दिगंबर जैन महासमिति – श्रीफल जैन न्यूज़

इंदौर में जैन यूथ आइकन अवॉर्ड, शैलिना कासलीवाल बनी समाज की गौरव बेटी: महावीर जन्म कल्याणक पर प्रतिभाओं का सम्मान, दिगंबर जैन महासमिति का अनूठा आयोजन
इंदौर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर दिगंबर जैन महासमिति द्वारा आयोजित यूथ आइकन अवॉर्ड समारोह में शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। उनकी मेहनत और उपलब्धियों पर समाज ने गर्व जताया। — रिपोर्टर राजेश जैन दद्दू की इंदौर से खास रिपोर्ट

इंदौर में के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग द्वारा भव्य “यूथ आइकन अवॉर्ड” समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज की होनहार बेटी शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया।

मेहनत बनी पहचान धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शैलिना कासलीवाल ने अपनी मेहनत, समर्पण और कार्यशैली से अपनी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि ने समाज का नाम रोशन किया है।

गर्व का पल समाज के लिए उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। ऐसी बेटियां समाज का भविष्य मजबूत करती हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

महावीर जयंती पर विशेष पहल दिगंबर जैन महासमिति द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर समाज की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस पहल को समाज में काफी सराहना मिली।

आभार और उत्साह कार्यक्रम के अंत में महासमिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भगवान महावीर जयंती उत्साहपूर्ण संपन्न : वाशीम में रक्त परीक्षण और आयुर्वेदिक शिविर के साथ समाज ने दिया सेवा और अहिंसा का संदेश
वाशीम में भगवान महावीर जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। दिगंबर जैन महासमिति द्वारा रक्त परीक्षण और आयुर्वेदिक शिविर जैसे समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अहिंसा का संदेश दिया।

वाशीम। वाशीम में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे शहर में धार्मिक और सामाजिक माहौल देखने को मिला।

समाजोपयोगी शिविरों का आयोजन

इस अवसर पर 30 और 31 मार्च को दिगंबर जैन महासमिति के तत्वावधान में रक्त परीक्षण शिविर और निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। जैन चौक स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ सभागृह में आयुर्वेदिक शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग

राज्य महामंत्री वैशाली वालचाले जैन ग्रुप द्वारा डॉक्टर टीम, ब्लड टेस्ट टीम और आयुष कार्ड टीम का बेहतरीन नियोजन किया गया, जिससे शिविर में आने वाले लोगों को पूरी सुविधा मिल सकी।

अतिथियों का सम्मान और शुभकामनाएं

शिविर का उद्घाटन नगराध्यक्ष अनिल केंदले द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपस्थित मान्यवरों का शॉल, माला और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। नगराध्यक्ष ने सभी को “जय जिनेंद्र” कहकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

संगठन की एकजुटता दिखी

कार्यक्रम में जिला, विभाग, प्रदेश और देश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष प्रमोद मानेकर ने प्रास्ताविक रखा, वहीं आभार प्रदर्शन प्रशांत गड़ेकर ने किया।

सेवा में दिखा ‘सबका साथ, सबका विकास’

विदर्भ उपाध्यक्ष अनिल वाले ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा और एकता का बेहतरीन उदाहरण है, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है।

नीलगाय हत्या कानून वापस नहीं लिया तो हर समाज करेगा विरोध : अलवर में अहिंसा सर्किल पर विशाल धरना, किसान संगठनों ने भी जताया विरोध
शहर के मन्नी का बड़ स्थित अहिंसा सर्किल पर गुरुवार सुबह दिगंबर जैन महासमिति, अलवर संभाग के आह्वान पर नीलगाय हत्या संबंधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। अलवर से राजेश रवि की खबर पढ़िए,

