नत्थीलाल जैन – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य जैन दीक्षा समारोह का आयोजन : संयम का मार्ग अपनाकर आत्मा के उद्धार की ओर बढ़े नत्थीलाल जैन
संसार के भोग विलास को त्यागकर संयम के पथ पर बढ़ना कोई सरल कार्य नहीं है। आज के युग में भौतिक आकांक्षाओं का त्याग कर आत्मा के उद्धार का मार्ग स्वीकार करने वाले विरले ही होते हैं। रविवार को आचार्य वसुनंदी महाराज के चातुर्मासिक स्थल फिरोजाबाद में ऐसा ही एक विरला दृश्य देखने को मिला, जहां चांदपुर दिमनी के नत्थीलाल जैन ने संयम जीवन को स्वीकार कर अपना जीवन आत्मा के उद्धार और परोपकार के लिए समर्पित कर दिया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

अंबाह। संसार के भोग विलास को त्यागकर संयम के पथ पर बढ़ना कोई सरल कार्य नहीं है। आज के युग में भौतिक आकांक्षाओं का त्याग कर आत्मा के उद्धार का मार्ग स्वीकार करने वाले विरले ही होते हैं। रविवार को आचार्य वसुनंदी महाराज के चातुर्मासिक स्थल फिरोजाबाद में ऐसा ही एक विरला दृश्य देखने को मिला, जहां चांदपुर दिमनी के नत्थीलाल जैन ने संयम जीवन को स्वीकार कर अपना जीवन आत्मा के उद्धार और परोपकार के लिए समर्पित कर दिया। यहां आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य जैन दीक्षा समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें तीन दीक्षाएं प्रदान की गईं।

आचार्य श्री के सानिध्य में दीक्षा समारोह से श्रद्धालुओं का उत्साह द्विगुणित हो गया। हजारों की संख्या में विशाल जन समुदाय इस भव्य दीक्षा समारोह का साक्षी बनने के लिए उपस्थित था। समारोह में आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ने नत्थीलाल जैन को विधि-विधान पूर्वक क्षुल्लक दीक्षा प्रदान कर दयानंद जी महाराज नाम दिया। उन्हें नवीन पिच्छी, कमंडल और शास्त्र भी भेंट किए गए। आयोजन में ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन आदि धार्मिक कार्य भी संपन्न कराए गए। समारोह में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य श्री का आशीर्वाद लेने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन भी पधारे। इस अवसर पर आर्यिका संघ भी मौजूद था।

दीक्षा लेना कठिन काम

आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में दीक्षा लेना बहुत कठिन कार्य है, यह कांटों से भरा ताज पहनने के समान है। किंतु यदि हम किसी कठिन कार्य को करने की ठान लें, तो वह कार्य भी सरल लगने लगता है। जैनेश्वरी दीक्षा बिरले ही ले पाते हैं, क्योंकि यह संयम का मार्ग है। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षण में वैराग्य उमड़ सकता है, और संसार में रहकर प्राणी संसार को तज सकता है। इससे पहले, ब्रह्मचारी ब्रह्म प्रकाश भैया उर्फ़ नत्थीलाल जैन ने आचार्य श्री से क्षुल्लक दीक्षा देने के लिए निवेदन किया। आचार्य श्री ने उनकी संयम साधना को देखते हुए दीक्षा की स्वीकृति प्रदान की।

दीक्षा देने से पूर्व आचार्य श्री ने ब्रह्मचारी ब्रह्म प्रकाश भैया के परिजनों, रिश्तेदारों, उपस्थित जन समुदाय और संघस्थ सभी साधुओं से दीक्षा के लिए स्वीकृति प्राप्त की। इस दौरान दीक्षार्थी ने संसार के सभी जीवों से जानबूझकर या अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की और अपनी ओर से सभी जीवों को क्षमा किया।

आयोजन में नत्थीलाल जैन के परिजन संतोष जैन, नीलेश जैन और दीपक जैन सहित मुरैना से लगभग चार सैकड़ा लोग उपस्थित थे।

नत्थीलाल जैन 13 को लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा : मंदिर में हुई गोद भराई की रस्म
जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की गोद भराई का कार्यक्रम बड़ा जैन मंदिर में आयोजित हुआ। अंबाह रोड मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद में चातुर्मासरत अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा व गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…

अंबाह। जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की गोद भराई का कार्यक्रम बड़ा जैन मंदिर में आयोजित हुआ। अंबाह रोड मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजाबाद में चातुर्मासरत अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा व गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है। बड़ा जैन मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री पदमचंद जैन ने बताया कि नत्थीलाल जैन की गोद भराई की रस्म बड़ा जैन मंदिर में की गई। समाज के लोगों ने पंच मेवा से श्री जैन की गोद भराई की रस्म अदा की। ज्ञात हो कि बीते साल नत्थीलाल जैन की पत्नी ने भी संत बनने के लिए दीक्षा ली थी।

नत्थीलाल जैन भी अब इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। वही गोद भराई की रस्म के दौरान उपस्थित जनसमूह ने णमोकार मंत्र के साथ मंगल गीतों का गुणगान किया। पदम चंद जैन ने बताया कि नत्थी लाल जैन संयम का मार्ग अपनाकर अनेक वर्षों से त्याग, तप की साधना मे अग्रसर है। इन्होंने सभी तरह के सुख, वैभव, घर परिवार का त्याग कर ब्रह्मचारी व्रत की साधना की है उसका पालन करते हुए वह गुरु सेवा में लीन रहे ओर जैनेश्वरी दीक्षा के भाव बनाते रहे साथ ही धार्मिक ग्रथों का अध्ययन भी करते रहे अब वह पुनीत अवसर इनके जीवन मे आया है की वह दीक्षा धारण कर संयम के मार्ग पर चलते हुए जैन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे और मोक्ष महल की ओर अग्रसर होंगे। जिसका हर दीक्षार्थी को सदैव इंतज़ार रहता है कि वह संयम की धारणा को भा कर नियम पूर्वक धर्म का पालन करते हुए भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

13 अक्टूबर को लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा : आज होगी दीक्षार्थी की बिनोली यात्रा एवं गोद भराई
जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। अम्बाह रोड, मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजावाद में चातुर्मासरत आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…

मुरैना। जैन संत बनने जा रहे नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। अम्बाह रोड, मुरैना निवासी 74 वर्षीय नत्थीलाल जैन आगामी 13 अक्टूबर को फिरोजावाद में चातुर्मासरत आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के कर कमलों द्वारा जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रहे हैं। जैन सिद्धांतों के अनुसार, जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व किए जाने वाले संस्कारों के तहत बिनोली शोभायात्रा और गोद भराई का कार्यक्रम किया जाता है।

बड़ा जैन मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री पदमचंद जैन “गैदा” (चैटा वाले) ने जानकारी दी कि आज, बुधवार को शाम 06 बजे पूज्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर, लोहिया बाजार, मुरैना से दीक्षार्थी श्री नत्थीलाल जैन की भव्य बिनोली शोभायात्रा निकाली जाएगी। दीक्षार्थी को मुकुट और हार से सुसज्जित कर घोड़ा बग्घी में विराजमान कराया जाएगा, और नगर भ्रमण कराया जाएगा।

शोभायात्रा लोहिया बाजार जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, हनुमान चौराहा, स्टेशन रोड, शंकर बाजार होते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी। जैन मंदिर में गोद भराई का आयोजन होगा, जिसमें सभी बंधु एवं माताएं-बहनें पंच मेवा से उनकी गोद भरकर उन्हें विदाई देंगी।