नमोकार मंत्र – श्रीफल जैन न्यूज़

महरौनी में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन : धर्म और संस्कारों से जुड़ रही नई पीढ़ी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर, महरौनी में आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महरौनी से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

महरौनी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर, महरौनी में आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिविर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं तथा बालक-बालिकाएं सहभागिता कर धार्मिक, सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित इस संस्कार शिविर का मार्गदर्शन सांगानेर के विद्वान प्रशिक्षक अतिशय जैन एवं अक्षय जैन द्वारा किया जा रहा है। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, आचार-विचार, संस्कारों, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक दायित्वों तथा आदर्श जीवनशैली के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। शिविर में प्रतिदिन प्रार्थना, नमोकार मंत्र, स्वाध्याय, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, संस्कार गीत, जैन इतिहास, तीर्थंकरों के जीवन प्रसंग तथा व्यवहारिक जीवन में धर्म के महत्व पर आधारित विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को खेल-खेल में नैतिक शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहज रूप से आत्मसात कर सकें। वहीं महिलाओं एवं श्राविकाओं को पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक जीवन के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक

अखिल भारतीय जैन महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से हटाकर संस्कारों की ओर प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित यह शिक्षण शिविर बच्चों एवं महिलाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों में धर्म के प्रति आस्था, अनुशासन, सेवा, सदाचार एवं आत्मविकास की भावना विकसित हो रही है। शिविर में भाग लेने वाले बच्चों और श्रावक-श्राविकाओं ने बताया कि उन्हें यहां धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हो रहा है। शिविर के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, जैन परंपरा एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संचालित यह शिविर क्षेत्र में संस्कार निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं प्राप्त कर रहे हैं।

काठमांडू में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक : भक्ति संध्या, रथ यात्रा और 108 दीपों की महाआरती ने बनाया माहौल भक्तिमय
नेपाल के काठमांडू स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अभिषेक, रथ यात्रा, भक्ति संध्या और 108 दीपों की महाआरती ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।सुभाष जैन की रिपोर्ट

काठमांडू। काठमांडू में महावीर जन्म कल्याणक की भव्यता नेपाल की पावन धरा काठमांडू के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कमल पोखरी में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

प्रातःकालीन धार्मिक आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जोरदार जयकारों के साथ हुई। भगवान जी की प्रतिमाओं की तीन बार परिक्रमा की गई, इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और नित्य पूजन पाठ संपन्न हुए।

अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य पवन कुमार जैन एवं चन्दा जी जैन को मिला, वहीं महाआरती संजय जी और प्रियंका जी काला परिवार ने की।

प्रभात फेरी और रथ यात्रा का उत्साह

प्रभात फेरी में भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। श्रावक-श्राविकाएं हाथों में जैन ध्वजा और महावीर संदेश के बैनर लेकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते नजर आए।

पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं पीली साड़ियों में बेहद आकर्षक और अनुशासित दिखाई दीं।

संतों के आशीर्वाद से बढ़ा उत्साह

इस पावन अवसर पर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज, आचार्य श्री श्रुत सागर जी महाराज और आर्यिका ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद संदेश प्राप्त हुए, जिनका अर्चना सभा में वाचन किया गया।

भक्ति संध्या और 108 दीपों की महाआरती

संध्या समय 108 दीपों से संगीतमय महाआरती की गई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद नमोकार महामंत्र पाठ, धार्मिक हाऊजी और भक्ति भजनों ने सभी को भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंदिर की विशेष सजावट और उमंग

पूरा मंदिर प्रांगण आकर्षक रोशनी और सुंदर सजावट से जगमगा उठा। हर तरफ भगवान महावीर के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी, कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन सहित कई पदाधिकारी, सदस्य, दिल्ली से आए तीर्थयात्री और स्थानीय जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आभार और समापन

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा 20 दिसंबर तक : प्रेम, तप और पर्यावरण संरक्षण का संगम बनी जिनधर्म पदयात्रा
आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में कोटा से जहाजपुर तक आयोजित जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा ने जैन समाज को आस्था, प्रेम, संयम और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कोटा से पढ़िए, पारस जैन, पार्श्वमणि की यह खबर…

