नंदीश्वर द्वीप – श्रीफल जैन न्यूज़

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा 29 जुलाई से होगी चातुर्मास की शुरूआत: चातुर्मास में प्रमुख त्योहार और व्रत से होती है आध्यात्मिक आराधना
दिगंबर जैन समाज के चातुर्मास की शुरुआत 29 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से होगी और इसका समापन कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को होता है। इस चार महीने की पावन अवधि (श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक) में आत्म-शुद्धि, तप और स्वाध्याय के कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। पढ़िए, इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट…

इंदौर। दिगंबर जैन समाज के चातुर्मास की शुरुआत 29 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से होगी और इसका समापन कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को होता है। इस चार महीने की पावन अवधि (श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक) में आत्म-शुद्धि, तप और स्वाध्याय के कई आध्यात्मिक प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। वर्ष 2026 के चातुर्मास कैलेंडर के अनुसार दश लक्षण पर्व (पर्यूषण महापर्व) यह दिगंबर जैन समाज का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र 10 दिवसीय पर्व है। इस दौरान उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव आदि दस धर्मों की आराधना की जाती है।

तिथि के अनुसार यह भाद्रपद शुक्ल पंचमी से भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी रहेगा। वर्ष 2026 में 12 सितंबर से 21सितंबर मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी- दश लक्षण पर्व का अंतिम दिन, जो कि भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक दिवस भी है। इस दिन विशेष व्रत और पूजा की जाती है। तिथि-भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी। क्षमावाणी पर्व (आश्विन प्रतिपदा)- दशलक्षण पर्व के ठीक अगले दिन दिगंबर समाज में सभी जीवों से ‘उत्तम क्षमा’ कहकर भूल-चूक की माफी मांगी जाती है। इस बार यह 22 सितंबर को तिथि आएगी।

अष्टान्हिका महापर्व (वर्ष में तीन बार आने वाला 8 दिवसीय पर्व)

चातुर्मास की अवधि के दौरान सिद्धचक्र महामंडल विधान और नंदीश्वर द्वीप की विशेष आराधना के लिए अष्टान्हिका पर्व दो बार आता है। आषाढ़ अष्टान्हिका-यह चातुर्मास शुरू होने के ठीक पहले आता है। (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा)

कार्तिक अष्टान्हिका- चातुर्मास के अंतिम दिनों में मनाया जाने वाला 8 दिनों का पर्व।

तिथि- कार्तिक शुक्ल अष्टमी से कार्तिक पूर्णिमा तक।

2026 में तिथि- 17 से 25 नवंबर।

अन्य प्रमुख ऐतिहासिक एवं कल्याणक पर्व

वीर शासन जयंती-भगवान महावीर के केवलज्ञान के बाद उनकी दिव्य ध्वनि (प्रथम उपदेश) खिरने का ऐतिहासिक दिन।

तिथि-श्रावण कृष्ण प्रतिपदा।

2026 में तिथि- 30 जुलाई।

पार्श्वनाथ निर्वाण दिवस-23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस, जिस दिन जैन मंदिरों में विशेष निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है।

तिथि- श्रावण शुक्ल सप्तमी।

2026 में तिथि- 19 अगस्त

रोट तीज- इस दिन घरों में बिना नमक की मोटी रोटियां (रोट) बनाकर खीर के साथ भोग लगाया जाता है और त्याग-तपस्या की जाती है।

तिथि- भाद्रपद शुक्ल तृतीया।

2026 में तिथि- 15 सितंबर

महावीर निर्वाण कल्याणक (दीपावली)- चातुर्मास के उत्तरार्द्ध में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाता है। जैन समाज के गुरु भक्त और श्रावक-श्राविकाएं इस दिन सुबह मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाते हैं।

तिथि- कार्तिक अमावस्या।

2026 में तिथि- 9 नवंबर

ज्ञान और शास्त्र आराधना के पर्व

ज्ञान पंचमी/सौभाग्य पंचमी- दीपावली के बाद जैन शास्त्रों और श्रुत-ज्ञान की विशेष पूजा-अर्चना का दिन।

तिथि-कार्तिक शुक्ल पंचमी।

2026 में तिथि- 14 नवंबर

सिद्धचक्र विधान में पाप दहन के 128 अर्घ्य समर्पित : विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ श्रद्धापूर्वक हुई आराधना
कुचामन सिटी में आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने पाप दहन के 128 अर्घ्य समर्पित किए। कलशाभिषेक, शांतिधारा एवं विविध पूजनों के माध्यम से धर्म आराधना सम्पन्न हुई। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।

कुचामन सिटी। श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डीडवाना रोड, कुचामन सिटी में विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन की मंगलकामना से आयोजित नौ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत गुरुवार को प्रातःकाल भव्य कलशाभिषेक एवं शांतिधारा श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुई।

