डाक टिकट जारी – श्रीफल जैन न्यूज़

जैनाचार्यश्री जवाहरजी पर डाक टिकट और सिक्का जारी : विद्वत हस्तियों की मौजूदगी में आचार्यश्री का हुआ गुणानुवाद
स्वतंत्रता सेनानी और आचार्यश्री जवाहरलालजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भारत सरकार द्वारा स्मारक रजत सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…

उदयपुर। स्वतंत्रता सेनानी और आचार्यश्री जवाहरलालजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भारत सरकार द्वारा स्मारक रजत सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से आचार्य जवाहरलाल पर 5 रुपए मूल्य का स्मारक डाक टिकट और वित्त मंत्रालय द्वारा 150 रुपए मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया। जसकरण बोथरा फाउंडेशन द्वारा मुंबई राजभवन में आयोजित विमोचन समारोह में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्मारक डाक टिकट जारी किया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्मारक चतुर्थांश सिक्का जारी किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और महाराष्ट्र डाक सर्कल के महानिदेशक अमिताभसिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे। इस अवसर पर सरकार द्वारा जारी होने वाली विवरणिका में उदयपुर के साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग द्वारा लिखित आलेख का प्रकाशन किया गया है। आलेख में आचार्यश्री जवाहरजी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज व राष्ट्र के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है।

आचार्य श्री जवाहर भविष्य दृष्टा भी थे

श्रमण डॉ. पुष्पेंद्र मुनि ने बताया कि आचार्य श्री जवाहर भविष्य दृष्टा भी थे। श्रमण संघ के तृतीय पट्टधर आचार्यश्री देवेंद्र मुनि जब आठ वर्ष के बालक थे, तब वर्ष 1939 आचार्यश्री जवाहर ने उदयपुर के पंचायती नाहरे में उन्हें देखकर कह दिया था कि यह बालक भविष्य में धर्माेद्योत करने वाला आचार्य बनेगा। डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि आचार्यश्री जवाहर के उदयपुर में चार चातुर्मास हुए थे। उनके नाम से उदयपुर में जवाहर जैन विद्यालय और उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में जवाहर विद्यापीठ चलता है। जवाहर विद्यापीठ से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षित बने हैं।

सत्संगों से आजादी के लिए किया जनजागरण

श्रमण डॉ. पुष्पेंद्र मुनि ने बताया आचार्य श्री जवाहरलाल ने देश पराधीनता में होने के समय 10 हजार से अधिक सत्संगों के माध्यम से जनजागरण किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक जैसे नेताओं को स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरित किया।

सामाजिक कुरीतियों का किया विरोध

आचार्यश्री जवाहरलालजी महाराज ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशाखोरी का दृढ़ विरोध किया। इस संदर्भ को स्मरण करते हुए राज्यपाल कटारिया ने कहा कि उनके नाम पर जारी यह स्मारक सिक्का और डाक टिकट लोगों को उनके कार्यों की चिरस्थायी याद दिलाते रहेंगे। ज्ञातव्य हो कि स्मारक सिक्के में अभी तक पूर्व में कुल सात सिक्के जैन संत समाज पर जारी हुए पर स्थानकवासी समाज में यह प्रथम मौका है जब स्थानकवासी जैन आचार्य जवाहरलाल पर स्मारक सिक्का जारी किया गया।

रानी चेन्नाभैरादेवी पर डाक टिकट जारी : 50 वर्ष से अधिक राज करने वाली एक मात्र शासिका
डाक विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी पर 5 रुपए मूल्य वर्ग का एक विशेष डाक टिकट जारी किया। जिसका लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सांसद वीरेंद्र हेगडे उपस्थित थे। समारोह में जैनिज्म फिलेटेलिक ग्रुप के महावीर कुंदूर की विशेष भूमिका रही। यह गर्व करने वाली बात है कि भारत की धरती पर ऐसे-ऐसे महारथियों ने जन्म लिया है। स्वतंत्रता संग्राम की पहली रानी, जिसने रानी लक्ष्मीबाई के कई दशकों पूर्व अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। डाक विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में एक गरिमामय समारोह में महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी पर 5 रुपए मूल्य वर्ग का एक विशेष डाक टिकट जारी किया। जिसका लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी व सांसद विरेंद्र हेगडे उपस्थित थे। इस डाक टिकट समारोह में जैनिज्म फिलेटेलिक ग्रुप के महावीर कुंदूर की विशेष भूमिका रही। यह गर्व करने वाली बात है कि भारत की धरती पर ऐसे-ऐसे महारथियों ने जन्म लिया है। जिनके बारे में भले ही हमारा इतिहास मौन रहा है। विदेशी इतिहासकारों ने और हमारे खुद के इतिहासकारों ने अपनी संकीर्ण मानसिकता की वजह इनको महिमा मंडित करना उचित नहीं समझा परंतु, हीरे की आभा स्वयं प्रकाशमान होती है। उसको किसी के आलंबन की जरूरत नहीं होती है। ऐसी ही एक महान विभूति हैं, रानी चेन्नाभैरादेवी। रानी चेन्नाभैरादेवी 16वीं शताब्दी के विजयनगर साम्राज्य की नागिरे प्रांत की जैन रानी थीं। उन्हें आधिकारिक तौर पर महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी के नाम से भी जाना जाता था। यह जानकारी देते हुए वर्द्धमानपुर शोध संस्थान एवं वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट ओम पाटोदी ने बताया कि दक्षिण भारत में शासन तंत्र पर जैन धर्म का काफी प्रभाव रहा। वहीं कई शासक जैन धर्म के अनुयायी रहे। वहीं शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जैन लोग रहे हैं।

चेन्नाभैरदेवी का नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली रानी के रूप में लिया जाता है। उनका शासनकाल 1552 से 1606 तक यानी लगभग 54 साल की अवधि का माना जाता है। उन्होंने 1559 और 1570 में पुर्तगालियों के खिलाफ युद्ध किए और उन्हें जीता भी। बाद में पुर्तगालियों के साथ वाणिज्यिक संबंध शुरू किया और भारत से मसालों का निर्यात शुरू किया। उन्होंने भटकल और होन्नावर बंदरगाहों के माध्यम से यूरोपीय और अरब क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में काली मिर्च और अन्य मसालों का निर्यात किया था। उन्हें ‘काली मिर्च की रानी’ भी कहा जाता है।

इन समाजजनों ने जताया हर्ष

डाक टिकट जारी होने पर वर्धमानपुर शोध संस्थान एवं जैन समाज के राजेश जैन फूलजी बा, राजमल सूर्या, सुरेंद्र मूणत, राजेश मोदी, विजय बाफना, महेंद्र सुंदेचा, राजेंद्र सराफ, हेमंत मोदी, अभिषेक जैन टल्ला, सर्वेश मंडलेचा, सौरभ जैन, पवन पाटोदी, सुशील मोदी, ललित जैन, राजेश जैन दद्दू, मयंक जैन, अभय पाटोदी, अभय संघवी,मनोज जैन, जयंत डोसी, लक्ष्मीकांत जैन, संतोष जैन, शैलेश जैन, सौरभ जैन, सुलभ जैन, स्वप्निल जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।