दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज – श्रीफल जैन न्यूज़

जैसवाल जैन परिषद ने की वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा : परिषद का वार्षिक समारोह भव्यता से संपन्न
जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली ने भव्य समारोह के दौरान मंगलमय वार्षिक समारोह में वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा की।चम्पापुर, मंदारगिरी, जमुई, गुणावा, पावापुरी पंच पहाड़ी सहित आसपास के तीर्थ क्षेत्रों की वंदना कराने की घोषणा की। यह महा तीर्थ यात्रा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली ने भव्य समारोह के दौरान मंगलमय वार्षिक समारोह में वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा की। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली के महामंत्री सौरभ जैन गोविंदपुरी ने बताया कि इस वर्ष भी जैसवाल जैन परिषद दिल्ली द्वारा सजातीय बंधुओं को तीर्थयात्रा कराने का संकल्प लिया है। विगत दिवस अग्रवाल भवन दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवं सीए कमलेश जैन चीफ एक्जीक्यूटिव अरुण बेवरेज गुरुग्राम की उपस्थिति में चम्पापुर, मंदारगिरी, जमुई, गुणावा, पावापुरी पंच पहाड़ी सहित आसपास के तीर्थ क्षेत्रों की वंदना कराने की घोषणा की। यह महा तीर्थ यात्रा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी

इनकी उपस्थिति में हुआ यह आयोजन

वार्षिक समारोह में विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार जैन जनकपुरी, रुपेश जी जैन (मेगा ड्रायफ्रूट्स), प्रदीप जैन (गुरुग्राम), रामकिशोर शर्मा (निगम पार्षद, शकरपुर) की उपस्थिति रही।वार्षिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मंच उदघाट्न अशोककुमार सचिन जैन (वर्धमान जनरेटर गोविंदपुरी), दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप कुमार निरंकार जैन (कलकत्ता वाले, वसुंधरा) एवं सुनील जैन, अक्षत जैन (मोना जनरेटर) द्वारा किया गया । चित्र अनावरण अशोक जैन, दीपक जैन (गोविंदपुरी), सुभाष चन्द्र विकास जैन (खानपुर, दिल्ली) द्वारा किया गया। साथ ही जिनवाणी स्थापना कपूर चंद गगन जैन (इंदिरापुरम), निर्मल कुमार निर्ग्रन्थ जैन (शाहदरा, दिल्ली) एवं मुन्नालाल निशांत जैन (सिंघावली वाले, शकरपुर) के कर कमलों से की गई।

इनका हुआ अभिनंदन

समारोह में उपस्थित सभी सजातीय बंधुओं के स्वादिष्ट एवं वात्सल्यपूर्ण भोज का आयोजन सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) वालों द्वारा की गई। मुन्नालाल संदीप जैन के सौजन्य से निमंत्रण कार्ड एवं लक्की ड्रॉ पं.रमेश चंद, सुनील कुमार, मनोज कुमार जैन (मनियां वाले) मंडावली के सौजन्य से किया गया। समारोह में जैसवाल जैन युवाजन, जैन मंच, स्याद्वाद महिला मंडल, सिद्धनंदिनी महिला मंडल, धर्म जागृति महिला मण्डल एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक संस्थाओं से पधारे सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी परिषद एवं महिला परिषद हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सभी दातारों का अभिनंदन किया

जैसवाल जैन परिषद द्वारा वर्ष 2026 की प्रस्तावित तीर्थ यात्रा हेतु सहयोग राशि की घोषणा कर परिषद के इस पुण्य कार्य में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का एवं आत्मीय मातृशक्ति योजना में अपनी चंचला लक्ष्मी का योगदान करने वाले सभी दातारों का अभिनंदन किया। परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर), कार्याध्यक्ष अशोक जैन (वर्धमान जनरेटर), महामंत्री सौरभ जैन (गोविंदपुरी), कोषाध्यक्ष पदमचंद जैन (शकरपुर), प्रवक्ता ऋषभ जैन (जेएनयू) एवं समस्त कार्यकारिणी श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद् दिल्ली एनसीआर ने समारोह में उपस्थित होने एवं दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

