देवशयनी एकादशी – श्रीफल जैन न्यूज़

शनिवार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी : चातुर्मास प्रारंभ, 20 नवंबर तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम
25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का शुभारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद हिमांशु जैन ने बताया कि 20 नवंबर तक विवाह सहित अनेक मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते तथा इस अवधि में तप, संयम, जप और साधना का विशेष महत्व रहता है। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना। देवशयनी एकादशी के साथ शनिवार, 25 जुलाई से चातुर्मास का शुभारंभ होगा। भारतीय धर्म, ज्योतिष एवं सनातन परंपरा में देवशयनी एकादशी से लेकर देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी तक का चार माह का काल तप, संयम, साधना एवं आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

25 जुलाई को रहेगा एकादशी व्रत

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद हिमांशु जैन ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि 24 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 9:13 बजे प्रारंभ होकर 25 जुलाई, शनिवार को प्रातः 11:34 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 25 जुलाई को ही देवशयनी एकादशी का व्रत एवं पूजन किया जाएगा।

देवशयनी से देवउठनी तक चातुर्मास

उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे देवशयनी, हरिशयनी अथवा पद्मा एकादशी कहा जाता है। चार माह पश्चात कार्तिक शुक्ल एकादशी, 20 नवंबर 2026 को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिसे देवोत्थान, देवउठनी अथवा देवप्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है।

चार माह तक मांगलिक कार्यों पर विराम

चातुर्मास की अवधि में सामान्यतः विवाह, गृहप्रवेश, नवीन भवन निर्माण का शुभारंभ, देव प्रतिष्ठा, यज्ञोपवीत संस्कार तथा अन्य प्रमुख मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। विशेष परिस्थितियों में योग्य आचार्य के मार्गदर्शन में अपवाद संभव माना गया है।

साधना और धर्म आराधना का विशेष महत्व

वर्षा ऋतु के इस काल में साधु-संत एक स्थान पर विराजमान रहकर प्रवचन, स्वाध्याय एवं साधना करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए जप, तप, व्रत, दान, स्वाध्याय, ध्यान, सत्संग एवं आत्मचिंतन का विशेष महत्व बताया गया है।

आध्यात्मिक संदेश

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद हिमांशु जैन ने कहा कि चातुर्मास केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मसंयम, सदाचार और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ अवसर है। इस अवधि का सदुपयोग कर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

चार माह शुभ कार्यों पर लगेगा विराम : देवशयनी एकादशी 16 जुलाई को सर्वार्थ सिद्धि ,अमृत सिद्धि, शुक्ल योग में
ऋतु चक्र ऐसा चक्र माना जाता है जो व्यक्ति को कब क्या किस ढंग से कार्य करना चाहिए, यह ज्ञान कराता है। चातुर्मास काल के चार महीने भी व्यक्ति को यही ज्ञान कराने के होते हैं। हर माह एकादशी तिथि एक माह में दो बार आती है पर कुछ एकादशी तिथि के व्रत विशेष बन जाते हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। ऋतु चक्र ऐसा चक्र माना जाता है जो व्यक्ति को कब क्या किस ढंग से कार्य करना चाहिए, यह ज्ञान कराता है। चातुर्मास काल के चार महीने भी व्यक्ति को यही ज्ञान कराने के होते हैं। हर माह एकादशी तिथि एक माह में दो बार आती है पर कुछ एकादशी तिथि के व्रत विशेष बन जाते हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि देव शयनी एकादशी तिथि से प्रसिद्ध है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया इस वार की देव शयनी एकादशी तिथि का आरंभ 16 जुलाई को रात 8 बजकर 33 मिनट से होगा।

एकादशी तिथि का समापन 17 जुलाई को रात 9 बजकर 2 मिनट पर होगा। देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई 2024, बुधवार को रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद 18 जुलाई को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट के बीच रहेगा। जैन ने बताया कि इस बार की देव शयनी एकादशी सर्वार्थ सिद्धि ,अमृत सिद्धि एवं शुक्ल योग में पड़ने से विशेष शुभ रहेगी। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते है और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे।

भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। चातुर्मास के आरंभ होने के साथ ही अगले चार महीनों तक विवाह, नवीन ग्रह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा, कूप /वोरिंग खनन, मुंडन, दुरागमन आदि सभी शुभ कार्य करना वर्जित है। हालाकि सिंध, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, हिमाचल आदि कुछ प्रांतों में और विशेष धर्म संप्रदाय में ये कार्य किए जाते हैं।

जैन के अनुसार भूमि पूजन/ नीव, सगाई, मंत्र गृहण, व्यापार आरंभ, मकान, भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदना – बेचना, प्रतिमा निर्माण, मंदिर निर्माण जैसे कार्य पर इस समय में कोई रोक नहीं है। देवशयनी एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है। 12 नवम्बर कार्तिक शुक्ल एकादशी मंगलवार के दिन देवउठान एकादशी को यह देव शयन काल समाप्त हो जायेगा।