अलवर। शहर के मन्नी का बड़ स्थित अहिंसा सर्किल पर गुरुवार सुबह दिगंबर जैन महासमिति, अलवर संभाग के आह्वान पर नीलगाय हत्या संबंधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में सर्वसमाज के अनेक संगठनों, महिलाओं, युवाओं और किसानों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाई और चेतावनी दी कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा, आंदोलन तेज होता जाएगा। धरने में शामिल महिला-पुरुषों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा मुद्दा है। धरने की विशेष बात यह रही कि इसमें तीन किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनके नाम पर सरकार ने वर्षों पहले यह अधिसूचना जारी की थी। किसान नेताओं ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी नीलगाय को मारने की अनुमति देने जैसी कोई मांग सरकार से नहीं की थी।

वक्ताओं ने बताया कि मार्च 1994 में राज्य सरकार ने नीलगाय को फसलों के लिए हानिकारक बताते हुए कुछ जिलों में उसे मारने की अनुमति दी थी। इसके बाद 1996 में इसका दायरा बढ़ाया गया और 31 अगस्त 2000 को पूरे राजस्थान में थाना प्रभारी से लेकर जिला कलेक्टर तक को अनुमति देने का अधिकार दे दिया गया हालांकि, पिछले लगभग 30 वर्षों में एक भी किसान द्वारा अनुमति लेने या एक भी वैध शिकार का मामला सामने नहीं आया है। यह तथ्य स्वयं सरकार के मंत्री सार्वजनिक मंचों से स्वीकार कर चुके हैं।

सरकार इसे वापस लेने में हिचक रही

धरना स्थल पर सभा में वक्ताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस कानून का कोई उपयोग ही नहीं हुआ तो इसे अब तक समाप्त क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदेश किसानों के हित में नहीं, बल्कि राजनीतिक कारणों से जिंदा रखा गया है। पर्यावरण, संवैधानिक मूल्यों और जनभावनाओं के विपरीत होने के बावजूद सरकार इसे वापस लेने में हिचक रही है।

500 से अधिक ज्ञापन पीएम और सीएम को भेजे

धरने में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को इस विषय में पत्र लिखा था, जिस पर केंद्र के संयुक्त निदेशक ने राज्य सरकार से जवाब भी मांगा, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। वक्ताओं ने बताया कि पिछले तीन दशकों में इस अधिसूचना को वापस लेने के लिए प्रदेशभर में हजारों ज्ञापन दिए जा चुके हैं। संत समाज, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों ने लगातार आंदोलन किए हैं। 500 से अधिक ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए, जबकि 100 से अधिक जैन संतों ने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध किया। इसके बावजूद सरकार की चुप्पी बनी हुई है।

सरकार से संवेदनशील निर्णय लेने की अपील

सभा में यह भी कहा गया कि शुरुआत में इस आंदोलन को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला, लेकिन समय के साथ लोगों में यह धारणा बन गई कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसके बावजूद अलवर के समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और इसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अलवर दौरे के दौरान भी उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि जैन संतों मुनि श्री सुधासागर, आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज और मुनि श्री पुलक सागर सहित कई संतों ने भी इस मुद्दे को मंचों से उठाकर सरकार से संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने इसे अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण का प्रश्न बताते हुए समाज को जागरूक किया है।

अधिसूचना को वापस ले सरकार

धरने में उपस्थित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अब हर समाज, हर वर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। साथ ही यह भी संकेत दिए गए कि यदि सरकार स्तर पर समाधान नहीं निकला, तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के पास अभी भी अवसर है कि वह इस अधिसूचना को वापस लेकर अपनी संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता दिखाए, अन्यथा यह आंदोलन आने वाले समय में और अधिक उग्र रूप ले सकता है।

अतिथियों ने किया गौरव अभिनंदन : दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी का समाजसेवा कार्य संत समान
दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी सदैव निस्वार्थ भावना से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बिना किसी अपेक्षा के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे आनंद मिले और उनके दुःख को कम किया जाए, इस भावना के साथ वे अपना व्यक्तिगत दुःख किनारे रखकर समाजसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उनका यह कार्य संतों के समान है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

