देहदान – श्रीफल जैन न्यूज़

कोठिया देहदान प्रेरणा कार्यों के लिए सम्मानित : एनाटोमी विभाग डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सम्मानित
महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। डूंगरपुर से पढ़िए, यह रिपोर्ट…

डूंगरपुर। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया को देहदान के लिए प्रेरक कार्यों और 15 लोगों को मरणोपरांत देहदान आवेदन में सहयोग के लिए एनाटोमी विभाग, आयुर्विज्ञान महाविद्यालय डूंगरपुर द्वारा सम्मानित किया गया। एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ. अजय परमार प्रोफेसर एमडी ने कोठिया को सम्मानित करते हुए उनके देहदान प्रेरक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कोठिया को दोनों ने 12 देहदान घोषणा करने वाले भाई बहनों के सर्टिफिकेट तथा हाल ही में देहदान की घोषणा है चुके रेयाना निवासी विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल के कार्ड भी भेंट किए। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल में डॉ. हितेश बाबेल एवं डॉ अजय परमार द्वारा मरणोपरांत देहदान पर विशेष जानकारियां साझा करने के लिए दोनों ही चिकित्सकों का कोठिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ बाबेल ने सभी नागरिकों से मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर पीड़ित मानवता सेवा में समर्पण का आह्वान किया।

भारत में लोकतंत्र की जड़ें वैदिक काल से ही अंकुरित : बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इन्फॉर्मेशन पर आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हुई
असम के राज्यपाल लक्ष्मणप्रसाद आचार्य ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़-टीएमसीएलएलएस की ओर से बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इन्फॉर्मेशन पर आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। असम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा, लोकतंत्र एक जीवन पद्धति है। भारत में लोकतंत्र की जड़ें वैदिक काल से ही अंकुरित हैं। वैदिक काल में राजा भी अपनी प्रजा को तय नियमों-कानूनों के तहत ही राज्य करता था। वह धर्म और न्याय को सर्वोच्च स्थान देता था। वेदों में कहा गया है, धर्मो रक्षति रक्षतः अर्थात जो व्यक्ति धर्म, न्याय, नैतिकता, सही कर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। कौटिल्य को कोट करते हुए बोले, प्रजा का सुख ही शासक का सुख है। प्रजा के हित में ही शासक का हित है। भगवान महावीर के अपरिग्रह और सत्य के सूत्र ही लोकतंत्र की सफलता के मूल हैं।

राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया

आचार्य तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़-टीएमसीएलएलएस की ओर से बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इन्फॉर्मेशन पर आयोजित दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के शुभारम्भ सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पूर्व कैंपस में असम के महामहिम के प्रथम मंगल आगमन पर की-नोट स्पीकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के वीसी प्रो. राज कुमार मित्तल, टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन और डीन अकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही स्काउट एंड गाइड की ओर से गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का भ्रमण किया

कॉन्फ्रेंस में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, टीएमसीएलएलएस के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही। मेहमानों ने कॉन्फ्रेंस में जर्नल के संग-संग पुस्तक- दा डॉरी पैराडॉक्स का विमोचन भी किया। कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्य अतिथि आचार्य ने लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट का उदघाटन भी किया। मुख्य अतिथि और की-नोट स्पीकर को शॉल, स्मृति चिन्ह, पोट्रेट और भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कैंपस में वृक्षरोपण किया। साथ ही इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का भ्रमण भी किया।

युवाओं में हुनर के विकास की एनईपी में वकालत

कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ और समापन वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के संग हुआ। आचार्य बोले, सत्ता, पद और धन का उपयोग जनकल्याण के लिए करना ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकता है। संविधान और लोकतंत्र की सफलता के लिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। एनईपी-2020 के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद देते हुए बोले कि युवाओं में हुनर के विकास की एनईपी में वकालत की गई है। इसमें हम सफल भी हो रहे हैं। कर्तव्यों, नैतिकता, मानवीय मूल्यों में ही लोकतंत्र की सफलता निहित है। कानून किसी भी पद और व्यक्ति से सर्वोच्च है। न्यायपूर्ण, संतुलित समाज, समानता, अधिकरों की सुरक्षा ही सफल लोकतंत्र की नींव है।

भाषा संस्कृति का सम्मान दिया जाना जरूरी

भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम की बात की है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्मरण करते हुए बोले, डॉ. आंबेडकर का स्पष्ट कहना था, संविधान कितना भी अच्छा हो, लेकिन इसको चलाने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे तो यह कभी अच्छा नहीं हो सकता। संविधान की सफलता के लिए ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवा, भाषा संस्कृति का सम्मान दिया जाना जरूरी है। हमें न्याय क्षेत्र में भी मातृ भाषा को स्थान देना होगा। भाषा संस्कृति को बढ़ाने के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों को स्थानीय भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय केवल शिक्षा के केन्द्र नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के वाहक होते हैं।

हमें भी समाज को देना होगा

संविधान केवल अधिकरों नहीं, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वाहन भी है। किसी भी देश की समृद्धि देश में महिला सशक्तिकरण से निर्धारित होती है। 2047 तक हमें प्रधानमंत्री के विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के सपने को पूरा करना होगा। इस सपने को पूरा करने में देश के युवाओं ताकत बनेंगे। श्री आचार्य ने टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन को कर्मयोगी की संज्ञा देते हुए कहा, टीएमयू की स्थापना जैन के समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतिफल है। समाज हमें बनाता है, इसीलिए बदले में हमें भी समाज को देना होगा। हम जानते हैं, जी नहीं पाते। सोचते बहुत हैं, लेकिन कर नहीं पाते। सुरेश जैन में कल्पनाशीलता है। समाज को देने की प्यास है।

पुरातन ज्ञान ही वर्तमान लोकतंत्र का आधार बने

की-नोट स्पीकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के वीसी एवं टीएमयू के फाउंडर वीसी प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा, भारत की पहचान इसके लोकतंत्र से ही है। यह नींव बेहद पुरानी है। प्राचीन काल से ही स्ट्रांग परिवार व्यवस्था, विकेंद्रित निर्णय प्रणाली, भारतीय पुरातन ज्ञान ही वर्तमान लोकतंत्र का आधार बने हैं। डॉ. बीआर आंबेडकर ने विश्व के सभी संविधानों के निचोड़ से भारतीय संविधान तैयार किया है। इसके केन्द्र में जनता है। संविधान का बेसिक ढांचा अपरिवर्तनीय है। इसमें जनता को जस्टिस, लिबर्टी, इक्विटी और फर्टिनीटी देने की बात की गई है।

कानून में स्पष्टता होनी चाहिए

सभी को समान अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता है। जो भी नए कानून बनते हैं सभी संविधान से निकलते हैं। ये कानून हमें स्ट्रक्चर देते हैं। स्ट्रक्चर के लिए इन्फॉर्मेशन चाहिए । लॉ और इंफॉर्मेशन गवर्निंग सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं, इसीलिए लोगों का अवेयर और इंफॉर्म होना जरूरी है। कानून में स्पष्टता होनी चाहिए। कानून लोगों की जरूरतों और भावनाओं के अनुसार होना चाहिए। भविष्य के चैंलेज के अनुसार होना चाहिए जो लोकतंत्र को मजबूती दे सके।

इन्होंने अतिथि परिचय दिया

टीएमयू के चांसलर सुरेश जैन की डायनामिक लीडरशिप की चर्चा करते हुए बोले कि नई ऊर्जा, नवाचार और उत्साह ही टीएमयू की सफलता के मंत्र हैं। साथ ही ये तीनों खासियत उनकी लीडरशिप में आज भी शामिल हैं। कॉन्फ्रेंस में प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. विपिन जैन, नीशीथ मिश्रा, प्रो. नवनीत कुमार, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. ज्योति पुरी, डॉ. अमित कंसल, प्रो. पंकज कुमार सिंह, इससे पूर्व टीएमसीएलएलएस के प्रिंसिपल प्रो. एसके सिंह ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढ़ा, जबकि संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।

अजीत कोठिया को सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया : देहदान और नेत्रदान कार्यों में संभाग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड मिला
महावीर इंटरनेशनल को मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कार्यों में संभाग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्राप्त हुआ।डडूका से पढ़िए, यह खबर…

डडूका। महावीर इंटरनेशनल को मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कार्यों में संभाग के सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवॉर्ड प्राप्त हुआ। तलवाड़ा में रविवार को संपन्न महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा के नवम संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का सम्मान देहदान एवं मरणोपरांत नेत्रदान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु प्रदान किया गया। केंद्र चेयरमेन रणजीतसिंह सोलंकी, संरक्षक मणिलाल सूत्रधार, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया को यह सम्मान, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो के रूप में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने भेंट किया। उल्लेखनीय है डडूका केंद्र द्वारा 5 लोगों की मरणोपरांत देहदान और 21लोगो के नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए गए हैं।

इस पावन कार्य में केंद्र के वरिष्ठ सदस्य अजीत कोठिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केंद्र के पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी देते हुए एमई को कॉर्डिनेटर पिन लगा कर सम्मानित किया। इसी तरह केंद्र चेयरमैन को श्रेष्ठ कार्य के लिए शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़, जोन चेयरमैन वीर पृथ्वीराज जैन, समारोह गौरव राकेश मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

उदयपुर में संध्या नाहर का किया देहदान: देहदान की यह प्रक्रिया समाज के लिए बनी मिसाल
उदयपुर की जानी-मानी समाजसेविका स्व. संध्या नाहर (धर्मपत्नी-स्व. चंद्रसिंह नाहर) का 12 जनवरी को निधन हो गया था। उनके जीवन के अंतिम संकल्प के अनुसार 13 जनवरी को उनकी पार्थिव देह का दान आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में किया गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…

उदयपुर। उदयपुर की जानी-मानी समाजसेविका स्व. संध्या नाहर (धर्मपत्नी-स्व. चंद्रसिंह नाहर) का 12 जनवरी को निधन हो गया था। उनके जीवन के अंतिम संकल्प के अनुसार 13 जनवरी को उनकी पार्थिव देह का दान आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में किया गया। परिजनों के अनुसार, उनकी पार्थिव देह को उनके निवास से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सा शिक्षा और शोध कार्य के लिए उनका देहदान किया गया। स्व. संध्या नाहर का यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इस देहदान से भविष्य के डॉक्टरों को अध्ययन का अवसर मिलेगा और इससे आने वाले समय में कई रोगियों के जीवन को बचाने में मदद मिलेगी। शोक संतप्त परिवार में राजकुमारी नाहर (चाची), मोहित रिया नाहर (पुत्र एवं पुत्रवधू), यामिनी वरुण, वन्या, वयांश सुराणा (पुत्री परिवार) सहित नाहर, भूरट, भंडारी, खाब्या एवं सांखला परिवार शामिल हैं। परिवारजनों ने आमजन से अपील की है कि स्व. संध्या नाहर के इस पुण्य कार्य से प्रेरणा लेकर देहदान जैसे मानवीय संकल्प को अपनाएं।

महावीर इंटरनेशनल की रात्रि ई-चौपाल — समाज सेवा में डिजिटल क्रांति का प्रेरक मॉडल : विश्व का पहला एनजीओ जिसने रोजाना रात 8:30 बजे डिजिटल संवाद की अनूठी परंपरा रची
महावीर इंटरनेशनल की रात्रि ई-चौपाल प्रतिदिन डिजिटल माध्यम से सेवा कार्यों, सामाजिक विकास और जनजागरण विषयों पर संवाद का अद्वितीय मंच प्रदान कर रही है, जिसे विश्व का पहला ऐसा एनजीओ डिजिटल मॉडल माना जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

महावीर इंटरनेशनल की ओर से संचालित रात्रि ई-चौपाल प्रतिदिन रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक सभी सदस्यों को डिजिटली जोड़कर सामाजिक उत्थान तथा सेवा कार्यों का विश्लेषण करने वाला एक प्रभावशाली संवाद मंच बन चुकी है। अध्यक्ष सीए अनिल जैन के दूरदर्शी स्वप्न को अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया की अगुवाई में जीवंत रूप मिला है।

चौपाल में रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, अंगदान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, CSR पहल, शिक्षा सहयोग, बाल विवाह विरोध, कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन, सैनिटरी नेपकिन एवं बेबी किट वितरण जैसे विषयों पर रोजाना सार्थक चर्चा होती है।

इस ई-चौपाल की विशेषता यह है कि कोई भी साधारण सदस्य सीधे अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारियों से संवाद कर सकता है — यह महावीर इंटरनेशनल को विश्व का पहला ऐसा एनजीओ बनाता है जो अपने सदस्यों को प्रतिदिन अभिव्यक्ति का स्वाधिकार प्रदान करता है।

यह रहते है सक्रिय रूप से उपस्थित

प्रारंभिक चरण में इसे रतन चोरड़िया ने लोकप्रिय बनाया और आज चौपाल में नियमित रूप से सीए अनिल जैन, सोहनलाल वैद्य, सुधीर जैन, महेंद्र कुमार जैन, महेश मूंड, अजीत कोठिया, रतन चोरड़िया, सुरेश गांधी, निधि गांधी, निर्मल सिंघवी, राजलक्ष्मी भंडारी, आरती मूंड सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहते हैं।

ई-चौपाल का लिंक माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर उपलब्ध है — जिससे यह केवल सदस्यों तक सीमित न रहकर समाज के लिए भी खुली प्रेरणा बन चुकी है। अजीत कोठिया ने सभी को नियमित रूप से ई-चौपाल से जुड़कर सामाजिक विकास में दक्षता विकसित करने का आग्रह किया है।

विश्व अंगदान दिवस पर देहदान और अंगदान की प्रेरणा : महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने किया समाज से विशेष आह्वान
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने विश्व अंगदान दिवस पर मरणोपरांत देहदान, अंगदान, नेत्रदान, चर्मदान और जीते जी रक्तदान की अपील की। कार्यक्रम में बताया गया कि एक अंगदान कई लोगों को जीवनदान दे सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा समाजजनों से मरणोपरांत नेत्रदान, देहदान, अंगदान और चर्मदान के साथ-साथ जीते जी रक्तदान करने का आह्वान किया गया। एम आई गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने कहा कि एक अंगदान से कई लोगों को नवजीवन मिल सकता है। उन्होंने अंगदान को जीवनदान की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा निर्णय किसी का पूरा जीवन संवार सकता है। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा अब तक प्रेरित 9 अंगदान और मरणोपरांत देहदान की घोषणा करने वाले भाई-बहनों का उल्लेख करते हुए समाज से उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

आयोजन के दौरान केंद्र चेयरपर्सन वीरा प्रितल पंड्या को उनके जन्मदिन पर मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं। केंद्र सचिव रामभरत चेजारा ने मरणोपरांत अंगदान और नेत्रदान के इच्छुक सभी भाई-बहनों से महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के माध्यम से आवेदन कर इह भव और परभव दोनों सुधारने का आह्वान किया।

फैंस बुक लाइव पर प्रथम बार: महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन के सेवा कार्यों का प्रेजेंटेशन साक्षात्कार के माध्यम से
महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली वर्ष आयोजनों में फेस बुक लाइव पर गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम के माध्यम से 50वर्षों के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। पढ़िए बांसवाड़ा की यह पूरी खबर…

बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली वर्ष आयोजनों में फेस बुक लाइव पर गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम के माध्यम से वागड़ जोन डूंगरपुर, बांसवाड़ा के 50वर्षों के सेवा कार्यों का लेखा-जोखा साक्षात्कार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष का साक्षात्कार लिया

महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने डूंगरपुर के सेवा मनीषी विनोद दोशी पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष का साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने विविध प्रश्नों का उत्तर देते हुए महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में 22 केंद्रों के 488 वीर-वीराओ के माध्यम से दिव्यांगता निवारण, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, पशु चिकित्सा, नेत्रदान, देहदान, बेबी किट वितरण, कन्या भ्रूण हत्या विरोध, स्वावलंबन, वीरा केंद्र स्थापना, जोनल विजिट कार्यक्रम, संभागीय अधिवेशनों पर विस्तृत जानकारियों दी।

वागड़ जोन के गठन, इतिहास, उपलब्धियों पर चर्चा

विनोद दोशी डूंगरपुर ने साक्षात्कारकर्ता अजीत कोठिया के सवालों का जवाब देते हुए महावीर इंटरनेशनल के वागड़ क्षेत्र में शुभारंभ से लेकर वागड़ जोन के गठन तक के इतिहास, उपलब्धियों ओर आयोजनों पर चर्चा की। इसी क्रम में कोठिया ने उज्जैन निवासी अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक भंडारी से वार्ता कर मध्यप्रदेश में महावीर इंटरनेशनल की सेवा यात्रा की ऐतिहासिक जानकारियां ली।

आयोजन को 2500 लोगों ने देखा

आयोजन संचालन हस्तीमल बांठिया ने किया, आभार डॉ. रश्मि सारस्वत ने व्यक्त किया। फेसबुक लाइव पर इस आयोजन को 2500 से अधिक लोगों ने देखकर इसकी सराहना की।

‘सैल्यूट... निस्वार्थ समाज सेवा को’ आयोजन जयपुर में: महावीर इंटरनेशनल के सेवा के पांच दशक पूरे होने पर होगा भव्य कार्यक्रम
महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर ‘सैल्यूटः पांच दशक की निस्वार्थ समाज सेवा को’ 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में होगा। इसमें देश-विदेश के 1400 से प्रतिनिधि मंडल भाग लेंगे। संस्था का गठन 4 जुलाई 1975 को होगा। संस्था में वर्तमान में 350 से अधिक केंद्रों सहित 10 हजार से अधिक वीर-वीरा सदस्य हैं। पढ़िए बांसवाड़ा से यह खबर…

बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर भव्य आयोजन ‘सैल्यूटः पांच दशक की निस्वार्थ समाज सेवा को’ 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में किया जा रहा है। आयोजन की एडवरटाइजिंग एवं प्रचार प्रसार समिति के सदस्य और गवर्निंग काउंसिल मेंबर डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन अजीत कोठिया ने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश से 1400 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन, सम्मान, अवॉर्ड, पंजीयन और मीडिया समितियों का गठन किया गया है। 4 जुलाई 1975 को जयपुर में बनी इस अंतरराष्ट्रीय संस्था में वर्तमान में 350 से अधिक केंद्रों सहित 10 हजार से अधिक वीर-वीरा सदस्य हैं।

सेवा के यह हैं खास प्रकल्प

पूरे देश के एमआई सेवा कार्यों का प्रबंधन रीजन, जोन्स एवं केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, देहदान, नेत्र लैंस प्रत्यारोपण चयन शिविर, बेबी किट वितरण, सेनेटरी नेपकीन वितरण, पर्यावरण संरक्षण, रात्रि चौपाल, स्वास्थ्य जागरण, संभागीय एवं राष्ट्रीय अधिवेशन, कपड़े की थैली मेरी सहेली जैसे कई बहुआयामी कार्यों का आयोजन एमआई केंद्रों द्वारा वर्ष पर्यंत किया जाता है।

इनके सानिध्य में शामिल होंगे आयोजन में

वागड़ जोन डूंगरपुर-बांसवाड़ा से भी एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया डडूका, विनोद दोशी डूंगरपुर, ट्रस्टी डुंगरलाल पटेल डूंगरपुर, जोन सचिव विनोद दोसी, जोन कॉर्डिनेटर नयनेश जानी, सुरेश गांधी, विजय जैन, प्रीतल पंड्या, भुवनेश्वरी मालोत, महेंद्र जैन, दिलीप दोसी, सतीश जैन, कल्पना जैन, तिलक नंदिनी जैन, परेश पंड्या, सुंदरलाल पटेल तथा अनिल जैन तलवाड़ा के नेतृत्व में महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती आयोजन में हिस्सा लेगा। कोठिया ने सभी सेंटर्स से आयोजन एवं अवॉर्ड समितियों द्वारा जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन के माध्यम से वांछित रिपोर्ट्स शीघ्र प्रेषित करने आग्रह किया है।