श्रावक परिवारों को मिला शांतिधारा का सौभाग्य

कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी तेजकुमार–शकुंतला, पंकज–मंजू, प्रवीण बड़जात्या परिवार, विमलकुमार–नवीन–पदमा–दर्शन पाटोदी परिवार तथा पदमचंद भरतिया परिवार (सीकर) को प्राप्त हुआ। सभी ने भक्तिभाव से शांतिधारा कर धर्मलाभ अर्जित किया।

अष्टान्हिका पर्व का बताया महत्व

लालचंद पहाड़िया एवं अमित पाटोदी ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व वर्ष में तीन बार—कार्तिक, फाल्गुन एवं आषाढ़ मास में आता है। इन पावन अवसरों पर नंदीश्वर द्वीप विधान एवं सिद्धचक्र विधान का विशेष महत्व है, जिनके माध्यम से श्रद्धालु आत्मशुद्धि एवं धर्माराधना का पुण्य अर्जित करते हैं।

128 अर्घ्यों के साथ हुई पाप दहन आराधना

सुरेश पांड्या एवं माणकचंद काला ने बताया कि कलशाभिषेक के पश्चात देव-शास्त्र पूजन, पंचमेरु पूजन, नंदीश्वर द्वीप पूजन तथा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की पूजा सम्पन्न हुई। इसके उपरांत सिद्धचक्र विधान में पाप दहन के 128 अर्घ्य विश्व शांति एवं मंगलभावनाओं के साथ समर्पित किए गए।

श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक किया पूजन

विधान पूजन में शांति देवी, पुष्पा अजमेरा, मंजू, संतोष, चंदा देवी काला, कमला देवी, हीरामणी, कुसुम पाटोदी, मैना देवी, सुशीला, सलोचना, सरला, रेखा पहाड़िया, कमला देवी झाझरी, ज्ञानमती, आभा, विनीता, ममता, तारा देवी, सुनिता गंगवाल, बेबी कासलीवाल, राजकुमारी पाटनी, संतोष ठोल्या सहित अनेक श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया।

विश्व शांति की मंगलकामना

विधान में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता करते हुए विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं आत्मकल्याण की मंगलभावनाओं के साथ आराधना की। सम्पूर्ण वातावरण जिनभक्ति और धर्ममय उल्लास से ओत-प्रोत रहा।

अष्टान्हिका पर्व में नंदीश्वर द्वीप के जिनालयों सिद्ध भगवंतों की आराधना का विधान: आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी संघ के सानिध्य में आरंभ हुआ पर्व
दिगंबर जैन समाज में सिद्ध भगवंतों की आराधना के लिए अष्टान्हिका पर्व का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कई लोगों ने आठ दिन के एकासना व्रत का संकल्प लिया। इस मौके पर मंगलवारा जैन मंदिर की धर्मशाला में आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी और उनके संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ। भोपाल से पढ़िए, यह साभार संकलित खबर…

भोपाल। दिगंबर जैन समाज में सिद्ध भगवंतों की आराधना के लिए अष्टान्हिका पर्व का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कई लोगों ने आठ दिन के एकासना व्रत का संकल्प लिया। इस मौके पर मंगलवारा जैन मंदिर की धर्मशाला में आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी और उनके संघ के सानिध्य और उत्तरप्रदेश के संस्कृत के विद्वान प्रतिष्ठाचार्य नन्हे भैया के निर्देशन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत हुई। राजस्थान की भजन गायिका प्रीति ने भजनों की प्रस्तुति से भक्ति रस बरसाया।

धर्म, संस्कृति, पर्यावरण शुद्धि, संयम तथा विश्व शांति एवं समाज की प्रगति की भावना से सिद्ध भगवंतों की आराधना की जाएगी। अष्टान्हिका पर्व आठ दिन का होता है। यह साल में तीन बार कार्तिक, फाल्गुन और आषाढ़ मास में आता है। इसमें नंदीश्वर द्वीप के जिनालयों व सिद्ध भगवंतों की आराधना का विधान है। यह अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है।

जैनाचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज का मंगल प्रवेश 12 को: सिहोनिया से 10 फरवरी को होगा विहार
आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज ससंघ का मंगल आगमन मुरैना में 12 फरवरी को होगा। यहां श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय का महामस्तकाभिषेक होगा। जैन समुदाय सामूहिक रूप से आचार्य संघ की अगवानी करेगा। यहां 18 वर्ष बाद महामस्तकाभिषेक होने जा रहा है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन मुरैना नगर में 12 फरवरी को होने जा रहा है। अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री वसुनंदी जी महामुनिराज अपने 21 शिष्यों के साथ अतिशय क्षेत्र सिहोनिया जी में विराजमान हैं। पूज्य गुरुदेव के ससंघ सानिध्य में जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में श्री मज्जिमेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 6 दिवसीय आयोजन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक चल रहा हैं। प्राण प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन 10 फरवरी को होगा। महोत्सव के समापन पश्चात पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी महा मुनिराज अपने 21 शिष्यों के साथ 10 फरवरी को दोपहर 3 बजे मुरैना की ओर पद विहार करेंगे। रात्रि विश्राम मिरघान में होगा। 11 फरवरी की आहारचर्या बड़ागांव में होगी। रात्रि विश्राम मुड़ियाखेड़ा के आसपास होने की संभावना है।

