्री जिन मंदिर पर शिखर निर्माण कराने का सौभाग्य कुलदीप जैन परिवार को प्राप्त हुआ, साथ ही श्री जिनालय में 24 तीर्थकर भगवानों की प्रतिमाएं स्थापित होना प्रस्तावित हैं। जिसके लिए 24 पुण्यार्जक परिवारों ने अपने नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर निर्माण में 11 ट्रस्टियों की घोषणा हुई, जिसमें विनोद जैन बड़जात्या, नरेंद्र जैन गुरु कृपा, मनीष जैन बिलासपुर, इंजी. सुरेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन फूडफिलिक्स, निशांत जैन सीए, कुलदीप जैन, आशुतोष जैन, डॉक्टर राहुल जैन, विकास जैन, महेंद्र कुमार जैन आदि सम्मिलित हैं।

बड़ा मंदिर में अखंड ज्योत स्थापना : नवीन जिनालय निर्माण का लिया संकल्प
रायपुर के बड़ा मंदिर में नवीन जिनालय निर्माण हेतु पुष्प नक्षत्र पर अखंड ज्योत स्थापना की गई। साथ ही नवीन जिनालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने, पूर्ण करने का संकल्प भी सभी उपस्थित सदस्यगण ने लिया । पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट ।

रायपुर । श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में गुरुवार को गुरु पुष्प नक्षत्र के पुण्य सुअवसर पर अखंड ज्योति स्थापना की गई । आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज ने नवीन जिनालय के लिए दिशा निर्देश देते हुए अखंड ज्योति प्रज्वलित करने हेतु कहा था, इस पर अमल करते हुए अखंड ज्योति की स्थापना का कार्यक्रम मूल नायक 1008 श्री आदिनाथ भगवान की वेदी के समक्ष रखा गया । सुबह 7.45 मिनट पर महामंत्र का जाप,मंगलाष्टक वाचन ,ज्योति पात्र शुद्धि सुबह 8.15 मिनट पर अखंड ज्योति स्थापना की गई । ट्रस्ट एवं कार्यकारणी कमेटी के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर अखंड ज्योत प्रजवल्लित की, यह अखंड ज्योत नवीन जिनालय का कार्य जब तक प्रारंभ होकर पूर्ण नही होता तब तक प्रजवल्लित रहेगी, साथ ही नवीन जिनालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने पूर्ण करने का संकल्प भी सभी उपस्थित सदस्यगण ने लिया ।

ये रहे मौजूद

आज के कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के संजय पंडित जी मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र कुमार जैन एवं अन्य ट्रस्टी संजय जैन सतना ट्रस्टी सनत कुमार जैन, भरत जैन, भोरावत ट्रस्ट कार्यकारणी के अध्यक्ष संजय जैन, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन, सहसचिव नीरज जैन, विजय जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, प्रणीत जैन, सुजीत जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।