दर्शन सागर जी महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि पूज्य सागर की प्रेरणा से दिगंबर अवस्था में प्राप्त हुआ समाधिमरण : सुसनेर के 72 वर्षीय जैन संत आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज का समाधिमरण
सुसनेर, मध्य प्रदेश के 72 वर्षीय प्रतिष्ठित जैन संत आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज का समाधिमरण 1 दिसंबर को शाम 5 बजे के लगभग हो गया। डोला 2 दिसंबर सुबह 8 बजे निकला जाएगा । आचार्य श्री ने अपने जीवन में 188 पंचकल्याणक महोत्सवों का आयोजन किया और 47 वर्षों की साधना में 2 लाख किलोमीटर की पदयात्रा की। उनका जीवन न केवल जैन धर्म के प्रति समर्पण और तपस्या का प्रतीक था, बल्कि उन्होंने समाज में भी धर्म और संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए अपार योगदान दिया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन की रिपोर्ट ।

इंदौर। सुसनेर, मध्य प्रदेश के 72 वर्षीय प्रतिष्ठित जैन संत आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज का समाधिमरण 1 दिसंबर को हो गया। आचार्य श्री ने अपने जीवन में 188 पंचकल्याणक महोत्सवों का आयोजन किया और 47 वर्षों की साधना में 2 लाख किलोमीटर की पदयात्रा की। उनका जीवन न केवल जैन धर्म के प्रति समर्पण और तपस्या का प्रतीक था, बल्कि उन्होंने समाज में भी धर्म और संस्कारों के प्रचार-प्रसार के लिए अपार योगदान दिया। आचार्य श्री ने सुसनेर के सकल दिगंबर जैन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया, और सुसनेर के इंदौर-कोटा मार्ग पर त्रिमूर्ति मंदिर का निर्माण कर समाज को धर्म से जोड़ा। उनकी शिक्षा, मार्गदर्शन और उपदेशों ने समाज को सच्चे अर्थों में एकजुट किया।

आचार्य श्री का जीवन: एक तपस्वी यात्रा

आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज के जीवन में धर्म और तपस्या का महत्वपूर्ण स्थान रहा। उनके सानिध्य में सुसनेर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव हर वर्ष एक भव्य आयोजन बनता रहा। उन्होंने अंहिसा परमो धर्म का संदेश देते हुए समाज में जैन धर्म के प्रति निष्ठा और भक्ति का प्रचार किया। उनके सानिध्य में सुसनेर में 189वां पंचकल्याणक महोत्सव 23 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित किया जाना था। करीब 2 लाख किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान आचार्य श्री ने समाजजनो को केवल धर्म का अनुसरण करने की शिक्षा दी, और यही कारण है कि सुसनेर का जैन समाज हर वर्ष होने वाले कार्यों को आचार्य श्री के ही सानिध्य में करता आ रहा।

जीवन की संक्षिप्त यात्रा

आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज का जन्म 13 अगस्त 1947 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिताजी का नाम श्री सूरजभान जी जैन और माताजी का नाम श्रीमती रत्नमला जी जैन था। आचार्य श्री ने 21 फरवरी 1972 को तिजारा, राजस्थान में आचार्य श्री 108 निर्मल सागर जी महाराज से ब्रह्मचर्य व्रत लिया और उसी गुरु के सान्निध्य में 9 अप्रैल 1972 को तिजारा में क्षुल्लक दीक्षा प्राप्त की। इसके बाद, 13 मार्च 1973 को उन्होंने बूंदी,राजस्थान में मुनि दीक्षा ली। 13 अप्रैल 1973 को गणधर पद संगोद राजस्थान में मिला। इसके बाद आचार्य श्रीनिर्मल सागर जी महाराज से दीक्षा लेकर, 11 फरवरी 1984 को आगरा, उत्तर प्रदेश में आचार्य पद की पदवी प्राप्त की। यह उपाधि आचार्य श्री सुमति सागर जी महाराज ने प्रदान की। दीक्षा के पश्चात उनका नाम आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज रखा गया। आचार्य श्री के जीवन की विशेषता उनकी सरलता और सहजता थी, जिसके कारण समाज के हर वर्ग के लोग उनके परम भक्त बन गए। उनकी शिक्षाओं और गुणों को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है, क्योंकि उनके जीवन का प्रत्येक पहलू एक प्रेरणा है।

मिलीं अनेक उपाधियां

आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज को उनके महान कार्यों और योगदान के लिए अनेक उपाधियां मिलीं, जिनमें ऋषिरत्न, सन्मार्ग दिवाकर, विधान सम्राट, और उपसर्ग विजेता जैसी उपाधियां प्रमुख हैं। उनके योगदान में सुसनेर, मध्य प्रदेश में त्रिमूर्ति मंदिर और इंदौर में नवग्रह मंदिर का निर्माण करवाने की प्रेरणा देना शामिल है। इसके अलावा, पिड़ावा में श्री पार्श्वनाथ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करना, सुसनेर में छात्रावास-गुरुकुल की स्थापना, और कई महत्वपूर्ण विधियों में सान्निध्य प्रदान करना उनके समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण है। आचार्य श्री ने अपने जीवन में केवल साधना और तपस्या के माध्यम से ही समाज को दिशा दी, बल्कि उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों को भी अपनी प्रेरणा से सफल बनाया। उनके योगदान और मार्गदर्शन से जैन समाज में एक नई जागृति आई और धर्म के प्रति श्रद्धा और विश्वास को और मजबूत किया गया।

धर्म के प्रति प्रतिबद्धता: 25 चातुर्मास सुसनेर में

आचार्य श्री ने अपने जीवन के 25 चातुर्मास सुसनेर में ही किए, जिनमें से कुछ चातुर्मास दिल्ली, इंदौर, कोटा, बूंदी, निवई, अजमेर और उज्जैन में भी किए। फिर भी, उन्होंने सुसनेर को अपनी स्थाई साधना स्थली बनाए रखा और यहां पर सबसे अधिक चातुर्मास किए।

शिक्षा और समाज उत्थान में योगदान

आचार्य श्री के मार्गदर्शन में सुसनेर में “आचार्य श्री दर्शन सागरजी महाराज ज्ञान मंदिर स्कूल” और ट्रस्ट का संचालन हो रहा है, जो उनकी प्रेरणा से समाजजनों द्वारा संचालित है। आचार्य श्री ने सुसनेर के जैन समाज को शिक्षा और अन्य कारोबार में प्रगति दिलाने के लिए कई कदम उठाए और समाज को संगठित किया।

38 दीक्षाएं और 3 आर्यिका माताजी

आचार्य श्री ने अपने 47 वर्षों के जीवन में 38 दीक्षाएं दीं, जिनमें 16 मुनि, 20 क्षुल्लक और 3 आर्यिका माताजी शामिल हैं। उनकी सरलता और सहजता के कारण समाज का हर वर्ग, हर व्यक्ति उन्हें विशेष परम भक्त मानता है।

मुनि पूज्य सागर जी की प्रेरणा से दिगंबर अवस्था में समाधिमरण

आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज का स्वास्थ्य पिछले चार वर्षों से अस्वस्थ था और उनकी सेवा सुसनेर समाज द्वारा गृहस्थ अवस्था में की जा रही थी। पिछले दो महीनों से उन्हें नवग्रह अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा परिसर, इंदौर में लाकर चिकित्सा दी गई थी। गुरु भक्त नरेंद्र वेद ही उन्हें वहां लेकर आए थे और वही सेवा कर रहे थे। आचार्य श्री 22 नवंबर से कुछ भी नहीं ले पा रहे थे, यहां तक कि एक या दो घूंट पानी भी नहीं पिया जा रहा था। तब नवग्रह अतिशय क्षेत्र में विराजमान अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज ने इंदौर जैन समाज के सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेंद्र वेद और सुसनेर के अध्यक्ष एवं समाजजनों को निर्देशित किया कि भगवान के सामने गुरुदेव के वस्त्र उतारकर और उनके पीछे कमंडल रखकर उन्हें दीक्षा दी जाए, ताकि वे दिगंबर मुनि बनकर जीवनभर त्याग, तपस्या और मार्ग पर चलते हुए जैन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित कर सकें। इस दीक्षा के बाद पूर्वाचार्य का समाधि मरण दिगंबर अवस्था में ही हो, ताकि उनकी जीवनभर की तपस्या सफल हो सके। इसके बाद 28 नवंबर को नरेंद्र वेद के द्वारा उन्हें सुसनेर ले जाया गया, जहां 29 नवंबर को आचार्य श्री दर्शन सागर जी महाराज ने भगवान के सामने मुनि रूप में दीक्षा ली। आज, 1 दिसंबर  को उनका समाधिमरण हो गया। सुसनेर में हजारों भक्त उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।

दर्शन सागर महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हुआ; इस कार्य से समाज ही नहीं अपितु हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए
इंदौर, दर्शन सागर जी महाराज को सुसनेर से यहां पर लाने के बाद उनके स्वास्थ्य में थोड़ा-थोड़ा सुधार है। नरेंद्र वेद और उनके परिवार ने महाराज जी की तन्मयता से सेवा की। उसके परिणामस्वरूप उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है। पढ़िए रेखा जैन की रिपोर्ट…