धर्म – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री सुधासागर जी को इंदौर में वर्षायोग का निवेदन : सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा ने मुनिश्री से की विस्तृत चर्चा
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य सोमवार को दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के नेतृत्व में प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर मां अहिल्या धर्म नगरी इंदौर में चातुर्मास के लिए निवेदन कर श्रीफल भेंट किया है। इंदौर से पढ़िए, यह खास रिपोर्ट…

इंदौर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य सोमवार को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नेतृत्व में प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर मां अहिल्या धर्म नगरी इंदौर में चातुर्मास के लिए निवेदन कर श्रीफल भेंट किया गया तथा इस मौके पर समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन, विजय पाटोदी, अर्पित पाटोदी ने भी सौभाग्य प्राप्त किया। आनंद नवीन गोधा की महाराज श्री के साथ धर्म, समाज एवं चातुर्मास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान ऐसा अनुभव हुआ कि महाराज श्री ने कहा कि भक्त के वश में है भगवान। अभी मैंने नहीं सोचा कि इस वर्ष का वर्षायोग कहां होगा और बड़े ही हर्षित मन से चातुर्मास के लिए कहा कि मैं तो भक्तों के बस में हूं, जहां की भक्ति मुझे ले जाएं आप सब भक्ति कर भावना भायें। आनंद नवीन गोधा ने कहा कि इंदौर नगर के सभी समाज जन की प्रार्थना है कि यह मंगल अवसर मां अहिल्या की नगरी इंदौर को प्राप्त हो तथा समस्त श्रद्धालुओं को महाराज श्री संसघ के सान्निध्य में धर्म लाभ का अवसर मिले।

गुरु का कर्क राशि में प्रवेश 1जून से : शिक्षा एवं अध्यात्म के क्षेत्र में होगा विकास, पांच राशि वालों के जीवन में आएगी चमक
हम सभी जानते हैं कि ग्रहों की दशा मानव जीवन को प्रभावित करती है। 1 जून की रात्रि 1:48 बजे गुरु मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। हम सभी जानते हैं कि ग्रहों की दशा मानव जीवन को प्रभावित करती है। 1 जून की रात्रि 1:48 बजे गुरु मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में 31 अक्टूबर तक रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे । पुनः 24 जनवरी 2027 से पुनः कर्क राशि में चले जाएंगे। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि देश-दुनिया पर इस का सकारात्मक प्रभाव देखने मिलेगा। जनता जनार्दन और देश में शिक्षा, धर्म, आध्यात्मिकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में वृद्धि, कृषि, जल संसाधन, दुग्ध व्यवसाय तथा खाद्य क्षेत्र को लाभ होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पर सरकारों का अधिक ध्यान रहेगा। परिवार, संस्कृति और परंपराओं के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ सकता है। 8 जून से कर्क राशि में शुक्र के पहुंचने से वर्षा प्रारंभ हो सकती है एवं 22 जून से कर्क राशि में बुध +गुरु+शुक्र युति चलने से कही-कही भारी वर्षा, बाढ़, अतिवृष्टि या जल से संबंधित घटनाओं से जन धन की हानि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रह सकती है। 29 मई से 22 जून तक बुध का अपनी स्वयं की मिथुन राशि में रहने और 8 जून तक शुक्र ग्रह से युति करने से चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में नई प्रगति देखने को मिल सकती है। ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन के अनुसार 12 में से पांच राशि वालों कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन की किस्मत गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से बुलंद होगी।

12 राशियों पर गुरु गोचर का क्या रहेगा प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए चौथे भाव में गुरु। मकान, वाहन, भूमि सुख में वृद्धि। माता का सहयोग मिलेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिरता।

वृषभ राशि- वृष राशि वालों के लिए तीसरे भाव में गुरु।

पराक्रम और साहस बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों से लाभ।

नए कार्यों की शुरुआत संभव।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए दूसरे भाव में गुरु। धन संचय के अवसर, परिवार में शुभ कार्य, वाणी से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए प्रथम भाव में उच्च गुरु। व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा, सम्मान, प्रतिष्ठा और उन्नति। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे अवसर।

सिंह राशि- सिंह राशि वालो के लिए बारहवें भाव में गुरु।

धार्मिक यात्राएं संभव, खर्चों में वृद्धि, विदेश संबंधी कार्यों में सफलता।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए ग्यारहवें भाव में गुरु। आय में वृद्धि, मित्रों और बड़े लोगों का सहयोग, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए दशम भाव में गुरु। केरियर में उन्नति, पदोन्नति और सम्मान, व्यवसाय विस्तार के अवसर।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु नवम भाव में। भाग्योदय का समय, धर्म-कर्म में रुचि, उच्च शिक्षा और यात्राओं से लाभ।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए गुरु अष्टम भाव में ।

अचानक परिवर्तन, शोध, बीमा, गुप्त विद्याओं में लाभ, स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सप्तम भाव में गुरु। विवाह और दांपत्य सुख, साझेदारी के कार्यों में लाभ, व्यापारिक समझौते सफल होंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले के लिए गुरु छठे भाव में । शत्रुओं पर विजय, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, स्वास्थ्य में सुधार की संभावना।

मीन राशि-मीन राशि वाले के लिए पंचम भाव में गुरु । संतान सुख में वृद्धि, शिक्षा और विद्या में सफलता, प्रेम संबंधों में अनुकूलता।

ज्ञान वर्धक कार्यक्रम कौन बनेगा धर्म शिरोमणि की रोचक प्रस्तुति : दर्शकों की मिली सराहना, शिविरों में 27 मई की शाम को आयोजित होंगी परीक्षाएं
श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर” के शिविरार्थियों के लिए मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रविवार रात्रि में प्रसारित रियलिटी शो “कौन बनेगा धर्म शिरोमणि” को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है। धर्म, संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम ने युवाओं से लेकर सभी वर्गों के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर” के शिविरार्थियों के लिए मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रविवार रात्रि में प्रसारित रियलिटी शो “कौन बनेगा धर्म शिरोमणि” को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है। धर्म, संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम ने युवाओं से लेकर सभी वर्गों के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नों ने इसे विशेष सराहना दिलाई है। प्रचार-प्रसार प्रभारी पदम जैन बिलाला ने बताया कि इस अभिनव कार्यक्रम की आयोजक , संस्थान की जयपुर शिविर प्रभारी विनीता जैन, श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय एवं राजस्थान की धार्मिक मंत्री , कैपिटल संभाग की मंत्री तथा बालिका छात्रावास की ट्रस्टी भी है। विनीता जैन द्वारा किए गए प्रयासों की सभी ने सराहना की है। इस कार्यक्रम में छहढाला ग्रंथ पर आधारित बहुविकल्प प्रश्नों के उत्तर दर्शकों से पूछे गए थे। इधर, पद्मावती कालोनी में बच्चों ने दान का महत्व समझते हुए अपनी गुल्लक की राशि शिविर सहायतार्थ दी गई। जनकपुरी में नाटिका मंचन के अलावा सप्त व्यसन और चार कषाय समझाए गए। शहर के संघी जी मंदिर में जिनवाणी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई , तैयीस दिन वाले मंदिर , विवेक विहार मंदिर आदि स्थानों पर नाटक – हाइकु आदि की तैयारिया करायी गई। बालिका छात्रावास की अधिष्ठात्री व्रती श्राविका शीला जैन ड्योडा ने अम्बा बाड़ी मंदिर में कहा कि कौन बनेगा धर्म शिरोमणि कार्यक्रम को समाज एवं दर्शकों से अत्यंत अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की सोमवार को चार गति पर लघु नाटिका , हाइकू वाचन तथा बुधवार 27 मई की शाम को सभी शिविर स्थलों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिनके परिणाम अगले दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर 29 मई को : देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा
बाकल जिला कटनी स्थित श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन 29 मई को किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। बाकल से पढ़िए, यह खबर…

बाकल। बाकल जिला कटनी स्थित श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन 29 मई को किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक शिविर में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त विद्वान एवं संतजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देश-विदेश में प्रसिद्ध विद्वान बाल ब्र. सुमतप्रकाश जी (खनियाधाना) अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही पं. राजेन्द्रकुमार जैन (जबलपुर), बाल ब्र. डॉ. मनोज (जबलपुर), बाल ब्र. श्रेणिक (जबलपुर), बाल ब्र. चर्चिल भैया (खनियाधाना), बाल ब्र. महेन्द्र भैया (इंदौर) की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन की जानकारी जिन धर्म प्रचारक नितिन जैन ने दी।

इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार, आत्मकल्याण एवं वीतरागता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। आयोजन समिति ने समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। सकल जैन समाज बाकल एवं श्री कहान वीतराग जैन ज्ञान चेतना मंडल, बाकल, जिला कटनी ने आग्रह किया है कि आप सभी इस शिविर का धर्मलाभ लें।

धर्म भय का नाम नहीं, बल्कि जीवन की दिशा है : ‎ ‎धर्म तो वह पवित्र चेतना है, जो मनुष्य को उसके भीतर के सत्य से परिचित कराती है
जहां भय समाप्त होता है, वहीं से धर्म की शुरुआत होती है। मनुष्य के जीवन में जैसे ही धर्म शब्द प्रवेश करता है, उसके मन में अनेक प्रश्न जन्म लेने लगते हैं। ‎यह कैसे करना होगा ? इसकी क्रियाएँ क्या होंगी? कहीं कोई गलती न हो जाए? यदि त्रुटि हो गई तो उसका परिणाम क्या होगा? मुरैना/सांगानेर से पढ़िए, अंशुल जैन शास्त्री का यह आलेख, प्रस्तुति मनोज जैन नायक…

मुरैना/सांगानेर। जहां भय समाप्त होता है, वहीं से धर्म की शुरुआत होती है। मनुष्य के जीवन में जैसे ही धर्म शब्द प्रवेश करता है, उसके मन में अनेक प्रश्न जन्म लेने लगते हैं। ‎यह कैसे करना होगा ? इसकी क्रियाएँ क्या होंगी? कहीं कोई गलती न हो जाए? यदि त्रुटि हो गई तो उसका परिणाम क्या होगा? ‎इन प्रश्नों की भीड़ में मनुष्य का मन अक्सर भय से भर जाता है ‎परंतु, सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि ‎क्या वास्तव में धर्म भय का नाम है? ‎क्या धर्म केवल डराने के लिए है? ‎या फिर धर्म वह प्रकाश है, जो जीवन को सही दिशा प्रदान करता है? यदि वास्तविकता में देखा जाए तो धर्म कभी भय का विषय रहा ही नहीं। ‎हमने स्वयं अपनी संकीर्ण धारणाओं और सामाजिक दबावों के कारण धर्म को भय का रूप दे दिया है। ‎हम डरते हैं कि कहीं कोई दोष न लग जाए, कोई हमें तुच्छ न समझ ले, कोई हमारी आलोचना न कर दे। ‎लेकिन धर्म का वास्तविक स्वरूप इन भय और आशंकाओं से कहीं ऊपर है। ‎धर्म तो वह पवित्र चेतना है, जो मनुष्य को उसके भीतर के सत्य से परिचित कराती है।

वह जीवन को संयम, विवेक और आत्मबोध की ओर ले जाती है। ‎धर्म मनुष्य को दबाता नहीं, बल्कि उसे भीतर से इतना मजबूत बनाता है कि वह स्वयं अपने जीवन का सही निर्धारण कर सके। ‎हाँ, यह सत्य है कि कभी-कभी कुछ लोग, जो स्वयं को धर्म का ज्ञाता या महान व्यक्ति मान लेते हैं, धर्म के नाम पर दूसरों को भयभीत करने का प्रयास करते हैं। ‎वे धर्म को कठोर नियमों और भय की सीमाओं में बाँध देते हैं ‎परंतु, किसी व्यक्ति का व्यवहार धर्म नहीं होता।

वास्तव में धर्म डर का नाम नहीं है

‎धर्म का वास्तविक स्वरूप तो करुणा, शांति और आत्मजागरण है। ‎यदि धर्म को सही अर्थों में समझा जाए, तो वही मनुष्य के जीवन को धरती से लेकर मोक्ष तक की यात्रा में सुगम बनाता है। ‎महान आचार्यों और ऋषियों ने अपने शास्त्रों में धर्म को कभी भय का साधन नहीं कहा। ‎उन्होंने धर्म को आत्मा को पहचानने का मार्ग बताया है। ‎उन्होंने शास्त्रों को जीवन का आधार इसलिए माना, क्योंकि वे मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। ‎वास्तव में धर्म डर का नाम नहीं है।

‎धर्म तो प्रेरणा का नाम है। ‎वह प्रेरणा, जो मनुष्य को पतन से उठाकर उत्कर्ष की ओर ले जाए; ‎जो उसे भीतर से निर्मल बनाए ‎और जो उसके जीवन में ऐसा प्रकाश भर दे कि फिर उसे किसी भय की आवश्यकता ही न रहे। जहाँ भय समाप्त होता है, वहीं से सच्चे धर्म की शुरुआत होती है।

संस्कारों की पाठशाला में गूँज रही श्रमण संस्कृति की गूंज : जबरी बाग नसिया में खेल-खेल में गढ़े जा रहे कल के ‘आदर्श’ नागरिक
गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। इंदौर से हरिहरसिंह चौहान की यह खबर पढ़िए…

इंदौर। गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। यहां आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर न केवल बच्चों के लिए, बल्कि युवाओं और बड़ों के लिए भी आत्मिक शांति और धर्म के वास्तविक बोध का केंद्र बन गया है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनूठा स्वरूप है। यहां पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को बोझिल उपदेशों के बजाय मनोरंजन और खेलकूद के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि कैसे हमारे पर्व, परंपराएं और जीवन मूल्य आधुनिक जीवन में भी प्रासंगिक हैं।

सांगानेर के विद्वानों का मिला सानिध्य

शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वान संकेत शास्त्री और सक्षम शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी और सरल मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। उनके सानिध्य में बच्चे न केवल धार्मिक क्रियाओं को सीख रहे हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास के गुर भी सीख रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन’ है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी रहे।

समाज में उत्साह की लहर

दर्शनी जैन, सारिका जैन और सपना जैन ने बताया कि इस शिविर को लेकर समाज में भारी उत्साह है। बच्चों के साथ-साथ बड़े और युवा भी उतनी ही श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। सुबह के सत्रों में जहाँ अनुशासन और ध्यान की प्रधानता होती है, वहीं शाम तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। यह शिविर मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ‘संस्कार क्रांति’ है, जो बच्चों को केवल सूचना नहीं बल्कि ‘दृष्टि’ प्रदान कर रहा है। यहाँ से निकले बच्चे निश्चित ही समाज और राष्ट्र के लिए एक बेहतर उदाहरण पेश करेंगे।

मंडी बड़ौत में हुए मंगल प्रवचन में जैन धर्म का संदेश : जीवन के उच्च आदर्शों और आत्म अन्वेषण पर दिया बल
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मंडी-बड़ौत में शुक्रवार को भावलिंगी संत द्वारा मंगल प्रवचन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जैन धर्म के उपदेशों पर आधारित था। जिसमें संतश्री ने धर्म, आत्मा, कर्म और साधना जैसे मूल विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बड़ौत से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

बडौत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मंडी-बड़ौत में शुक्रवार को भावलिंगी संत द्वारा मंगल प्रवचन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जैन धर्म के उपदेशों पर आधारित था। जिसमें संतश्री ने धर्म, आत्मा, कर्म और साधना जैसे मूल विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस प्रकार के प्रवचन में साधारण जनता को आध्यात्मिक और नैतिक जीवन के मार्ग पर प्रेरित किया जाता है। प्राचीन भारतीय परंपरा में ऐसे प्रवचन का आयोजन लोगों को धार्मिक शिक्षाओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। इस कार्यक्रम में संतश्री के शब्दों में जीवन के उच्च आदर्शों और आत्म अन्वेषण पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों का पालन व्यक्ति के आत्मिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संत ने यह भी समझाया कि ईश्वर की प्राप्ति और मोक्ष की ओर बढ़ने के लिए नियमित ध्यान, आत्मा के अहिंसा-भाव को अपनाना और समाज में सकारात्मक योगदान देना आवश्यक है। प्रवचन के दौरान संत ने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में संयम, करुणा और सदाचार को अपनाएं। यह प्रवचन खासकर युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक बनाने और समाज में शांति-सहिष्णुता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

प्रवचन का उद्देश्य

जैन धर्म के मौलिक शिक्षाओं को समझाना और जीवन में धर्म का पालन करना सिखाना। इसमें अहिंसा (जीवों के प्रति दया), सत्य, संयम और आत्म-अनुशासन जैसे मूल्यों का अभ्यास जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। ऐसे आयोजन समुदाय को जोड़ते हैं और सामाजिक सद्भाव, आत्म-विकास एवं नैतिकता को बढ़ावा देते हैं। यह मंगल प्रवचन जैन परंपरा के अन्तर्गत आने वाला एक महत्वपूर्ण साधना कार्यक्रम था, जिसमें संत के उपदेशों ने उपस्थित लोगों को धार्मिक चिंतन और आत्मिक सुधार की ओर प्रेरित किया।

तेरापंथी कोठी में संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का हुआ शिलान्यास आचार्य विद्यासागर जी और शांतिसागर जी महाराज के चरण होंगे प्रतिष्ठित
सम्मेद शिखर जी के तेरापंथी कोठी परिसर में आज संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। पढ़िए जैन राज अजमेरा की रिपोर्ट…

सम्मेद शिखर जी स्थित तेरापंथी कोठी में आज एक ऐतिहासिक अवसर पर संत निवास एवं गुरु चरण मंदिर का शिलान्यास किया गया। यह पवित्र कार्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज, मुनि श्री पवित्र सागर महाराज, मुनि श्री पूज्य सागर महाराज, मुनि श्री अतुल सागर महाराज तथा आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी और दृढ़मति माताजी ससंघ उपस्थित रहे।

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि इस गुरु चरण मंदिर में आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पवित्र चरण प्रतिष्ठित किए जाएंगे। इस दिव्य आयोजन का भामाशाह अशोक जी सुशीला पाटनी (आर.के. मार्वल) एवं राजेन्द्र प्रसाद प्रशांत जैन, मुंबई ने विशेष पुण्य भावना से संपादन किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम और आचार्यों के प्रति असीम श्रद्धा व्यक्त की। संकलनकर्ता कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज अजमेरा ने बताया कि यह शिलान्यास समारोह समाज के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा।

भगवान ने द्रव्य, भाव और नौ कर्म रूप जन्म-जरा-मरण रूपी नगर को नष्ट किया — आचार्य वर्धमान सागर जी : सहस्त्रनाम विधान की पूजा में भगवान के गुणों का वर्णन
सहस्त्रनाम मंडल विधान के दौरान आचार्य वर्धमान सागर जी ने बताया कि भगवान ने द्रव्य, भाव और नौ कर्म रूप तीन पुर — जन्म, जरा और मरण रूपी नगर को नष्ट किया है। पूजन में भगवान के 1008 नामों का गुणानुवाद किया गया। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…

टोंक। आचार्य वर्धमान सागर जी के सान्निध्य में सहस्त्रनाम मंडल विधान की पूजा 28 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 1 नवंबर को हवन के साथ संपन्न होगी। आचार्य श्री ने प्रवचन में कहा कि पूजन के माध्यम से भगवान के विभिन्न नामों से गुणानुवाद किया गया है — जिनमें चिंतामणये, अभीष्टदाय, अजीताय, जिनेंद्राय, परमानंदाय जैसे नाम आत्मकल्याण का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि जिनेंद्र भगवान के चरणों का स्मरण करने से राग, द्वेष और कर्मों की कालिमा मिट जाती है। भगवान की ध्वनि अमृत के समान है जो जीव को भवाग्नि से मुक्त करती है। पूजन की आठवीं और नौवीं पूजा में अष्ट प्रातिहार्य और समवशरण के वैभव का उल्लेख किया गया।

आचार्य श्री ने बताया कि भगवान त्रिपुरारी ने द्रव्य, भाव और नौ कर्म रूपी जन्म, जरा और मरण नगर को नष्ट कर दिया — यही मोक्ष का सार है। विधान में इंद्रों द्वारा धार्मिक क्रियाएं संपन्न की गईं। सौंधर्म इंद्र श्री कजोड़मल पारसमल बगड़ी, कुबेर इंद्र श्री नंदलाल, संजय संघी सहित अनेक इंद्रों ने सहभागिता की।

विधान में अध्र्य अर्पित किए गए और मंत्रोच्चार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी एवं मुनि हितेंद्र सागर जी द्वारा किया गया। आचार्य श्री का संघ सहित 3 नवंबर को श्री आदिनाथ जिनालय नसिया में प्रवेश होगा, जहां दीर्घकालीन नियम-व्रत लेने वाले श्रावक-श्राविकाओं को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

निप्र अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच ने रंगोली और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया : दीपावली के पावन अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महिला प्रकोष्ठ ने किया यह विशेष कार्यक्रम
सनावद में निप्र अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की महिला प्रकोष्ठ ने दीपावली पर रंगोली और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतिभागियों को घर पर बनाई गई रंगोली और सजाए गए लड्डू का वीडियो और फोटो भेजना था। 23 अक्टूबर तक प्रस्तुतियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

सनावद। निप्र अंतर्राष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा समाज की प्रतिभाओं को निखारने के लिए दीपावली के पावन अवसर पर रंगोली और लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मंच मीडिया प्रभारी आशीष जैन लोनारा एवं जोन मीडिया प्रभारी सन्मति काका ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को घर पर बनाई गई रंगोली और सजाए गए लड्डू का वीडियो एवं फोटो मंच को भेजना होगा।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीना जैन, सचिव ऋतु जैन और सांस्कृतिक सचिव आयुषी जैन ने बताया कि रंगोली का विषय प्राकृतिक चित्र और दीपावली फूल डिजाइन रहेगा। 23 अक्टूबर तक प्राप्त प्रस्तुतियों पर विजेताओं का चयन किया जाएगा

इसके साथ ही महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत लड्डू सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है, जिसमें लड्डू की सुंदर प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के अध्यक्ष समीर जैन एवं सचिव सन्मति जैन ने अधिक से अधिक समाज जनों से भाग लेने की अपील की है।