धार्मिक धरोहर – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन से आनंद गोधा की बातचीत : दिगंबर जैन सामाजिक संसद अध्यक्ष ने नई टीम, पारदर्शिता और धर्म संरक्षण पर रखी स्पष्ट राय
इंदौर में दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा ने पदभार संभालते ही समाज एकता, युवाओं को अवसर, मंदिर व्यवस्था सुधार और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता बताया। उन्होंने समाजहित में सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया। श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन ने उनसे विशेष चर्चा की  प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश—

इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा ने पदभार संभालते ही समाजहित, संगठन सशक्तिकरण और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संसद केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त मंच बनेगी।

विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में समाज की एकता, युवाओं को अवसर, मंदिर व्यवस्थाओं में सुधार, संत सेवा तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजजनों के विश्वास और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से नई ऊर्जा के साथ कार्य किए जाएंगे।

श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन ने उनसे विशेष चर्चा की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश—

श्रीफल जैन न्यूज : नई टीम के गठन में किन बातों को प्राथमिकता देंगे?

आनंद गोधा : हम वही कार्य पहले करेंगे जो समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ होंगे। चुनाव की रणनीति अलग होती है, लेकिन अब समाज की एकता और अखंडता के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। योग्यता, ईमानदारी और समाज सेवा की भावना को महत्व दिया जाएगा।

श्रीफल जैन न्यूज : इंदौर में पहले से कई संस्थाएं कार्यरत हैं, सामाजिक संसद की भूमिका क्या अलग होगी?

आनंद गोधा : सामाजिक संसद केवल पद देने वाली संस्था नहीं होगी, बल्कि कार्य आधारित जिम्मेदारी तय करेगी। हमारा मूल मंत्र रहेगा— सबका साथ, सबका सहयोग और समाज का उत्थान।

श्रीफल जैन न्यूज : अन्य संस्थाओं में पदस्थ लोगों को भी टीम में स्थान मिलेगा?

आनंद गोधा : यदि कोई व्यक्ति समाजहित में कार्य करना चाहता है, तो उसे अवसर दिया जाएगा। गुणी और सक्षम लोगों के अनुभव का लाभ समाज को मिलना चाहिए।

श्रीफल जैन न्यूज : नई टीम में नए चेहरों को मौका मिलेगा या अनुभवी लोगों को?

आनंद गोधा : हम वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा—दोनों का संतुलन रखेंगे। युवाओं को अवसर देकर भविष्य के नेतृत्व को तैयार किया जाएगा।

श्रीफल जैन न्यूज : क्या टीम में ईमानदार, योग्य और क्षमाशील लोग शामिल होंगे?

आनंद गोधा : दिगंबर जैन समाज की पहचान ही ईमानदारी, धर्मपरायणता और क्षमाशीलता है। हमारी कोशिश रहेगी कि ऐसे व्यक्तित्वों को ही जिम्मेदारी दी जाए।

श्रीफल जैन न्यूज : क्या मंदिरों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को भी स्थान मिलेगा?

आनंद गोधा : निश्चित रूप से। सभी दिगंबर जैन मंदिरों के पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर समाजहित में कार्य करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्रीफल जैन न्यूज : क्या टीम केवल पद वितरण तक सीमित रहेगी?

आनंद गोधा : नहीं, हर पदाधिकारी को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। प्राथमिकताएं तय कर समयसीमा में कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

श्रीफल जैन न्यूज : इंदौर समाज की पहली प्राथमिकता क्या होगी?

आनंद गोधा : धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर कार्य होगा। मंदिरों की व्यवस्थाओं में सुधार, पुजारियों की नियुक्ति, विकास कार्य और कर्मचारियों की उचित व्यवस्था की जाएगी।

श्रीफल जैन न्यूज : क्या किसी विशेष पंथ या वर्ग को प्राथमिकता मिलेगी?

आनंद गोधा : नहीं, सभी को समान अवसर मिलेगा। संतों की चर्या निर्विघ्न चले, इसके लिए इंदौर शहर के आसपास लगभग 60 किमी क्षेत्र में आहार, विहार और निहार की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

श्रीफल जैन न्यूज : क्या आपके आराध्य गुरुओं के संस्कार टीम में दिखाई देंगे?

आनंद गोधा : निश्चित रूप से। दिगम्बर साधुओं के संदेश, संस्कार और आशीर्वाद का प्रभाव हमारे कार्यों में स्पष्ट दिखाई देगा।

श्रीफल जैन न्यूज : समाज को क्या संदेश देना चाहेंगे?