अमरावती। दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी सदैव निस्वार्थ भावना से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बिना किसी अपेक्षा के प्रत्येक व्यक्ति को कैसे आनंद मिले और उनके दुःख को कम किया जाए, इस भावना के साथ वे अपना व्यक्तिगत दुःख किनारे रखकर समाजसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। उनका यह कार्य संतों के समान है। गौ-रक्षण जैसे पवित्र स्थान पर वे अपना जन्मदिन गोसेवा के माध्यम से मनाते हैं, जो अत्यंत प्रेरणादायी है, ऐसे उद्गार पूर्व पालक मंत्री यशोमतीताई ठाकुर ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का आयोजन रुपेश नगरनाईक एवं दीपक हुंडीकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अनंतराव गुढे, नेता प्रतिपक्ष विलासभाऊ इंगोले, अभिनंदन बैंक के प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुदर्शनजी जैन, जिला बैंक के संचालक हरिभाऊ मोहोड, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर अनिलजी सुराणा तथा गौ-रक्षण संस्था के संचालक एड. रजनीश केला उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत के पश्चात दीपक हुंडीकर ने अपने प्रास्ताविक भाषण में अभिनंदन पेंढारी के जीवन कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे नियमित रूप से अपना जन्मदिन गौ-रक्षण संस्था में गोसेवा करते हुए मनाते हैं, जिससे समाज में सामाजिक दायित्व की भावना उत्पन्न होती है। प्रकाश भंडारी ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं माधुरी पेंढारी ने स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अभिनंदन पेंढारी का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, मोतियों की माला एवं उपहार देकर सम्मान किया। इसके बाद विभिन्न फलों से बने केक का काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सुदर्शन गांग, प्रशांत गडेकर, मीना भेलांडे एवं शितल सिघवी ने अपने वक्तव्यों में अभिनंदन पेंढारी के सेवाकार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उनका उत्साह, ऊर्जा और अच्छे कार्यों के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय बताया गया। सम्मानित व्यक्तित्व अभिनंदन पेंढारी ने गोसेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी कार्य अकेले करना आसान नहीं होता, सभी के सहयोग से ही वह सरल बनता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गोमाता का पूजन कर उन्हें हरा चारा, ढेप, गुड़ एवं पशु आहार अर्पित किया तथा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जलपात्रों का वितरण भी किया गया।

संध्या समय पूर्व मंत्री यशोमतीताई ठाकुर, वसुधाताई देशमुख, सौ. पुष्पाताई विजयराव बोन्डे, तपोवन के अध्यक्ष सुभाष गवई, अभिनंदन बैंक के सीईओ शिवाजीराव देठे सहित अनेक गणमान्य दिगंबर जैन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एचएनडी होस्टल के लिए रविवार को बैठक होगी: समाजजनों से बैठक में शिरकत करने की अपील की
एचएनडी होस्टल पुणे की जमीन के सौदे को रद्द करवाने संबंधित चिंतन बैठक 26 अक्टूबर रविवार को होगी। इसमें देश की सभी वरिष्ठ संस्थाओं के पदाधिकारी मंथन करेंगे। पुणे से पढ़िए, यह खबर…

पुणे। एचएनडी होस्टल पुणे की जमीन के सौदे को रद्द करवाने संबंधित चिंतन बैठक 26 अक्टूबर रविवार को होगी। इसमें देश की सभी वरिष्ठ संस्थाओं के पदाधिकारी मंथन करेंगे। बताया गया कि इसमें विभिन्न संस्थाओं को प्रत्यक्ष पत्र भेजकर और कॉल करके निमंत्रित किया गया है। समाज पर संकट का समय है, संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी है आकर इस मसले पर आवाज उठाने की या रास्ता निकालने की। आपका कोई भी निजी कार्यक्रम, या दूरी, या अन्य कोई भी कारण न बताते हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उपस्थित रहना होगा।

