डिप्टी कलेक्टर – श्रीफल जैन न्यूज़

नेहानगर सागर में आयुष जैन एवं सचिन जैन का भव्य स्वागत: डिप्टी कलेक्टर एवं डिप्टी कमिश्नर सहकारिता के पद पर चयन हुआ
भारतीय प्रशासनिक परीक्षा में चयनित हुए आयुष जैन, जो मड़देरा जिला छतरपुर के निवासी हैं और वर्तमान में नेहानगर सागर में रहते हैं। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। उनके पिता बीज निगम बिजावर में पदस्थ हैं। वहीं बनगांव दमोह से डिप्टी कमिश्नर सहकारिता के पद पर सचिन जैन का चयन हुआ है। पढ़िए मनीष विद्यार्थी की रिपोर्ट…

सागर। भारतीय प्रशासनिक परीक्षा में चयनित हुए आयुष जैन, जो मड़देरा जिला छतरपुर के निवासी हैं और वर्तमान में नेहानगर सागर में रहते हैं। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। उनके पिता बीज निगम बिजावर में पदस्थ हैं। वहीं बनगांव दमोह से डिप्टी कमिश्नर सहकारिता के पद पर सचिन जैन का चयन हुआ है। उन्होंने दमोह कॉलेज से फिजिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है । पिता ऋषभ जैन गल्ला व्यापारी हैं। दोनों से छात्र ग्राम पंचायत से आते हैं। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति नेहानगर सागर द्वारा मकरोनिया चौराहे से बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भगवान की भक्ति का फल मिला – आशा जैन

मकरोनिया चौराहे से जैन मंदिर तक सभी ने तिलक माला द्वारा घर के द्वारे पर स्वागत किया एवं बधाई दी। मंदिर जी में अभिषेक शांतिधारा के बाद दोनों का समाज की ओर से सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंगलाचरण रूपचंद जैन मड़देवरा ने किया। मंदिर समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष नीलेश जैन भूसा , महामंत्री अशोक जैन मड़देवरा ,संतोष चैन घड़ी ,मनोज बंगेला, डॉ अभय जैन, सुमित प्रकाश जैन ,राहुल जैन आयुष के पापा भागचंद जैन ने कहा कि आज मेरे बेटे के साथ नेहानगर समाज ने मेरा मान रखा इस पर सभी का आभार माना। बालक के विषय में अपनी पत्नी आशा जैन को श्रेय दिया। आशा जैन ने कहा कि मेरे द्वारा की जा रही भगवान की भक्ति का फल मिला। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं जो हमारे बेटा -बेटी सफलता के साथ संस्कारवान हैं । आयुष जैन ने अपने माता पिता बहिन के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी द्वारा रचित मूकमाटी महाकाव्य स्वाध्याय को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

कुंडलपुर में विराजमान बड़े व छोटे बाबा को दिया श्रेय

डिप्टी कमिश्नर सहकारिता में चयनित बनगांव दमोह से सचिन जैन ने अपने विचार में अपने माता-पिता के साथ कुंडलपुर में विराजमान बड़े बाबा ,छोटे बाबा को श्रेय दिया एवं सभी का आभार माना । नेहानगर मंदिर समिति अध्यक्ष कमल जैन कंदवा, कार्यवाहक अध्यक्ष नीलेश जैन ,महामंत्री अशोक जैन मड़देवरा, अरूण चंदेरिया, सतीश जैन,सुभाष जैन बैंक ,बसंत जैन,मनीष सेठ, बीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से चेयरमैन संतोष जैन घड़ी, सराकोद्वारक आचार्य ज्ञानसागर जी प्रतिभा सम्मान से पं. मनीष विद्यार्थी , रानू जैन वरायठा गोलू जैन शाहगढ़ ,वरायठा से प्रकाश सिंघई, आलोक जैन एलआईसी आदि ने सम्मान किया । सभी का आभार शिवप्रसाद जैन मड़देवरा ने माना।

शाहगढ़ आर्यिका गुणमति अदावन परिवार के सगे बहिन भाई का पीएससी में हुआ : बहिन समीक्षा जैन डिप्टी कलेक्टर व भाई सिद्धार्थ जिला शिक्षा अधिकारी बने
सागर जिले की तहसील शाहगढ़ की आर्यिका गुणमति माताजी अदावन परिवार में एक नहीं बल्कि दो परीक्षार्थियों ने पीएससी पास कर ली। बहिन का चयन डिप्टी कलेक्टर तो भाई का चयन जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। भाई- बहन दोनों ने ही पहली ही कोशिश में ये सफलता हासिल की। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा

बकस्वाहा। जिस घर में कोई पीएससी परीक्षा पास कर ले तो परिवार और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता, सागर जिले की तहसील शाहगढ़ की आर्यिका गुणमति माताजी अदावन परिवार में एक नहीं बल्कि दो परीक्षार्थियों ने पीएससी पास कर ली। बहिन का चयन डिप्टी कलेक्टर तो भाई का चयन जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। भाई- बहन दोनों ने ही पहली ही कोशिश में ये सफलता हासिल की। इस परीक्षा में भाई सिद्धार्थ जैन जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए जबकि बहन समीक्षा 15 वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद पर सफल हुईं। खास बात है कि ग्रामीण इलाके से ताल्लुकात रखने वाले समीक्षा और सिद्धार्थ ने नागपुर, जबलपुर, इंदौर में पढ़ाई की और बगैर किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए मुकाम हासिल किया। समीक्षा और सिद्धार्थ की माता-पिता शाहगढ़ में रहते हैं और एक कपड़े की दुकान चलाते हैं।

पिता ने कहा, मेरा सपना पूरा हो गया

पिता संजय अदावन का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए जो सपना देखा था, वह आज पूरा हुआ है, जबकि मां अनिता जैन कहती हैं कि उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। उन्होंने बेटी और बेटे में कभी कोई फर्क नहीं किया और लगातार पढ़ाई के लिए मोटिवेट करती रहती थीं, जिसके चलते आज बच्चों ने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उदाहरण करना चाहते हैं पेश

पीएससी में 15 वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बनीं समीक्षा जैन का कहना है कि अपने क्षेत्र की लड़कियों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहती हूं कि बच्चियां पढ़ाई करें और उनकी तरह बनें। उन्होंने कहा है कि डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद भी उनका लक्ष्य होगा कि सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो और खास तौर पर बालिकाओं की शिक्षा के लिए आगे काम करेंगी, वहीं पीएससी में चयनित भाई सिद्धार्थ जैन का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद वे सरकार की “सब पढ़ें सब बढ़ें “, शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वित करेंगे और गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित कराएंगे। पीएससी में चयनित समीक्षा ने नवोदय विद्यालय खुरई से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद सागर से फार्मेसी पूरी की, तभी उन्होंने डिप्टी कलेक्टर बनने का लक्ष्य बना लिया था। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह कामयाबी हासिल की। भाई-बहन का कहना है कि तैयारी के समय दोनों एक दिन से पढ़ाई में मदद करते थे और मोटिवेट करते थे। उनका कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि एमपीपीएससी में जरुर सफल होंगे, उनका कहना है कि अगर एकाग्र होकर तैयारी करें तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी। डिप्टी कलेक्टर बनी बहिन और जिला शिक्षा अधिकारी बने भाई दोनों अपनी इस उपलब्धि से जहां बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं पूरे गांव में जश्न का माहौल है। देर रात तक बधाई देने वालों उनके घर पर तांता लगा हुआ था और अदावन परिवार के भाई- बहन दोनों का एक साथ पी एस सी में चयन होने पर गांव में खुशियां मनाई गईं। इस उपलब्धि पर आईएएस सुरेश जैन भोपाल, भारतीय जैन संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष सहित अनेक संस्थाओं जुडे़ राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बधाई दी हैं।

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्राप्त किया तेरहवां स्थान : आयुष जैन का डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ चयन
ग्राम मड़देवरा जिला छतरपुर के होनहार बालक आयुष जैन ने इतिहास रचा है। भागचंद जैन, आशा जैन के बेटे आयुष ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तेरहवां स्थान प्राप्त किया है और उनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की विशेष रिपोर्ट…

बकस्वाहा। तहसील के ग्राम मड़देवरा जिला छतरपुर के होनहार बालक आयुष जैन ने इतिहास रचा है। भागचंद जैन, आशा जैन के बेटे आयुष ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तेरहवां स्थान प्राप्त किया है और उनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ। इसके पूर्व में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आयुष जैन प्रारम्भ से ही होनहार रहे हैं। सागर विश्वविद्यालय में बी फार्मा की डिग्री प्राप्त कर इंदौर तैयारी के लिए दृढ़ता के साथ गए और प्रथम प्रयास में सफलता अर्जित की।

इस सफलता पर ग्राम वासियों ने नेहानगर स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंच कर नेहा नगर के जैन समाज, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि के पदाधिकारियों, एसएसकेजे जनकल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने आत्मीय हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। आयुष ने इस सफलता का श्रेय माताजी, पिताजी का शुभाशीष, बजुर्गों, गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। इस उपलब्धि पर आईएएस सुरेश जैन भोपाल, भारतीय जैन संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष सहित अनेक संस्थाओं जुड़े राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है।