धारियावाद चातुर्मास – श्रीफल जैन न्यूज़

पुण्य का संचय करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिएः आर्यिका श्री प्रसन्न मति माताजी
धरियावाद । महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा हुई जिसमें प्रसन्न मति माताजी ने कहा कि पुण्य का संचय करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा इसके लिए सदैव पुरुषार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक माँ के कुसंस्कार से बालक का पतन भी होता है और मां के सुसंस्कार से वही बालक परमात्मा को भी प्राप्त कर सकता है। यह सब माता के संस्कारों पर निर्भर करता है। जमाना नहीं बदला है। पृथ्वी पर दिन- रात 24 घंटे पहले भी थे और अब भी वही है। जो सूर्य- चंद्रमा, ग्रह- नक्षत्र तारे पहले थे अब भी हैं अर्थात प्रकृति तो पहले जैसी अभी भी है। बदला है तो सिर्फ मनुष्य। उसकी सोच, संस्कारों की कमी की वजह से और निजी स्वार्थ हावी हुए हैं।

प्रसन्न मति माताजी ने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि जमाना बदल गया है। हम सभी को हमेशा आगम में वर्णित चारों प्रकार के दान, आहार दान, औषध दान, शास्त्र दान और अभय दान देने में अग्रणी रहना चाहिए और अपनी सामर्थ्य नहीं छुपाना चाहिए। श्रीफल परिवार के समन्वयक धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि इस दौरान महावीर जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक, विशेष पूजन, भक्ति संध्या सहित धार्मिक कार्यक्रम सेवक- सेविकाओं की उपस्थिति में संपन्न हुए।

आर्यिका श्री प्रसन्नमति माताजी के सान्निध्य में मनाया गया दीक्षा दिवस समारोह
प्रवचन मैं पूजा के बर्तन और अष्टद्रव्य की उपयोगिता बताई आर्यिका प्रसन्नमति माताजी ने

धरियाबाद। धरियाबाद में प्रसन्नमति माताजी के सान्निध्य में दीक्षा दिवस समारोह मनाया गया। महामंडल विधान पूजन हुआ। दिगंबर जैन मंदिर मुनि पद्म कीर्ति सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका प्रसन्नमति माताजी के सान्निध्य में शांतिनाथ महामंडल विधान पूजन हुआ। आर्यिका प्रसन्नमति माताजी ने धर्मसभा में प्रवचन करते हुए पूजा के बर्तन और अष्टद्रव्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। माताजी ने कहा कि जो श्रावक- श्राविका हैं, ताम्रों और चांदी के पात्रों में पूजा करते हैं और आरोग्यता को प्राप्त करते हैं। चांदी के बर्तनों में पूजा करने वालों के घरों में चांदी ही चांदी हो जाती है और सोने के बर्तनों में पूजा करने से सुख और सफलता आती है। भगवान की पूजा में उत्तम से उत्तम पात्र और उत्तम से उत्तम शुद्ध एवं पवित्र द्रव्य सामग्री उपयोग में लेनी चाहिए। सांसारिक प्राणी भगवान की पूजा आराधना करते हुए यज्ञ, तप, त्याग के मार्ग पर बढ़कर द्रव्य कर्मभाव कर्म और नो कर्म का नाश कर अक्षय पद प्राप्त कर सकते हैं। विधानमंडल में राजमल पटवा, मोहनलाल कीकवत, सागरमल बोहरा, महावीर कुमारभंवरा, श्रीपाल राणावत, सोहन लाल अड़दावत, महावीर वड़ावत, मनीषा वडावत, रवि पटवा, रोशन लाल कीकावट आदि कई श्रावक- श्राविकाओं ने भाग लिया