इन संस्थाओं को दिया है आमंत्रण

चिंतन बैठक में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली, श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी, श्री श्वेतांबर जैन स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस, जीतो, श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा, दिगंबर जैन महासमिति, श्री दिगंबर जैन महासमिति, भारतीय जैन संगठना, विश्व जैन संगठन, ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फाउंडेशन, श्री दिगंबर जैन दक्षिण भारत महासभा, मारवाडी युवा मंच, महावीर इंटरनेशनल, राष्ट्रीय जैन सेना, भारतीय जैन मिलन, भारत जैन महामंडल, जिओ इंटरनेशनल, जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, दक्षिण भारत जैन सभा, जैन युवा संघटना बेळगांवी, विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ, अभा सामाजिक संस्थाएं, राष्ट्रीय समन्वय समिति, जैन सेना, जैन इंजीनियरिंग सोसायटी, वीर सेवा दल, भारतीय, जैन महासंघ, पुलक जन चेतना मंच, कर्नाटक जैन एसोसिएशन, भारतीय जैन मिलन, जैन एकता क्रांतिकारी मंच आदि को आमंत्रित किया गया। रविवार की मीटिंग के लिए जो भी सामाजिक जैन संस्था उपस्थित रहना चाहती है और इस लड़ाई का हिस्सा बनना चाहती हैं, अभी भी कृपया अपना नाम हमें भेज सकते है। किसका नाम उपर है, किसका नीचे, यह देखने के बजाय कौन लड़ने में आगे आएगा इस पर समाज ध्यान दे।

णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक, बड़जात्या को मिली जवाबदारी : तीर्थ कमेटी ने आमंत्रित कर जिम्मेदारी के लिए किया निवेदन
दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बडजात्या को णमोकार तीर्थ चांदबाड, महाराष्ट्र में होने वाले पंच कल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी 2026 में 400 से अधिक साधु परमेष्ठियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहां लगभग 3 हजार प्रतिमाओं का पंच कल्याणक होने जा रहा है। महासमिति परिवार को पंचकल्याणक में बडी जिम्मेदारी के लिए निवेदन किया गया। इंदौर से सुरेन्द्र बाक़लीवाल की पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बडजात्या को णमोकार तीर्थ चांदबाड, महाराष्ट्र में होने वाले पंच कल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी 2026 में 400 से अधिक साधु परमेष्ठियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहां लगभग 3 हजार प्रतिमाओं का पंच कल्याणक होने जा रहा है। इस संबंध में आचार्य देवनंदीजी महामुनिराज का संदेश लेकर कमेटी ने बडजात्या और उनकी टीम को आमंत्रित किया है।

इसमें महासमिति परिवार को पंचकल्याणक में बडी जिम्मेदारी के लिए निवेदन किया गया। तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष डीके जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद पापड़ीवाल, महावीर बैनाड़ा, णमोकार तीर्थ की त्यागी सेवा समिति के चेयरमैन फूलचंद जैन, महावीर गंगवाल,राजेंद्र जैन, अनिल जमगे छाबड़ा आदि ने आचार्यश्री को पत्रिका और श्रीफल अर्पण किए।

डिजिटल नृत्य नाटिका का मंचन 31 अगस्त को होगा: दसलक्षण महापर्व के अवसर पर होगा भव्य आयोजन
समन्वय सद्भावना संगठन, दिगंबर जैन महासमिति के तत्वावधान में आचार्यश्री विभवसागर जी महाराज के सान्निध्य में 31 अगस्त रविवार को डिजिटल नृत्य नाटिका का मंचन रात 8 बजे से होगा। नेमीनगर जैन कॉलोनी में नेमिनाथ देशना मंडप इसके लिए आयोजन स्थल है। आयोजक दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमिनगर जैन कॉलोनी है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। समन्वय सद्भावना संगठन दिगंबर जैन महासमिति के तत्वावधान में आचार्यश्री विभवसागर जी महाराज के सान्निध्य में 31 अगस्त रविवार को डिजिटल नृत्य नाटिका का मंचन रात 8 बजे से होगा। नेमीनगर जैन कॉलोनी में नेमिनाथ देशना मंडप इसके लिए आयोजन स्थल है। आयोजक दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमिनगर जैन कॉलोनी है। आयोजन समिति की ओर से बताया कि आचार्यश्री विभवसागर जी महाराज की श्रमण यात्रा पर इस डिजिटल नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत मुनिश्री शुद्धात्मसागर जी महाराज और आर्यिका श्री ओम माताजी हैं।

दिगंबर जैन महासमिति जूनियर महिला इकाई नेमिनगर जैन कॉलोनी की अध्यक्ष आयुषी बाकलीवाल, मंत्री कोमल जैन, कोषाध्यक्ष अर्चिता पाटोदी, सांस्कृतिक मंत्री सोनल पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतवर्ष दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी मध्यांचल के अध्यक्ष डीके जैन, महामंत्री राजकुमार घाटे, प्रमोद पापड़ीवाल, दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल के अध्यक्ष अनिल जैन जैनको, महामंत्री जैनेश झांझरी, कोषाध्यक्ष अमिताभ मनिया तथा श्री बनेड़िया अतिशय क्षेत्र अनिल गंगवाल रहेंगे। महिला पदाधिकारियों ने बताया कि डिजिटल नृत्य नाटिका का फिल्मांकन अभिकल्प डिजिटल क्रिएशन ने किया है तथा इसका रूपांकन अंजलि सराफ ने किया है। दिगंबर जैन समाज नेमिनगर जैन कॉलोनी की ओर से आग्रह किया जा रहा है कि इस भव्य नाट्य मंचन के साक्षी बनिए।

मनीष जैन इटावदी को सेवा समर्पण सम्मान: समाजजनों और पोरवाड़ सहायक फ़ंड ने दी बधाई
मनीष जैन इटावदी, इंदौर को गुरुवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति इंदौर संभाग ने प्रतिष्ठित सेवा समर्पण सम्मान प्रदान किया।यह सम्मान जैन को जैन समाज के प्रति उनकी वर्षों की निःस्वार्थ और समर्पित सेवाओं के लिए दिया गया। इंदौर से डेविट जैन की पढ़िए यह खबर…

इंदौर। मनीष जैन इटावदी, इंदौर को गुरुवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति इंदौर संभाग ने प्रतिष्ठित सेवा समर्पण सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान जैन को जैन समाज के प्रति उनकी वर्षों की निःस्वार्थ और समर्पित सेवाओं की मान्यता के रूप में प्रदान किया गया है। पोरवाड़ सहायक फ़ंड ने उनके व्यावसायिक और पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों के लिए कुशलतापूर्वक समय प्रबंधन करने के उनके प्रयासों की सराहना की है। अपने सेवा कार्यों के दौरान जैन को एक शांत, शालीन, हमेशा मुस्कुराने वाले और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। संपूर्ण जैन समाज ने सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों के लिए उनके द्वारा दिए गए अमूल्य समय, ऊर्जा और प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

प्रमुख समर्थकों और समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पोरवाड़ सहायक फ़ंड के प्रमुख समर्थकों निशीथ, अजय शाह, शशि, अनीता, रश्मि, कमल जैन, लोकेंद्र जैन और अन्य अनुयायियों ने जैन को इस सम्मान की प्राप्ति और उनके भावी जीवन के लक्ष्यों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पोरवाड़ सहायक फ़ंड ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जैन को उनके जीवन में सफलता, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशहाली और संपन्नता प्रदान करें।

दिगंबर जैन महासमिति व निजानंद भक्त मंडल के तत्वाधान में में सिद्धवरकूट यात्रा : 1 और 1 से अधिक तपस्वियों का सम्मान
इंदौर, आज सुबह 6.30 बजे महावीर बाग एयरपोर्ट रोड से पवन जैन यात्रा संघपति के संयोजन में सिद्धवरकूट यात्रा रवाना हुई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट राजेश जैन दद्दू…

इंदौर, आज सुबह 6.30 बजे महावीर बाग एयरपोर्ट रोड से पवन जैन यात्रा संघपति के संयोजन में सिद्धवरकूट यात्रा रवाना हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर छत्रपति नगर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन भोपाली , राजेश जैन दद्दू, जय गोधा , विपिन गंगवाल, सुनील गोधा, निलेश सेठी पवन पाटोदी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

1 व 1 से अधिक उपवास वालो का बहुमान

सिद्धवरकूट में एक से अधिक उपवास करने वाले तपस्वीयों 3 उपवास व उससे अधिक उपवास करने वाले तपस्वीयों का बहुमान कर सम्मान किया गया।

इन तपस्वियों का हुआ सम्मान

सम्मानित तपस्वी श्री ब्रह्मचारणी दीदी मंजू जैन , पुस्पेंद्र बड़जात्या, अशोक कुमार जैन , आशा देवी जैन, रवि दास कांता जैन, सरिता जैन , कासलीवाल ,कविता जैन, वंदना जैन, जयंती जैन ,सुषमा जैन ,किरण सत्येंद्र जैन, सुलोचना जैन, उषा पाटनी,सुनीता जैन, राजमति जैन, ज्योति गोधा, सीमा जैन मीना बड़जात्या,रानी जैन , प्रियल जैन, का सम्मान श्री गिरीश जैन ,सतीश पाटनी,, टोनी गंगवाल, मुकेश गोधा सुमित सेठी ने किया। आभार पंकज जैन ने माना। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्राची पाटनी ने किया।

जैन समाज में छाई खुशी अपार : पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं का सम्मान
दिगंबर जैन समुदाय की प्रतिभाओं का सम्मान दिगंबर जैन महा समिति इंदौर संभाग द्वारा किया गया। महासमिति द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं को भी उनके द्वारा समाज के प्रति समपर्ण, सेवा, समाज उन्नति हेतु सम्मानित किया गया। पढ़िए दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट…

धांमनोद। दिगंबर जैन समुदाय की प्रतिभाओं का सम्मान दिगंबर जैन महा समिति इंदौर संभाग द्वारा किया गया। महासमिति द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं को भी उनके द्वारा समाज के प्रति समपर्ण, सेवा, समाज उन्नति हेतु सम्मानित किया गया। महासमिति के महामंत्री आतिश जैन इंदौर ने बताया कि महासमिति में सकल दिगंबर जैन समाज के समाजजन सदस्य शामिल हैं। महावीर जयंती के पावन पर्व पर अलंकरण समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है।

इसी कड़ी में पोरवाड समाज की वरिष्ठ कनकलता जैन ( बटलर जीजी ) इंदौर को उनकी शिक्षा , धर्म व समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से व पोरवाड सामाजिक मंच के अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर को जैन गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। सामाजिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश जैन इंदौर ने बताया कि कनकलता द्वारा अपने जीवन काल में समाज की बहुत सेवा की गई है व मंच के अध्यक्ष समीर जैन ने युवा जोश के साथ अपनी चहुंमुखी प्रतिभा से मंच व समाज का नाम रोशन किया है। इंदौर जैन समाज अध्यक्ष नामिष जैन व सचिव श्रष्टि जैन ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ इन दोनों का नहीं हो कर, सम्पूर्ण पोरवाड जैन समाज का है।

सामाजिक मंच के संरक्षक आई सी जैन, राजेन्द्र जैन, अक्षय जैन, संजय जैन व मंच की मुख्य कार्यकारिणी के कार्याध्यक्ष सचिन जैन, सचिव सन्मति जैन, कोषाध्यक्ष निलेश जैन, महिला अध्यक्ष नीना जैन, सचिव ऋतु जैन ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही धांमनोद, सनावद, बालसमुंद, महेश्वर, लोनारा, खरगोन, कसरावद आदि स्थानों पर जैन समाज ने हर्ष जताया है। धांमनोद जैन समाज अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव अजय जैन, मंदिर व्यवस्था प्रभारी राकेश जैन, धार्मिक सचिव प्रभा प्रधान, सांस्कृतिक धांमनोद की सचिव निधि रोशन जैन आदि ने बधाई दी है।