युवाजन के नेतृत्व में 551 यात्री करेंगे शिखरजी पर्वत की वंदना : 17 से 21 मार्च तक होगा तीर्थयात्रा का आयोजन
श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा पांच दिवसीय श्री सम्मेद शिखरजी की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है। पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/दिल्ली। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा पांच दिवसीय श्री सम्मेद शिखरजी की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है। जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के नेतृत्व में 17 से 21 मार्च तक होने जा रही है। तीर्थ यात्रा महोत्सव के मुख्य संयोजक सुशील जैन, दिलीप जैन, राजेश जैन एवं संयोजक सीए विमल जैन, सीए पल्लव जैन, सीए राजीव जैन, सीए संदेश जैन जैन ने बताया कि जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय तीर्थयात्रा का आयोजन 17 से 21 मार्च तक किया जा रहा है। इस बार इस तीर्थयात्रा महोत्सव में 551 साधर्मी बंधु सम्मिलित होंगे। सभी यात्रियों के लिए परिवहन, आवास एवं भोजनादि संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। श्री सम्मेद शिखर जी की पावन धरा से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है। जैन कुल में जन्म लेने के वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से एकबार श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा करने की लालसा रखता है। कहते हैं कि भाव भक्ति एवं श्रद्धा के साथ जो व्यक्ति एक बार श्री सम्मेद शिखरजी की वंदना करता है, उसे कभी भी पशु अथवा नर्क गति की प्राप्ति नहीं होती।

तीर्थयात्रा आयोजनकर्ता युवाजन परिवार के नवीन जैन, चौधरी मोहित जैन चीकू, अजय जैन, गिरीश जैन, पवन जैन, अमरीश जैन, सीए अजय जैन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 551 तीर्थयात्रियों का समूह 17 मार्च को ट्रेन द्वारा दिल्ली से श्री सम्मेद शिखरजी रवाना होगा । श्री सम्मेदशिखर जी में 19 एवं 21 मार्च को श्री पुष्पदंत जिनालय में सामूहिक विधान रखा गया है। 19 मार्च को सांध्यकालीन बेला में आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय जैन भजनों का कार्यक्रम होगा । साथ ही 20 मार्च को 48 दीपकों द्वारा श्री 1008 भक्तामर पाठ की महा अर्चना की जाएगी। तीर्थ यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी 551 यात्री उपरोक्त सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान करेंगे। 21 मार्च को तीर्थ यात्रा महोत्सव का समापन होगा।

वार्षिक यात्रा के संदर्भ में रूपरेखा तैयार की

ज्ञातव्य हो कि जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के उत्साही युवा साथियों की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन प्रतिवर्ष वार्षिक तीर्थ यात्रा का आयोजन करता है। इस वर्ष भी श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। युवाजन की बैठक में वार्षिक यात्रा के संदर्भ में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई एवं यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के अध्यक्ष नवीन जैन, कार्याध्यक्ष मोहित जैन, महामंत्री अजय जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष सीए अजय जैन, प्रचार मंत्री गिरीश जैन तथा संगठन मंत्री पवन जैन सहित सभी सदस्यों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि भक्तिभाव एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ श्री सम्मेद शिखर जी पर्वत की बंदना कर सातिशय पुण्य का अर्जन करें।

उत्कृष्टता पुरस्कारों के तहत छात्रों को सन्मतिसागर अवॉर्ड वितरित : सन्मति फाउंडेशन दिल्ली का वार्षिक समारोह संपन्न
दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह एवं उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

दिल्ली। दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था सन्मति फाउंडेशन का वार्षिक समारोह एवं उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सन्मति फाउंडेशन की मीडिया प्रभारी एवं मंच संचालिका नीरू जैन दिल्ली ने बताया कि सन्मति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली के दिशा-निर्देशन में समारोह का शुभारंभ ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी के मंगलाचरण से हुआ। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण विनीत जैन (गुड़गांव), सुदीप जैन (गुड़गांव) एवं सुरेश जैन (साउथ एक्सटेंशन) द्वारा किया गया। आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज का चित्र अनावरण सुरेश जैन जी (द्वारका), राजीव जैन (जनकपुरी), पारसमणी जैन (नोएडा) ने किया। दीप प्रज्वलन भूपेंद्र जैन (ग्रीन पार्क), अजित जैन (सफदरजंग), सुदर्शन जैन (मधुवन) व अनिल जैन ग्रीन पार्क द्वारा किया गया। जिनवाणी स्थापना मुन्नी जैन, शशि जैन, जानवी जैन के साथ उपस्थित महिला ट्रस्टियों ने की। सर्व प्रथम फाउंडेशन के महामंत्री नवीन जैन ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हुआ अभिनंदन समारोह

इस अवसर पर मोनी जैन ने सुंदर मंगल नृत्य प्रस्तुत किया। महिला ट्रस्टियों ने स्वागत गान के माध्यम से सभी अतिथिगणों का स्वागत किया। आयोजन के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार जैन (जयपुर) एवं श्रेयांस जैन अजमेर का अभिनंदन तिलक, माला, पटका, पगड़ी, शॉल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। दिलीप जैन के प्रशस्ति पत्र का वाचन कमलेश जैन सीए ने किया। इस अवसर पर अतुलनीय योगदान के लिए संरक्षक ट्रस्टीगण जितेन्द्र कुमार जैन (लक्ष्मी नगर) को शॉल-माला आदि पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके प्रशस्ति पत्र का वाचन लिली जैन ने किया। संरक्षक ट्रस्टी राजेन्द्र प्रसाद जैन (नोएडा) को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाना था लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाये, उनकी प्रशस्ति का वाचन भारती जैन ने किया।

इन्हें मिला पुरस्कार

आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागर जी अवार्ड सीबीएसई बोर्ड में 12वीं और 10वीं क्लास में टॉप 3 स्टूडेंट्स को अंक प्रतिशत के आधार पर दिया गया। 12वीं में प्रथम अवार्ड कु. हितांशी जैन-दिल्ली (98.4%), द्वितीय पुरस्कार अरिहंत जैन-गुडगांव (96%), तृतीय कनिष्का जैन-दिल्ली (95.6%) को दिया गया। 10वीं में प्रथम स्थान परी जैन-हिन्डौन सिटी (98.8%), द्वितीय प्राइज शौर्य जैन-आगरा (98%) और तृतीय प्राइज दक्ष जैन-हिन्डौन सिटी (97.8%) ने प्राप्त किया। प्रथम प्राइज में ₹31000/ का चेक व गोल्ड मेडल, द्वितीय प्राइज में ₹ 21000/ का चेक व सिल्वर मेडल और तृतीय प्राइज में ₹11000/ का चेक व ब्रॉन्ज मेडल दिए गए। सभी बच्चो को मोमेंटो दिये गये। 10वीं कक्षा के लिए कु. ऐश्वर्या जैन (आगरा) को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 5100/ की राशि का चेक दिया गया। शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स में विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए स्नेहा जैन (फरीदाबाद), अभय जैन (मुरैना), कनिका जैन (दिल्ली) एवं आकांक्षा जैन (अजमेर) को सम्मानित किया गया।

नए ट्रस्टी का अभिनंदन

आयोजन में भूपेंद्र जैन-ग्रीन पार्क (संरक्षक ट्रस्टी), योगेश जैन, पर्यूषण जैन, आलोक जैन, अनिल जैन (मिढेला वाले), अंजू जैन, हिना जैन, गुंजन जैन को नए ट्रस्टी के रूप में सन्मति फाउंडेशन में सम्मिलित कर उनका अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप जैन (जयपुर) को सन्मति फाउंडेशन ट्रस्ट का संरक्षक शिरोमणि बनाया गया एवं श्रेयांस जैन अजमेर को परम संरक्षक बनाया गया।

ये भी रहे मौजूद

ट्रस्ट के संविधान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी महेंद्रकुमार जैन द्वारा दी गई। इस अवसर पर जैन समाज की शान आईपीएस पवन जैन डीजी (भोपाल) का उद्बोधन उल्लेखनीय रहा। गोकुलचंद्र जैन के दामाद डॉ. विमल जैन जी (हिसार) की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। अमित जैन (अमेरिका) ने अपने वक्तव्य में सोच को विस्तृत कर बदलाव लाने पर जोर दिया। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर गौरव जैन (शिवपुरी) ने नई पीढ़ी को जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दिलीप जैन एवं श्रेयांस जैन ने सारगर्भित उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी गणों के साथ समाज के श्रेष्ठीजनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नीरू जैन ने किया। आयोजन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के द्वारा दिया गया। संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, पूर्व महामंत्री कमलेश जैन सीए, वर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री नवीन जैन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन सीए, शैलेश जैन (एसवाईसी), अभय जैन, जिनेन्द्र जैन के उल्लेखनीय प्रयासों से ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।