कोटा। आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में कोटा से जहाजपुर तक आयोजित जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा ने जैन समाज को आस्था, प्रेम, संयम और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। प्रवचन में गुरुदेव ने अपने प्रवचन में कहा कि चातुर्मास के बाद साधुओं का प्रस्थान विहार कहलाता है, किंतु जब श्रावक भी साधना भाव से साथ चलें तो वह पदयात्रा बन जाती है। यह पदयात्रा परमात्मा की पदयात्रा, जिनधर्म प्रभावना यात्रा है। उन्होंने गीतात्मक शैली में कहा—’मैं जा रहा हूं, जाते-जाते क्या दूं, अपने प्यार को आशीर्वाद के रूप में दूं।’ उन्होंने आचार्य वीरसेन के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्यक दृष्टि का प्रमाण मृत्यु के समय नमोकार मंत्र का स्मरण है। कबीर के दोहे “ढाई आखर प्रेम का…” के माध्यम से उन्होंने वात्सल्य और प्रेम को धर्म का मूल बताया। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का चयन होना चाहिए, चुनाव नहीं। अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि पदयात्रा के दौरान धर्मध्वज, रथ और वाद्य यंत्रों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रावकों ने गुरूदेव का पाद प्रक्षालन, आरती की तथा पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। पुण्यर्जक परिवार बग्घी पर सवार रहा। गुरूदेव ने गुरु आस्था परिवार की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए चातुर्मास को ऐतिहासिक बताया। पदयात्रा के मुख्य संयोजक मिथुन मित्तल,सह संयोजक निलेश जैन खटकीडा,अजय जैन मेहरू बनाया थे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चैयरमेन यतीश जैन खेडावाला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में पौधारोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। यह पहल आध्यात्मिक साधना के साथ प्रकृति के प्रति दायित्व बोध को भी सुदृढ़ करेगी।

संयम का संकल्प

महामंत्री नवीनजैन दौराया ने बताया कि गुरुदेव के साथ शामिल सभी पदयात्रियों के लिए रात्रि भोजन निषेध अनिवार्य रहेगा। यह नियम पदयात्रा को तप, संयम और आत्मशुद्धि की साधना से जोड़ता है, जिससे श्रावकों में अनुशासन और आत्मसंयम की भावना प्रबल होगी।

स्वच्छता का संकल्प

मिथुन मित्तल ने बताया कि यात्रा मार्ग में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सुबह की आहार चर्या व श्रावको के भोजन व पदयात्रा निकलने के बाद स्थानो की सफाई व्यवस्था भी की जाएगी किसी भी स्थान को प्रदुषित करते आगे नहीं बढा जाएगा।

यात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम

गुरु आस्था परिवार के महामंत्री नवीन जैन दौराया ने यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसम्बर रिद्धि–सिद्धि नगर से बढ़गांव, 15 से 19 दिसंबर तक विभिन्न पड़ावों से होते हुए यात्रा अतिशय क्षेत्र जहाजपुर पहुँचेगी, जहां प्रवेश एवं समापन समारोह होगा। 20 दिसंबर को प्रातः 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं यात्रा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य संयोजक मिथुन मित्तल ने बताया कि पदयात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों हेतु आवश्यक नियम निर्धारित किए गए हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के पदयात्री ही इसमें शामिल हो सकेंगे, यह पदयात्रा जिनधर्म के सिद्धांतों, आत्मसंयम, पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के आरोपण का अनुपम उदाहरण बनकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, डीएसपी प्रवीण जैन, सकल दि.जैन समाज संरक्षक राजमल पाटौदी, विमल जैन (नांता), अध्यक्ष प्रकाश बज, गुरू आस्था परिवार से विनय शाह, कपिल आगम, नितेश जैन, शैलेन्द्र जैन, त्रिलोक जैन, मिलाप अजमेरा, विकास मजीतिया, अर्पित सराफ, अनिल दौराया, योगेश सिंघम, सौरभ जैन, अजय मेहरू, अजय खटकिडा, लोकेश दमदमा, राजीव पाटनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भारत भर के भक्तों की प्रार्थना सफल – गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ्य में सुधार : भारत भर के श्रावकों की भक्ति ने लाई आशीर्वाद – माता जी के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार
परमपूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ, अयोध्या में विराजमान हैं। देश भर के भक्तों की भक्ति प्रार्थना से माता जी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। श्रावक-श्राविकाओं द्वारा मंदिरों में किए गए शांति धारा जाप, महामंत्र और प्रतिक्रमण अनुष्ठानों से माता जी का स्वास्थ्य बेहतर हुआ। पढ़िए राजेंद्र जैन की खास रिपोर्ट…

परमपूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ, अयोध्या (उ.प्र.) में विराजमान हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि माता जी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। देश भर के भक्तों द्वारा उनके नाम से मंदिरों में शांति धारा जाप, महामंत्र नमन और प्रार्थना अनुष्ठान किए गए। 2 सितंबर, मंगलवार 2025 को उत्तम संयम धुप दशमी पर्व के अवसर पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में माता जी और आर्यिका श्री चंदनामती माताजी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।

दद्दू ने कहा कि ज्ञानमती माताजी जैन धर्म की सबसे प्राचीन दीक्षित साध्वी हैं और सर्वतोमुखी प्रतिभा की धनी हैं। भारत वर्ष के जैन समाज की ओर से माता जी के प्रति त्रिबार वन्दामि: किया गया। श्रावक-श्राविकाओं की प्रार्थना है कि परम वंदनीय गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का पवित्र त्यागमयी जीवन हमें शताब्दी महोत्सव मनाने का सौभाग्य प्रदान करे और माता जी द्वारा रचित नए साहित्य का सृजन सभी श्रावकों को लाभ प्रदान करता रहे।

जैन मिलन अंजना ने रक्षा दिवस के रूप में मनाया णमोकार महामंत्र पाठ : भिंड में 700 साधु-साध्वियों के उपसर्ग के बाद सामूहिक भक्ति का कार्यक्रम आयोजित
भारतीय जैन मिलन की आह्वान पर पूरे देश में एकसाथ रक्षा दिवस मनाया गया, जिसमें जैन मिलन अंजना संस्था की महिलाओं ने बड़े उत्साह से णमोकार महामंत्र का पाठ किया। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…

रक्षा दिवस पर भिंड नगर के परेड मंदिर पुस्तक बाजार में 10 अगस्त 2025 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुआ। भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर करीब 700 साधु-साध्वियों के उपसर्ग के कारण तीर्थों पर संकट को देखते हुए इस वर्ष पूरे देश में एक साथ रक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में जैन मिलन अंजना संस्था की सभी बहनों ने सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का पाठ किया।

इसके बाद 8:45 बजे आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय धार्मिक वीरा स्नेहलता जैन, वीरा सरला जैन, वीरा सुनीता जैन, मंत्री वीरां रेनू जैन, कोषाध्यक्ष वीरा सुमन जैन काला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। रक्षा दिवस का यह आयोजन जैन समुदाय में एकजुटता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बना।

जिनवाणी में श्रद्धा-भक्ति का जल देने से मिलता है धर्म रूपी फल: आचार्य वर्धमानसागर जी
धर्म नगरी टोंक में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जिनवाणी रूपी वृक्ष में श्रद्धा और भक्ति का जल देने से ही धर्म रूपी फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने युद्ध, मोह, सौंदर्य और धर्म के गूढ़ रहस्यों पर आधारित धर्मोपदेश में नमोकार मंत्र की महिमा बताई और कहा कि आत्मा का सौंदर्य ही सबसे बड़ा सौंदर्य है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की विस्तृत खबर…

टोंक। चातुर्मास के पावन अवसर पर धर्म नगरी टोंक में विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने शनिवार को धर्मसभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि — “जिनवाणी रूपी वृक्ष में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का जल देने से धर्म रूपी फल की प्राप्ति होती है।”

उन्होंने कहा कि जब तक जीव हेय और उपादेय तत्वों का यथार्थ विवेक नहीं करता, तब तक वह संसार में परिभ्रमण करता रहता है। पंच महाव्रत, अणुव्रत, संयम और आत्मा के सौंदर्य की चर्चा करते हुए आचार्य श्री ने बताया कि जिनवाणी, नमोकार मंत्र और धर्म में आस्था रखने से आत्मा की शुद्धि संभव है।

आचार्य श्री ने आज के समय में माता-पिता की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि — “जो माता-पिता ने हमें धर्म पथ दिखाया, उनके वृद्धावस्था में उपेक्षा करना सबसे बड़ा पाप है। जो इस भव में मुनिराजों का मंच सजाता है, वह अगले भव में समवशरण सजा सकता है।”

*विशेष आयोजन और संदेश*

इस दौरान मुनि श्री ध्येय सागर जी महाराज के केशलोचन का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने तप-त्याग की अनुमोदना की। साथ ही, आदर्श नगर टोंक की श्री जी मार्जन समिति द्वारा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का विशेष अष्ट मंगल द्रव्यों से पूजन किया गया। पुण्यार्जक परिवारों ने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की। चातुर्मास समिति एवं दिगंबर जैन समाज टोंक के तत्वावधान में आयोजित इस सभा में अखिल भारतीय पत्रकार संगोष्ठी के तीन सत्रों में समाज और धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद भी हुआ।

*धार्मिक साहित्य का विमोचन भी किया*

कार्यक्रम के अंत में आगंतुक विद्वानों एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान हुआ और धार्मिक साहित्य का विमोचन भी किया गया। संघ के मुनिराज, आर्यिकाओं द्वारा सभी आयु वर्ग के श्रावकों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, जिससे समाजजन धर्म के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं।