दयोदय महासंघ – श्रीफल जैन न्यूज़

गो सेवक प्रेमचंद जैन ‘प्रेमी’ हुए सम्मानित: एक लाख की राशि दयोदय महासंघ को की समर्पित
भोपाल में प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ‘प्रेमी’ कटनी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। खजुराहो से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…

खजुराहो। भोपाल में प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद जैन ‘प्रेमी’ कटनी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। साथ ही अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरकार यह पुरस्कार प्रतिवर्ष गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याे के लिए प्रदान करती है। इस वर्ष का आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान की व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में गो सेवक प्रेमचंद ‘प्रेमी’ को एक लाख रुपए की राशि का चेक जन समूह के बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदान किया।

जैन ने अपना जीवन सामाजिक कार्यों एवं गो सेवा में पूरी तरह समर्पित किया हुआ है। बता दें की भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बड़े स्तर पर गो तस्करी होती थी। पूज्य मुनि प्रमाण सागरजी की प्रेरणा से भारत-बांग्लादेश की सीमा रेखा पर कईं गोशाला खुलवाई गईं। इनमें लगभग 25 हजार गो वंशों का भरण पोषण हो रहा है। जैन ने ही शासन से पारितोषिक के रूप में मिली 1 लाख रुपए की राशि भोपाल में विराजित मुनिश्री प्रमाण सागरजी की उपस्थित में दयोदय महासंघ को समर्पित की। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित दयोदय महासंघ के जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके तहत लगभग 150 गौशालाएं संचालित हो रही हैं।

इन समाज श्रेष्ठियों ने बधाई देकर बढ़ाया हौसला

प्रेमचंद जैन को यह पुरस्कार प्राप्त होने पर देशभर के सभी गो भक्तों में प्रसन्नता की लहर है। सभी गोशालाओं के प्रतिनिधि एवं गो भक्तों के साथ-साथ स्वर्णाेदय तीर्थ न्यास ट्रस्ट खजुराहो एवं श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति खजुराहो ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इन्होंने कहा कि जीव दया के क्षेत्र में आप निरन्तर इसी तरह कार्य करते रहें। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मंयक जैन आदि ने बधाई देकर जीव दया के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं प्रदान करने का आग्रह किया।

धर्मसभा में प्रवचन : आने वाली पीढ़ी को दो आदर्श नागरिक बनने की शिक्षा- आचार्य विद्यासागर महाराज
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महाराज ने मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में प्रातःकालीन प्रवचन सभा में कहा कि जैसे प्रातःकाल प्रभातफेरी होती है, एक बालक धर्म ध्वजा लेकर आगे बढ़ता है। उसके हाथ से जैसे वह ध्वज गिरने को होता है कि तभी उसके पीछे से दूसरा बालक आगे आकर उसे मजबूती से थाम लेता है, यह प्रतीक मात्र वस्त्र का टुकड़ा नहीं, यह महापुरुषों के अभाव में भी यह आपके पूर्व इतिहास को बताता है। पढ़िए संजय जैन नायक और प्रणीत जैन की विशेष रिपोर्ट…

रायपुर। पुरातत्व राष्ट्र की निधि है। ऐसे राष्ट्र की निधि को सुरक्षित रखना चाहिये। राष्ट्र के लिये दिया गया धन कभी भी खाली नहीं जाता। वह राष्ट्र की सुरक्षा के लिये ही काम आता है। राष्ट्र ध्वज हो या धर्म ध्वज यह मात्र वस्त्र का टुकड़ा नहीं है, इसमें बहूत कुछ इतिहास छुपा हुआ है और इसी में भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण है।

यह उद्गार संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महाराज ने मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में प्रातःकालीन प्रवचन सभा में व्यक्त किये। आचार्य श्री ने कहा कि जैसे प्रातःकाल प्रभातफेरी होती है, एक बालक धर्म ध्वजा लेकर आगे बढ़ता है। उसके हाथ से जैसे वह ध्वज गिरने को होता है कि तभी उसके पीछे से दूसरा बालक आगे आकर उसे मजबूती से थाम लेता है, यह प्रतीक मात्र वस्त्र का टुकड़ा नहीं, यह महापुरुषों के अभाव में भी यह आपके पूर्व इतिहास को बताता है।

उन्होंने संस्कारों की बात करते हुए कहा कि संस्कारों से ही आज का वह बालक कल का नागरिक होता है। यह धर्मायतन एक प्रकार से देश के लिये आवश्यक है। आपने जो अपनी संतान की जवाबदारी ली है, एक बार भले ही अपने लिये कम हो जाए लेकिन यह आप लोगों का कर्तव्य है कि आप आने वाली पीढ़ी को ऐसी शिक्षा दो कि वह न केवल आदर्श बालक बने बल्कि आदर्श बालक से एक आदर्श नागरिक बने और आदर्श नागरिक ही नहीं अपितु वह राष्ट्र के लिये समर्पित राष्ट्रपति बने।

उन्होंने उपस्थित सभी बंधुओं में राष्ट्रीय भावना जगाते हुये कहा कि देश क्या है? भारतीय संस्कृति में एक आदर्श पुरुष ही आदर्श नागरिक माना जाता है। आदर्श नागरिकों से ही यह देश आगे बढ़ता है और विशाल भावों से ही विशाल कार्य संपन्न होते हैं। वर्तमान समय में आधुनिक सामग्री से जो संत निवास बनाये जा रहे हैं, उनकी उम्र कम होती है, प्राचीन काल में संत निवास तो नहीं बनते थे बल्कि विशाल पाषाण के जिनालयों का निर्माण किया जाता था, जिनकी उम्र हजारों हजार वर्ष होती थी।

आप लोगों की दृष्टि भी यहां पर पाषाण का भव्य जिनालय बनाने की है, जिनकी उम्र कम से कम एक हजार वर्ष होगी। ऐसा स्थान संकुचित भावों से नहीं बल्कि विशाल भावों से विशाल आंगन में बनता है। जहां पर कोई भी संत आ जाए तो वह उनके दर्शन करे और भगवान का अभिषेक पूजन जाप विधान आदि करे तो स्थान छोटा न पड़े। उन्होंने रायपुर के जैन समाज को आशीर्वाद देते हुये कहा कि आप सभी लोग अपने आवश्यक कार्यों को करते हुये अपनी संतान को संस्कारित करने के लिये यह स्थान बनाने जा रहे हैं।

आचार्य श्री ने कहा कि यह भारत है और यह ऐसे ही नहीं बचा है, तूफानों और आंधिओं के बीच में जहां अनेक प्रकार के प्राकृतिक प्रकोप आए लेकिन आज तक वह धर्म ध्वजा नीचे नहीं गिरी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने ऐसा सिखाया है कि कभी मांगना नहीं, यदि राष्ट्र के लिये चाहिये तो पूरा का पूरा दे देना। राष्ट्र के लिये दिया गया धन कभी भी खाली नहीं जाता।

वह राष्ट्र की सुरक्षा के लिये ही काम आता है। उन्होंने कहा कि मजबूत भावनाओं और दृढ़ संकल्प के साथ इस स्थान पर जिनालय का निर्माण करो। हजारों हजार लोग उससे लभान्वित हों। उन्होंने कहा कि अपने धन का उपयोग गाढ़ करके नहीं बल्कि उसको जिनेन्द्र भगवान के चरणों में समर्पित कर दो। उन्होंने कहा कि ऐसे जिनालयों के निर्माण के साथ ही भारत मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्माण करो कि वह जल्दी से जल्दी लोगों के सामने आ सके। आचार्य श्री ने हायकू कहते हुये कहा कि “भारत बसा उनसे जिनका घर कभी नबसा”।

दयोदय महासंघ के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर में एक बड़ा भू खंड पर 171 फीट का त्रिकाल चौबीसी जिनालय एवं सहस्त्रकूट जिनालय बनाने का भाव रायपुर के सकल दिगंबर जैन समाज को हुआ एवं बड़ा मंदिर टृस्ट कमेटी के माध्यम से उपरोक्त भाव आचार्य श्री के समक्ष रखा तो आचार्य श्री ने स्वीकृति देते हुये कहा कि अच्छे कार्य करने के लिये हम कभी न नहीं करते हैं।

आप लोगों ने जो भावना रखी है उसे मितव्ययिता के साथ पूर्ण करो। धर्म सभा में आज रायपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलों से एवं महा नगर के सभी जिनालय एवं कालोनियों से समाज बंधुओ ने आकर आचार्य श्री संघ के समक्ष अपने परिवार के साथ आकर अपने अपने दान की घोषणा की एवं श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। प्रवचन उपरांत गुरुदेव की आहार चर्या संपन्न हुई। आज का पड़गाहन एवं आहार कराने का सौभाग्य नरेन्द्र जैन गुरुकृपा, राजेश जैन रज्जन एवं प्रदीप जैन विश्वपरिवार को मिला। सभी लोगों ने उनके पुण्य की सराहना करते हुये बधाई दी।