आनंद गोधा : समाज अफवाहों पर ध्यान न दे। निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपनी बात रखें। हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज की एकता और मान-मर्यादा को ठेस पहुंचे। समाज को धर्म आराधना और गुरु भक्ति के माध्यम से एकजुट रहना होगा।

श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापित : अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हुआ धार्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक संगम
भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन परिसर में भगवान महावीर स्वामी की ब्रॉन्ज धातु से निर्मित साढ़े तीन फीट ऊंची प्रतिमा को कलात्मक रूप से स्थापित किया गया। यह प्रतिमा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से स्थापित हुई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में रविवार को भगवान महावीर स्वामी की ब्रॉन्ज धातु की साढ़े तीन फीट ऊंची प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया। बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के भीतर कमलासन पर यह प्रतिमा विराजमान की गई। जयपुर के शिल्पकार संतोष शर्मा द्वारा वास्तुकार राजकुमार कोठारी के निर्देशन में इसका निर्माण किया गया था।

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद और ताम्रपत्र प्रशस्ति

इस प्रतिमा की नींव में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा लिखित प्रशस्ति को ताम्रपत्र पर उत्कीर्ण कर स्थापित किया गया है। महाराज श्री ने इस प्रतिमा के निर्माण हेतु विशेष निर्देश दिए थे और कहा था कि भगवान महावीर के उपदेश मानवता के कल्याण का मार्ग हैं। यह प्रशस्ति इस प्रतिमा के पवित्र उद्देश्य और आशीर्वाद का प्रतीक है।

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत विकास कार्य

भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। वातानुकूलित वेटिंग हॉल, महिला वेटिंग रूम, आधुनिक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कोच गाइडेंस और अनाउंसिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ जोड़ी जा रही हैं।

समाजजन और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गूंजा आयोजन

प्रतिमा स्थापना के इस शुभ अवसर पर धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू, श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के संयुक्त सचिव पी.के. जैन, वास्तुकार राजकुमार कोठारी, अनिल कुमार जैन, नरेंद्र नृपत्या, विमल जैन, विकास पाटनी, पंडित मुकेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

समाजसेवियों और तीर्थ कमेटी को दी बधाई

इस ऐतिहासिक कार्य पर इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, मयंक जैन, श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन, मुक्ता जैन आदि ने तीर्थ कमेटी को बधाई दी और इसे धर्म, आस्था और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बताया। यह आयोजन न केवल एक स्थापत्य उपलब्धि है, बल्कि जैन धर्म की पवित्र शिक्षाओं को जनमानस तक पहुँचाने का एक प्रेरक प्रयास भी है। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा स्टेशन परिसर में न केवल यात्रियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, बल्कि यह तीर्थ क्षेत्र के गौरव और भक्ति का प्रतीक भी रहेगी।

भगवान महावीर की प्रतिमा शीघ्र ही विराजमान होगी श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में : जैन समाज के पदाधिकारियों ने किया निर्माणाधीन प्रतिमा का अवलोकन
गंगापुर सिटी के श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लगभग 1400 किलो वजनी इस ब्रॉन्ज प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। जैन समाज और रेलवे अधिकारियों ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

गंगापुर सिटी। विश्व प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में शीघ्र ही भगवान महावीर स्वामी की विशालकाय प्रतिमा विराजमान होगी। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत स्टेशन प्रांगण के गोल सर्किल के अंदर उच्च आसन पर यह प्रतिमा स्थापित की जाएगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रतिमा ब्रॉन्ज मेटल से निर्मित होगी जिसका वजन लगभग 1400 किलो है। इसका निर्माण जयपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार संतोष शर्मा कर रहे हैं, जबकि समग्र डिज़ाइन और दिशा-निर्देशन जैन समाज के सुप्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रतिमा की छतरी बंसी पहाड़पुर के पत्थर से कलात्मक ढंग से निर्मित की जा रही है।

आज दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी की प्रबंधकारिणी कमेटी के पदाधिकारी – अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल, जस्टिस एन.के. जैन, पूर्व अध्यक्ष एस.के. जैन (सेवानिवृत्त आईपीएस), उपाध्यक्ष सुभाष जैन जौहरी, मानद मंत्री विवेक काला, कोषाध्यक्ष आदि – ने प्रतिमा निर्माण का अवलोकन किया और संतोष प्रकट किया।

बिजौलिया पत्थर से बने कमलाकार आसन पर स्थापित किया जाएगा

रेलवे के वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर अनिल कुमार जैन और सीनियर सेक्शन इंजीनियर गीतेश मीणा ने बताया कि प्रतिमा के पूर्ण होने पर इसे बिजौलिया पत्थर से बने कमलाकार आसन पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही तोरण द्वार, मंडप, भामंडल का कार्य और सुरक्षा हेतु रेलिंग तथा सर्किल के अंदर ग्रीन बेल्ट का विकास भी किया जाएगा।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जैन नृपत्या भी समय-समय पर प्रतिमा कार्य की निगरानी कर रहे हैं। समाज प्रवक्ता ने बताया कि यह परियोजना न केवल जैन समाज की आस्था को नई पहचान देगी, बल्कि रेलवे स्टेशन को भी सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध करेगी। इस अतिसारहनिय कार्य को लेकर सम्पूर्ण जैन समाज ने प्रसन्नता जताई है और रेलवे प्रशासन एवं केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।