डॉ. पुष्पेंद्र मुनि – श्रीफल जैन न्यूज़

पंजाब लोक भवन में नवकार महामंत्र महाजाप संपन्न : कटारिया ने कहा-सबसे पहले मैं समाज का श्रावक
पंजाब लोक भवन का सभागार उस समय केवल एक भवन नहीं रहा, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का जीवंत तीर्थ बन गया। जब विश्व शांति, मानव कल्याण और सार्वभौमिक सद्भाव की भावना के साथ नवकार महामंत्र का विराट महाजाप संपन्न हुआ। चंडीगढ़ से पढ़िए, यह खबर….

चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन का सभागार उस समय केवल एक भवन नहीं रहा, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का जीवंत तीर्थ बन गया। जब विश्व शांति, मानव कल्याण और सार्वभौमिक सद्भाव की भावना के साथ नवकार महामंत्र का विराट महाजाप संपन्न हुआ। श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ द्वीपेंद्र मुनि, डॉ पुष्पेंद्र मुनि महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब सामूहिक चेतना आध्यात्मिक उद्देश्य से एकत्र होती है, तब मंत्र केवल ध्वनि नहीं रहते, वे ऊर्जा में परिवर्तित होकर वातावरण को रूपांतरित कर देते हैं।

मंत्रोच्चार से जागृत हुई सामूहिक चेतना

सैकड़ों श्रद्धालुओं की एकाग्र साधना से उठती नवकार महामंत्र की नादधारा ने लोकपाल भवन (राज भवन) के कण-कण को स्पंदित कर दिया।

डॉ पुष्पेंद्र मुनि द्वारा “णमो अरिहंताणं…” की लयबद्ध गूँज ने उपस्थित जनसमूह को एक ऐसी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की, जहाँ व्यक्ति स्वयं से ऊपर उठकर समाज और विश्व के लिए मंगल की कामना करता दिखाई दिया। आयोजन के दौरान अनुशासन, शांति और गहन तन्मयता का जो दृश्य उपस्थित हुआ, वह आधुनिक समय में सामूहिक साधना की दुर्लभ मिसाल बना।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्रावक गुलाबचंद कटारिया ने अपने उद्बोधन में नवकार महामंत्र की दार्शनिक गहराई को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंत्र किसी देवी-देवता या अवतार विशेष की स्तुति नहीं करता, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु—इन पंच परमेष्ठियों के गुणों को नमन करता है। यही कारण है कि नवकार महामंत्र संकीर्ण धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर सर्वधर्म समन्वय का सेतु बनता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म का अपना मंत्र होता है, पर नवकार महामंत्र लोक के समस्त पापों का नाश करने वाला, सर्वकालिक और सार्वजनीन प्रभाव वाला मंत्र है। यह आत्मा को भीतर से शुद्ध करता है और मनुष्य को करुणा, संयम और विवेक के पथ पर अग्रसर करता है। “नवकार महामंत्र सिर्फ एक मंत्र नहीं, यह हमारी आस्था का मूल है”—उनका यह कथन सभागार में उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु के हृदय में गूंजता प्रतीत हुआ।

राज्यपाल कटारिया ने भावपूर्ण शब्दों में अपने धर्मगुरु उपाध्याय पुष्कर मुनि को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि पुष्कर मुनि प्रतिदिन तीन बार नवकार महामंत्र का जाप कर मंगलपाठ सुनाते थे और अपने शिष्यों तथा गृहस्थ अनुयायियों को भी इसका अभ्यास करने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने जीवन भर देखा कि किस प्रकार यह महामंत्र संकट, भय और निराशा में डूबे लोगों के लिए संबल बना।

उपाध्याय पुष्कर मुनि व आचार्य देवेन्द्र मुनि के साथ बिताए गए आंतरिक क्षणों को साझा करते हुए कटारिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं अनेक बार इस मंत्र के अकल्पनीय प्रभावों का साक्षात्कार किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि श्रद्धा, एकाग्रता और आत्मिक अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने माता-पिताओं से आग्रह किया कि वे आने वाली पीढ़ी को नवकार महामंत्र के अर्थ, मूल्य और आध्यात्मिक प्रभाव से परिचित कराएं, ताकि युवा वर्ग मानसिक तनाव, हिंसा और भटकाव से दूर रह सके।

“परस्परोपग्रहो जीवनम्”: आज के युग का महामंत्र

अपने संबोधन में राज्यपाल ने जैन दर्शन के मूल सूत्र “परस्परोपग्रहो जीवनम्” को आज के वैश्विक संदर्भ में व्याख्यायित किया। उन्होंने कहा कि यह सूत्र केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और वैश्विक शांति का घोषणापत्र है। सभी जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं—यह भावना यदि समाज और राष्ट्रों के बीच विकसित हो जाए, तो संघर्ष, शोषण और युद्ध स्वतः समाप्त हो सकते हैं।

कटारिया ने कहा- सबसे पहले मैं समाज का श्रावक हूं, बाद में राज्यपाल। जीवन में जो भी अच्छा है, वह संतों और महापुरुषों की कृपा से मिला है। उन्होंने जैन संतों की तपस्या, साधना, पद विहार की अनुमोदना करते हुए कहा कि वास्तव में जैन संतों का जीवन त्यागमय होता है, और यही कारण है कि हमारा मस्तक भी संतों के चरणों में नतमस्तक होता है।

श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि ने अपने प्रवचन में नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक महिमा को गहराई से प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन में नवकार महामंत्र को अनादि, अनंत और सर्वश्रेष्ठ मंत्र माना गया है। यह शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा की सतत प्रवाहित धारा है। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह व्यक्ति-पूजा से ऊपर उठकर गुण-पूजा की प्रेरणा देता है। यह मंत्र आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सीधा मार्ग है। श्रद्धा और निष्ठा के साथ किया गया जाप पाप कर्मों की निर्जरा करता है, मन को शांति, साहस और आत्मबल प्रदान करता है तथा साधक को मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करता है। “यह सर्व मंगल मांगल्यम् है”—दिनेश मुनि का यह कथन पूरे आयोजन का सार बन गया।

भक्ति, शांति और सामूहिक संकल्प

महाजाप के दौरान लोक भवन में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में पूर्णतः डूबे दिखाई दिए। मंत्रोच्चार के प्रत्येक क्षण में अनुशासन, एकाग्रता और आंतरिक शांति का अद्भुत सामंजस्य देखने को मिला। आयोजन का समापन विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानवता की रक्षा और अहिंसा के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ। यह महाजाप केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आधुनिक समाज के लिए यह संदेश था कि आंतरिक शांति के बिना बाहरी शांति संभव नहीं है। नवकार महामंत्र की यह सामूहिक साधना मानवता को करुणा, संयम और सहअस्तित्व के पथ पर ले जाने का एक मौन लेकिन सशक्त आह्वान बनकर उभरी। उल्लेखनीय है कि सलाहकार दिनेश मुनि का दो दिवसीय प्रवास लोक भवन में रहा, जहां पर राज्यपाल सुश्रावक श्री गुलाबचंद कटारिया, धर्मपत्नी सुश्राविका अनीता कटारिया, शिवकुमार बागरेचा, राखी बागरेचा, मुकेश सांड, अणु सांड सहित कटारिया परिवार के सदस्यो ने गुरु सेवा भक्ति की।

राज्यपाल ने दिनेश मुनि के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की

समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि का भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने दिनेश मुनि के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। राज्यपाल ने इस क्षण को अपने लिए सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि मुनि श्री का सानिध्य प्राप्त कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण : विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर ने किया है
श्रमण संस्कृति के गौरव, आध्यात्मिक चेतना और कालबोध की वैज्ञानिक परंपरा को समर्पित ‘गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन कैलेंडर 2026’ का लोकार्पण रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन (लोक भवन) में हुआ। इस विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर ने किया है। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…

उदयपुर। श्रमण संस्कृति के गौरव, आध्यात्मिक चेतना और कालबोध की वैज्ञानिक परंपरा को समर्पित ‘गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन कैलेंडर 2026’ का लोकार्पण रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन (लोक भवन) में गरिमामय वातावरण में हुआ। इस विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर द्वारा किया गया। जिसका लोकार्पण श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि महाराज, डॉ. द्वीपेंद्र मुनि महाराज एवं डॉ. पुष्पेंद्र मुनि महाराज के सान्निध्य में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशन केवल धार्मिक उपयोग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उपाध्याय पुष्कर मुनि और आचार्य देवेंद्र मुनि जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्कृति, संस्कार और समय-चेतना—इन तीनों का संतुलन ही समाज को सुदृढ़ बनाता है। इस अवसर पर सलाहकार दिनेश मुनि ने कहा कि काल की शुद्ध गणना, संयमित जीवन और पर्वों का अनुशासित पालन ही जैन जीवनशैली की आत्मा है और यह कैलेंडर उसी अनुशासन का सशक्त माध्यम है।

