टीएमयू डेंटल कॉलेज – श्रीफल जैन न्यूज़

टीएमयू डेंटल कॉलेज की इंटरनेशनल कांफ्रेंस : कांफ्रेंस में आएंगे देश और दुनिया के जाने-माने एक्सपर्ट्स
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से इमर्जिंग ट्रेंड्स इन कंटेम्परेरी डेंटिस्ट्री पर आयोजित कांफ्रेंस में मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय में ओरल मेडिसिन एवं ओरल पैथोलॉजी की एक्सपर्ट डॉ. नोरातिका बिंती अवांग हाशिम की ख़ास मौजूदगी रहेगी। कॉन्फ्रेंस में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु के एक्सपर्ट्स शिरकत करेंगे। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से दो दिनी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस- इमर्जिंग ट्रेंड्स इन कंटेम्परेरी डेंटिस्ट्री पर देश और दुनिया के जाने-माने एक्सपटर््स जुटेंगे। ब्लेंडेड मोड में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का 10 अप्रैल को ऑडी में शुभारंभ होगा। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय में ओरल मेडिसिन एवं ओरल पैथोलॉजी की एक्सपर्ट डॉ. नोरातिका बिंती अवांग हाशिम बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगी। साथ ही विष्णु डेंटल कॉलेज, आंध्र प्रदेश के प्रिंसिपल डॉ. ए.वी. रामा राजू, बाबा कीनाराम स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, चंदौली के डॉ. पीयूष शिवहरे, मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली में जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा के एचओडी डॉ. विक्रांत मोहंती, सिंहगढ़ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पुणे के डॉ. विनीत विनय, कॉर्पाेरेट एआई ट्रेनर श्री प्रक्षित खन्ना, डॉ. ज़ेडए डेंटल कॉलेज, एएमयू अलीगढ़ में ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. प्रद्युम्न वर्मा भी अपना व्याख्यान देंगे। टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज की डायरेक्टर गवर्नेंस नीलिमा जैन, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य एवम् कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल एवम् कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी डॉ. अंकिता जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी। कॉन्फ्रेंस में 200 रिसर्च पेपर्स और 150 पोस्टर्स भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी साझा करते हुए तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की वाइस प्रिंसिपल एवं कॉन्फ्रेंस सचिव डॉ. अंकिता जैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में अनुसंधान, नवाचार, ग्रामीण सेवा, सामुदायिक आउटरीच और शैक्षणिक प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार और सम्मान भी दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स, इंटर्न, रिसर्चर्स और फैकल्टीज़ को वैज्ञानिक और नैदानिक उन्नति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सम्मेलन का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और साक्ष्य-आधारित दंत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के टीएमयू के दृष्टिकोण को मजबूत करने के संग-संग स्टूडेंट्स को मौखिक स्वास्थ्य देखभाल में वैश्विक दृष्टिकोण से रूबरू कराना है। डॉ. जैन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में उच्च स्तरीय पैनल चर्चा भी होगी। पैनलिस्टों में मुरादाबाद के डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल, तमिलनाडु के डॉ. जॉनसन राजा जेम्स, मेरठ से डॉ. विनीता निखिल, फरीदाबाद से डॉ. पुनीत बत्रा, वाराणसी से डॉ. पीजी नवीन कुमार, दिल्ली से डॉ. अरुण कुमार केवी, बरेली से डॉ. सत्यजीत नाइक सरीखेे एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। उल्लेखनीय है, इमर्जिंग ट्रेंड्स इन कंटेम्परेरी डेंटिस्ट्री पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी होगी। अतिथियों की ओर से कॉन्फ्रेंस प्रोसिडिंग का विमोचन भी किया जाएगा।