नवधाभक्ति – श्रीफल जैन न्यूज़

अक्षय तृतीया पर्व पर हुआ आहारदान परंपरा का निर्वहन : मुनिश्री संघ की आहारचर्या बड़वाह में हुई
आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आदित्य सागरजी ससंघ चार पिच्छी अक्षय तृतीया पर्व (दान महिमा पर्व )पर मंगल आगमन हुआ। बड़वाह से पढ़िए संदीप जैन की यह खबर…

बड़वाह। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री आदित्य सागरजी ससंघ चार पिच्छी अक्षय तृतीया पर्व (दान महिमा पर्व ) पर मंगल आगमन हुआ। आहार चर्या कि विधि किसी को भी मालूम न होने के कारण भगवान आदिनाथ को मुनि अवस्था में छः माह तक आहार नहीं मिला था। राजा श्रेयांस को पूर्व भव के स्मरण से आहार चर्या विधि का ज्ञान हुआ फिर राजा श्रेयांस ने मुनि आदिनाथ का पडगाहन कर नवधाभक्ति पूर्वक इच्छुक रस (गन्ने का रस ) से प्रथम आहार करवाया। जब से उस दिन का नाम अक्षय तृतीया पर्व पड़ा और दान की महिमा का प्रचलन प्रारंभ हुआ।

दान की महिमा का साक्षात् निर्वहन और धर्म प्रभावना के साथ आहार पुण्यार्जक श्रावक श्रेष्ठी प्रियंका संदीप चौधरी, रश्मि सुयश चौधरी परिवार द्वारा निज निवास पर मुनि श्री आदित्य सागरजी महाराज की आहार चर्या हुई। संघ के अन्य मुनि श्री सहज सागरजी की सुलोचना, प्रवीण जैन लब्धि जैन, मुनि अप्रमित सागरजी की स्वस्तिक सुधीर जैन कमलेश जैन एवं क्षुल्लक श्रेयस सागरजी की अनिता सुधीर जैन, सुयश जैन के निवास पर आहार चर्या हुई। सामायिक तपचर्या पश्चात् सायंकाल ससंघ का मंगल विहार इंदौर की ओर हुआ।

आहार दान के पुण्य से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा में दी मंगलदेशना
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने नीमच की धर्मसभा में आहारदान का महत्व बताया। आचार्यश्री ने भगवान आदिनाथ जी के आहारचर्या के बारे में विस्तार से श्रावकों को समझाया। धर्मसभा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। नीमच से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…

नीमच। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 36 साधुओं सहित नीमच विराजित हैं। अक्षय तृतीया जैन धर्म के दृष्टिकोण से पावन दिवस है, क्योंकि प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ला तीज को एक वर्ष के बाद उपवास के बाद पारणा होकर प्रथम आहार हुआ था। श्री आदिनाथ भगवान ने श्रमण साधुओं के लिए आहार चर्या का मार्गदर्शन किया। श्री ऋषभदेव भगवान ने गृहस्थों को असि, मसी, कृषि, शिल्प, कला और वाणिज्य आवश्यक कार्यों का ज्ञान कराया। अपनी पुत्रियों ब्रह्मी और सुंदरी के माध्यम से अंक और लिपि का ज्ञान कराया। वह जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, उनके पुत्र भरत प्रथम चक्रवती अन्य पुत्र अनंत वीर्य प्रथम गणधर तथा बाहुबली प्रथम कामदेव हुए। उन्होंने सभी 100 पुत्रों को विभिन्न कलाआंे का ज्ञान कराया। यह मंगलदेशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने नीमच की धर्मसभा में प्रकट की। आचार्य श्री ने कहा कि श्री ऋषभदेव ने 84 लाख वर्ष पूर्व की आयु में जब एक लाख वर्ष पूर्व की आयु शेष थी तब दीक्षा धारण की। आचार्य श्री ने बताया कि 83 लाख वर्ष होने के बावजूद तीर्थंकर वृद्ध नहीं बुढ़ापा नहीं आता है, सदा वह जवान रहते हैं। आचार्य श्री ने बताया कि श्री आदिनाथ महा मुनिराज ने छह माह का योग धारण कर उपवास किया था। आगामी 6 माह में उपवास के बाद जब आहार के लिए निकले तो 6 माह तक उन्हें आहार की विधि नहीं मिली, आहार नहीं हुआ क्योंकि, किसी को भी साधुओं को आहार देने का ज्ञान नहीं था। अनेक श्रावक कोई हीरे रत्न लाता था, कोई राज्य सौंपता था, कोई कन्याएं देता था किंतु आगम की विधि अनुसार उन्हें आहार के लिए नवधाभक्ति से पड़गाहन नहीं करते थे। तब आहार के लिए एक नगर से दूसरे नगर भ्रमण विहार करते हुए हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस को महा मुनिराज आदिनाथ की मुद्रा देखकर पूर्व भव का जाति स्मरण हुआ और उन्होंने श्री आदिनाथ महामुनिराज का पड़गाहन किया और गन्ने के रस से आहार कराया।

साधु के पड़गाहन की सही विधि बताई

आचार्य श्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज ने वर्ष 1915 में क्षुल्लक दीक्षा ली थी। उस समय श्रावकों को नवधा भक्ति से आहार चर्या का ज्ञान नहीं था। 3 दिन से ज्यादा उपवास हो गए। तब मंदिर के उपाध्याय ने साधु के पड़गाहन की सही विधि बताई, तब आहार हुआ। आचार्य श्री ने बताया कि दान की दृष्टि से तीर्थंकर उत्तम, मुनि और आर्यिका मध्यम तथा क्षुल्लक और क्षुल्लिका जघन्य पात्र होते हैं। पात्रों को आहारदान से वैसा फल प्राप्त होता हैं। आहारदान देने से राजा श्रेयांश मोक्ष गए। मानव जीवन की सार्थकता आहार दान, अभय दान, औषधी दान और शास्त्र दान देने से होती है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।