सांस्कृतिक और वैज्ञानिक मार्गदर्शिका है

समारोह में डॉ. द्वीपेंद्र मुनि महाराज ने कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रकाशन केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि जैन श्रावक-श्राविकाओं के लिए एक संपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक मार्गदर्शिका है। कैलेंडर में भगवान महावीर निर्वाण संवत, विक्रम संवत, शक संवत आदि के साथ ही दैनिक तिथि, जैन पंचकल्याणक पर्व, श्रमण संघ पर्व, लौकिक एवं राष्ट्रीय पर्व की तिथियों आदि की जानकारी है। पाक्षिक पक्खी पर्व, पच्चखान मार्गदर्शिका सहित विभिन्न जानकारी समाहित है।

बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर शिवकुमार बागरेचा, मुकेश सांड (जैन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, श्रावक-श्राविकाएं एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस उपयोगी, तथ्यपरक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध कैलेंडर के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ बताया।

नादौन में पंजाब के राज्यपाल ने लिया दिनेश मुनि से आशीर्वाद: मुनिश्री ने राज्यपाल को बताया सच्चा जैन श्रावक
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को नादौन में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ. दीपेंद्र मुनि, डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार को प्रातःकाल चंडीगढ़ से हैलीकाप्टर में विशेष रूप से गुरु दर्शनार्थ पधारे राज्यपाल कटारिया का क्रिकेट स्टेडियम (अमतर) पहुंचे। नादौन से पढ़िए, यह खबर…

नादौन। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को नादौन में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ. दीपेंद्र मुनि, डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुवार को प्रातःकाल चंडीगढ़ से हैलीकाप्टर में विशेष रूप से गुरु दर्शनार्थ पधारे राज्यपाल कटारिया का क्रिकेट स्टेडियम (अमतर) पहुंचे। जहां उपायुक्त हमीरपुर अमरजीतसिंह तथा एसपी भगतसिंह ठाकुर ने प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शहर में स्थित जैन स्थानक पहुंचे। जहां एसएस जैन, सभा के अध्यक्ष रमेश जैन की अगुवाई में सभा के पदाधिकारियों ने महामाहिम का स्वागत किया।

जैन धर्म अहिंसा, सत्य, त्याग और आत्म संयम का प्रतीक

इस अवसर पर पंजाब राज्यपाल कटारिया ने अपने संबोधन में जैन धर्म की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन धर्म अहिंसा, सत्य, त्याग और आत्म संयम का प्रतीक है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाता है। राज्यपाल ने जैन साधु-साध्वियों की कठोर तपस्या और सादगीपूर्ण जीवनचर्या का विश्लेषण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनकी शिक्षाएं मानव जीवन को उत्कृष्ट दिशा प्रदान करती हैं। कटारिया ने अपने संबोधन में अपने गुरु उपाध्याय पुष्कर मुनि को प्रणाम करते हुए कहा कि 45 वर्ष के राजनीतिक जीवन में बेदाग़ जीवन जीना, यह उसी पुष्कर गुरु के आशीर्वाद से संभव रहा है।

अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया

कार्यक्रम में जैन सभा के अध्यक्ष रमेश जैन, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, संरक्षक क़ीमती जैन आदि सदस्यों ने पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाई और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। राज्यपाल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए जैन समाज का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उन्हें जैन संतों के दर्शन कर आत्मिक शांति और गहन प्रेरणा प्राप्त हुई है। नीलम जैन, ममता जैन और रीना जैन ने अनिता कटारिया का तिलक और शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

डॉ पुष्पेंद्र मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र की व्याख्या की

इस अवसर पर श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जने राज्यपाल कटारिया के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्चा श्रावक बताया। उन्होंने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार से युक्त कटारिया जी का व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श है। जैन समाज को गर्व है कि ऐसे संत स्वभावी और सेवा-निष्ठ गुरु भक्त पंजाब के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। डॉ पुष्पेंद्र मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र की व्याख्या की और कटारिया द्वारा दिए गए धार्मिक योगदान के बारे बताते हुए उनके अनछुए पहलुओं की जानकारी समाज को प्रदान की। सभा में ममता जैन व सामूहिक रूप से ‘पुच्छिंसुणं’ का सामूहिक गान किया गया तो कटारिया दंपत्ती ने भावविभोर होकर उसका श्रवण किया। समारोह पश्चात हैलीपैड पर युवक मंडल के नीरज जैन, सक्षम जैन, महेंद्रू जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, भव्य जैन, सुनील जैन आदि सदस्यों ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।

जैन समुदाय ने व्यक्त किया आभार : जैन समुदाय के श्रमणों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में प्रिंट मीडिया एवं वेब मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
राजस्थान सरकार द्वारा जैन समुदाय के श्रमणों को पैदल विहार के समय सुरक्षा व्यवस्था मिलने से समुदाय में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समुदाय ने राजस्थान सरकार के मुखिया एवं शासन – प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। पढ़िए यह जिनेंद्र जैन की विशेष रिपोर्ट…

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह विभाग तथा पुलिस महनिदेशक के निर्देश पर राजस्थान के कानून एवं व्यवस्था के महानिरीक्षक अनिल कुमार टांक द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के श्रमणों (साधु / साध्वियों ) के पैदल विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा चातुर्मास के समय ठहरने, प्रवचन तथा आहार व्यवस्था के स्थान पर विशेष सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के पत्र के अनुसार नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए समस्त पुलिस उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मय जी आर.पी निर्देश प्रदान करने से सम्पूर्ण राजस्थान में प्रवास कर रहे श्रमणों एवं जैन समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है l इस अवसर पर सम्पूर्ण जैन समुदाय ने राजस्थान सरकार के मुखिया एवं शासन – प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैl राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया एवं अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन लगातार विगत कई वर्षों से मांग कर रहे थेl

मिलेगी राहत

इस अवसर पर श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र मुनि ने बताया कि राजस्थान सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी हुए आदेश का हम तहेदिल से स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते बताया कि राजस्थान में यह प्रथम अवसर है, जब सरकार द्वारा जैन साधु -साध्वियों की पद यात्रा दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थायी आदेश जारी किये गए हैंl राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक अशोक बांठिया और अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन विगत कई वर्षों से साधु-साध्वियों को पैदल विहार के समय कोई परेशानी न हो इसलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं विधायक तथा शासन प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने का अनुरोध कर रहे थे। उनके अनुरोध पर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। इससे जैन समुदाय के साधु -साध्वियों को काफी राहत मिलेगी।

जैन समुदाय ने की मीडिया के कार्य की सराहना

प्रिंट एवं वेब मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रदेशभर के जैन संगठनों के द्वारा चलाई गई सोशल नेटवर्क मुहिम को अपने समाचार पत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण कवरेज प्रदान कर श्रमणों को पैदल विहार के समय होने वाले खतरों व उनके पर की जा रही अवांछित टिप्पणियों और उन्हें मिलने वाली अवैध धमकियों के बारे में शासन प्रशासन को अवगत करवा कर राजस्थान सरकार के पुलिस महकमे के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए ध्यान आकृष्ट कर अल्पसंख्यक वर्ग के हितार्थ तीव्र गति से कार्य किया। इसके लिए राजस्थान का सम्पूर्ण जैन समुदाय प्रिंट मीडिया एवं वेब मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए प्रिंट मीडिया एवं वेब मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित करता हैl

इनका भी प्रकट किया आभार

इस अवसर पर राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग के सम्पूर्ण जैन समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट मंत्री स्मृति जुबिन इरानी, राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह व जॉन बर्ला, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा व सदस्य धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन,राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेम चन्द बैरवा, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौत्तम कुमार दक, राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खांन एवं सदस्य शांति मेहता, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, अशोक कोठारी, अतुल भंसाली, ताराचन्द जैन, लादूलाल पितलिया, शान्ति धारीवाल, रोहित बोहरा, जैन कल्याण निगम आंध्रप्रदेश के अध्यक्ष मनोज कोठारी आदि का आभार प्रकट किया l

इसके साथ ही मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव व शासन सचिव और संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, शासन सचिव व उप शासन सचिव तथा संयुक्त शासन सचिव और निदेशक एवं सहायक निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों,समाज श्रेष्ठियों,समुदाय के संगठनों का भी तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया l