दिगंबर जैन महासमिति (पूर्वी क्षेत्र) उदयनगर – श्रीफल जैन न्यूज़

समर स्पेशल में समाजजनों में छाया उत्साह : प्रतिभागियों ने दिखाई शानदार प्रस्तुति
दिगंबर जैन महासमिति (पूर्वी क्षेत्र) उदयनगर, इंदौर द्वारा अध्यक्ष वर्षा मोदी के नेतृत्व में किचन मिनिस्ट्री रेस्टोरेंट में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें संरक्षकगण उपस्थित रहे। इंदौर से रूचि जैन की पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। दिगंबर जैन महासमिति (पूर्वी क्षेत्र) उदयनगर, इंदौर द्वारा अध्यक्ष वर्षा मोदी के नेतृत्व में किचन मिनिस्ट्री रेस्टोरेंट में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें संरक्षकगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में डीडी नेशनल की पूर्व न्यूज़ एंकर, जानी-मानी मीडिया पर्सनालिटी एवं ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (महिला विंग) की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चोविश्या जैन तथा रोशी जैन (मिस इंडिया ओरिजिन 2017) की उपस्थिति रही। इनके साथ ही कुकिंग एक्सपर्ट प्रीति जैन, गरिमा जैन ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

कार्यक्रम में संयोजक प्रियंका जैन, आकांक्षा जैन, सोमी जैन एवं मीनू जैन की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में सदस्यों को मनोरंजन, आपसी संवाद एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान करना रहा। इस दौरान तंबोला, गेम्स एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया।

इनको मिले पुरस्कार

समर क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नम्रता जैन, द्वितीय पुरस्कार रेनू जैन एवं तृतीय पुरस्कार रीना जैन को प्राप्त हुआ। समर ड्रिंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तेजवंती जैन एवं द्वितीय स्थान स्वाति जैन ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय पुरस्कार हेमा जैन, रीना जैन एवं निकिता जैन को प्रदान किया गया। यह पूरा कार्यक्रम अध्यक्ष वर्षा मोदी के कुशल नेतृत्व में हुआ। उनका पूर्व कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात भी उनके उत्कृष्ट कार्यों और लोकप्रियता के कारण उन्हें पुनः नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूरी कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग

प्रज्ञा जैन को सचिव पद के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञा जैन एवं आराधना जैन द्वारा सफल एंकरिंग की गई। कार्यक्रम में नव निर्वाचित सचिव पिंकी जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पुरस्कार प्रायोजक के रूप में पूर्व सचिव प्रज्ञा जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता में कोषाध्यक्ष प्रीति जैन, सह सचिव अंजली जैन का विशेष योगदान रहा। आगामी कार्यकारिणी में नीता जैन एवं मेघा जैन भी रहेंगी। वहीं सारिका जैन, पिंकी जैन, आराधना जैन, पारुल जैन, स्वाति जैन, श्वेता जैन, शिल्पा जैन, खुशबू जैन एवं रीना जैन सहित पूरी कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग रहा।

संरक्षक गरिमा जैन, प्रीति जैन, स्वाति जैन, निधि जैन एवं सुनीता जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। सचिव प्रज्ञा जैन ने आभार व्यक्त किया।