बुधवार 12 फरवरी को बड़ोखर में जैन समुदाय के लोग सामूहिक रूप से आचार्य संघ की अगवानी करेंगे। वहां से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में गुरुदेव को श्री महावीर दिगंबर जैन नसिया जी मंदिर लाया जाएगा। अंबाह रोड पर स्थित नसियाजी जैन मंदिर में आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निर्मित श्री नंदीश्वर द्वीप एवं पंचमेरू में विराजमान जिनबिम्बों का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। नंदीश्वर द्वीप जिनालय का अभी हाल ही में युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज की प्रेरणा से सौंदर्यीकरण कराया गया था।

क्या है नंदीश्वर द्वीप जिनालय

जैन दर्शन के अनुसार हम जम्बूद्वीप के भरत क्षेत्र के आर्यखंड में निवासरत हैं। यहां से जो आठवां द्वीप है। उसे नंदीश्वर द्वीप कहते हैं। श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय की चारों दिशाओं में तेरह-तेरह जिन मंदिर एवं चैत्यालय होते हैं। प्रत्येक दिशा में एक-एक अंजनगिरी पर्वत होता है। नंदीश्वर दीप एवं पंचमेरू में कुल 132 जिनबिम्ब विराजमान होते हैं।

18 वर्ष पश्चात प्रथमबार होगा महामस्तकाभिषेक

वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जैन भंडारी ने बताया कि उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज छाणी परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य मासोपवासी समाधि सम्राट श्री सुमतिसागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका राजमती माताजी की भावना को साकार रूप देते हुए उनकी संघस्थ ब्रह्मचारिणी चंद्रकला वाई अजमेर एवं ब्रह्मचारिणी रामकली वाई मुरार द्वारा समाजजन के सहयोग से मुरैना नसिया जी जैन मंदिर में श्री नंदीश्वर द्वीप पंच मेरु जिनालय की स्थापना कराई गई थी। षष्ठ पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 27 जनवरी से 3 फरवरी 2006 तक नंदीश्वर जिनालय का ऐतिहासिक भव्य श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ था। जिसमें आचार्य ज्ञानसागर के सानिध्य में 3 फरवरी 2006 को 132 जिनबिम्बों को सिर पर रखकर ऐतिहासिक नगर गजरथ निकला गया था 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रथमवार श्री नंदीश्वर द्वीप पंचमेरू जिनालय में विराजमान 132 जिनबिम्बों का महामस्तकाभिषेक कराया जाएगा।

आचार्यश्री कुमुद सागर जी महाराज का विहार मंगल अगवानी कर प्रक्षालन किया: नंदीश्वर द्वीप मंदिर में 15 जनवरी को होगा पंचकल्याणक
आचार्यश्री कुमुद सागर जी महाराज विहार करते हुए अशोकनगर में मंगल प्रवेश किया। यहां पर समाजजनों ने उनकी मंगल अगवानी की। समाज की महिलाओं और पुरुषों ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कर आरती की। आचार्यश्री उडुप्पी कर्नाटक में नंदीश्वर द्वीप में नवनिर्मित मंदिर के पंच कल्याणक में सम्मिलित होंगे। पढ़िए इंदौर से यह खबर…

इंदौर । गणाचार्य श्री 108 कुंथुसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 कुमुद सागर जी महाराज ने गुरुवार को अपना सेटेलाइट,इंदौर में चातुर्मास का समापन किया और वहां से विहार करते हुए अशोकनगर इंदौर पहुंचे। यहां पर महाराज श्री की भव्य मंगल अगवानी हुई। समाज के दीपक पाटनी और अशोक नगर जैन समाज के युवा मुनि भक्त अध्यक्ष संदीप अजमेरा, प्रमोद जैन, अमित रामावत, राजेश जैन, दिलीप जैन, अंकित जैन ने बताया कि महाराजश्री उड्डप्पी कर्नाटक की ओर विहार कर रहे हैं।

आचार्यश्री के निर्देशन में होगा पंचकल्याणक

उडुप्पी में नंदीश्वर द्वीप मंदिर बन रहा है। मंदिर का पंचकल्याणक 15 जनवरी को गुरुदेव के निर्देशन में होगा। उडुप्पी के लिए विहार कर गुरुदेव ने गुरुवार को अशोक नगर मंदिर के पास बने संत निवास का उद्घाटन किया। आहार क्रिया के बाद गुरुदेव ने राजेंद्र नगर के लिए मंगल विहार किया।

गुरुचरणों का प्रक्षालन और आरती की

अपरान्ह 3 बजे समाज अध्यक्ष कैलाश पाटनी, दीपक पाटनी, मुकेश पाटनी, रिषभ बडजात्या, मधु सेठी, विनिता विजय पाटनी, देवेश मनाली ने मंगल अगवानी कर गुरुचरणों के प्रक्षालन किया और आरती की। शुक्रवार सुबह गुरुदेव महु के लिए विहार करेंगे, जहां आहार क्रिया होगी।